230002
प्रतापगढ़ में उमरवैश्य समाज सभा द्वारा आयोजित 18वें छात्र-छात्रा सम्मान समारोह
Pratapgarh, Uttar Pradesh:आज जिला उमरवैश्य समाज सभा ने चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में 18वें छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य ने अध्यक्षता की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ अभियान किया गया। इस अवसर पर 125 मेधावियों को सम्मान पत्र और मेडल दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में बीकानेर विधायक की मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर ठोस चर्चा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की जयपुर में अहम मुलाकातें, सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा से की मुलाकात, बीकानेर के विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं पर हुई चर्चा, शहर की आधारभूत सुविधाओं और विकास योजनाओं को लेकर रखा पक्ष, विभिन्न जनहित और प्रशासनिक मुद्दों पर भी हुई बातचीत, बीकानेर से जुड़े प्रस्तावों और मांगों को सरकार के समक्ष रखा, मुलाकात को बीकानेर के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा0
0
Report
बीकानेर-खाजूवाला पुलिस ने साइबर ठगी के 20 करोड़ रु लेनदेन का पर्दाफाश
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला/बीकानेर पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा, म्यूल अकाउंट और क्रिप्टो नेटवर्क से जुड़े तार, मुख्य आरोपी विष्णु विश्नोई खाजूवाला क्षेत्र से गिरफ्तार, देशभर में 25 साइबर ठगी मामलों में आरोपी का नाम सामने आया, बाइनेंस एप के जरिए USDT में रकम कन्वर्ट करने का खुलासा, साइबर थाना व खाजूवाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, CI रमेश सर्वटा की रही अहम भूमिका, कार्यवाहक एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में कार्रवाई, हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की भी आशंका, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस, आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में बीकानेर पुलिस का साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी, खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने दी जानकारी。0
0
Report
अरविंद सावंत: TMC के खिलाफ महाराष्ट्र जैसा अनुभव, विपक्ष दबाने की कोशिश पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: ARVIND SAWANT (UDDHAV THACKERAY FACTION) ON INDIA BLOC MEETING/ WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI VISITS TMC LEADER SATABDI ROY’S RESIDENCE/ SAMAJWADI PARTY CHIEF AKHILESH YADAV’S STATEMENT/ WEST BENGAL GOVERNMENT ORDERS STATEWIDE SURVEY OF MADRASAS/ NASHIK CONVERSION CASE/ WEST ASIA CONFLICT मुंबई | लोकसभा स्पीकर को TMC के 20 सांसदों के पत्र पर शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "TMC में अभी जो कुछ भी हो रहा है, उसका कड़वा अनुभव हमें महाराष्ट्र में हो चुका है... यह किसी के समर्थन के बिना नहीं हो सकता। पार्टी छोड़ने की हिम्मत कैसे हुई और इससे आपको क्या हासिल होगा? आप एक ऐसी पार्टी से चुने गए हैं जिसे आम आदमी को न्याय दिलाना है और आप यह भूल रहे हैं। वे TMC का गला घोंटना चाहते हैं ताकि कोई भी CM सुवेंदु अधिकारी के सामने खड़ा न हो सके..."0
0
Report
Advertisement
कटनी में नाबालिग से मारपीट, निर्वस्त्र करने का आरोप, चक्का जाम जारी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेक कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम जूहुला में नाबालिग बच्चे से मारपीट का मामला गरमाया पुलिस पर नाबालिग बच्चे के साथ निर्वस्त्र कर मारपीट कर घुमाने का परिजनों ने लगाया आरोप घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा किया चक्का जाम सड़क पर लगा लंबा जाम मौके पर पहुंची पुलिस का बल आरोपी पुलिस के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग जनता में बहुत आक्रोश0
0
Report
गोंडा के जैतपुर में तेंदुए को जाल में फंसाकर ग्रामीणों ने बचाई जान
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर गांव में लगातार 1 महीने से तेंदुए का आतंक जारी था वन विभाग द्वारा और स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं हाथ लगी थी। 5 दिन से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा था जिससे गांव के लोग जाकर के अपने-अपने जानवरों की और अपने-अपने छोटे बच्चों के रखवाली कर रहे थे। आज सोमवार देर रात 9:00 बजे के करीब जैतपुर गांव के रहने वाले ग्रामीणों द्वारा गांव के पास आता देख तेंदुए को किसी तरीके से जाल में फसाया गया। फिर लाठी डंडों के सहारे तेंदुए को जाल में फंसने के बाद काबू करते हुए ग्रामीण नजर आए है। इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग ग्रामीणों के हिम्मत की जमकर सराहना कर रहे हैं। जाल में फसाने के बाद ग्रामीणों द्वारा गोंडा वन विभाग को सूचना दी गई है मौके पर वन विभाग अधिकारी तेंदुए को जाल में करके दूसरे स्थान पर छोड़ने के लिए जैतपुर गांव के लिए रवाना हो गए हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जैतपुर गांव के रहने वाले लड़के और व्यक्ति लाठी और डंडे लिए तेंदुए को काबू करते हुए नजर आ रहे हैं। जाल में फंसने के बाद तेंदुआ बार-बार परेशान था और वह जल से निकलने का प्रयास भी कर रहा था। तेंदुआ के रेस्क्यू किए जाने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं और वह तेंदुए के पूछ और उसके शरीर पर डंडा लगा करके उसे परेशान करते हुए भी नजर आए हैं। ग्रामीणों के अनुसार कल एक ट्रैक्टर चालक के हाथ पर हमला करके उसे घायल कर दिया था इसके बाद से ग्रामीणों को और डर लग रहा था।0
0
Report
हरदोई में SDM पर हमला: गांव छावनी बनी, आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:HARDOI (UP): HARDOI SADAR SDM SUSHIL KUMAR MISHRA ATTACKED DURING INSPECTION IN PARIYAL VILLAGE, SHAHABAD TEHSIL. बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य के पुत्र से विवाद के बाद एसडीएम पर पथराव हुआ, सिर में पत्थर लगने से एसडीएम घायल, गांव पुलिस की छावनी बना गया, आरोपी फरार. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद तहसील क्षेत्र के परियल गांव में निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बाढ़ राहत तैयारियों और सरकारी भवनों के निरीक्षण के दौरान हुए विवाद के बाद बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य और महिला ग्राम प्रधान के पुत्र की अगुवाई में ग्रामीणों की भीड़ ने उनका पीछा किया और पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एसडीएम के सिर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कालेज भेजा गया है। पथराव में घायल एसडीएम की हालत सामान्य है। जिला प्रशासन ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पूरा गांव पुलिस चौकीनी में तब्दील है। गांव के लोग सहित घटना में शामिल लोग फरार हैं।0
0
Report
Advertisement
वारिस पठान का BJP पर हमला: मदरसे सर्वे और जबरन धर्म परिवर्तन पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: WARIS PATHAN (AIMIM) ON INDIA BLOC MEETING/ SHAMLI ALLEGED FORCED CONVERSION/ NASHIK CONVERSION CASE/ WEST BENGAL GOVERNMENT ORDERS STATEWIDE SURVEY OF MADRASAS AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान कहते हैं, "आयुष मलिक, जिन्हें मोहम्मद अली के नाम से भी जाना जाता है, ने मीडिया के सामने एक बयान दिया है। उन्होंने साफ़ कहा कि किसी ने उन पर दबाव नहीं डाला और उन्होंने अपनी मर्ज़ी से इस्लाम अपनाया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्ज़ी से नमाज़ पढ़ रहे हैं... हालांकि, उनके बयान के बावजूद उनकी पत्नी और ससुर को गिरफ़्तार कर लिया गया, और उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें बार-बार मीडिया के सामने यह कहते हुए देखा गया कि वह अपनी मर्ज़ी से मुसलमान बने हैं..." जब से BJP सरकार सत्ता में आई है, तब से 12-13 साल हो चुके हैं। उनका एकमात्र काम मुसलमानों को किसी भी तरह से बदनाम करना रहा है। उन्हें हमारे खान-पान और हमारे हिजाब से नफ़रत है। उनके निशाने पर हमेशा हमारी मस्जिदें, मदरसे और दरगाहें ही होती हैं। अभी हाल ही में आपने देखा कि उन्होंने UP में कई मदरसों के साथ क्या किया। वे मदरसों को बदनाम कर रहे हैं। कई महान इस्लामिक विद्वान (उलेमा-ए-इकराम), बुद्धिजीवी और प्रमुख हस्तियां इन मदरसों से पढ़कर निकली हैं। अब, अगर आप मदरसों का सर्वे कर रहे हैं, तो मंदिरों का सर्वे क्यों नहीं करते? अगर आप मदरसों का सर्वे कर रहे हैं, तो याद रखें कि संविधान सभी के लिए समान है। नियम और कानून सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। इसलिए, जहाँ आप मदरसों का सर्वे कर रहे हैं, वहाँ आपको मंदिरों का भी सर्वे करना चाहिए।0
0
Report
Leather और non-leather सेक्टर के एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए सहयोग पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): CONSULTATIVE MEETING HELD ON AWARENESS & OUTREACH PROGRAMME FOR LEATHER & NON-LEATHER SECTOR. visuals: PETAL DHILLON (JOINT SECRETARY, MINISTRY OF COMMERCE) & NIDHI KESARWANI (JOINT SECRETARY, DPIIT). कॉमर्स डिपार्टमेंट की जॉइंट सेक्रेटरी, पेटल ढिल्लों कहती हैं, "हम इसके एक्सपोर्ट वाले पहलू पर ध्यान दे रहे हैं... हम एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जो सिर्फ़ R&D तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे इंस्टिट्यूट बनाना भी शामिल है जहाँ हम इंडस्ट्री को दुनिया भर से सीखने और जानकारी साझा करने में मदद कर सकें। यहाँ कई ऐसे एक्सपोर्टर हैं जो दुनिया के टॉप देशों को सामान सप्लाई कर रहे हैं, और हमारा मकसद बेहतर ट्रेनिंग और शिक्षा वगैरह के ज़रिए इसे और बढ़ाना है, और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं." "आज यहाँ आकर बहुत खुशी हो रही है। हमने पिछले 12 सालों में व्यापार, समृद्धि और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर फोकस करते हुए अपनी उपलब्धियों का जायज़ा लेने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। हमने इंडस्ट्री के लोगों سے بات की ताकि उनकी उपलब्धियों और भविष्य के नज़रिए के बारे में सीधे जान सकें और यह समझ सकें कि सरकार के तौर पर हम, खासकर एक्सपोर्ट के मामले में, उनकी कैसे मदद कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं, हाल ही में कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किए गए हैं..." निधि केसरवानी कहती हैं, "निवेश आ रहा है और बड़ी संख्या में निवेश पाइपलाइन में हैं... कई बड़े निवेशक भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उनमें से कुछ पहले से ही देश में काम कर रहे हैं और अब अपने कामकाज को बढ़ाना चाहते हैं, और सरकार उनके साथ मिलकर काम कर रही है।"0
0
Report
करणी सेना यूपी में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी; गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में करणी सेना के सम्मेलन का आयोजन किया गया। करणी सेना के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू पहुंचे थे। यहां उन्होंने घोषणा की है कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में करणी सेवा 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा करणी सेना ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की भी मांग की। कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम में किया गया। जगह पर बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया कि गांधी पाकिस्तान और जिन्ना के लिए राष्ट्रपिता हो सकते हैं लेकिन हिंदुस्तान भगवान राम को मानता है। करणी सेना अब राजनीति में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में दो सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत, दो घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला शिवगढ़ थाना इलाके के बांदा-बहराइच मार्ग पर पिपरी पुल के पास का है। यहाँ ट्रिपलिंग कर जा रहे बाइक सवार की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर तौर पर ज़ख्मी हो गए। दूसरा मामला लालगंज थाना इलाके का है। यहाँ सरेनी रोड के बीजेमऊ गांव के पास का है। यहाँ सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित हुईं बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता पुत्र गंभीर तौर पर ज़ख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है0
0
Report
अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारी: DC रमेश कुमार व IGP ने चंदरकोट निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:RAMBAN (J&K): JAMMU DIVISIONAL COMMISSIONER RAMESH KUMAR & JAMMU IGP BHIM SEN TUTI INSPECT SHRI AMARNATH JI YATRA PREPARATIONS AT YATRI NIWAS CHANDERKOTE & LANGAR SITE ALONG JAMMU-SRINAGAR HIGHWAY. VISUALS: RAMESH KUMAR (DC, JAMMU) S/B रामबन, J&K: आज यात्री निवास चंदरकोट में श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 की तैयारी के लिए इंतज़ामों की समीक्षा हुई। जम्मू के डिविज़नल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा, हाईवे का जायज़ा लिया गया और कैंप स्थानों की निरीक्षण किया गया ताकि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित हो।0
0
Report
सिरोही शिवगंज में प्रदर्शन: संयम लोढ़ा समर्थकों ने गिरफ्तारी विरोध में नारे लगाए
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के शिवगंज में भोपा भगाओ, सिरोही बचाओ नारे को लेकर एक युवक को जेल भेजे जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं माली समाज के लोगों ने शिवगंज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंबे माता मंदिर के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और बाद में रैली के रूप में पुलिस थाने पहुंचकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए संयम लोढ़ा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रकट करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने युवक की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए कहा कि यदि नारा लगाना अपराध है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। लोढ़ा ने भाजपा सरकार पर सिरोही जिले की उपेक्षा करने और जनता की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की अलग से जांच करवाई जा रही है। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।0
0
Report
Advertisement
आजसू के सुदेश महतो ने कानून-व्यवस्था पर आक्रोश मार्च की घोषणा की
Bokaro Steel City, Jharkhand:आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का बयान, बोकारो में केंद्रीय समिति की बैठक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव लड़ रही है और अगर दोनों सीटों पर जीत दर्ज नहीं हुई तो ये सवाल खड़ा हो सकता है कि मुख्यमंत्री जिस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे है उस गठबंधन में वो कहां खड़े है। उन्होंने हॉर्स ट्रेडिंग से इनकार करते हुए कहा कि NDA के पास 24 विधायक है ऐसे में हमारा एक कैंडिडेट है जहां परीक्षा विपक्ष की होगी और उन्हें साबित करना होगा। इससे पहले आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए जहां 22 जून को पार्टी के द्वारा धनबाद में स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया। दूसरा प्रस्ताव निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा सम्मलेन मनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही तीसरा प्रस्ताव 5 जुलाई को रांची में आधी आबादी को संगठित करने के लिए महिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बताते चले कि बोकारो में आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बोकारो के कैंप 2 स्थित जायका में आयोजित किया गया। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो , सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित केंद्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित है। करीब 5 घंटे की इस बैठक में संगठन की मजबूती, राज्य के समसामयिक राजनीतिक एवं जनसरोकार के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस बैठक के जरिए पार्टी को फिर से एक बार झारखंड में कैसे मजबूती प्रदान किया जाय इसको लेकर पार्टी के केंद्रीय नेताओं के द्वारा ब्लू प्रिंट तैयार किया गया। जिसमें युवा से लेकर महिलाओं को एकजुट करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 1932 के आधार पर स्थानीय नीति की चर्चा करते हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आज जिस 1932 के आधार पर जेएमएम द्वारा राज्य में सरकार बनाने का काम किया और 5 साल में 25 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई वो सारे फेल हो गए। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 22 जून को धनबाद में पार्टी की स्थापना दिवस पर राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ पार्टी आक्रोश मार्च निकालने का काम करेगी。0
0
Report
दिनेश शर्मा ने INDIA ब्लॉक को विखंडन कहा, कांग्रेस-DMK गठबंधन पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): DINESH SHARMA (BJP) ON INDIA BLOC MEETING/ SAMAJWADI PARTY CHIEF AKHILESH YADAV’S STATEMENT / PM NARENDRA MODI LED NDA GOVERNMENT COMPLETES 12 YEARS IN OFFICE लखनऊ, उत्तर प्रदेश: INDIA ब्लॉक की बैठक पर भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, "ये विग्रह वाला ब्लॉक है। ये विखंडन वाला ब्लॉक है जो राष्ट्र के बारे में ना सोच कर विखंडन की सोच को समझता है। ये दल नहीं है ऐसे विचारों वाला एक समूह है जिसके बारे में देश प्रेम नाम की चीज नहीं है। ये गठजोड़ करते हैं फिर उसी के साथ दगा करते हैं। सपा के साथ जब कांग्रेस का गठबंधन हुआ था चुनाव हारने के बाद सपा नेता ने कहा कि कांग्रेस धोखेबाज है। DMK के साथ भी कांग्रेस थी लेकिन परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने विरोधी दल के साथ गठबंधन कर लिया।"0
0
Report
उधार सामान ना देने से गुस्साए, डॉक्टर ने दलित बच्चें को जमकर पीटा,वीडियो वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - शिकारपुर: हॉस्पिटल कर्मी को उधार सामान न देने पर डॉक्टर ने दलित बच्चे को पीटा, पिटाई की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद। पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं की FIR0
0
Report
Advertisement
