262001
Pilibhit: 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। थानों में देशभक्ति का माहौल दिखा, जहां पुलिसकर्मी देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए।
थाना बिलसंडा को झंडों और तिरंगे गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया। बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, और उस समय देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पहला झंडा फहराया था। तब से यह परंपरा जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी BHU अस्पताल गेट पर हिंसक मारपीट: CCTV से आरोपियों की पहचान की तैयारी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बीएचयू अस्पताल के छोटे गेट के बाहर का इलाका. छात्रों और मरीजों के तीमारदारों के दो पक्षों के बीच अचानक हुई तीखी झड़प और हिंसक मारपीट. विवाद के दौरान एक युवक को बीच सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीच-बचाव करने पहुंचे और हंगामे का वीडियो बना रहे अस्पताल के सुरक्षाकर्मी का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया. अस्पताल के गेट पर लगभग आधे घंटे तक अफरा-तफरी और भारी हंगामा जारी रहा. सड़क पर चले इस बवाल के कारण राहगीरों, मरीजों और स्थानीय दुकानदारों में करीब आधे घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा. अचानक हुई मारपीट के बाद अस्पताल आने-जाने वाले लोगों और तीमारदारों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे, तब तक मुख्य आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस अब इलाके और गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मारपीट करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर पहचान कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
भिवंडी: समाजवादी पार्टी के छह नगरसेवक निष्कासित, भाजप समर्थक को मंजूरी दिए जाने आरोप
Thane, Maharashtra:भिवंडी महानगरपालिकेतील स्वीकृत नगरसेवक निवडीवरून समाजवादी पक्षात मोठा भूकंप झाला आहे. पक्षादेश डावलल्याप्रकरणी समाजवादी पक्षाच्या 6 नगरसेवकांची थेट पक्षातून हकालपट्टी करण्यात आली आहे. भिवंडी मनपाच्या स्वीकृत निवडीमध्ये समाजवादी पक्षाने पक्षादेश दिला होता. मात्र पक्षाचे गटनेते आरिफ याकूब शेख आणि त्यांच्या 5 सहकाऱ्यांनी पक्षादेश झुगारून भाजप आमदार महेश चौघुले यांचे खंदे समर्थक असलेल्या भरत जंगलानी यांच्या नावाची स्वीकृतसाठी शिफारस केली. महासभेत ही शिफारस होताच समाजवादी पक्षात एकच खळबळ माजली. या बंडखोरीनंतर प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आझमी यांच्या आदेशानुसार शहराध्यक्ष रियाज आझमी यांनी या 6 जणांची हकालपट्टी जाहीर केली आहे. हकालपट्टी झालेले 6 नगरसेवक: 1. गटनेते - आरिफ याकूब शेख 2. काशफी शाफ मोमिन 3. अजीब जमाल मोमिन 4. अन्सारी शबाना शमीम 5. शेख सलमाबानो मोहम्मद अक्रम 6. खान अमान उबैद पक्षादेश डावलून भाजप समर्थकाला स्वीकृत केल्याने भिवंडीतील समाजवादी पक्षात उभी फूट पडली आहे. आता हा वाद न्यायालयात जाणार असल्याने आगामी महापौर निवडीवर याचा मोठा परिणाम होण्याची शक्यता आहे.0
0
Report
निफाड़ की किसानवाड़ी में कुएं से बछड़े को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
Yeola, Maharashtra:नाशिकच्या निफाड तालुक्यात विंचूरजवळ असलेल्या किसानवाडी येथे विहिरीत पडलेल्या 12 ते 13महिन्यांच्या बिबट्याच्या बछड्याची वन विभागाच्या रेस्क्यू टीमने यशस्वी रेस्क्यू केले आहे आज सकाळी नऊ वाजेच्या सुमारास शेतकरी मधुकर सालकडे यांच्या निदर्शनास ही घटना आली त्यांनी तातडीने वन विभागाला माहिती दिल्यानंतर लासलगाव आणि निफाड येथील रेस्क्यू टीम घटनास्थळी दाखल झाली पाण्याने भरलेल्या विहिरीतून पिंजऱ्याच्या साहाय्याने बिबट्याच्या बछड्याला सुरक्षित बाहेर काढण्यात आले त्यानंतर त्याला निफाड येथील रोपवाटिकेत नेण्यात आले असून पशुवैद्यकीय अधिकाऱ्यांकडून त्याची तपासणी व उपचार करण्यात येणार आहेत वरिष्ठ अधिकाऱ्यांच्या मार्गदर्शनानुसार पुढील कार्यवाही करून बछड्याला पुन्हा नैसर्गिक अधिवासात सोडण्यात येणार असल्याची माहिती वन विभागाने दिली0
0
Report
Advertisement
भोपाल: लाड़ली बहना पोर्टल खुलने की पुष्टि नहीं, सरकार का दावा कायम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - लाड़ली बहनों के पोर्टल को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया का बयान.. फिलहाल लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खुलने की कोई जानकारी नहीं.. जब भी कोई निर्णय होगा, आपको बताएंगे- निर्मला भूरिया.. हमारी सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध.. सरकार ने जो कहा है, वो करके दिखाएगी.. लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहनों को मिल रहा लाभ.. मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1500.. हर महीने बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर कर रही सरकार.. मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयान पर बोलीं निर्मला भूरिया.. कई बार मंत्री, सांसद और विधायक अपनी भाषा में बोल देते हैं.. कांग्रेस कहती थी चुनाव के बाद योजना बंद हो जाएगी, लेकिन सरकार लगातार राशि ट्रांसफर कर रही है.0
0
Report
हापुड़ - पिलखुवा में मौत वाला स्टंट, एक बाइक पर सवार 6 छात्रों का वीडियो वायरल।
Kamalpur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जहां 6 छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर फर्राटा भरते नजर आए। बाइक पर जगह कम पड़ी तो एक छात्र को दूसरे की गोद में बैठा लिया, और फिर व्यस्त सड़क पर मौत को दावत देते हुए निकल पड़े। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्षमता से अधिक सवारी और वो भी बिना हेलमेट - अपनी तो जान जोखिम में डाली ही, साथ में राहगीरों की जान भी दांव पर लगा दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने हापुड़ के ट्रैफिक सिस्टम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पिलखुवा यातायात पुलिस इन स्टंटबाज छात्रों पर क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:विंध्याचल मीरजापुर ब्रेकिंग मां विंध्यवासिनी देवी धाम में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी। विंध्याचल स्थित मोतिया झील पर बने हेलीपेड पर उतरा उनका उड़नखटोला। वहां से कार के माध्यम से पहुंचे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर वहां से पैदल ही कुछ क्षणों में पहुंचेंगे गंगा घाट घाटों का निरीक्षण करने。0
0
Report
Advertisement
पंजाब बंद से पहले प्रविंदर झोड़ा हत्या केस पर अकाली नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕਾਲ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਅਮਲੋਹ ਵਿਖੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਈ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ, ਜਦਕਿ ਕੁਝ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ।0
0
Report
औंधी के गोदामों के बीच खुले में पड़े जहरीले रसायन: भूजल और मवेशी खतरे में
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अति-संवेदनशील क्षेत्र औंधी से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। औंधी स्थित दो गोदामों के ठीक बीच में जहरीले कीटनाशकों और बायो-फर्टिलाइजर का बड़ा जखीरा खुले मैदान में लावारिस पड़ा मिला है! Profen 44 और Coral जैसे जानलेवा रसायनों की सैकड़ों बोतलें और बोरियां खुले में सड़ रही हैं, जिससे भूजल, मवेशियों और स्थानीय ग्रामीणों की जान पर सीधा खतरा मंडरा रहा है! मौके पर पहुँचकर जांच की और विभागीय अधिकारी से बात की, तो अधिकारी अपनी गलती तो मान रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं..0
0
Report
खूँटी में चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदारों में भारी चिंता
Khunti, Jharkhand:खूँटी शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानों में हड़प्पा मचा हुआ है। खूंटी थाना से महज 200-300 मीटर दूर में ही चोरों द्वारा लगातार हो रही चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। खूंटी में देर रात नेताजी चौक के निकट मुख्य पथ स्थित न्यू सौरभ कलेक्शन में पैसा पासबुक आदि चोरी कर लिये गये। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए छत पर चढ़कर चदरा काट कर अंदर घुसे और ड्राइवर में रखे सारा खुदरा रुपए ले गये। इसके लिए उन्होंने सारा ड्रावर एक एक कर खंगाला। वहीं जिस समय चोर दुकान में छत का चदरा काटे और अंदर घुसे और फिर घटना को अंजाम दिए, उस समय लाइट कटने के कारण सीसीटीवी कैमरे भी ऑफ हो गया था, जिसके कारण कैमरे में फुटेज नहीं आया। पूजा का समय और दुकानों में चोरी की घटना सुरक्षा पर भी बड़ा मामला है। हालांकि पुलिस चोरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। दुकान के मालिक ने बताया कि लगभग पाँच हजार रुपए, बैंक पासबुक व कागजात चोर ले गये हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल दुकान और बगल के दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। इससे दुकानदारों के लिए चिंता बनी हुई है। पूजा का समय और फिर चोरी की घटना होना सुरक्षा के लिए भी चिंता बनी गया है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - बेटे की हत्या के बाद पिता को जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई गुहार।
Baral, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बेटे की हत्या के बाद अब पीड़ित पिता को ही जान से मारने की धमकी मिल रही है। दरअसल, 28 अगस्त 2026 को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी निवासी योगेन्द्र कुमार के बेटे मनीष को DL11 SU 5987 गाड़ी से 3 लोग - मनोज पुत्र महेन्द्र, मनोज पुत्र नन्हेपाल उर्फ खलील निवासी सलौली और सचिन पुत्र जयप्रकाश निवासी रमपुरा, बुलंदशहर लेकर गए थे। अगली सुबह तक मनीष घर नहीं लौटा। 30 अगस्त को मनीष की लाश अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में गंगा किनारे मिली। पिता ने ब्रजघाट के CCTV चेक कराए तो खुलासा हुआ कि रात 12:37 बजे तक चारों लोग पक्के चबूतरे पर टहल रहे थे, लेकिन 12:45 बजे सिर्फ तीन ही वापस आते दिखे। आरोप है कि हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया गया। अब इसी मामले में पीड़ित पिता योगेन्द्र कुमार ने को पुलिस अधीक्षक, हापुड़ को नया प्रार्थना पत्र दिया है। योगेन्द्र का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से तीनों अभियुक्त खुले घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं कि - "साले चुपचाप फैसला करके अपना मुकदमा वापिस ले ले वरना तुझे मौत के घाट उतार देंगे।" पीड़ित का कहना है कि वो कई बार थाने और चौकी के चक्कर काट चुका है, लेकिन थाना हाजा की पुलिस मुल्जिमों से मिली हुई है। आरोपी गांव में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि "हमें पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, थाने में हमारी सेटिंग हो गयी है।" डरा-सहमा परिवार अब जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने SSP हापुड़ से मांग की है कि विवेचना अधिकारी को आदेशित कर तीनों हत्यारोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि परिवार सुरक्षित रह सके। वही इंस्पेक्टर गढ़ कोतवाली देवेंद्र बिष्ट का कहना है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी आरोपी सामने आएंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद तापमान 1.5°C, कश्मीर की ठंड बढ़ी
Gulmarg, Gulmarg saw a significant drop in temperature after snowfall, with mercury reaching 1.5 degrees As the weather changes in the Kashmir Valley, a significant drop in temperature has been recorded due to snowfall in the upper regions and rains in the plains. After fresh snowfall in the mountains of Gulmarg, a popular tourist destination in north Kashmir, the cold has further intensified, where the temperature was recorded at 1.5 degree Celsius today. With this change in weather, the severity of cold in Gulmarg has increased. If we talk about the coldest areas of Kashmir valley, it was a very cold night in Gulmarg today, while fresh snowfall has made the weather here even colder.0
0
Report
केलो डेम पर लूट-पाट: दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार
Darogapara, Chhattisgarh:केलो डेम के पास घूमने गए युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर की शाम जोगीडीपा निवासी सानू सारथी अपनी महिला मित्र के साथ केलो डेम गया था। शाम करीब 7:30 बजे तीन-चार युवकों ने दोनों को रोककर युवक से मारपीट की और 1500 रुपये, आईफोन 12 मिनी तथा युवती का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। आरोपी बुलेट की चाबी फेंककर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने सोहेल अंसारी (23), निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ और रणवीर कुमार (22), निवासी वैशाली, बिहार, हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात करना स्वीकार किया। लूटे गए मोबाइल और नगदी फरार आरोपी के पास होने की जानकारी मिली है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने 28 किलो डोडाचूरा के साथ युवक गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख रुपये उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को 28 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार (28), निवासी अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास मौजूद दो बैग से डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता और आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र यादव के समन्वय से टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर नागदा की ओर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने डोडाचूरा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
मंडला के गरबा महोत्सव में मंत्री संपतिया उइके ने जोश भर दिया
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में नवरात्रि की धूम के बीच गरबा महोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। सुभाष वार्ड में आयोजित मां खोडियार रास गरबा महोत्सव में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी शामिल हुईं। मां खोडियार की पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने ढोल-डांडिया की थाप पर गरबा कर आयोजन का उत्साह बढ़ाया। तस्वीरें मंडला के सुभाष वार्ड की हैं, जहां मां खोडियार रास गरबा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके शामिल हुईं। मंत्री ने विधि-विधान से मां खोडियार की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गरबा के रंग में रंगी नजर आईं। ढोल-डांडिया की थाप पर मंत्री ने प्रतिभागियों और आयोजकों के साथ पारंपरिक गरबा किया। मंत्री की सहभागिता से आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। उन्होंने समिति के सदस्यों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। मंत्री ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति को सहेजने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरों से भरे डंपर के पलटने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत
Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरों से भरा डम्पर पलटा, नीचे दबने से महाराष्ट्र के व्यक्ति की मौत अलवर। रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेनज 147.8 के पास पत्थरों से भरा एक डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी कार के पास मौजूद एक व्यक्ति पत्थरों के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी दत्तु रमेश चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दत्तु रमेश चौहान नासिक से एक प्याज व्यापारी के साथ कार में सवार होकर पंजाब जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली जाने वाली लेन पर चेनज 147.8 के पास कार सड़क किनारे खड़ी थी। दत्तु रमेश चौहान कार से बाहर खड़ा था, तभी पत्थरों से भरा डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। डम्पर में भरे पत्थर उसके ऊपर गिर गए, जिससे वह उनके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को रैणी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
