Back
योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मदनी के खिलाफ वंदे मातरम पर हमला किया
AMAnkit Mittal
Dec 15, 2025 15:52:39
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मदनी पर फायर हुए योगी के मंत्री\n\nमजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वंदे मातरम का विरोध करने वाले मौलाना अरशद मदनी की मानसिकता खराब बताई। उन्होंने कहा कि मौलाना अरशद मदनी मुस्लिम समाज को पढ़ाई लिखाई से दूर कर समाज की व्यवस्था से उनको दूर रखना चाहते हैं। मौलाना अरशद मदनी मुस्लिम समाज के लोगों की मानसिकता को हैंग करने का काम कर रहे थे।\n\nउन्होंने कहा कि जब ये लोग सजदा करते हैं नमाज पढ़ते हुए जमीन पर माथा टेकते हैं उसे सलाम करते हैं तो वंदे मातरम में कैसी आपत्ति है वंदे मातरम का अर्थ भी यही है कि भारत माता तुम इतने सुंदर पेड़ देती हो, वायु देती हो, फल देती हो पीने को पानी देती हो हम आपको प्रणाम करते हैं इसमें किसी को आपत्ति फिर क्या है क्या मदनी साहब फल नहीं खाते पानी नहीं पीते मदनी साहब जलवायु का आहरण नहीं करते तो फिर यहां की धरती को प्रणाम करने में मदनी साहब को क्या दिक्कत आ रही है यह सब दुष्टीकरण है और कुछ नहीं।\n\nहम लोग चांद को मानकर उसकी पूजा करते हैं ये लोग भी चांद को मानकर ईद का शुभारंभ करते हैं जब चांद निकलता है इसका मतलब तो यह लोग चांद को भी मत माने जब प्राकृतिक की किसी भी सतह को आप मानते नहीं तो फिर चांद को क्यूँ मानते हैं चांद को मानना भी बंद कर दो। मंत्री जी ने कहा कि कुछ लोग छोटी मानसिकता के हैं जो पूरे समाज का माहौल खराब कर रहे हैं इसलिए मैं तो यही कहूंगा कि इनके बहकावे में ना आए और समाज की मुख्य धाराओं से जुड़ने का काम करें ऐसे लोग मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह कर अपनी दुकान चलाने का काम कर रहे हैं।\n\nदरसअल सोमवार को यूपी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर गेस्ट हाउस पर सरकारी अधिकारियों के साथ नगर के विकास कार्यो को लेकर एक बैठक की थी इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए जिनकी मानसिकता खराब है। वह लोग सजदा करते हैं, नवाज पढ़ते है। क्या जमीन पर माथा नहीं टेकते। माथा जमीन पर क्यों टेकते हैं। सलाम ही तो करते हैं। जमीन पर माथा टेक कर सलाम ही तो करते हैं। और क्या करते हैं। वंदे मातरम में किसी को आपत्ति नहीं है। वंदे मातरम का अर्थ यही है। हे भारत माता तुम इतनी सुंदर पेड़ देती हो, वायु देती हो, फल देता है, पीने के लिए पानी देती है। हम आपको प्रणाम करते हैं। इसमें किसी को आपत्ति है। क्या मदनी साहब फल नहीं खाते। क्या मदनी साहब पानी नहीं पीते क्या मदनी साहब यहां की जलवायु का आहरण नहीं करते जब लेते हैं तो फिर यहां की धरती को प्रणाम करने में मदनी साहब को क्या दिक्कत आ रही है। यह सब दुष्टीकरण है। उनको मुस्लिम समाज को बिना पढ़ा लिखे। पढ़ाई लिखाई से दूर रखा जाए। उनको जो समाज की व्यवस्था है। उनसे अलग रखा जाए। इनकी मानसिकता को हैंग करने का काम यह मदनी साहब कर रहे हैं। इसलिए वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं। नहीं तो वंदे मातरम का विरोध करने का ना तो कोई प्रश्न है और ना ही कोई आपत्ति है। आपत्तिजनक है। शर्मसार करने वाला विषय है। भारत माता सबकी है, गंगा मैया सब की है सबको सिंचित करती है। पानी देती है सबकी खेतों की सिंचाई उनसे होती है। अगर किसी को नहीं मानते चांद को मानते हैं हम लोग चंद को मानकर के हम लोग चंद पूजा करते हैं। चांद को मानकर ईद का जो शुभारंभ होता है कि चांद निकल गया। चांद निकल गया अब ईद हो जाएगी। तो चांद को भी मत मानो। जब प्रकृति के किसी भी सतह को आप मानते नहीं है तो चांद को ही क्यों मानते हैं। चांद को भी मानना बंद कर दो। चांद की इंतजार हम नहीं करेंगे। चांद के निकलने के बाद हम ईद नहीं मनाएंगे। चीज बहुत खराब हो रही है कुछ लोग छोटी मानसिकता के लोग हैं जो पूरे समाज का माहौल खराब कर रहे हैं। मैं कहूंगा कि इनके बहकावे में ना आए। समाज की मुख्य धाराओं से जुड़ने का काम करें। काफी लोग जुड़े हैं। 99,95 पर्सेंट लोग जुड़े हैं। कुछ लोग हैं दो तीन चार जो उनकी मानसिकता को खराब करने का काम कर रहे हैं। उनकी मानसिकता को हैंग करके, उनका शोषण करके, उनको गुमराह करके, अपनी दुकान चलाने का काम कर रहे हैं।\n\nबाइट - कपिल देव अग्रवाल ( स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 15, 2025 17:17:410
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 15, 2025 17:17:280
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 15, 2025 17:16:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 15, 2025 17:15:550
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 15, 2025 17:15:280
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 15, 2025 17:01:361
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 15, 2025 17:01:200
Report
0
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowDec 15, 2025 17:01:020
Report
प्रधान ने लगाया पिटाई करने का आरोप जसराना। नगला नथुआ के प्रधान ने गांव के ही तीन लोगों पर पिटाई करने
0
Report
0
Report