Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229010

Raebareli -जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत

Feb 02, 2025 04:22:46
Raebareli, Uttar Pradesh

जमीनी विवाद में मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत से परिजनों ने जमकर हंगामा  किया। कोतवाली के बाहर सैकड़ों  की संख्या में पहुँचे ग्रामीण व परिजन.हत्या का मुकदमा दर्ज करने की कर रहे मांग. 22 जनवरी को दो पक्षो में मारपीट हुई थी. मारपीट के दौरान मृतक रामकिशन समेत एक दर्जन लोग घायल हुए थे. मृतक का ईलाज लखनऊ में चल रहा था.परिजनों ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया.पुलिस के अनुसार मारपीट से नही बल्कि बीमारी से  मौत हुई है. घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा रुपई गांव की है। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PCPranay Chakraborty
Mar 27, 2026 04:16:00
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर में ड्रोन से नशीले पदार्थों की बड़ी तस्करी नाकाम श्रीगंगानगर के रावला बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हेरोइन की खेप। पुलिस ने घेराबंदी कर पंजाब माफिया के तीन और दो स्थानीय तस्कर पकड़े। तस्करों के पास से 10 किलो हेरोइन के कुल बीस पैकेट बरामद हुए। पहली बार पीले के बजाय सफेद रंग के पैकेटों में मिली नशीली हेरोइन। पकड़े गए आरोपियों से एक अवैध पिस्टल और दो मैगजीन भी मिलीं। पंजाब के ड्रग माफिया ने सीमावर्ती गांवों में फैला रखा है गहरा नेटवर्क। बीएसएफ और स्थानीय पुलिस टीम बॉर्डर एरिया में सघन तलाशी अभियान चला रही। सुरक्षा एजेंसियां अब पकड़े गए आरोपियों से नेटवर्क तोड़ने हेतु पूछताछ कर रही।
0
comment0
Report
NSNitesh Saini
Mar 27, 2026 04:15:34
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:देवभूमि हिमाचल की विरासत का सुंदरनगर में हुआ महासंगम पहली बार सुकेत नगरी में हुआ ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आयोजन राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में बना सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र, 12 जिलों की झलक ने मोहा दिल。 मंडी (नितेश सैनी) : स्थानीय रिपोर्ट: राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के दौरान सुंदरनगर में पहली बार भव्य सांस्कृतिक परेड का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को उत्सवमय रंगों में रंग दिया। इस ऐतिहासिक 'कल्चरल परेड' का शुभारंभ एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया, जबकि एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परेड शुकदेव वाटिका से आरंभ होकर पुराना बस स्टैंड, भोजपुर बाजार और महाराणा प्रताप चौक से गुजरती हुई राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में संपन्न हुई। रास्ते भर दर्शकों की भीड़ ने तालियों और उत्साह के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस आकर्षक परेड में सुंदरनगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिमाचल प्रदेश के बारहों जिलों की समृद्ध लोक संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया। खासकर महाराणा प्रताप चौक पर दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि यह परेड गणतंत्र दिवस की तर्ज पर एक शोभायात्रा के रूप में विभिन्न जिलों की संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत करने की अनूठी पहल है, जिसे भविष्य में और भी भव्य रूप दिया जाएगा।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 04:13:53
Mainpuri, Uttar Pradesh:शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशी गौहरा (पुरुषोत्तम कलेक्शन के पीछे) में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना से हड़कंप मच गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी अपनी छोटी बच्ची के लिए परचून की दुकान से टॉफी खरीद रही थीं, तभी पीछे से झपट्टा मारकर बदमाशों ने गले की चेन तोड़ ली और मौके से भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले का एक व्यक्ति बदमाशों के पीछे दौड़ा, लेकिन दोनों आरोपी तेज़ी से फरार हो गए। पूरी वारदात तीसरी आंख यानी CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाकर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि कुछ ही समय में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस तरह से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा, वह कानून व्यवस्था की सक्रियता को दर्शाता है। संदेश साफ है — अपराध करने वालों को परिणाम भुगतना ही होगा। मैनपुरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही सराहनीय
157
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 27, 2026 04:04:37
Alwar, Rajasthan:खेड़ली में दर्दनाक हादसा: बोरिंग मशीन के ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोरिंग मशीन पर मजदूरी करने वाले युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा युवक अचानक उछलकर उसी ट्रैक्टर में लगी बोरिंग मशीन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना खेड़ली थाना क्षेत्र के खेरली रेल गांव के पास की है, जहां डिवाइडर के कारण ट्रैक्टर अचानक उछल गया। इस दौरान ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा सायपुर निवासी गोपाल शर्मा संतुलन खो बैठा और नीचे गिरकर बोरिंग मशीन के पहिए के नीचे आ गया। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खेड़ली पुलिस थाने का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। एएसआई सुरज यादव ने ग्रामीणों और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल गोपाल शर्मा को तुरंत खेड़ली उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाइट: सुरज यादव एएसआई पुलिस द्वारा सूचना देने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव कीShिनakh्त की। मृतक गोपाल शर्मा सायपुर गांव का निवासी था और बोरिंग मशीन पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने शव को खेड़ली उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और ट्रैक्टर व बोरिंग मशीन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 27, 2026 04:03:52
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने दो स्थानों पर महिलाओं के जेवर लूट कर पुलिस में हड़कंप मचाया। बाइक सवार बदमाश ने खेत पर काम कर रही अकेली महिलाओं को निशाना बनाया। बहजोई थाना इलाके में जंगल में खेत पर काम कर रही महिला पर दरांती से हमला कर गले में पहनी हंसली लूटी। महिला को घायल हालत में इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया गया। बनियाठेर थाना इलाके में महिला के कानों से कुंडल लूटे। महिलाओं से लूट की वारदात के मामले से पुलिस में मचा हड़कंप। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गईं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सर्विलांस टीम भी लगाई गई। बहजोई/बनियाठेर थाना इलाके का मामला।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 27, 2026 04:03:42
217
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 27, 2026 04:03:27
54
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 27, 2026 04:03:16
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के UP कॉलेज में छात्र की हत्या के मामले में 6 दिन बाद प्रिंसिपल ने दी प्रतिक्रिया。 प्रिंसिपल का दावा- मैं भागा नहीं था, घायल छात्र को अपनी ही गाड़ी से अस्पताल भेजा था。 प्रिंसिपल का दावा मेरे पास हत्या से जुड़े सारे CCTV फुटेज हैं मौजूद。 अस्पताल भेजने और घटनाक्रम के सभी साक्ष्य सुरक्षित होने का किया दावा。 पुलिस जांच के बीच प्रिंसिपल की सफाई ने मामले में दिया नया मोड़। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को UP कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े BSc. के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. आरोपी भी UP कॉलेज का ही छात्र निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है。 मृतक छात्र के साथियों ने इस घटना पर भारी आक्रोश व्यक्त किया और प्रिंसिपल की लापरवाही मानी. छात्रों ने प्रिंसिपल को हटाने के लिए लिखित में शिकायत दर्ज करायी है।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 27, 2026 04:03:02
Uttarkashi, Uttarakhand:राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों का डी सी एस (डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री) का विरोध राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों ने डी सी एस (डिजिटल क्रॉप सर्वे) के विरोध में एक अधिवेशन का आयोजन किया राजस्व निरीक्षकों ने कहा कि सरकार जबरन हमसे डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य करवा रही है। जबकि हमारे पास पहले से ही अन्य कार्य जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र अन्य विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे का कार्य है इसके साथ ही हमारे पास मैन पावर की भी कमी है। बावजूद सरकार डीसीएस के कार्य का अतिरिक्त बोझ राजस्व निरीक्षकों ,उप निरीक्षकों पर डाल रही है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं अगर सरकार ने तत्काल डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों से नहीं हटाया गया तो हम आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बाइट -01राजस्व निरीक्षक बाइट -02 उप राजस्व निरीक्षक महिला
118
comment0
Report
Advertisement
Back to top