icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow29 Dec 2024, 03:30 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

युवती से शारीरिक शोषण के आरोपी मेहराब खान गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Darogapara, Chhattisgarh:शादी का भरोसा दिलाकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 93 हजार रुपये लेने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में 22 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर में पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी। आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अपनी जरूरत बताकर करीब 93 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब युवती ने रकम वापस मांगी तो आरोपी शादी से मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में बीएनएस की धारा 69 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी मारपीट के मामले में जेल में बंद है। 17 नवंबर को जमानत पर जेल से बाहर आते ही महिला थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जेलपारा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेहराब खान उर्फ मेहराब हसन (22 वर्ष), निवासी जूटमिल, को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
0
0
Report

बक्सर में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कोहरे से यातायात प्रभावित

Buxar, Bihar:बक्सर में लगातार तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ ही जिले में घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह के समय कोहरे का असर इतना अधिक देखने को मिला कि दिन के 8 बजे तक कुछ दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीरे-धीरे सफर करते नजर आए। वहीं, ठंड और कोहरे के कारण आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बक्सर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
0
0
Report

चंदवा में अवैध कोयला उत्खनन पर छापामार, चार सुरंगों का खुलासा

Latehar, Jharkhand:चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चार अवैध सुरंगों का खुलासा किया। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन से चारों सुरंगों के मुहानों को मिट्टी से भरवाते हुए बंद करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सिकनी के आसपास कुछ स्थानों पर जमीन के भीतर सुरंग बनाकर रैट होल माइनिंग के जरिए अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जिला खनन विभाग और चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध सुरंग बनाकर कोयला निकासी किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद टीम ने बिना देर किए जेसीबी की मदद से सभी चारों सुरंगों की डोजरिंग कर उनके प्रवेश द्वार बंद करा दिए। अवैध खनन के मामले को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखें और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजें। जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त के निर्देशानुसार विभाग लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चला रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरंग बनाकर कोयला निकालना बेहद खतरनाक है। ऐसी खदानों में मीथेन सहित जहरीली गैसों का रिसाव, अचानक पानी भरने और सुरंग धंसने का खतरा बना रहता है। खासकर मानसून के दौरान चाल धंसने से बड़े हादसे हो सकते हैं और लोगों की जान भी जा सकती है。
0
0
Report
Advertisement

25 नवंबर से बीसलपुर बांध की नहरें खुलेंगी, किसान चिंतित

Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक 25 नवंबर से बीसलपुर बांध की नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, लेकिन खस्ताहाल नहरें बढ़ा सकती हैं किसानों की परेशानी बीसलपुर बांध की नहरों में आगामी 25 नवंबर से पानी छोड़े जाने की तैयारी है, लेकिन नहरों की बदहाल स्थिति को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। पिछले एक-दो वर्षों से नहरों की समुचित साफ-सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण नहरों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। ऐसे में पानी छोड़ने से पहले नहरों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीसलपुर बांध की दायीं मुख्य नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। नहरों में लगी टाइलें उखड़ चुकी हैं, वहीं जगह-जगह कूड़ा-करकट, घास-फूस और विलायती बबूल उगने से नहरें अटी पड़ी हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहरों में पानी के सुचारू प्रवाह को लेकर भी आशंका बनी हुई है। यदि पानी छोड़ने से पहले नहरों की सफाई और मरम्मत नहीं करवाई गई तो पानी का प्रवाह प्रभावित होने के साथ कई स्थानों पर नहरों के ओवरफ्लो होने की आशंका भी है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो सकती है, बल्कि किसानों के खेतों तक समय पर पानी पहुंचने में भी परेशानी आ सकती है।
0
0
Report

बोकारो के कथारा-गोमिया सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा-गोमिया मुख्य सड़क पर सागर होटल के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में झिरकी बस्ती के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अमित रविदास, भरत रविदास और सोनू रविदास के रूप में हुई है। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए बोकारो थर्मल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें केएम मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमित रविदास की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बीते देर शाम हुई घटना।
0
0
Report
Advertisement

त्योहार के बाद Jagdalpur में खाद्य सुरक्षा जांच तेज, अवैध साफ-सफाई पर कार्रवाई

Jagdalpur, Chhattisgarh:त्योहारी सीजन के बाद अब खाद्य विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है, प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत जगदलपुर में खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, धरमपुरा स्थित कैलाश स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी मिलने पर दुकान को आगामी आदेश तक बंद कराया गया, वहीं दो खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए, चित्रकोट रोड स्थित एक्स्ट्राक्लास रेस्टोरेंट में एक्सपायरी पिज्जा बेस के 10 पैकेट नष्ट कराए गए, इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

उत्तरकाशी में ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कार्यालय परिसर स्थित गंगोत्री भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री के लिए नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर 21 नवंबर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, गांवों, कस्बों एवं सरकारी कार्यालयों में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन कर आमजन को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित करने के साथ ही मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया।
0
0
Report
Advertisement

जसपुर के अस्पताल में मरीजों की भीड़, डॉक्टरों की कमी से संकट

Jaspur, Uttarakhand:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में मरीजो की भरमार डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा अस्पताल जनपद उधम सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में इन दिनों मरीजो का तांता लगा हुआ है और वायरल फीवर , अस्थमा ओर सांस से संबंधी व मौसम के बदलाब के कारण मरीजों की भरमार है और दूसरी तरफ डॉक्टरों की कमी होने के बाद भी मरीजो का उपचार किया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में काफी मरीजो की संख्या बढ़ी हुई है जिसमे विभिन्न प्रकार के मरीज है जैसे वायरल फीवर के अस्थमा या सांस सबंधी मरीज काफी बड़े है मरीजो की संख्या बढ़ी हुई है उस हिसाब से ज्यादा ओपीडी की जा रही है उन्होंने जनता से अपील की है इस मौसम में पानी साफ करके पिये ओर किसी को अगर वायरल हो रहा है उसे आइसुलेट करे जिससे परिवार में दुसरो को ना हो ओर जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में स्पेसलिस्ट डॉक्टरों की कमी है और वच्चो के विशेषज्ञ की कमी काफी सालों से निरंतर बनी हुई है नाक , कान गले के सर्जन है उनकी कमी बनी हुई है उनके लिए समय समय पर प्रयास किया गया था जिसमे सीएमओ साहब ने सहमति जताई है और जल्द ही आदेश भी हो जाएंगे और जल्द ही डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी
0
0
Report

जीत के जश्न के बीच प्रतापगढ़ में सरपंच-वार्ड पंचों के जुलूस में विवाद

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव में जीत के बाद मतदाताओं का आभार जताने निकले नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों के जुलूस के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत अचनेरा से नवनिर्वाचित सरपंच नर्बदा बाई और वार्ड पंच जीत के बाद सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे। इस दौरान अचनेरा, बरखेड़ी, सेमलखेड़ा, खेड़ी माताजी और कचनारा पड़ाव सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। लेकिन कचनारा पड़ाव पहुंचते ही जीत की खुशी के बीच माहौल गरमा गया। यहां कुछ लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों के वाहनों को रोक दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। घटना की सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने मौके पर मौजूद डीजे संचालक को समझाइश देकर रवाना किया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। खास बात यह है कि पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
0
0
Report

जसपुर के वर्ग-6 भूमि मामले में सभासदों ने ठेकेदार और EO पर मिलीभगत के आरोप

Jaspur, Uttarakhand:एंकर- जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत वर्ग-6 की जमीन पर कथित तौर पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के सभासदों में भारी रोष व्याप्त है। सभासदों ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विओ - सभासदों का आरोप है कि वर्ग-6 की इस जमीन पर अवैध रूप से रास्ता चौड़ा कर, ईओ साहब द्वारा अपने भवन के सामने वाहन खड़े करने के लिए पूरा प्रकरण और प्लानिंग तैयार की गई है। सभासदों का कहना है कि यह पूरा मामला नगरपालिका बोर्ड की बैठक में पास ही नहीं है। इसके बावजूद, मिनट बुक में अपने स्तर पर फेरबदल कर इसे पास दिखाया गया है। सभासदों के मुताबिक, अगर भविष्य में इस वर्ग-6 की भूमि पर कोई पार्क या सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना होता है, तो उसके लिए शासन या प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी पड़ती है, है लेकिन इस मामले में कोई अनुमति नहीं ली गई है और कूड़े के ढेर को खत्म कर वहां कब्जा करने के नीयत से यह काम कराया जा रहा है। सभासदों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि इस पूरे कार्य में ठेकेदार और ईओ की पूरी मिलीभगत है। इस मामले को लेकर सभासदों ने एसडीएम जसपुर को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा था, जिसमें ईओ और कुछ सदस्यों को बुलाकर इस मामले का निस्तारण करने की बात कही गई थी। इसके साथ ही एडीएम को भी इस संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है, परंतु अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। सभासदों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइट- ( सभासद ) विओ - वही इस पूरे मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि इस पक्ष के अनुसार, यह जमीन वर्ग-6 की नहीं बल्कि आधिकारिक तौर पर रास्ते का नंबर है। इस रास्ते के निर्माण कार्य और टायल बिछाने के लिए नगरपालिका द्वारा बकायदा टेंडर निकाला गया है अधिशासी अधिकारी का कहना है कि कुछ ग्रामीण मिलकर इस रास्ते पर कब्जा करने की फिराक में हैं, और इसी कब्जे से बचाने के लिए वहां टायल बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। कुछ लोगों और सभासदों पर यह आरोप लगाया गया है कि वे इस वैध निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए मौके पर आए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि रास्ते पर कोई बाउंड्री वॉल नहीं की जा रही है, बल्कि सड़क पर काम चल रहा है और इस संबंध में 'हिन्दुस्तान' अखबार में भी सूचना प्रकाशित हुई है। बाईट - उदयवीर सिंह ( अधिशासी अधिकारी नगरपालिका जसपुर )
0
0
Report
Advertisement

चिकलाड में मक्के की फसल और मकान में आग, 5 क्विंटल मक्का जलकर राख

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : चिकलाड गांव में मक्के की फसल और मकान में लगी आग, 5 क्विंटल मक्का जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने बचाए दो मकान एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के चिकलाड गांव में मक्के की फसल और मकान के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से करीब 5 क्विंटल मक्का जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम की तत्परता से आसपास स्थित दो मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। फायर ऑफिसर सावन चनाल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि चिकलाड गांव में सूरजमल मीणा पुत्र रूपाजी मीणा के मकान के पास मक्के की फसल और मकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। हादसे में करीब 5 क्विंटल मक्का जल गया, जबकि समय रहते आग बुझाने से आसपास के दो मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान फायर वाहन चालक दीपक मालवीय तथा फायरमैन शोभागमल मीणा और राजमल मीणा मौजूद रहे।
0
0
Report

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर में भीषण आग; चालक ने अपनी जान बचाई

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग चंदवाजी इलाके में हनुमान मंदिर के पास अचानक आग की लपटों से घिरा ट्रेलर आग से ट्रेलर का केबिन धूं-धूं कर जला ट्रेलर चालक ने नीचे कूदकर बचाई अपनी जान शाहपुरा से जयपुर की ओर जा रहा था ट्रेलर चालक मुकेश गुर्जर ने सूझबूझ दिखाकर बचाई जान ट्रेलर में आग लगते ही हाईवे पर मची अफरा-तफरी आग की लपटें देख मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीण ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की सूचना हाईवे पर यातायात हुआ बाधित सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस आग की तीव्रता से ट्रेलर का अगला हिस्सा जलकर खाक चंदवाजी क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे की घटना
0
0
Report

मुंगेर में जदयू नेता के घर गोलीबारी, सात खोखे बरामद; भूमि विवाद आशंका

Munger, Bihar:मुंगेर- जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात खोखे बरामद.20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर गोलीबारी से दहला रतैठा पाठक टोला, जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका मुंगेर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पाठक टोला गांव में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच भय का माहौल है। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। घटना के संबंध में राजीव रंजन उर्फ बबलू झा ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिनभर नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर पंचायत में आयोजित बैठकों में व्यस्त थे। शाम को घर लौटने के कुछ देर बाद ही अपराधियों ने उनके आवास को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से परिवार के सभी सदस्य सहम गए। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में सात खोखे दिखाई देने की बात कही जा रही है, जबकि पीड़ित पक्ष का दावा है कि अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top