Back
कोडरमा के तिलैया में खपड़ैल मकान में आग, पीड़ित ने सहायता मांगी
GSGajendra Sinha
Mar 20, 2026 05:50:39
Koderma, Jharkhand
कोडरमा के तिलैया थानाक्षेत्र के वार्ड नम्बर 24 के गैस गोदाम गली स्थित एक खपड़ैल मकान में आज सुबह अचानक से आग लग गई। जिससे घर में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि वह घर-घर जाकर झाड़ू पोछा व बर्तन साफ-सफाई का काम किया करती हैं। हर दिन की भांति आज सुबह भी वे अपने घर का सारा काम निपटा कर दूसरे के घर काम करने निकल गई थी। इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके घर में आग लग गई है। आनन-फानन में अपने घर पहुंची, जहां उसने देखा कि उनके घर में तेज आग की लपटें निकल रही थीं और उसकी आंखों के सामने ही उनका घर आग में जल रहा था। इस बीच स्थानीय लोग वहां इकट्ठे हुए और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुए। निर्मला उर्मिला देवी ने बताया कि उनके घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका है इस घटना के बाद वह बिल्कुल बेसहारा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें सरकारी योजना के तहत मकान बनाने में उनकी मदद करें। वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय शुक्ला ने कहा कि उर्मिला देवी आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं और उनके पीछे कोई भी सहारा नहीं है। वह खुद काम कर अपना व अपनी बड़ी बहन का पालन पोषण करती हैं। ऐसे में वे जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित को जल्द से जल्द आपदा प्रबंधन के तहत मदद की जाय।
बाइट :- उर्मिला देवी, पीड़िता
बाइट :- विजय शुक्ला, स्थानीय जनप्रतिनिधी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 20, 2026 06:53:080
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 20, 2026 06:52:570
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 20, 2026 06:52:210
Report
JPJai Prakash
FollowMar 20, 2026 06:51:230
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 20, 2026 06:51:090
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 20, 2026 06:50:550
Report
JMJAVED MULANI
FollowMar 20, 2026 06:50:210
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 20, 2026 06:49:480
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 20, 2026 06:49:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 20, 2026 06:49:120
Report
MJManoj Jain
FollowMar 20, 2026 06:48:560
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 20, 2026 06:48:410
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 20, 2026 06:48:310
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 20, 2026 06:48:050
Report