Back
कटिहार में मद्य निषेध विभाग बनाम GRP के बीच भिड़ंत, एक सिपाही घायल
RKRANJAN KUMAR
Mar 20, 2026 05:49:36
Katihar, Bihar
बिहार में खाकी बनाम खाकी शराब तस्करों को पकड़ने पहुंची मद्य निषेध विभाग की टीम और GRP रेल पुलिस के बीच जबरदस्त भिड़ंत। छापेमारी करने गई टीम पर तस्करों ने नहीं, बल्कि खुद रेल पुलिस के जवानों ने बोला हमला। तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान। पश्चिम बंगाल के रास्ते हाटे बाजारे एक्सप्रेस से शराब की एक बड़ी खेप कटिहार पहुंचने की थी सूचना। मद्य निषेध विभाग का सीधा आरोप है कि GRP जानबूझकर उनकी कार्रवाई में बाधा डालती है और इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया है। घायल जवान को आनन-फानन में कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मद्य निषेध विभाग को खबर मिली थी कि पश्चिम बंगाल के रास्ते हाटे बाजारे एक्सप्रेस से शराब की एक बड़ी खेप कटिहार पहुंचने वाली है। जैसे ही टीम जाल बिछाकर स्टेशन पहुंची, GRP के जवानों ने उनके काम में दखल देना शुरू कर दिया। बात तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई और देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। GRP की पिटाई से मद्य निषेध विभाग का एक सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल जवान को आनन-फानन में कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। मद्य निषेध विभाग का सीधा आरोप है कि GRP जानबूझकर उनकी कार्रवाई में बाधा डालती है और इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया है। घायल सिपाही देव शंकर झा ने कहा कि हम तस्करों को पकड़ने आए थे, लेकिन हमें क्या पता था कि वर्दी वाले ही दुश्मन बन जाएंगे। स्टेशन पर सरेआम हमारे साथ बदसलूकी की गई और हमारे जवान को लहूलुहान कर दिया गया। यह वही घायल सिपाही है जिसने पिछले दिनों हाटे बाजारे के ट्रेन के नीचे से शराब को जप्त करवाया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowMar 20, 2026 06:52:210
Report
JPJai Prakash
FollowMar 20, 2026 06:51:230
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 20, 2026 06:51:090
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 20, 2026 06:50:550
Report
JMJAVED MULANI
FollowMar 20, 2026 06:50:210
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 20, 2026 06:49:480
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 20, 2026 06:49:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 20, 2026 06:49:120
Report
MJManoj Jain
FollowMar 20, 2026 06:48:560
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 20, 2026 06:48:410
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 20, 2026 06:48:310
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 20, 2026 06:48:050
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 20, 2026 06:46:420
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 20, 2026 06:46:140
Report
RSRahul shukla
FollowMar 20, 2026 06:45:570
Report