icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
212111
SMSyed Mohd.RazaFollow13 Feb 2025, 06:00 pm

प्रयागराजः सहसो टोल प्लाजा पर सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को बांटी गई तहरी

Prayagraj, Bongi, Uttar Pradesh:

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे लोगों की कड़ी में बलीपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष कमलेश मौर्य ने एक अनूठी पहल की। उन्होंने प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित सहसो टोल प्लाजा पर सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को तहरी का वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर मिलना बड़े गौरव की बात है। मौर्य ने सभी सक्षम व्यक्तियों से ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की और कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अन्य प्रांतों से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम में मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का महा ऑपरेशन, ड्रोन से निगरानी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस का महाऑपरेशन: साइबर अपराधियों के गढ़ पर तड़के 5 बजे छापा, ड्रोन से रखी जा रही है नज़र ​मथुरा। जनपद मथुरा में साइबर अपराधियों और ठगों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा रुख अख्तियार किया है। महानिदेशक के कड़े निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न साइबर हॉटस्पॉट पर एक साथ ज़ोरदार छापेमारी की। यह महाऑपरेशन आज तड़के 5:00 बजे से ही शुरू कर दिया गया, जिससे साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। SSP श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध से आम जनता को बचाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जनपद के 4 अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था। आज सुबह से ही पुलिस की कई टीमें इन चिह्नित गांवों में छापेमारी कर रही हैं। अपराधियों की धरपकड़ और उन पर पैनी नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ​इस बड़े ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने मौके से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने भारी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए उठाया गया है। चूंकि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए पुलिस हर एक कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है。 ​इस बड़े कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है और यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान पूरी सख्ती से चलाया जा रहा है। जितने भी आरोपी पूछताछ और जांच में दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों और बरामदगी की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। ​इस बड़ी कार्रवाई से मथुरा और आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय साइबर ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी कर ली गई है。 एसएसपी मथुरा--श्लोक कुमार
0
0
Report

कांतोरा में जर्जर स्कूल का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Jabalpur, Madhya Pradesh:जर्जर स्कूल भवन का छज्जा गिरा एक की मौत, एक गंभीर जबलपुर के कांतोरा गांव में जर्जर स्कूल को गिराने के दौरान एक मजदूर के ऊपर उसका छज्जा जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जाता है कि कांतोरा गांव में जर्जर स्कूल को गिराने का ठेका लिया गया था और इसे गिराया जा रहा था इस काम में नूनसर गांव का रहने वाला मनोज प्रजापति जिसकी उम्र लगभग 45 साल है और साथ ही पवन बर्मन मजदूरी कर रहे थे अचानक स्कूल का जर्जर छज्जा पवन और मनोज प्रजापति के ऊपर जा गिरा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मनोज प्रजापति की मौत हो गई वहीं पवन बर्मन गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। नूनसर पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है प्रिंसिपल कांतोरा स्कूल का कहना है कि मशीन से गिरने की बात ठेकेदार की चीज थी लेकिन ठेकेदार के द्वारा किए गए हैं जिसके कारण में पूरी घटना हुई कहीं ना कहीं मैं ठेकेदार की लापरवाही है मृतक के परजनों का कहना है कि मनोज अपने घर में अकेला कमाने वाला था जिसके घर में दो बेटी और एक बेटा है ऐसे में परिवार आर्थिक संकट में आ गया है प्रशासन को उसकी मदद करना चाहिए कांतोरा गांव का मामला बताते हैं कि किस तरह से ठेकेदार की लापरवाही में एक मजदूर की जान ले ली। स्कूल प्रबंधन भी बता रहा है कि पूरी तरह से ठेकेदार की गलती थी ठेकेदार का नाम गोविंद सिंह बताया जा रहा है
0
0
Report

डूंगरपुर में स्कॉर्पियो रिस्टोर के नाम पर ठगी के आरोपी गिरफ्तार; इनाम 2000

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की आसपुर थाने की पुलिस ने महिंद्रा स्कॉर्पियो कार को रिस्टोर करने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले 3 साल से फरार था। सुरेंद्र सिंह ने आसपुर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उन्होंने 20 मई 2022 को अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार को रिस्टोर कराने के लिए ब्यावर के मोहम्मद शाहरुख और उसके भाई आवेश खान को दी थी। उन्होंने 1 लाख 15 हजार रुपये एडवांस दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों भाइयों ने गाड़ी की बॉडी और टायर खोलकर बेच दिए। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया था और न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। दूसरा आरोपी मोहम्मद आवेश, जो 3 साल से फरार था, उसे पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में नकली खाद-बीज पर एक्शन: 33 दुकानों पर नोटिस, लाइसेंस रद्द-निलंबन

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में नकली और संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद-बीज की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, खरीफ सीजन के बीच किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है, कार्रवाई के दौरान अब तक 33 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं अनियमितता मिलने पर 28 दुकानों के खाद-बीज विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि किसानों तक केवल गुणवत्तापूर्ण खाद ही पहुंचे, इसके अलावा 6 दुकानों से खाद-बीज जब्त कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित और दो अन्य दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सभी खाद-बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान पर उपलब्ध स्टॉक और निर्धारित बिक्री मूल्य की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, साथ ही कृषि विभाग ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को लगातार निरीक्षण और जांच करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

हजारीबाग में सहकारिता सप्ताह का समापन, कृषि मंत्री ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी

Hazaribagh, Jharkhand:कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभागार में सहकारिता सप्ताह के समापन का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित हुई। कार्यक्रम में हजारीबाग के आस पास के विभिन्न जिलों से किसान एवं सहकारिता समिति के लोग पहुँचे थे। विभिन्न तरह की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारियां प्रदान की गई। वहीं झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से झारखंड के विभिन्न जिलों में सहकारिता सप्ताह मनाने के निर्णय लिया गया था जिसका समापन आज हजारीबाग में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हजारीबाग एवं आस पास के विभिन्न जिलों के किसान यहाँ पर पहुँचे हैं उन्हें विभिन्न तरह की जानकारियों प्रदान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में सांप नहला रहा युवक वायरल वीडियो: लोग बोले, यह कितना अजीब है?

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना 'रस्सी समझकर धो डाला सांप!' मुरैना से वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति करीब 5 फीट लंबे पीले-भूरे रंग के सांप को बिल्कुल बेखौफ होकर साबुन से नहला रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति पानी की टंकी के पास खड़ा है पहले वह सांप को हाथ में लेकर उस पर साबुन लगाता है और उसे अच्छी तरह रगड़-रगड़ कर साफ करता है। वह सांप के सिर से लेकर पूंछ तक ऐसे सफाई कर रहा है, जैसे कोई रस्सी धो रहा हो। हैरानी की बात यह है कि इतना सब होने के बावजूद सांप बिल्कुल शांत नजर आ रहा है। वह व्यक्ति के हाथ में इधर-उधर घूम रहा है, लेकिन कोई हमला या गुस्सा नहीं दिखाता।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के पीपली नाका के चैं chamber में तीन गिरकर बचाव दल ने सुरक्षित निकाला

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के पीपली नाका क्षेत्र में खुले चैंबर में तीन लोगों के गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में उज्जैन पुलिस और संबंधित रेस्क्यू टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच साहस, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उज्जैन पुलिस की समयबद्ध और समन्वित कार्रवाई के चलते तीनों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। इस पूरे अभियान में पुलिस और बचाव दल की तत्परता तथा पेशेवर कार्यशैली देखने को मिली, जिसने आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया।
0
0
Report

पटना पीएमसीएच में मौत के बाद हंगामा, नर्सिंग स्टाफ डॉक्टरों पर कार्रवाई चाहता

Noida, Uttar Pradesh:राजधानी पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मृतक अरविंद कुमार सिंह की पत्नी, जो पिछले 20 वर्षों से पीएमसीएच में सीनियर स्टाफ नर्स हैं, ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि समय पर वरिष्ठ डॉक्टर नहीं पहुंचे और दवा के रिएक्शन के बाद भी मरीज की बिगड़ती हालत पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप यह भी है कि विरोध करने और वीडियो बनाने की कोशिश पर कुछ जूनियर डॉक्टरों ने परिजनों के साथ मारपीट की。 घटना के विरोध में नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर उतर आया है। उनकी मांग है कि संबंधित डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए, लिखित माफी ली जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि जब तक स्वास्थ्य मंत्री हस्तक्षेप नहीं करते और कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने और EV बसों का बड़ा उन्नयन शुरू

New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज एक पेड़ मां के नाम कैंपेन के तहत मेगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत है। इस अंतर्गत दिल्ली में 70 लाख नए पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही दिल्ली वासियों को 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी, अब कुल मिलाकर दिल्ली में पब्लिक इलेक्ट्रिक बस की संख्या 4838 हो जाएगी और कल पब्लिक बस की संख्या 6593 होगी। ई-लोकार्पण होगा और नरेला में हाई सिक्योरिटी प्रिजन का ई-शिलान्यास भी किया जाएगा। Ridge Forest Restoration Programme के शुभारम्भ के साथ 70 लाख पौधारोपण दिल्ली की पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 70 लाख पेड़ पट्टे दिल्ली में लगाए जाएंगे और पेड़ों के ऑनलाइन डाटा संग्रह के लिए पोर्टल बनेगा ताकि पेड़ों को लगाने के साथ-साथ बचाया भी जा सके। 2026 के अंत तक दिल्ली में 7000 EV बसें और 2028 तक 14000 EV बसें पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के उद्देश्य से संचालित होंगी। प्राइवेट ट्रांसपोर्टेशन को EV पर बल दिया गया है और 1 जुलाई से इसका लागू होना शुरू हो गया है। अब दिल्ली में नए डिपो भी शुरू हो रहे हैं और ATS के माध्यम से कमर्शियल गाड़ियों की फिटनेस का परीक्षण हर साल किया जाएगा। नरेला में हाई सिक्योरिटी प्रिजन का शिलान्यास 150 करोड़ की लागत से हो रहा है। 5000 हेक्टेयर वन क्षेत्र को रिज घोषित किया गया है ताकि दिल्ली के पर्यावरण को नया स्वरूप दिया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संतुलन पर जोर दिया। 1500 मीट्रिक टन गोबर प्रतिदिन जलाने का उल्लेख भी किया गया, ताकि यमुना जी की स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन सुधारे जा सकें। दिल्ली सरकार की EV नीति और यमुना के शुद्धिकरण प्रयास भी जारी हैं; सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं।
0
0
Report

मुरैना के वीडियो में 5 फीट का पीला सांप साबुन से धोया, वायरल हो गया

Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति करीब 5 फीट लंबे पीले-भूरे रंग के सांप को बिना किसी डर के साबुन लगाकर नहलाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह अनोखा नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पानी की टंकी के पास खड़ा है और सांप को अपने हाथों में पकड़कर पहले उस पर साबुन लगाता है, फिर सिर से लेकर पूंछ तक उसे रगड़-रगड़कर साफ करता है। पूरा दृश्य ऐसा प्रतीत होता है, मानो वह किसी रस्सी को धो रहा हो। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान सांप बिल्कुल शांत दिखाई देता है। वह व्यक्ति के हाथों में इधर-उधर घूमता जरूर है, लेकिन न तो फुफकारता है और न ही हमला करने की कोशिश करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है तथा सांप किस प्रजाति का है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी जंगली सांप को इस तरह हाथ लगाना या उसके साथ खिलवाड़ करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे जानवरों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही समझदारी है।
0
0
Report

पीएम मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख म्यूज़ियम

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख म्यूजियम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा बोले-थानेसर में दीपावली जैसा माहौल बनेगा, शहर वासियों का सपना पूरा होगा। कुरुक्षेत्र:- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को 17 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से कुरुक्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह दिन थानेसर के लिए दीपावली से कम नहीं होगा और वर्षों से शहरवासियों का सपना साकार होगा। और 17 जुलाई को सुबह 8:00 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हल में एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद में पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने से शहर में लंबे समय से चली आ रही रेलवे फाटकों की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं सिख म्यूज़ियम धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को भी नई पहचान देगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top