Back
Prayagraj221508blurImage

Prayagraj: मामूली विवाद में दो पक्षों में झड़प, कई लोग घायल

Syed Mohd.Raza
Mar 16, 2025 11:19:50
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh

थाना हंडिया के बरौत पुलिस चौकी क्षेत्र के भीटी बाजार में रविवार सुबह 8 बजे मामूली विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ बढ़ती देख हंडिया थाना और चौकी पुलिस बड़ी संख्या में वहां पहुंची और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। सज्जन कुमार बिंद पुत्र राम प्रताप बिंद और आलोक मोदनवाल पुत्र मोदनवाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|