Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
PDP अध्यक्ष ने ईद पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को शुभकामनाएं दीं; कीमतों पर चिंता
SBShowket Beigh
Mar 20, 2026 05:47:06
Srinagar,
Peoples Democratic Party (PDP) District President Srinagar, Abdul Qayoom, extended warm Eid-ul-Fitr greetings to the people of Jammu and Kashmir, wishing peace, prosperity, and happiness for all. Abdul Qayoom said that Eid is a festival of unity, compassion, and brotherhood, and urged people to celebrate the occasion with harmony and care for the underprivileged. He appealed to the public to remember the needy and share their happiness with those less fortunate. While extending his he also expressed concern over the issue of black marketing in essential commodities ahead of Eid. He urged the administration to take strict and immediate action against those involved in such practices, stating that exploiting people during a sacred festival is unacceptable. Abdul Qayoom emphasized that the government must ensure proper market regulation so that common people do not face any inconvenience during the festive period. He concluded by praying for lasting peace, stability, and prosperity in Jammu and Kashmir, and hoped that Eid would bring joy and relief to every household.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Mar 20, 2026 06:52:21
New Delhi, Delhi:दिल्ली से चोरी कर गुजरात में खपाता था कारें, पांच गाड़ियां बरामद。 जमनापार के शाहदरा जिला की पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहनचोर को दबोचा。 पूर्वी दिल्ली लगातार बढ़ रहीं वाहन चोरी की घटनाओं के बीच शाहदरा जिले की एंटी आटो थेफ्ट स्कवाड को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पांचवीं पास है। अच्छी नौकरी नहीं मिली तो उसने कार चोरी कर आसान पैसे कमाने का रास्ता ढूंढ निकाला। इसके बाद वह योगेंद्र सैनी से मिला और कारें यहां से ले जाकर गुजरात के वापी बेचने लगा। डीसीपी शाहदरा जिला आरपी मीणा के अनुसार 11 मार्च को सूचना के आधार पर सहदेव साहनी निवासी कोटगांव गाजियाबाद और योगेंद्र सैनी उर्फ योगेश (36) निवासी उत्तम नगर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। बाद में पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर, बलेनो, अर्टिगा, ऑल्टो और क्रेटा समेत पांच चोरी की कारें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से पांच मामलों का पर्दाफाश हुआ है और पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पूछताछ में सहदेव ने बताया कि वह लोगों की कार चलाता था। इस दौरान वह अपने आसपास रहने वाले लोगों को खूब पैसा खर्च करते देखता तो उसे भी अच्छा लाइफस्टाइल रखने की इच्छा हुई लेकिन वेतन काफी कम था। पांचवी पास होने के चलते उसे अच्छी कंपनी में भी जाब नहीं मिली। इसके बाद उसने वाहनचोरी कर रुपये कमाने की योजना बनाई। इसके बाद वह योगेंद्र सैनी से मिला और कारें यहां से ले जाकर गुजरात के वापी बेचने लगा। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और औजारों की मदद से कारों के लाक सिस्टम को तोड़ते थे और फिर गाड़ियों को मुरादाबाद निवासी फैजान उर्फ फैज को सौंप देते थे। फैज अपने पिता फुरकान के साथ मिलकर इन वाहनों को गुजरात के वापी भेजता था, जहां से इन्हें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों में बेच दिया जाता था। डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि जल्द ही इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे इंटरस्टेट नेटवर्क से जुड़े वाहनचोरों को पकड़ने का प्रयास जारी है, जिससे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Mar 20, 2026 06:51:09
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Mar 20, 2026 06:50:55
Shirdi, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील कोल्हार गावात देवांचे सोंग नाचवण्याची अनोखी परंपरा अनेक दशकांपासून जपली जातेय.. बिरोबा देवाच्या यात्रेच्या निमित्ताने गुढीपाडव्याच्या दिवशी भरणारी हि यात्रा सर्वांसाठी आकर्षण असते.. गुढीपाडव्यापासून महाराष्ट्रातील ग्रामीण भागात यात्रा जत्रांचा माहौल असतो.. अनेक गावात अनोख्या परंपरा आजही जोपासल्या जात आहेत.. राहुरी तालुक्यातील कोल्हार खुर्द गावात अनेक दशकांपासून देवांचे सोंग नाचवण्याची परंपरा आजही मोठ्या उत्साहाने जोपासली जात आहे.. सुत्रधार, विदूषक, गणपती सरस्वती यांच्या सोंगाने या आखाडीला सुरूवात होते आणी रात्रभर विष्णूचे दशावतार आणी विविध सोंग नाचत येतात.. हि कला बघण्यासाठी जिल्ह्यासह राज्यभरातून नागरिक आवर्जून हजेरी लावतात..
0
comment0
Report
JMJAVED MULANI
Mar 20, 2026 06:50:21
Rui, Maharashtra:उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ॲक्शन मोडवर..... अवकाळी पावसामुळे झालेल्या शेती नुकसानीचे तातडीने पंचनामे करण्याचे दिले आदेश ! गळ्ये दोन दिवसात महाराष्ट्रात विविध ठिकाणी अवकाळी पावसाने मोठ थैमान घातल आहे यामुळे शेतकऱ्यांचं नुकसान झालंय. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी तातडीने प्रशासनातील संबंधित अधिकाऱ्यांशी संपर्क साधत अवकाळी ने नुकसान झालेल्या शेती पिकांचे पंचनामे करण्याचे आदेश दिलेत. विविध ठिकाणी कमी अधिक प्रमाणात या अवकाळी पावसामुळे शेती पिकाच नुकसान झालं आहे. तातडीने प्रशासनाने याचे पंचनामे करावेत अशा सूचना सुनेत्रा पवारांनी संबंधित अधिकाऱ्यांना दिल्या आहेत.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 20, 2026 06:49:48
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:JABALPUR (MP) एक साल के बच्चे पर EOW का केस, हाईकोर्ट ने उठाए सवाल आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कार्यप्रणाली पर - मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ी हैरानी जताई है...मामला इतना अजीब है कि एक ऐसे व्यक्ति की संपत्ति की जांच की गई, जो जांच अवधि के शुरुआती सालों में महज एक साल का था... - हाईकोर्ट की युगलपीठ—न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति रत्नेश चंद्र सिंह बिसे ने पूछा कि जब याचिकाकर्ता का जन्म 1996 में हुआ और उसे सरकारी नौकरी वर्ष 2023 में मिली, तो फिर 1997 से 2021 तक की अवधि को ‘चेक पीरियड’ कैसे बनाया गया... - कोर्ट ने इस पर गंभीर आपत्ति जताते हुए EOW के डीजी और विधिक सलाहकार से सात दिनों के भीतर जवाब तलब किया है। - मामले में छतरपुर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह चंदेल ने याचिका दायर कर कहा कि जांच की समीक्षा अवधि के दौरान वह नाबालिग थे और किसी प्रकार की सेवा में नहीं थे। ऐसे में उस समय की संपत्ति को उनकी आय से अधिक कैसे माना जा सकता है, यह समझ से परे है... - दरअसल मूल एफआईआर याचिकाकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज हुई थी, जो एक समिति में प्रबंधक पद पर कार्यरत थे और उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप था। बाद में जांच के दायरे को बढ़ाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ याचिकाकर्ता को भी शामिल कर लिया गया। इसी आधार पर उनकी नौकरी भी समाप्त कर दी गई। हाईकोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया है कि जांच की वैधानिकता और आधार को स्पष्ट करना आवश्यक है। (हाई कोर्ट आर्डर)
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 20, 2026 06:49:31
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार देर रात अचानक मौसम बदला और जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। करीब 20 से 30 मिनट तक हुई इस बारिश के साथ तेज हवाएं और बादलों की गर्जना ने खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है। वहीं कृषि विभाग द्वारा खराब हुई फसलों की जानकारी जुटाई जा रही है। अगर दोबारा बारिश हुई, तो फसल गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का पारा भी करीब डेढ़ डिग्री नीचे आ गया है。
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 20, 2026 06:49:12
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर में इंदौर देपालपुर मुख्य मार्ग पर गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई जिससे कई बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौसम में अचानक बदलाव और तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं आसपास के किसानों ने भी तत्परता दिखाते हुए अपने ट्रैक्टर और संसाधनों के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। हालांकि, इस घटना में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि इंदौर के देपालपुर क्षेत्र में इन दिनों लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 20, 2026 06:48:56
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के हाट मैदान में गुरुवार देर रात बिजली के खंभे पर लगे तारों में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले खंभे पर लटके तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते केबल ने आग पकड़ ली। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। वहीं, बिजली कंपनी को सूचना दी गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक इलाके की बिजली बंद रही। खंभे पर अनावश्यक रूप से कई तार लटके हुए हैं, जिनमें शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 20, 2026 06:48:31
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस पर केंद्र सरकार की मेहरबानी कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई है। इस साल केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं के लिए गृहमंत्रालय से राजस्थान पुलिस को सुरक्षा एवं निगरानी तंत्र मजबूत करने के लिए बम्पर बजट मिला, लेकिन क्राइम ब्रांच और होमगार्ड की आस अधूरी रह गई। राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं के बजट को लेकर मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ। राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ओर से अलग अलग योजनाओं के लिए बजट दिया जाता है। राजस्थान पुलिस के लिए भी केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से हर साल पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत बजट दिया जाता है। इसके अलावा भी कुछ अन्य योजनाओं के तहत बजट दिए जाते हैं। गृह विभाग की ओर से वर्ष 2025–26 के लिए केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं को लेकर राज्य सरकार को जानकारी दी गई है। इसमें पुलिस आधुनिकीकरण, क्राइम ब्रांच और CCTV कैमरों के विस्तार से जुड़ी बड़ी योजनाओं का खुलासा किया गया है। पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 39.42 करोड़ स्वीकृत ... राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत कुल 78.94 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। इसमें से केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 39.42 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। इस राशि में केंद्रांश 23.65 करोड़ और राज्यांश 15.77 करोड़ रुपए शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि का उपयोग अब विभागीय स्तर पर शुरू कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच को नहीं मिल सकी मंजूरी क्राइम ब्रांच के लिए भी इस 78.94 करोड़ रुपए की योजना में ही राशि प्रस्तावित थी, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल 39.42 करोड़ की ही स्वीकृति दी। इसी कारण क्राइम ब्रांच की अलग से मंजूरी जारी नहीं हो सकी, जिससे इस शाखा को फिलहाल अतिरिक्त बजट नहीं मिल पाएगा। CCTV कैमरों पर 75.12 करोड़ खर्च होंगे.... राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए CCTV परियोजना को बड़ी मंजूरी मिली है। इसमें 135 नए पुलिस थानों में प्रत्येक में 16 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। पहले से मौजूद 917 थानों में पुराने 6 कैमरों की जगह कुल 16 कैमरे (10 अतिरिक्त) लगाए जाएंगे। इस योजना के लिए 20 जनवरी 2026 को ही 75.12 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस योजना में केंद्रांश: 45.07 करोड़ रुपए तथा राज्यांश 30.05 करोड़ खर्च किए जाएंगे जानकारी के अनुसार इसके लिए निविदा प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 को खोली चुकी है, वहीं वित्तीय बिड 10 मार्च 2026 को खोली गई। मार्च 2026 तक राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। होम गार्ड्स को इस साल नहीं मिलेगा बजट.... बॉर्डर सिक्योरिटी होमगार्डस के लिए केंद्र से 15.88 करोड़ रुपए के अनुदान का प्रस्तावित किया गया था। हालांकि यह प्रस्ताव अभी भी केंद्रीय गृहमंत्रालय में विचाराधीन है। लेकिन वर्ष 2021 में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्यों के होमगार्ड के प्रतिपूर्ति दावों पर 31 मार्च 2021 से वित्तीय सहायता बंद कर दी थी। इस कारण फिलहाल वित्तीय सहायता बंद होने के कारण वर्ष 2025–26 में कोई राशि मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि प्रस्ताव विचाराधीन होने से उम्मीद जरूर है। पुलिस में क्या बदलेगा ? पुलिस थानों में निगरानी और सुरक्षा मजबूत होगी अपराध नियंत्रण में टेक्नोलॉजी की भूमिका बढ़ेगी क्राइम ब्रांच को फिलहाल झटका होम गार्ड्स को इंतजार करना पड़ेगा
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 20, 2026 06:48:05
Jamui, Bihar:जमुई (बिहार): जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित राष्ट्र राइस मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक मजदूर की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में रूपेश कुमार खौलते पानी की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के हफ्तों बाद FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को मिल के ड्राई सेक्शन में काम कर रहे रूपेश हादसे का शिकार हो गए। उन्हें पहले जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर पटना के PMCH रेफर किया गया, जहां 26 फरवरी को उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गीतांजलि कुमारी ने 12 मार्च को गिद्धौर थाने में फर्द बयान दर्ज कराते हुए मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मजदूरों को न तो सुरक्षा किट दी जाती थी और न ही मिल में कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं पूरे मामले को लेकर गिद्धौर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ने बताया कि घटना 21 फरवरी की है और मजदूर की मौत 26 फरवरी को पटना के PMCH में हुई। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद से ही मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 20, 2026 06:46:42
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक ही ट्रैक्टर से दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई घटना से तीन लोगों की गई जान। अवैध बालू ट्रैक्टर से तीन की सड़क हादसे में गई जान। लोग ने शव के साथ किया सड़क जाम। मौके पर पहुंची पुलिस। घटना बोकारो के गोमिया और ललपनिया थाना क्षेत्र की। बताते चले कि बोकारो के गोमिया में बीती रात ट्रैक्टर से टकराने के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसा में तीन लोगों की जान चली गई। घटना भले ही दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटी है लेकिन ट्रैक्टर एक ही है जिससे टकराकर तीनों की जान गई है। पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव की है, जिसमें बाइक में सवार एक व्यक्ति चंद्रकिशोर प्रसाद की मौत हुई है, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर तेज गति से ललपनिया की ओर जा रही थी इसी दौरान तुलबुल खिजुरिया टांड़ के समीप ट्रैक्टर की लापरवाही से चंद्रकिशोर प्रसाद की बाइक ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद चालक ट्रैक्टर को तेजगति से लेकर फरार हो गया। जिसके बाद दूसरी घटना भी ठीक उसी तरह उसी ट्रैक्टर के साथ ललपनिया में घटी, जब पहली घटना होने के बाद तेज गति से भाग रहा ट्रैक्टर एकाऽक अचानक सड़क पर ब्रेकडाउन होकर अचानक रुक गया और पीछे से आ रही पल्सर बाइक ट्रॉली से जोरदार तरीके से टकरा गई। पल्सर में तुलबुल गांव के दो युवक कृष्ण मुर्मू और उमेश किस्कू सवार थे, दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिसके बाद आनन फानन में चालक बालू लदी ट्रॉली को वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दोनों घटना बीती रात की है, जहां पहली घटना में जान गवाने वाले चंद्रकिशोर प्रसाद का शव गोमिया थाना उठा लिया है वहीं ललपनिया गोमिया पथ जाम है।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 20, 2026 06:46:14
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू खास पैटर्न पर काम करता था हारिस रविवार को ही होता था एक्टिव आईएस के लिए ऑनलाइन भर्ती करने का आरोपी बीडीएस छात्र हारिश हर रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्र और डॉक्टरों से बात करता था और अपने आकाओं के निर्देशों को उनके साथ साझा करता था हारिश के साथ उत्तर प्रदेश ही नहीं कई और प्रदेशों के लोग भी संपर्क में थे अब एटीएस इन छात्र और डॉक्टरों से भी पूछताछ करेंगे सहारनपुर के मानकमऊ निवामी हारिश ने दो साल पहले मुरादाबाद के निजी कॉलेज में बीडीएस में दाखिल लिया था। हारिश isi के संपर्क में आया और खौफनाक साजिश रचने लगा था। कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में बैठकर वह लैपटॉप के जरिए कई कई घंटे चैट करता था और उसने देश और सरकार के खिलाफ कमेंट्स व पोस्ट करने वालों को अपने साथ जोड लिया था हारिश ने अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के डॉक्टर और अन्य लोग भी उसके संपर्क में आ गए थे हारिश ने सोशल मीडिया पर अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन नाम से एक अलग ग्रुप बनाया था जिसपर वो रविवार को ही एक्टिव रहता था वह सोशल मीडिया पर ऐसे यूजर्स की तलाश करता था जो देश और सरकार के खिलाफ कमेंट या पोस्ट करते थे। फिर वह उन्हें ऑनलाइन अपने साथ जोड़ लेता था। इसके बाद वह अपने ग्रुप में आईएस की प्रचार सामग्री और निर्देश शेयर करता था। इस तरह वह युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ रहा था।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 20, 2026 06:45:57
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अयोध्या में आयोजित राष्ट्रपति कार्यक्रम से वापस चित्रकूट जा रहे 1008 खाकी महाराज श्री रविशंकर की कार हुई रात्रि में हुई दुर्घटना ग्रस्त, महाराज को आई गंम्भीर छोट, बताया जा रहा है साइकिल सवार को बचाने की चक्कर में महाराज की गाड़ी सड़क किनारे रखे ईंट व गिट्टी से जा टकराई, जोरदार टक्कर आवाज को आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने इनोवा कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए इलाज को भेजा तिलोई हास्पिटल, घटना की जानकारी मिलते ही जिले के तमाम वरिष्ठ संघ के नेता व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर महाराज का हालचाल लिया, गंम्भीर रुप से घायल महाराज को लखनऊ किया गया रेफर, मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकर गंज के पास का है मामला
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top