icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भीमगंजमंडी की जनता दूध डेयरी में देर रात चोरी; 15 हजार नकद गायब

Kota, Rajasthan:कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में श्रीराम मंदिर के पास स्थित जनता दूध डेयरी में देर रात चोरों ने ताले तोड़कर करीब 15 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खोलकर अपने साथ ले गए। सुबह समाजसेवी पिंकी अग्रवाल ने सबसे पहले चोरी की घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से डीवीआर जब्त किया है। डीवीआर और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
0
0
Report

सतलुज नदी में अवैध माइनिंग के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रात में कार्रवाई कर वाहन जब्त किए

Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ - ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸਿੱਧਵਾਂ ਬੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚੋ ਨਜਾਇਜ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਰਾਤ ਨੂੰ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਰੇਤੇ ਨਾਲ ਭਰੇ ਹੋਏ ਵਾਹਨ ਛੱਡ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਕ ਘੋੜਾ ਟਰੱਕ,ਦੋ ਰੇਤੇ ਦੇ ਭਰੇ ਹੋਏ ਟਿੱਪਰ ਤੇ ਤਿੰਨ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਆਪਣੇ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚ ਲੈਂ ਲਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਥాణਾ ਸਿੱਧਵਾਂ ਬੇਟ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾਹਿ ਮਾਨਸੂਨ ਸੀਜਨ ਦੇ ਚਲਦੇ दरਿਆ ਵਿੱਚੋ ਮਾਈਨਿੰਗ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਬੰਦ ਹੈ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਕੁਝ ਲੋਕ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਮਈਨਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆਉਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਤੇ ਜਦੋਂ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਛਾਪਾ ਮਾਰਿਆ ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਮਾਇਣਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਪਣੇ ਵਾਹਨ ਛੱਡ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ,ਪਰ ਜਲਦੀ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के पखरौला में दलित युवक संजय की हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

Amroha, Uttar Pradesh:गजरौला कोतवाली क्षेत्र के पखरौला गांव में दबंगों ने दलित युवक संजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक युवक संजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव के ही दबंग युवकों ने संजय के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

बेकाबू बस ने जायरीनों को कुचला, 4 लोगों की दर्दनाक मौत,

Mahesh PariharMahesh PariharFollow4m ago
Ummed Pura, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सारोला क्षेत्र के पातला पीर दरगाह स्थल के समीप देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वही 2 अन्य भी गंभीर घायल हों गए। हादसा उस समय हुआ जब पातला पीर दरगाह पर दर्शन करने गए जायरीन देर शाम को वापस पैदल लौट रहे थे। इस दौरान एक प्राइवेट बस बारिश के कारण ढलान पर फिसलन के कारण बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे जायरीनों को कुचल दिया। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें रामगंजमंडी निवासी हामीद को तुरंत ही खानपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शेष पांच गंभीर घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां घायल रेहान, अल्फ़ेज और तालिब ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया है और एक का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा। हालांकि हादसे के कारणों के बारे में पुलिस द्वारा अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि बारिश के कारण ढलान पर फिसलन थी। जिसके चलते यह निजी बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन जायरीनों को कुचल दिया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव के मार्च पर बिहार सरकार की प्रतिक्रिया: विपक्ष से सवाल

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मंत्री श्रवण कुमार का बयान तेजस्वी यादव के द्वारा राजभवन मार्च किए जाने पर कहा नेता विपक्ष है पॉलीटिकल पार्टी चलते हैं उनकी जो भी इच्छा होगी उन्हें कोई रोक नहीं सकता लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें नाकाबिल समझा है। विपक्ष में बैठने के लिए जनता ने उनको जनादेश दिया। जनादेश का सम्मान तेजस्वी यादव को करना चाहिए。 जो मुद्दा उठा रहे हैं उसकी जांच का आदेश सरकार दे चुकी है। छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा छात्रों का कोई आंदोलन नहीं है जो पढ़ने वाले छात्र हैं हर क्षेत्र में अपना काम कर रहे हैं। हर स्तर पर छात्रों का सहयोग मिल रहा है। नीतीश कुमार ने बहुत सारे फैसिलिटी छात्रों को दिया अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी आगे बढ़ा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

पड़ोस ने बुजुर्ग दादी का बाबा धाम तक पहुंचाकर दी इंसानियत की मिसाल

Munger, Bihar:मुंगेर के असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी मिसाल उभरी है जिसे सुनकर सहज ही विश्वास नहीं होता। लखनऊ की रहने वाली 85 वर्षीय राम कुमारी देवी चाहती थीं कि सावन में बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुँचें, लेकिन उनके पैर जवाब दे चुके थे और साथ देने वाला कोई नहीं था। तब बिहार के मुजफ्फरपुर के पड़ोस में रहने वाली राधा देवी और उनके पति सहित दो पड़ोसी ने उनका हाथ थामा और कहा— दादी, आप हमारे बच्चों जैसी हैं, हम आपको बाबा धाम तक लेकर जाएंगे। इस टीम ने डेढ़ से 2 हजार रुपये खर्च कर पालकी बनवाई, चार लोगों का जत्था बना और राम देवी को पालकी में बैठाकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू कर दी। सफर के दौरान कहते रहे कि हमारा सपना पहले दादी की मनोकामना पूरी करना है, और जब तक बाबा भोलेनाथ के दर्शन नहीं हो जाते, वहीं रुकेंगे नहीं। रहने वाले नगर ने यह भी कहा कि आज के समय में अपने माता-पाप को भी दर्शन कराने के लिए लोग नहीं ले जाते, इसलिए हमने सोचा कि उनके एक पड़ोसन होने के नाते हमें यह फर्ज निभाना चाहिए। creator ने दादी के दर्शन होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि बाबा के दर्शन होने तक पलायन नहीं होगा। यह कहानी केवल एक यात्रा नहीं है; यह भारत की तस्वीर है जहाँ इंसानियत अभी भी जिंदा है, जहां रिश्ते खून के नहीं बल्कि फर्ज और इंसानियत से बनते हैं।
0
0
Report

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, चेहरे पर वार और आंख निकाल दी गई

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले गया और उसे धारदार हथियार से चेहरे कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने युवक का आंख निकाल लिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवक हत्या की खबर लगते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। और घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल स्थित कमला बहियार की है। मृतक युवक की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल वार्ड नंबर 5 के रहने वाले उमा पासवान का पुत्र प्रणय कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि प्रणय कुमार बीती रात घर से निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। आज सुबह मंझौल स्थित सरकारी स्कूल के पीछे कमला बहियार में युवक का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया है कि जब पहचान करने के लिए पहुंचे तो इसकी पहचान प्रणय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों बताया है कि प्रणय कुमार को अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की है। परिजनों ने यह भी बताया है कि प्रणय कुमार को अपराधियों ने पहले बहियार से पिटाई किया है। उसके बाद धारदार हथियार से चेहरे को कुचल दिया है और उससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने आंख निकाल दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से प्रणय कुमार की हत्या की है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस हत्या की सूचना मिलते ही एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।एसपी मनीष ने बताया कि कमला गांव में एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भारी चीज से उसके चेहरे और आंखों पर प्रहार करके कुचला गया है। और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को एक सरकारी स्कूल के पीछे बहियार में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

कुमार विश्वास ने उज्जैन महाकाल मंदिर की भस्म आरती में आशीर्वाद लिया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन प्रसिद्ध कवि और लेखक कुमार विश्वास सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए。 भस्म आरती के दौरान कुमार विश्वास ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और मंदिर की दिव्य आरती में श्रद्धा के साथ शामिल हुए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत और सत्कार किया。 महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद कुमार विश्वास ने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही。 बाइट - कुमार विश्वास
0
0
Report

बारिश से ढलान पर फिसलन: झालावाड़ में बस ने जायरीन कुचला, 4 की मौत

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के सारोला क्षेत्र के पातला पीर दरगाह स्थल के समीप देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वही 2 अन्य भी गंभीर घायल हों गए। हादसा उस समय हुआ जब पातला पीर दरगाह पर दर्शन करने गए जायरीन देर शाम को वापस पैदल लौट रहे थे। इस दौरान एक प्राइवेट बस बारिश के कारण ढलान पर फिसलन के कारण बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे जायरीनों को कुचल दिया। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें रामगंजमंडी निवासी Hausaid को तुरंत ही खानपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शेष पांच गंभीर घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां घायल रेहान, अल्फ़ेज और तालिब ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया है और एक का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा। हालांकि हादसे के कारणों के बारे में पुलिस द्वारा अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि बारिश के कारण ढलान पर फिसलन थी। जिसके चलते यह निजी बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन जायरीनों को कुचल दिया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी सरकार नकली डेयरी प्रोडक्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी

Ballia, Uttar Pradesh:एंट्री- यूपी सरकार नकली डेयरी प्रोडक्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दूध, घी, खोया, पनीर, क्रीम समेत अन्य डेयरी उत्पाद बनाने वालों को जप्त कर नष्ट किया जाएगा और नकली प्रोडक्ट बनाने वाले ब्रांड पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। कम लागत और अधिक मुनाफा के चक्कर में मिलावटखोर नकली डेयरी प्रोडक्ट बाजार में बेचते हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। त्योहारों के सीजन में डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल बढ़ जाने से आम आदमी की सेहत चिंता का विषय है। नकली उत्पाद के कारण लोग बीमार हो सकते हैं, इसीलिए सरकार ने ऐसे नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बलिया की खोवा मंडी के दुकानदारों के मुताबिक उनका डेयरी प्रोडक्ट आसपास के गांव से आता है। खाद्य विभाग समय-समय पर नमूने लेता है। ग्राहकों का कहना है कि डेयरी प्रोडक्ट की गुणवत्ता में कमी न हो और नकली उत्पाद बाजार में आने से रोकने के लिये कड़े कदम उठाने चाहिए।
0
0
Report

मिर्जापुर के नटवा रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद जलभराव, आमजन प्रभावित

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर। नगर में हुई भारी बारिश के बाद नटवा रेलवे अंडरपास एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। अंडरपास में कमर तक पानी भर जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसी बीच एक मार्मिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अंतिम संस्कार के लिए परिजन अर्थी को कंधे पर लेकर कमर तक भरे पानी के बीच से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य ने नगर विकास और जल निकलासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वहीं दूसरी ओर सावन माह में शिवभक्त श्रद्धालु भी जल लेने के लिए इसी मार्ग से गुजरने को मजबूर दिखे। अंडरपास में जलभराव के बावजूद दोपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन जारी रहा, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर वर्ष बारिश के दौरान नटवा रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से शीघ्र जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा अंडरपास को जल। लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़ रहा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top