Back
Gonda271502blurImage

Gonda - भाजपा जिलाध्यक्ष का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ स्वागत, दर्जनों भाजपा पदाधिकारी मौजूद

Anurag Singh
Mar 17, 2025 05:06:40
Colonelganj, Uttar Pradesh
भाजपा गोंडा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम को बनाए जाने पर पूरे जिले के भाजपा पदाधिकारी ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसको लेकर करनैलगंज नगर के भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गिरी के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों भाजपाइयों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी क्षेमेस्वर पाठक के साथ मौजूद तमाम भाजपाइयों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही उनका भव्य स्वागत किया।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|