icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow14 Apr 2025, 05:27 am

Pilibhit - अनियंत्रित होकर कर श्रद्धालुओं की कार पलटी,एक की मौत, पांच घायल

Pilibhit, Uttar Pradesh:

पीलीभीत में पूर्णागिरी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई. जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. घटना थाना घुंघचिहाई क्षेत्र के गुलड़िया भूपसिंह गांव के पास की है. एसओ घुंघचिहाई राकेश कुमार का कहना है, कार में 6 लोग सवार थे, 4 लोग पुवायां व 2 लोग हरदोई के माधवगंज के थे. जिसमें एक महिला ऊषा देवी को अस्पताल भेजा गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं एक नाबालिग सहित 5 लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवास के मंदिर में 5 करोड़ के नोटों से सजावट, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास में दीपावली के अवसर पर मां महालक्ष्मी का दरबार सजाया गया है। श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक के नोटों से माता का भव्य श्रृंगार किया गया है। 500, 200, 100 और 50 रुपए के नोटों से सजे मंदिर को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार दानदाताओं से एकत्र की गई राशि आयोजन के बाद एक रुपए की बढ़ोतरी के साथ वापस लौटा दी जाती है। धनतेरस की देर रात माता का स्वर्ण आभूषणों से भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। करोड़ों के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार देवास में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सख्त विरोध: नवागांव कंवर के ग्रामीण बायोगैस प्लांट के विरोध में कलेक्टोरेट पहुंचे

Khairgarh, Uttar Pradesh:दीपावली का त्योहार… घरों में दीप जलने चाहिए थे, बाजारों में रौनक होनी चाहिए थी और परिवार खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे होने चाहिए थे। लेकिन खैरागढ़ जिले के नवागांव कंवर और आसपास के ग्रामीणों ने इस बार त्योहार की तैयारियों से ज्यादा जरूरी अपनी आवाज उठाना समझा। ग्रामीण बायोगैस परियोजना के विरोध में सीधे कलेक्टोरेट पहुंच गए। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। दरअसल, नवागांव कंवर और आसपास के ग्रामीण प्रस्तावित बायोगैस प्लांट को लेकर नाराज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में विधिवत प्रस्ताव पारित किए बिना ही सरपंच और सचिव ने बायोगैस परियोजना के लिए पंचायत की सहमति दर्शाते हुए प्रस्ताव तैयार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव के लोगों की सहमति ही नहीं ली गई, तो फिर पंचायत की ओर से किस आधार पर प्रस्ताव दिया गया? इसी सवाल को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विरोध की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दीपावली के त्योहार पर भी ग्रामीण अपने घरों में दीप जलाने की तैयारी छोड़ कलेक्टोरेट पहुंच गए। हालांकि त्योहार के चलते कार्यालय बंद था, लेकिन मौके पर खैरागढ़ एसडीएम अविनाश ठाकुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और दीपावली के बाद मामले में बातचीत कर उचित पहल करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध फिलहाल स्थगित किया। अब सवाल यह है कि क्या वास्तव में पंचायत का प्रस्ताव ग्रामीणों की सहमति के बिना तैयार किया गया? क्या सरपंच और सचिव ने पंचायत की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया? और सबसे बड़ा सवाल यह कि जिस परियोजना को लेकर गांव में सहमति होनी चाहिए, उसी को लेकर ग्रामीण सड़क से कलेक्टोरेट तक विरोध करने क्यों मजबूर हैं? त्योहार के बीच उठी यह आवाज अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.
0
0
Report

हरदा में युवक का शव: परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका! हरदा। बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला।मृतक की पहचान पिंटू पिता जमनाप्रसाद कुचबंदिया (35 वर्ष), निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगा।आखिर युवक की मौत कैसे हुई? पुलिस जांच में होगा खुलासा。 बाइट 01 परिजनो बाइट 02 रोशन लाल भारती ,टीआई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top