Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridabad121002

फरीदाबाद भाजपा नेता के कार्यालय पर फायरिंग, 3 दिन में गिरफ्तारी

JPJai Prakash
Mar 20, 2026 05:45:18
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद में बीते शनिवार की रात को भाजपा नेता के कार्यालय पर फायरिंग और फिरौती के मामले में फरीदाबाद पुलिस मात्र 3 दिन में दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी को लेकर भाजपा नेता विनोद भाटी ने प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन व भाजपा के शीर्ष नेताओ का धन्यवाद किया है. विनोद भाटी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जैसे ही मेरे कार्यालय पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी तुरंत फरीदाबाद पुलिस ने सहयोग करते हुए मामला दर्ज किया और महज तीन दिनों के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है साथ ही विनोद भाटी ने बताया कि जैसे ही मेरे कार्यालय पर बदमाशों द्वारा हमला किया गया था उसके बाद लगातार पार्टी के बड़े नेताओं के भी फोन आने लगे उन्होंने भी इस मामले में मेरे ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखा. वही फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर और डीसीपी क्राइम सहित एसीपी अशोक वर्मा का भी भाजपा नेता विनोद भाटी ने तत्परता से कार्रवाई करने को लेकर धन्यवाद किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma
Mar 20, 2026 06:48:31
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस पर केंद्र सरकार की मेहरबानी कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई है। इस साल केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं के लिए गृहमंत्रालय से राजस्थान पुलिस को सुरक्षा एवं निगरानी तंत्र मजबूत करने के लिए बम्पर बजट मिला, लेकिन क्राइम ब्रांच और होमगार्ड की आस अधूरी रह गई। राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं के बजट को लेकर मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ। राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ओर से अलग अलग योजनाओं के लिए बजट दिया जाता है। राजस्थान पुलिस के लिए भी केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से हर साल पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत बजट दिया जाता है। इसके अलावा भी कुछ अन्य योजनाओं के तहत बजट दिए जाते हैं। गृह विभाग की ओर से वर्ष 2025–26 के लिए केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं को लेकर राज्य सरकार को जानकारी दी गई है। इसमें पुलिस आधुनिकीकरण, क्राइम ब्रांच और CCTV कैमरों के विस्तार से जुड़ी बड़ी योजनाओं का खुलासा किया गया है। पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 39.42 करोड़ स्वीकृत ... राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत कुल 78.94 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। इसमें से केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 39.42 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। इस राशि में केंद्रांश 23.65 करोड़ और राज्यांश 15.77 करोड़ रुपए शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि का उपयोग अब विभागीय स्तर पर शुरू कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच को नहीं मिल सकी मंजूरी क्राइम ब्रांच के लिए भी इस 78.94 करोड़ रुपए की योजना में ही राशि प्रस्तावित थी, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल 39.42 करोड़ की ही स्वीकृति दी। इसी कारण क्राइम ब्रांच की अलग से मंजूरी जारी नहीं हो सकी, जिससे इस शाखा को फिलहाल अतिरिक्त बजट नहीं मिल पाएगा। CCTV कैमरों पर 75.12 करोड़ खर्च होंगे.... राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए CCTV परियोजना को बड़ी मंजूरी मिली है। इसमें 135 नए पुलिस थानों में प्रत्येक में 16 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। पहले से मौजूद 917 थानों में पुराने 6 कैमरों की जगह कुल 16 कैमरे (10 अतिरिक्त) लगाए जाएंगे। इस योजना के लिए 20 जनवरी 2026 को ही 75.12 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस योजना में केंद्रांश: 45.07 करोड़ रुपए तथा राज्यांश 30.05 करोड़ खर्च किए जाएंगे जानकारी के अनुसार इसके लिए निविदा प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 को खोली चुकी है, वहीं वित्तीय बिड 10 मार्च 2026 को खोली गई। मार्च 2026 तक राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। होम गार्ड्स को इस साल नहीं मिलेगा बजट.... बॉर्डर सिक्योरिटी होमगार्डस के लिए केंद्र से 15.88 करोड़ रुपए के अनुदान का प्रस्तावित किया गया था। हालांकि यह प्रस्ताव अभी भी केंद्रीय गृहमंत्रालय में विचाराधीन है। लेकिन वर्ष 2021 में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्यों के होमगार्ड के प्रतिपूर्ति दावों पर 31 मार्च 2021 से वित्तीय सहायता बंद कर दी थी। इस कारण फिलहाल वित्तीय सहायता बंद होने के कारण वर्ष 2025–26 में कोई राशि मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि प्रस्ताव विचाराधीन होने से उम्मीद जरूर है। पुलिस में क्या बदलेगा ? पुलिस थानों में निगरानी और सुरक्षा मजबूत होगी अपराध नियंत्रण में टेक्नोलॉजी की भूमिका बढ़ेगी क्राइम ब्रांच को फिलहाल झटका होम गार्ड्स को इंतजार करना पड़ेगा
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 20, 2026 06:48:05
Jamui, Bihar:जमुई (बिहार): जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित राष्ट्र राइस मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक मजदूर की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में रूपेश कुमार खौलते पानी की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के हफ्तों बाद FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को मिल के ड्राई सेक्शन में काम कर रहे रूपेश हादसे का शिकार हो गए। उन्हें पहले जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर पटना के PMCH रेफर किया गया, जहां 26 फरवरी को उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गीतांजलि कुमारी ने 12 मार्च को गिद्धौर थाने में फर्द बयान दर्ज कराते हुए मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मजदूरों को न तो सुरक्षा किट दी जाती थी और न ही मिल में कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं पूरे मामले को लेकर गिद्धौर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ने बताया कि घटना 21 फरवरी की है और मजदूर की मौत 26 फरवरी को पटना के PMCH में हुई। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद से ही मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 20, 2026 06:46:42
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक ही ट्रैक्टर से दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई घटना से तीन लोगों की गई जान। अवैध बालू ट्रैक्टर से तीन की सड़क हादसे में गई जान। लोग ने शव के साथ किया सड़क जाम। मौके पर पहुंची पुलिस। घटना बोकारो के गोमिया और ललपनिया थाना क्षेत्र की। बताते चले कि बोकारो के गोमिया में बीती रात ट्रैक्टर से टकराने के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसा में तीन लोगों की जान चली गई। घटना भले ही दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटी है लेकिन ट्रैक्टर एक ही है जिससे टकराकर तीनों की जान गई है। पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव की है, जिसमें बाइक में सवार एक व्यक्ति चंद्रकिशोर प्रसाद की मौत हुई है, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर तेज गति से ललपनिया की ओर जा रही थी इसी दौरान तुलबुल खिजुरिया टांड़ के समीप ट्रैक्टर की लापरवाही से चंद्रकिशोर प्रसाद की बाइक ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद चालक ट्रैक्टर को तेजगति से लेकर फरार हो गया। जिसके बाद दूसरी घटना भी ठीक उसी तरह उसी ट्रैक्टर के साथ ललपनिया में घटी, जब पहली घटना होने के बाद तेज गति से भाग रहा ट्रैक्टर एकाऽक अचानक सड़क पर ब्रेकडाउन होकर अचानक रुक गया और पीछे से आ रही पल्सर बाइक ट्रॉली से जोरदार तरीके से टकरा गई। पल्सर में तुलबुल गांव के दो युवक कृष्ण मुर्मू और उमेश किस्कू सवार थे, दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिसके बाद आनन फानन में चालक बालू लदी ट्रॉली को वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दोनों घटना बीती रात की है, जहां पहली घटना में जान गवाने वाले चंद्रकिशोर प्रसाद का शव गोमिया थाना उठा लिया है वहीं ललपनिया गोमिया पथ जाम है।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 20, 2026 06:46:14
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू खास पैटर्न पर काम करता था हारिस रविवार को ही होता था एक्टिव आईएस के लिए ऑनलाइन भर्ती करने का आरोपी बीडीएस छात्र हारिश हर रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्र और डॉक्टरों से बात करता था और अपने आकाओं के निर्देशों को उनके साथ साझा करता था हारिश के साथ उत्तर प्रदेश ही नहीं कई और प्रदेशों के लोग भी संपर्क में थे अब एटीएस इन छात्र और डॉक्टरों से भी पूछताछ करेंगे सहारनपुर के मानकमऊ निवामी हारिश ने दो साल पहले मुरादाबाद के निजी कॉलेज में बीडीएस में दाखिल लिया था। हारिश isi के संपर्क में आया और खौफनाक साजिश रचने लगा था। कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में बैठकर वह लैपटॉप के जरिए कई कई घंटे चैट करता था और उसने देश और सरकार के खिलाफ कमेंट्स व पोस्ट करने वालों को अपने साथ जोड लिया था हारिश ने अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के डॉक्टर और अन्य लोग भी उसके संपर्क में आ गए थे हारिश ने सोशल मीडिया पर अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन नाम से एक अलग ग्रुप बनाया था जिसपर वो रविवार को ही एक्टिव रहता था वह सोशल मीडिया पर ऐसे यूजर्स की तलाश करता था जो देश और सरकार के खिलाफ कमेंट या पोस्ट करते थे। फिर वह उन्हें ऑनलाइन अपने साथ जोड़ लेता था। इसके बाद वह अपने ग्रुप में आईएस की प्रचार सामग्री और निर्देश शेयर करता था। इस तरह वह युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ रहा था।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 20, 2026 06:45:57
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अयोध्या में आयोजित राष्ट्रपति कार्यक्रम से वापस चित्रकूट जा रहे 1008 खाकी महाराज श्री रविशंकर की कार हुई रात्रि में हुई दुर्घटना ग्रस्त, महाराज को आई गंम्भीर छोट, बताया जा रहा है साइकिल सवार को बचाने की चक्कर में महाराज की गाड़ी सड़क किनारे रखे ईंट व गिट्टी से जा टकराई, जोरदार टक्कर आवाज को आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने इनोवा कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए इलाज को भेजा तिलोई हास्पिटल, घटना की जानकारी मिलते ही जिले के तमाम वरिष्ठ संघ के नेता व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर महाराज का हालचाल लिया, गंम्भीर रुप से घायल महाराज को लखनऊ किया गया रेफर, मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकर गंज के पास का है मामला
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Mar 20, 2026 06:45:43
Haldwani, Uttarakhand:धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद हल्द्वानी से भीमताल तक खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया और जश्न मनाते हुए नारेबाजी की, शपथग्रहण समारोह के दौरान हल्द्वानी में उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा पूरे कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखती रहीं। इस खास मौके पर वह भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने पति को मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया और इसे परिवार के लिए गर्व का पल बताया। जैसे ही राम सिंह कैड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। शहर में जगह-जगह जश्न का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 20, 2026 06:45:12
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 20, 2026 06:36:21
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा में दूज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर लगी रही भक्तों की कतारें रामदेवरा, जैसलमेर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दूज के पावन अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार रात करीब 9 बजे से ही समाधि स्थल के प्रवेश द्वार पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर रात और गुरुवार तक लगातार जारी रहीं। हर माह दूज के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं, लेकिन इस बार विशेष उत्साह देखने को मिला। खासकर गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा, बड़ोदरा, राजकोट और गांधीनगर सहित कई शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से यहां पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए करीब 1 से 2 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़ और थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े और माकूल प्रबंध किए गए। दर्शनार्थियों को सुव्यवस्थित तरीके से कतार में लगाकर ही बाबा की समाधि के दर्शन करवाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत रामदेवरा की ओर से भी मेले के दौरान विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, पुलिया नंबर 1 व 2 सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त की गईं। दूज के अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि पर स्वर्ण मुकुट भी स्थापित किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। “रामसापीर की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को राम सरोवर तालाब की ओर से बाहर निकाला जा रहा है, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। वहीं, सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के कारण पोखरण रोड पर यातायात का दबाव भी देखने को मिला। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के मेला क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे रामदेवरा पूरी तरह धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आया। हिंदू नव वर्ष को लेकर लाखों की संख्या में लोग नव वर्ष का सेलिब्रेशन करने के लिए सह परिवार रामदेवरा पहुंचे हैं विशेष कर अहमदाबाद सूरत वडोदरा राजकोट दिल्ली मुंबई कोलकाता सहित अन्य शहरों से लोग ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन किए।
362
comment0
Report
Mar 20, 2026 06:35:44
Moradabad, Uttar Pradesh:ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में पानी भरने का डर, नमाजियों की परेशानी, और नवरात्रों में मंदिरों में आने वाले भक्तों की भीड़ – सब कुछ दिमाग में था। लेकिन नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल रुके नहीं। उन्होंने बिना एक पल गंवाए औचक निरीक्षण का फैसला किया। तेज बारिश हो रही थी, पानी बरस रहा था, लेकिन IAS अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने छाता-कोट कुछ नहीं देखा। पूरी नगर निगम की भारी-भरकम टीम के साथ वो पहले ईदगाह पहुंचे, फिर जामा मस्जिद का जायजा लिया। वहां नमाजियों के लिए पानी न भरे, सफाई सही हो, और कोई असुविधा न हो – हर चीज का बारीकी से मुआयना किया। उसके बाद नजर नवरात्रों पर गई। मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए काली मंदिर का भी दौरा किया। बारिश के बावजूद सड़कों पर उतरकर खुद चेक किया कि कहीं जलभराव तो नहीं, ड्रेनेज सिस्टम काम कर रहा है या नहीं। बारिश में भीगते हुए अफसर को देख स्थानीय लोग दंग रह गए। एक IAS अधिकारी को इस तरह आम लोगों के बीच, बिना किसी दिखावे के काम करते देखकर सबकी तारीफें हो रही थीं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने टीम को सख्त निर्देश दिए। “बारिश हो या कुछ भी, ईद पर नमाजियों को और नवरात्रों में देवी भक्तों को किसी भी कीमत पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सतर्क रहो, तैयारियां पुख्ता रखो, और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!” उनका मकसद साफ था – चाहे मौसम कैसा भी हो, त्योहारों के दौरान शहरवासियों को कोई दिक्कत न आए। बारिश की चिंता किए बिना सड़कों पर उतरना और अधिकारियों को चेतावनी देना – ये दिखाता है कि असली प्रशासनिक अधिकारी कैसे फील्ड में रहकर काम करते हैं।
528
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 20, 2026 06:34:43
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही police प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुचने वाली है टीम ने मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल वाले खेत को घेर लिया है और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। किसका खेत है अब तक नहीं मिल पाई है जानकारी, प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं और कब से यह काम संचालित किया जा रहा था। संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच और कार्रवाई में जुटा हुआ है। दुर्ग और बलरामपुर जिलों के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती मिलने से प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है।
389
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Mar 20, 2026 06:34:31
Akola, Maharashtra:सध्या हाती देशात सुरू असलेल्या युद्धाचा मोठा परिणाम पेट्रोल - डिझेल आणि गॅसच्या पुरवठ्यावर झाला आहे. परिणामी देशातील अनेक हॉटेल्स , उद्योग बंद पडले आहे. तर याचा परिणाम शतकांपूर्वरून सुरू असलेल्या प्रथेवर सुद्धा पडला आहे. अकोला शहरातील श्रीराम मंदिर येथे संत श्री गजानन महाराज यांनी तब्बल 120 वर्षांपूर्वी श्रीरामाच्या मूर्तीची प्राणप्रतिष्ठा केली होती. त्यानंतर या मंदिरात गुढीपाडव्यापासून ते रामनवमीपर्यंत दरवर्षी अन्नदानाची अखंड परंपरा सुरू होती. मात्र यंदा या परंपरेत खंड पडला असला तरी मंदिर समितीने घेतलेला निर्णय भक्तांमध्ये सकारात्मक संदेश देणारा ठरला आहे. मंदिरात दरवर्षी दहा दिवस मोठ्या प्रमाणात अन्नदान केले जाते. शहरासह जिल्ह्यातील अनेक भाविक या अन्नदानात सहभागी होतात. मात्र यंदा गॅस सिलेंडरच्या टंचाईमुळे अन्नदानाचे आयोजन करणे कठीण झाले. अनेक भक्तांनी स्वतःहून सिलेंडर उपलब्ध करून देण्याची तयारी दर्शवली होती, मात्र हे सिलेंडर काळ्या बाजारातून आणावे लागतील आणि त्यामुळे इतर कोणाचा हक्क हिरवला जाईल, अशी भावना मंदिर समितीने व्यक्त केली. याच पार्श्वभूमीवर मंदिर समितीने यंदा अन्नदान न करण्याचा निर्णय घेतला. हा निर्णय घेताना समितीने स्पष्ट केलं की परंपरा महत्त्वाची असली तरी समाजहित त्याहून महत्त्वाचं आहे. कुणाचाही हक्क मारून अन्नदान करणे योग्य नाही, असा संदेश समितीने दिला आहे. मंदिर समितीच्या या निर्णयाचं शहरात कौतुक होत आहे. अनेक भाविकांनी हा निर्णय समाजासाठी आदर्श असल्याचं म्हटलं आहे.120 वर्षांची परंपरा थांबली असली तरी मंदिराची सेवा, श्रद्धा आणि समाजाबद्दलची जबाबदारी कायम असल्याचं या निर्णयातून स्पष्ट झालं आहे. गुढीपाडवा ते रामनवमी या कालावधीत यंदा अन्नदान न झालं तरी पुढील वर्षी ही परंपरा अधिक उत्साहात सुरू केली जाईल, असा विश्वास मंदिर समितीने व्यक्त केला आहे. समाजहिताला प्राधान्य देत घेतलेला हा निर्णय अकोल्यात एक सकारात्मक आणि प्रेरणादायी संदेश देणारा ठरत आहे.
350
comment0
Report
Advertisement
Back to top