icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow18 Jan 2025, 06:44 am

Pilibhit - नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:

यूपी के पीलीभीत में ई-रिक्शा सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित दूधियामन्दिर की है, दरअसल बीते शुक्रवार को बरखेड़ा थाना क्षेत्र नर्सिंग की छात्रा हर रोज की तरह जिला मेडिकल कॉलेज में बतौर प्रशिक्षण के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर आ रही थी. उसी दौरान आरोपी युवक भी मौका पाकर ई-रिक्शा पर बैठकर उससे अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगा. घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के आस पास लगे cctv फुटेज की मदद से 24 घण्टे के भीतर ई-रिक्शे से गिरते हुए छात्रा के फुटेज के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव का समापन: भारत की विकास राह चुनौतियों के बीच

Gurugram, Haryana:दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव का समापन देश कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंथन देश- विदेश से आए एकस्पर्ट ने बताई विश्व स्तर पर चुनौतियों से पार पाने के सुझाव इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर हुई चर्चा एंकर: देश की आर्थिक दिशा और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन के लिए कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। कॉनक्लेव में अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच भारत की विकास यात्रा और आगे की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई。 वीओ-1 कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव में देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में अर्थशास्त्रियों, नीति विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बदलती वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में निवेश, विकास और रोजगार जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे。 बाइट, प्रताप सिंह, पूर्व डायरेक्टर जनरल इनकम टैक्स विभाग वीओ-2 कॉन्क्लेव में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास की रफ्तार को बनाए रखने से जुड़ी चुनौतियों पर भी मंथन किया गया। विशेषज्ञों ने वैश्विक बदलावों के बीच भारत के लिए मौजूद अवसरों और आर्थिक नीतियों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक मुद्दों पर संवाद और नीति निर्माण के लिए विचारों का आदान-प्रदान करना रहा。
0
0
Report

बलरामपुर: ठेकेदारी के बहाने 55 लाख और 11 बीघा जमीन गंवाने वाला परिवार

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर का एक बेबस परिवार बलरामपुर में 11 बीघा जमीन और 55 लाख गंवाया, कभी हंसता-खेलता परिवार अब मदद को मोहताज जिसके बच्चे कभी जनपद के सबसे महंगे विद्यालय में पढ़ते थे वह अब प्राइमरी में पढ़ने को मजबूर,न्यायालय के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर रकम लेने, पति की बीमारी और नशे की हालत का फायदा उठाकर जमीन के दस्तावेज कराने का आरोप बलरामपुरमें जिस परिवार के पास कभी करीब 18 बीघा जमीन थी। बैंक खाते में लाखों रुपए थे। बच्चे शहर के नामी स्कूल में पढ़ते थे और परिवार को भविष्य सुरक्षित नजर आता था। लेकिन आज वही परिवार अपनी जमीन और जमा पूंजी वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। इस परिवार की यह हालत हो गई है कि दावा करने तक के पैसे नहीं बचे है पीड़िता महिला ज्योति पांडे का आरोप है कि ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर उनके पति से करीब 55 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद बीमारी, कथित नशे और भरोसे का फायदा उठाकर करीब 11 बीघा जमीन के दस्तावेज भी अपने पक्ष में करा लिए गए। ज्योति का कहना है कि जिस व्यक्ति को वह अपना मुंहबोला भाई मानती थीं, उसी पर उन्होंने परिवार का भरोसा किया था। वह लगातार उन्हें और उनके पति को बहन-भाई का रिश्ता बताकर भरोसा दिलाता रहा। परिवार को अंदाजा तक नहीं था कि जिस व्यक्ति को अपना समझकर घर के मामले सौंपे जा रहे हैं, उसी पर भविष्य में इतनी गंभीर शिकायत करनी पड़ेगी। मामले में स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब पीड़ित परिवार अपनी जमीन और रकम वापस पाने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। सात बीघा जमीन बेचकर मिले 63 लाख, 55 लाख ठेकेदारी में लगाया ज्योति पांडे के अनुसार उनके पति राहुल पांडे और सास ने करीब सात बीघा जमीन 63 लाख रुपए में बेची थी। आरोप है कि इसकी जानकारी परिवार के करीबी लोगों को पहले से थी। इसी दौरान ठेकेदारी में साझेदारी और निवेश के नाम पर उनके पति को अपने साथ जोड़ने की बात कही गई। ज्योति का आरोप है कि अलग-अलग समय पर उनके पति से करीब 55 लाख रुपए लिए गए। उन्हें बताया गया कि रकम ठेकेदारी के काम में लगाई जाएगी और उसके बदले लाभ मिलेगा। उनके अनुसार कुछ रकम बाद में संबंधित फर्म के खाते से उनके पति के खाते में भेजी भी जाती रही। इससे परिवार को यह विश्वास होता रहा कि पैसा वास्तव में कारोबार में लगा है और उसका लाभ मिल रहा है। पीड़िता का कहना है कि इसी भरोसे के कारण परिवार को लंबे समय तक पूरे मामले की गंभीरता का पता नहीं चला। आरोप- पति को शराब पिलाकर जमीन के दस्तावेज कराने का सिलसिला शुरू हुआ ज्योति ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पति पहले शराब नहीं पीते थे। लेकिन विपक्षी पक्ष के संपर्क में आने के बाद उन्हें शराब की आदत लग गई। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति की नशे की स्थिति का फायदा उठाकर जमीन से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। पीड़िता के मुताबिक, 14 सितंबर 2021 को ठेकेदारी में हिस्सेदारी और पार्टनरशिप डीड की बात कहकर पहले करीब एक बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कराया गया। इसके बाद 5 अक्टूबर 2021 को बड़े प्रोजेक्ट और साझेदारी में काम की बात कहकर शेष करीब 10 बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज कराए जाने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि जमीन बेचने की बात छिपाकर उसे साझेदारी और निवेश से जुड़ा दस्तावेज बताया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अलग-अलग दस्तावेजों में रकम के भुगतान के तरीके को लेकर अलग-अलग विवरण दर्ज किया गया। जब यह कार्य किया गया तो दोनों मोबाइल नंबर आरोपियों ने अपना ही डाल दिया जिससे पीड़ित परिवार को कोई भनक न लगे। क्योंकि मोबाइल पर जमीन बेचने वाले के ओटीपी आता है। 2025 में अस्पताल से लौटे पति, तब बैनामे की जानकारी का आरोप पीड़िता के मुताबिक उनके पति राहुल पांडे लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में चल रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 4 फरवरी 2025 को उन्हें पार्टनरशिप डीड कैंसिल कराने की बात कहकर उपनिबंधक कार्यालय ले जाया गया। ज्योति बताती है कि उस समय उनके पति की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह घटना से करीब चार दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाई थीं। इसी दौरान पहले किए गए कथित बिक्री अनुबंध के आधार पर बैनामा करा लिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 11 बीघा जमीन की सरकारी मालियत करीब 77.11 लाख रुपए थी, जबकि दस्तावेज में करीब 11.44 लाख रुपए बैंक के माध्यम से दिए जाने की बात सामने आई। पीड़िता का दावा है कि यह रकम भी बाद में वापस ले ली गई। जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर मारपीट की शिकायत ज्योति के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को उन्हें गांव वालों से जानकारी मिली कि विपक्षी पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा है। वह मौके पर पहुंचीं तो विवाद हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। ज्योति ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-मुक्कों से मारपीट की। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए। शिकायत के मुताबिक, उन्हें धमकी भी दी गई कि जमीन नहीं छोड़ी जाएगी और मामला खत्म कराने के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कही गई। छह बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप पीड़िता का कहना है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर करीब छह बार शिकायत की। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लगातार अधिकारियों और पुलिस के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन उन्हें अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी pंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत भेजी। जब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने अब मामले में मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमे में अजीत मिश्रा पुत्र कैलाशनाथ मिश्रा निवासी सिविल लाइन बलरामपुर, लक्ष्मीकांत मिश्रा पुत्र गोविंद शरण निवासी मेवालाल तालाब बलरामपुर, विजय मिश्रा पुत्र शारदा प्रसाद निवासी लवकुश नगर कासगंज, आनंद मिश्रा पुत्र जनार्दन प्रसाद निवासी खजुरिया थाना गौरा चौराहा, दिलीप कुमार पुत्र शिव प्रकाश निवासी नेवलगढ़ थाना तुलसीपुर और वेद प्रकाश पुत्र श्यामाल निवासी सिसई थाना कोतवाली देहात को आरोपी बनाया गया है। बच्चों की पढ़ाई भी छूटी, नामी स्कूल से सरकारी स्कूल तक पहुंची जिंदगी ज्योति की कहानी का सबसे भावुक पहलू उनके तीन बच्चों की पढ़ाई है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की उम्र करीब सात वर्ष, एक बेटे की उम्र 11 वर्ष और दूसरे बेटे की उम्र करीब छह वर्ष बताई गई है। ज्योति के मुताबिक, उनके बच्चे पहले बलरामपुर के फातिमा स्कूल में पढ़ते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी, इसलिए बच्चों की पढ़ाई को लेकर कभी चिंता नहीं हुई। लेकिन जमीन और रकम खत्म होने के बाद हालात ऐसे बदले कि बच्चों को स्थानीय स्तर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ज्योति कहती हैं कि बच्चों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। जिस परिवार के पास कभी जमीन और पैसा दोनों थे, आज वही परिवार अपनी बुनियादी जरूरतों और भविष्य की चिंता में परेशान है। ‘जिसे भाई माना, उसी पर भरोसा करना भारी पड़ गया’ ज्योति का कहना है कि लक्ष्मीकांत मिश्रा को वह अपना मुंहबोला भाई मानती थीं। परिवार के बीच वर्षों से रिश्ते जैसे संबंध थे। इसलिए जब ठेकेदारी में साझेदारी और निवेश की बात सामने आई तो उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार, “हमने कभी नहीं सोचा था कि जिन लोगों को अपना समझकर भरोसा कर रहे हैं, उन्हीं के खिलाफ एक दिन न्यायालय जाना पड़ेगा। मेरे पति बीमार हैं। तीन छोटे बच्चे हैं। आज हमारे पास न जमीन बची है और न वह पैसा, जिसके सहारे हमने बच्चों का भविष्य सोचा था।” उनका कहना है कि परिवार अब केवल अपनी संपत्ति और रकम वापस पाने की उम्मीद में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। पति बीमार, तीन बच्चों की जिम्मेदारी, अब न्याय की उम्मीद ज्योति के पति राहुल पांडे लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में परिवार के सामने इलाज का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों की जिम्मेदारी भी है। पीड़िता का कहना है कि आर्थिक संकट ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी है। पहले बच्चों की पढ़ाई, इलाज और भविष्य को लेकर योजनाएं थीं, लेकिन अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी जमीन और रकम वापस पाने का है। ज्योति ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच कराने और जमीन तथा रकम से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल करने की मांग की है। अब जांच से खुलेगा दस्तावेजों का सच न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज होने से पीड़ित परिवार को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। मामले में जमीन के दस्तावेज, कथित पार्टनरशिप डीड, बिक्री अनुबंध, बैंक खातों में हुए लेनदेन और बाद में कराए गए बैनामे महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना है कि जमीन से जुड़े दस्तावेज किन परिस्थितियों में तैयार हुए, उनमें दर्ज रकम का वास्तविक लेनदेन हुआ या नहीं, कथित पार्टनरशिप का स्वरूप क्या था और पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए जालसाजी एवं धोखाधड़ी के आरोप कितने सही हैं। फिलहाल मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। ज्योति की सबसे बड़ी चिंता सिर्फ अपनी जमीन और पैसा वापस पाना नहीं, बल्कि अपने बच्चों का भविष्य फिर से पटरी पर लाना है। कभी जिस घर में संपन्नता और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद थी, वहां आज एक मां अपने परिवार को दोबारा संभालने के लिए न्याय के दरवाजे पर खड़ी है। बयान -1- ज्योति पाण्डेय बयान -2- राहुल पाण्डेय 1- विजुअल 2-फिराक कॉपी
0
0
Report

कैमूर में 78.4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नकद बरामद

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस ने चैनपुर के बधैला सिवान में छापेमारी कर अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, मोटरसाइकिल भी जब्त। पुलिस को नशे के कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी कैमूर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बधैला में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने बधैला गांव के बाहर पूर्व दिशा में कच्ची सड़क पर एक पेड़ के नीचे से दो तस्करों को खदेड़कर धर दबोचा। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपियों के पास से तिरपाल में छिपाकर रखा गया 78.400 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। इसके अलावा, तस्करों के पास से 46,590 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल (UP-64BE-6304) भी जब्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान घनश्याम सिंह (37 वर्ष, निवासी बधैला, चैनपुर, कैमूर) और मंटू चौरसिया (28 वर्ष, निवासी पानापुर धर्मपुर, बिदुपुर, वैशाली) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस जब्त मोटरसाइकिल के कागजातों की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी। चैनपुर थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

पाली मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकथाम के लिए 15 दिन कैंपस से सीनियर्स बाहर

Pali, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की परिपाठी को खत्म करने का प्रयास, पाली में नये बैच की शुरुआत के साथ सीनियर्स को 15 दिन के लिए कैंपस से छुट्टी, नये स्टूडेंट्स को सहज माहौल देने का है ये प्रयास, क्योंकि 2022 में जूनियर्स के साथ हुई थी ज्यादती, ऐसे में तब कॉलेज प्रबंधन ने सीनियर्स को किया भी था निलंबित, हालांकि अब सीनियर्स को कैंपस से बाहर करने के बाद भी पढ़ाई पर नही पड़ेगा असर, क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज उपलब्ध करवाने लिया है फैसला, ऐसे में 15 दिन तक सीनियर्स का मेडिकल कॉलेज में नही रहेगा का आवागमन, कॉलेज प्रिंसिपल ओपी सुथार ने बताया कि MBBS के नये छात्रों को सहज माहौल देने का है ये प्रयास।
0
0
Report

झड़ौदा में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, बदबू और जाम से लोग परेशान

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के झड़ौदा इलाके में सड़क किनारे फैली गंदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मिलन विहार चौक पर कूड़े के ढेर से दुर्गंध और जाम की समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि डंपिंग यार्ड नहीं होने के कारण खुले में कूड़ा डाला जा रहा है. तस्वीरें उत्तर दिल्ली के झड़ौदा इलाके के मिलन विहार चौक की हैं, जहां सड़क किनारे कूड़े का अंबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि झड़ौदा वार्ड में कूड़ा डालने के लिए कोई व्यवस्थित डंपिंग यार्ड नहीं है. ऐसे में कई जगहों पर खुले में कूड़ा डाला जा रहा है. सड़क किनारे जमा कूड़े की वजह से रास्ता भी प्रभावित होता है और कई बार यहां यातायात की रफ्तार धीमी होने से जाम की स्थिति बन जाती है. एक तरफ दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, वहीं झड़ौदा में सड़क किनारे फैला कूड़ा इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. गंदगी के बीच से गुजरना लोगों की मजबूरी बन गया है. स्थानीय निवासियों की मांग है कि मिलन विहार चौक समेत झड़ौदा वार्ड में नियमित सफाई कराई जाए, सड़क किनारे खुले में कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाए और कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए.
0
0
Report
Advertisement

पुल न होने पर गर्भवती महिला को खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल

Ansar Nagar, Jharkhand:पुल के अभाव में गर्भवती महिला को खाट पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाए ग्रामीण गांव तक नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस, करीब एक किलोमीटर पैदल खाट पर ले जाकर पहुंचाया अस्पताल चतरा : विकास और स्वास्थ् सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक दावों के बीच कुंदा प्रखंड से चौकाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कल (सोमवार) की बताई जा रही है, जहां कुंदा पंचायत के सिकीदाग पंचायत के बुटकुइया गांव की है। प्रसव पीड़ा से परेशान 28 वर्षीय रीता देवी को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, क्योंकि दोमुहान नदी पर पुल नहीं होने के कारण गांव तक एम्बुलेंस पहुंचने में परेशानी होती है। उत्तपन्न स्थिति को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने रीता देवी को खाट पर लादकर करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल ढोया और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदा ले जाया गया। गाँव मे कुछ दुरी तक सड़क की स्थिति भी दैनिय है।ग्रामीणों का कहना है कि दोमुहान नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात समेत अन्य समय में भी आवागमन प्रभावित रहता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने नदी पर पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि गांव तक सड़क और पुल की सुविधा होती तो आपात स्थिति में एंबुलेंस सीधे घर तक पहुंच जाता। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोमुहान नदी पर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है。
0
0
Report

दाहौर गांव में संदिग्ध मौत, तनाव फैल गया; पोस्टमार्टम बाद स्पष्ट होगा कारण

Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। गांव में ही एक व्यक्ति घरेलू काम के लिए संजीत कुमार को अपने घर बुलाकर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि युवक काम निपटाकर जब अपने घर जाने के लिए निकला, तो वह घर के सामने पड़ा हुआ मिला। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ई-रिक्शा से इलाज के लिए बाढ़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर दाहौर गांव लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह के जंगल में नवजात शव: परिवार-पुलिस के सामने गहरे सवाल

Giridih, Jharkhand:एभीबी : मां की ममता को दुनिया में सबसे बड़ा कहा जाता है, लेकिन गिरिडीह जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने इस ममता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो स्थित बेला पहाड़ी के घने जंगल में एक नवजात का शव बरामद हुआ है। मृत नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस मासूम ने अभी दुनिया में ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं, उसका शव जंगल में मिलने से इंसानियत भी शर्मसार हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मासूम को जंगल में कौन छोड़ गया और आखिर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या यह किसी मजबूरी की कहानी है या फिर इसके पीछे कोई गंभीर राज छिपा है, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। बेला पहाड़ी का जंगल फिलहाल एक ऐसे मासूम की खामोश गवाही दे रहा है, जो खुद अपनी कहानी बताने के लिए इस दुनिया में रहा ही नहीं।
0
0
Report

जोधपुर के मेहरानगढ़ में भू-विविधता दिवस पर जियोहेरिटेज वॉक सफल

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस के अवसर पर जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले से जियोहेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिव सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस वॉक में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, गाइड, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चट्टानों, खनिजों, मिट्टी, जल और विभिन्न भू-आकृतियों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मेहरानगढ़ की भूवैज्ञानिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत के बीच गहरे संबंध को भी समझाया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस की थीम “हमारे दरवाज़े पर भू-विविधता” रखी गई है। आयोजन के दौरान जियोहेरिटेज के संरक्षण के साथ-साथ जियो-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जोधपुर की समृद्ध भू-विरासत को यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क की पहचान दिलाने के प्रयासों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेहरानगढ़ किले के निदेशक कर्नल अजय सिंह राठौड़, डिप्टी डायरेक्टर महेंद्र सिंह तंवर और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हेरिटेज संरक्षण की शपथ ली और प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

पूर्वांचल के विधायककों की जमीन पकड़ मजबूत बनाने के लिए भाजपा-संघ छह घंटे बैठक

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विनोद तावडे और बीएल संतोष ने परखी पूर्वांचल के विधायकों की जमीनी पकड़ संघ, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गोरक्ष और काशी प्रांत की चुनावी तैयारी पर मंथन किया सुल्तानपुर में बीजेपी और संघ की 6 घंटे तक चली बैठक विधायकों की छवि, एंटी इनकंबेंसी, जनता के बीच पकड़ और संभावनाओं पर लिया फीडबैक बूथ स्तर तक की तैयारियों और गतिविधियों पर भी हुई चर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की बैठक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार बैठक में हुए शामिल यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी रहे मौजूद एक-एक विधायक की जीत के लिए बूथवार तैयारियों को परखा गया क्षेत्रीय प्रचारक और दोनों प्रान्तों के प्रांत प्रचारक क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक के दौरान पूरी तरह बरती गई गोपनीयता बुलाए गए पदाधिकारियों के अलावा अन्य के प्रवेश पर रही पाबंदी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top