Back
मुजफ्फरनगर में छह महीने बाद पति ने प्रेमी को मार डाला
AMAnkit Mittal
Mar 25, 2026 10:49:12
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
बेवफ़ा पत्नी की मौत का बदला
एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक बेवफा पत्नी की मौत के 6 महीने बाद उसके पति ने अपने नाबालिक बेटे और भतीजे के साथ मिलकर उसके आशिक को भी मौत के घाट उतार कर अपनी बेज्जती का बदला लेकर गांव में सनसनी फैला दी थी।
दरसअल भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में 23 मार्च की रात मनोज नाम के एक व्यक्ति ने अपने भतीजे भारत और नाबालिक बेटे के साथ मिलकर अक्षय नाम के एक 26 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।
जिसके बाद हत्यारे जहां घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस दौरान मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जाँच पड़ताल करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
जिसके चलते पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्यारे मनोज उसके भतीजे भारत और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार करते हुए जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मनोज की पत्नी का मृतक अक्षय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते जब इसकी जानकारी मनोज ओर उसके परिवार को हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया था। जिसपर 6 महीने पूर्व मनोज की बेवफा पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
जिसके बाद मर्तका का प्रेमी अक्षय भी ज्यादातर गांव से बाहर ही रहने लगा था लेकिन 22 मार्च को जब अक्षय गांव में वापस आया तो अपनी इज्जत का बदला लेते हुए मनोज ने अपने भतीजे भारत और नाबालिक बेटे के साथ मिलकर उस समय अक्षय की बेरहमी से हत्या कर दी जब वह 23 मार्च को अपने खेत से घर लौट रहा था उसी समय हत्यारो ने धारदार हथियारों से अक्षय पर वार करते हुए पहले उसे घायल कर दिया और फिर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जिसकी अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि दिनांक 23 तारीख को ग्राम शाहदरा बांगर एक सूचना प्राप्त हुई थी। जहां 25 से 26 साल के व्यक्ति अक्षय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सूचना पर तत्काल एसएसपी सर द्वारा और मेरे द्वारा और समस्त टीम द्वारा घटनास्थल का मौके का निरीक्षण किया गया था। मौके से विधिवत तरीके से साक्ष्य संकलित किए गए थे। इसमें इस घटना के कुछ चश्मादीद गवाह भी थे। जिन्होंने बताया कि उसकी हत्या जो उसी के परिवार को जो भाई लगता है। मनोज और उसका नाबालिक बेटा और उसका भतीजा इन तीनों के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। और जो गवाह है। उन्होंने यह भी बताया है। उन तीनों में एक के हाथ में तमंचा था। दो के हाथ में धारदार हथियार थे। जिससे वार किया ,फायर किया। दोनों के बीच में आपसी पारिवारिक विवाद चल आ रहा था। इसमें जो बताया जा रहा है। जो अक्षय है। मनोज की पत्नी से कुछ समय पहले संबंध भी थे। जिसमें दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। मनोज की पत्नी ने 6 महीने पहले इसी विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या की थी। और अक्षय ज्यादातर गांव से बाहर ही रहता था। उस घटना के बाद से , घटना के एक दिन पहले जब वह गांव वापस आया था। तो दोनों परिवारों के बीच आपस में कमेंट बाजी हुई। इसके बाद तीन लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए श्रीमान एसएसपी सर के निर्देशन में टीमों का गठन हुआ था। 24 घंटे के अंदर अंदर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से तमंचा और जो धारदार हथियार थे। दाती और चाकू वह उनके पास से बरामद करले गए हैं। और उन्होंने अपनी घटना का यह मोटिव बताया है। जो मनोज की पत्नी के साथ उसके संबंध थे। मनोज बहुत ज्यादा आक्रोशित था। जब उसको गांव में वापस दिखा। तो उसकी मौके पर बहुत गुस्सा आया। झगड़ा हुआ ,उसने कुछ ऐसे कमेंट किया। जिसमें मौके पर आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। तीनों को गिरफ्तार किया गया है। और तीनों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पूरे प्रकरण में बहुत ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट - आदित्य बंसल ( एसपी ग्रामीण - मुज़फ्फरनगर )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 12:31:450
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 25, 2026 12:31:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 25, 2026 12:31:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 25, 2026 12:30:450
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 12:30:110
Report
113
Report
65
Report
980
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 25, 2026 12:22:02215
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 25, 2026 12:21:4368
Report
156
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 25, 2026 12:21:23196
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 25, 2026 12:21:0289
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 25, 2026 12:20:42180
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 25, 2026 12:20:2277
Report