icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow13 Mar 2025, 05:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शामली पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल की मदद से 119 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जनपद शामली पुलिस ने सर्विलांस सेल और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न कंपनियों के 119 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक एन. पी सिह के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जिले के सभी थानों की टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। आपको बता दे पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री एन. पी सिह ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। इस अवसर पर एसपी ने सर्विलांस सेल और सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग से आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस दिलाना संभव हो रहा है। पुलिस अधीक्षक एन. पी सिह ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो बिना देरी किए अपने नजदीकी थाने में सूचना दें अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
0
0
Report

AIIA और IIT दिल्ली का MoU पांच साल के लिए नवीनीकृत, आयुर्वेद-वैज्ञानिक साझेदारी तेज

New Delhi, Delhi:अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) नई दिल्ली ने IIT दिल्ली के साथ अनुसंधान और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपने समझौता ज्ञापन (MoU) को अगले 5 वर्षों के लिए नवीनीकृत (रिन्यू) कर लिया है। यह समझौता नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 'सौश्रुतम् 2026' के समापन समारोह के दौरान किया गया। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा और शल्य चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक तकनीकी नवाचारों के साथ जोड़ना तथा उन्हें वैज्ञानिक मान्यता दिलाना है। दोनों संस्थान मिलकर आयुर्वेद के सिद्धांतों, हर्बल फॉर्मूलेशन और अंतःविषय अनुसंधान पर संयुक्त परियोजनाएं संचालित करेंगे। वही इस पर जानकारी देते हुए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रो. वैध प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के साथ IIT दिल्ली के साथ MoU रेन्यूअल हुआ है पहले भी हम लोग 5 से 10 प्रोजेक्ट साथ मिलकर काम किए थे. जिसमें से 8 प्रोजेक्ट कंप्लीट हो गए हैं. अभी 10 प्रोजेक्ट हमारे पाइपलाइन में है. जो इस एम ओ यू के तहत उस प्रोजेक्ट को भी जल्दी कंट्रीब्यूट कर सकेंगे. और भी जो डिपार्टमेंट में हमें जरूरी होता है टेक्नोलॉजी की या इनफॉर्मेशन की जो साइंटिफिक बैकग्राउंड की वह हमें IIT दिल्ली से मिल जाता है. और इसके माध्यम से हम अपने रिसर्च वर्क को और ऊपर तक ले जा सकते हैं. और इससे अच्छे पब्लिकेशन हो जाते हैं. अगर रिसर्च अच्छे पब्लिकेशन होंगे तो उसका रिजल्ट भी बेहतर होता है. और इसका फायदा हमें और हमारे बच्चों को सबसे ज्यादा मिलता है. साथ ही साथ तीन पेटेंट हम ऑलरेडी साइन कर चुके हैं. जिनके ग्रांट होने की सिचुएशन में है. पांच पेटेंट पाइपलाइन है जो पेटेंट हमें मिल जाएंगे उसका इम्पैक्ट भी आएगा उसका शेयरिंग भी होती है जैसे की कोई पेटेंट हमारा अच्छा होता है तो उसे पेटेंट पर हमारा 50-50 पार्टनरशिप भी हो जाती है. और नहीं हुई तो भी नॉलेज शेयरिंग तो होता ही है. तो इसलिए IIT के साथ MoU होना एक बहुत बड़ी बात है. सभी लोग हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं साइंटिस्ट अगर ट्रेडिशनल नॉलेज के लिए सोचने लगे तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होती है. क्योंकि देखिए नॉलेज तो हमारे पास था लेकिन उसे साइंटिफिकली बढ़ाने के लिए हमें IIT का साथ चाहिए था जो हमें मिल रहा है. और हम दोनों मिलकर इसमें कम कर रहे हैं. यह आयुर्वेद संस्थान को साइंटिफिकली बहुत बढ़ावा मिलेगा जो यहां के छात्रों और पेशेंट के लिए भी हेल्पफुल होगा.
0
0
Report

मण्डला में बाघ संरक्षण सप्ताह की जागरूकता रैली, लोगों से संरक्षण का आह्वान

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - बाघ संरक्षण सप्ताह के तहत निकली जागरूकता रैली मण्डला में बाघ संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कान्हा टाइगर रिजर्व और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को बाघों के संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश दिया गया। तस्वीरों में नजर आ रही ये जागरूकता रैली, जिसमें शामिल हैं स्कूली छात्र-छात्राएं, आमजन और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी। रैली के जरिए बाघ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों से बाघों और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की गई। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ गांवों और शहरों में भी बाघ संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि बाघ सिर्फ जंगल की शान नहीं... बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं।
0
0
Report
Advertisement

खड़ी यात्री बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर दी, एक की मौत, 18 घायल

Seoni, Madhya Pradesh:खड़ी बस को ट्रक में पीछे से मारी टक्कर एक की मौत 18 घायल सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर रविवार की सुबह 7:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया सिरमंगनी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर मार दी हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हुए हैं घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका जबलपुर में उपचार चल रहा है भोपाल से मंडला जा रही थी यात्री बस इस हादसे में सिवनी के कहानी में रहने वाले देवेंद्र पटेल की मौत हो गई और 18 लोग घायल है सिविल अस्पताल लखनादौन में ले जाया गया था जिन में पांच लोगों को गंभीर चोट होने के कारण जबलपुर रेफर कर दिया गया है अन्य घायलों का इलाज लखनादौन में चल रहा है
0
0
Report

ट्यूबवेल चालू करते समय करंट से युवक की मौत, गांव में मातम

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में खेत में ट्यूबवेल चालू करते समय करंट लगने से एक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुखद घटना सुबह के समय हुई, जब युवक अपने खेत पर गया था और वहां लगे ट्यूबवेल का स्विच ऑन करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और वे खेत पहुंचे, जहां वह जमीन पर बेसुध हालत में मिला। यह भयानक मंज़र देखकर परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्यूबवेल के स्विच या बिजली की लाइन में करंट उतरने की वजह से यह हादसा हुआ है, और पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर में जलभराव से कब्रिस्तान मार्ग बदहाल, जनाजे की गरिमा मुश्किल

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कंधों पर जनाजा, नीचे पानी का दरिया! गाजीपुर के बारा गांव में जलभराव ने छीनी अंतिम सफर की गरिमा, डीएम ने लिया संज्ञान भदौरा ब्लॉक के बारा गांव में कब्रिस्तान मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के बीच जनाजा ले जाने को मजबूर हुए लोग शकीला बेगम के जनाजे के दौरान सामने आईं व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीरें ग्रामीण बोले— वर्षों से अधूरा पड़ा नाला बनी जलभराव की बड़ी वजह विकास के दावों पर उठे सवाल, स्थायी समाधान की उठी मांग डीएम अनुपम शुक्ला ने लिया संज्ञान, प्रशासक प्रधान से रिपोर्ट तलब 2026-27 की कार्ययोजना में प्रस्ताव शामिल कर स्थायी समाधान का दिया आश्वासन गाजीपुर में विकास के दावों के भीतर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भदौरा ब्लॉक के बारा गांव में कब्रिस्तान जाने वाला रास्ता बारिश के पानी से लबालब है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों जनाजे तक को पानी और कीचड़ के बीच से ले जाने पर मजबूर हैं। ये जनाजे ले जाने की तस्वीर वायरल हुई हैं। वायरल तस्वीरों के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्थायी समाधान की बात कही है। दरअसल यह तस्वीरें गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक के बारा गांव की हैं, जहां कब्रिस्तान जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आम लोगों का चलना मुश्किल है, लेकिन सबसे दर्दनाक स्थिति तब बनती है, जब इसी रास्ते से जनाजा कब्रिस्तान तक ले जाना पड़ता है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में स्वर्गीय रफअत खां की 64 वर्षीय पत्नी शकीला बेगम का जनाजा इसी पानी से भरे रास्ते से कब्रिस्तान तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों को कंधों पर जनाजा उठाकर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। जनाजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने पूरे इलाके की बदहाल तस्वीर सामने रख दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि रेवतीपुर-बारा मार्ग पर वर्षों से अधूरा पड़ा नाला ही इस समस्या की सबसे बड़ी वजह है। हर बरसात में सड़क डूब जाती है और कब्रिस्तान तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के विकास के दावों के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका। जब मामले की जानकारी मीडिया के जरिए मिलने के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि बारा गांव के प्रशासक प्रधान से बात कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। डीएम ने बताया कि जनपद के कई इलाकों से जलभराव की शिकायतें जनता दर्शन और आईजीआरएस के माध्यम से भी मिल रही हैं。 बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम, गाजीपुर
0
0
Report

कारगिल विजय दिवस पर शहीद पार्क में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मान

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज 27 वे कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को याद करते हुए उनके परिवारों को और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रही। पूर्व सैनिक व शहीदों के परिजनों ने कहा कि हर साल उन्हें यहां पर सम्मानित किया जाता है इसके लिए सरकार का धन्यवाद हमारे बच्चों ने देश के लिए अपनी जान दी उनको याद करना हमारे लिए गौरवान्वित करने जैसा है। बाइट - ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बाइट - सुषमा खर्कवाल मेयर बाइट - परिजन
0
0
Report

अरनोद में 136वीं मन की बात का सामूहिक श्रवण, मंत्री मीणा ने जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद प्रतापगढ़ जिले के अरनोद पंचायत समिति के साधारण सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पंचायत समिति परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार नितिन मेरावत, विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के साथ संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।
0
0
Report
Advertisement

नागौर के जवान भगवाना राम की हार्ट अटैक से मौत, सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Nagaur, Rajasthan:नागौर एक महीने की छुट्टी पर घर आए फौजी की हार्ट अटैक से मौत 19 दिन बाद बिगड़ी तबीयत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पैतृक गांव में अंतिम विदाई एक महीने की रूटीन छुट्टी लेकर घर आए सेना के जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। नागौर शहर की संजय कॉलोनी निवासी भगवाना राम 9 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे। छुट्टी के 19वें दिन शनिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। jawan के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके पार्थिव शरीर को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं आज सुबह सेना के साथी जवान नागौर पहुंचे। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को संजय कॉलोनी स्थित घर लाया गया, जहां अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। शहरवासियों और परिचितों ने पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि दी। मणिपुर में तैनात थे, 9 अगस्त को लौटना था ड्यूटी पर भगवाना राम लंबे समय से मणिपुर में सेना में सेवाएं दे रहे थे। वे 9 जुलाई को एक महीने की रूटीन छुट्टी लेकर घर आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद उन्हें 9 अगस्त को वापस मणिपुर ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए जवान भगवाना राम के परिवार में पत्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं। उनकी 14 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। उनका पैतृक गांव अलाय नागौर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चे नागौर की संजय कॉलोनी में रहते हैं। पैतृक गांव अलाय में राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई संजय कॉलोनी में अंतिम दर्शनों के बाद जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव अलाय ले जाया गया। यहाँ सेना के जवानों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
0
0
Report

पूर्व सांसद अर्जुन राय ने राजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे

Muzaffarpur, Bihar:बिहार की राजनीति में एक बार फिर खलबली मच गई है और राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद अब राजद के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सह सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने राजद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब वह भाजपा को ज्वाइन करने का निर्णय ले लिया है। इसकी घोषणा उन्होंने खुद प्रेसवार्ता कर किया है। राजद के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सह सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय 2019 से अबतक पार्टी के साथ जुड़े रहें हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने पार्टी के ईमेल पर इस्तीफा भेज दिया है। मुजफ्फरपुर शहर के चांदनी चौक के पास अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन के अगुआई वाली एवं बिहार में सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली पार्टी BJP में कल शामिल होंगे और उसका सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने राजद को छोड़ने को लेकर कहा कि पार्टी से मेरा कोई विवाद नहीं है, लेकिन वर्तमान स्थिति में राजद का काम करने का तरीका है वह उन्हें सूट नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए काम करने वाले लोग हैं तो वर्तमान स्थिति में एक ही पार्टी है जो केंद्र से लेकर राज्य के विकास कर रही है वह है भाजपा इसलिए उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है। भाजपा एक देश के बिंदु पर काम कर रही है जैसे उन्होंने कहा उन्होंने जम्मू कश्मीर में हटाए गए धारा 370 को हटाया। बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाले परिसीमन को लेकर खुशिया जाहिर किया और कहा ये सरकार अच्छी काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से छात्रों का आंदोलन हुआ सरकार ने छात्रों के हित में देखते हुए जो निर्णय लिया यह बहुत ही काबिले तारीफ है.
0
0
Report

प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदी के कैडर से डराने-धमकाने और दुरुपयोग के आरोप

Patna, Bihar:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एनडीए गठबंधन और स्थानीय प्रशासन पर बेहद गंभीर और बड़े आरोप लगाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में एनडीए के लोग जीविका दीदी का राजनीतिक और गलत इस्तेमाल कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और यह भय दिखाया जा रहा है कि यदि उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान नहीं किया, तो उन्हें सरकारी योजनाओं के मिलने वाले लाभों से वंचित कर दिया जाएगा प्रशांत किशोर ने पटना के जिलाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के मुखिया भी ट्वीट कर जीविका दीदी के सिस्टम का बेजा इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं प्रशासन और सत्ताधारी दल की इस कथित मिलीभगत के खिलाफ उन्होंने तीखा आक्रोश व्यक्त किया। प्रशांत किशोर ने कहा की पूरे मामले को लेकर वे और उनके सहयोगी पहले भी दो बार चुनाव आयोग से मिल चुके हैं और अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आज वे एक बार फिर इस सिलसिले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं उन्होंने चुनाव आयोग को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 24 घंटे के भीतर जीविका दीदी के कैडर को पूरी चुनाव प्रक्रिया से अलग नहीं किया गया, तो उनके कार्यकर्ता और वे खुद कल चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे प्रशांत किशोर ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने एक दिन पहले जन सुराज को समर्थन दिया था और इसके बाद उन्हें रात में जेल भेज दिया गया। उन्होंने इसे भी चुनावी कार्रवाई से जोड़ते हुए सवाल उठाया। कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और होटलों में छापेमारी का आरोप प्रशांत किशोर ने आगे यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें बेवजह डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि होटलों में ठहरने वाले उनके लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा यदि भाजपा के लोग भी होटलों में ठहरे हुए हैं, तो क्या पुलिस और प्रशासन के लोग जाकर उनसे भी उसी तरह की पूछताछ कर रहे हैं जैसी उनके लोगों से की जा रही है? उन्होंने दावा किया कि चुनाव नजदीक आते देख भाजपा और एनडीए के लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं, और इसी डर के कारण वे प्रशासन का दुरुपयोग करवाकर उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करवा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ इंदिरा नगर: व्यापारी परिवार पर धारदार हथियार से हमला, तीन घायल

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के इंदिरा नगर में व्यापारी के घर देर रात हथियारबंद बदमाशों का हमला। अमराई गांव में व्यापारी उमेश चंद्र के घर बदमाशों ने मचाया तांडव。 व्यापारी, पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला, तीनों गंभीर घायल。 हमले में व्यापारी के सिर पर लगे 18 टांके, हालत गंभीर बताई गई。 पीड़ितों का आरोप- घर में पहले से छिपे बैठे थे हथियारबंद बदमाश。 लॉकर तोड़ने की आवाज सुनकर जागा परिवार, विरोध करने पर किया हमला。 शोर मचाने पर बदमाशों ने पूरे परिवार पर धारदार हथियार से किया वार。 घटना में परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती。 बेटे दीपक का आरोप- सूचना के बावजूद डायल-112 पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची。 पीड़ित परिवार का आरोप- सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पताल भेजा गया。 इंदिरा नगर की वारदात से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी。 डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा बोलीं- मामले में FIR दर्ज कर ली गई है。 CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश, जल्द होगा खुलासा- DCP。 लखनऊ में व्यापारी परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने जांच तेज की
0
0
Report

सीएमओ ने बौराडी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

New Tehri, Uttarakhand:सीएमओ ने डॉ राम प्रकाश ने किया जिला अस्पताल बौराडी का औचक निरीक्षण। टिहरी जिले के नवनियुक्त सीएमओ डॉ राम प्रकाश ने रविवार को जिला अस्पताल बौराडी का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली, सीएमओ ने जिला अस्पताल की बिल्डिंग में कई जगहों पर पानी के रिसाव, अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने, इमरजेंसी सेवाओं को और दुरुस्त करने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, सीएमओ ने कहा जिले में अब विशेषज्ञ डाक्टरों सहित स्टाफ की कमी नहीं है ऐसे में हमें जरूरत है कि हम जिला मुख्यालय के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा साथ ही इमरजेंसी सेवाओं को हाईटेक करना भी हमारा लक्ष्य रहेगा।
0
0
Report

मेळघाट विषबाधा: 70 विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती, जांच के लिए नमूने भेजे गए

Amravati, Maharashtra:मेळघाट विषबाधा प्रकरणाची व्याप्ती वाढली, बाधिक विद्यार्थ्यांची संख्या ७० वर; मळमळ, उलट्या अन् जुलाबाचा त्रास, रात्रीच्या जेवणानंतर प्रकार उघडकीस मेळघाटातील टीटंपा आश्रमशाळेतील विषबाधेच्या घटनेची व्याप्ती आता अधिक वाढली असून रुग्णालयात उपचार घेणाऱ्या विद्यार्थ्यांची संख्या ७० वर पोहोचली आहे. बाधित सर्व विद्यार्थी १८ वर्षांखालील असून त्यांच्यावर धारणी उपजिल्हा रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. गुरुवारी रात्रीच्या जेवणानंतर या विद्यार्थ्यांना मळमळ, उलट्या, पोटदुखी आणि पातळ संडास असा तीव्र त्रास सुरू झाला. जेवणातील नेमक्या कोणत्या घटकामुळे किंवा दूषित पाण्यामुळे ही विषबाधा झाली याच्या कारणाचा शोध घेण्यासाठी प्रशासनाकडून अन्नाचे नमुने प्रयोगशाळेत पाठवण्यात आले असून सखोल तपास सुरू करण्यात आला है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top