Back
Raebareli229010blurImage

Raebareli - बूंदाबादी से फसलों को हुए नुकसान का जिला प्रशासन ने किया आकलन

Syed Husain Akhtar
Apr 10, 2025 15:13:26
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली में आज सुबह हुई बूंदाबादी से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का आकलन जिला प्रशासन ने कर लिया है। जिला प्रशासन जे मुताबिक डलमऊ तहसील को छोड़कर अन्य जगह फसल को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। डलमऊ में ओलावृष्टि के चलते वहां हुए नुकसान का आकलन कर लिया गया है। जिला प्रशासन उसी के अनुसार किसानों को राहत राशि प्रदान करेगा। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह बूँदबादी के चलते गेहूं की फ़सल को हुए नुकसान का आकलन करने ज़िले भर में एसडीएम और तहसीलदारों को फील्ड में भेजा गया था। एडीएम प्रशासन स्वयं भी इस बाबत तहसीलों में गए थे। उन्होंने बताया कि बूँदाबादी के चलते गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। डलमऊ तहसील में ओलावृष्टि के चलते फसलें प्रभावित हुई हैं।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|