244001
मुरादाबाद से शुरू हुई हवाई सेवा वहीं लखनऊ के लिए भरी गई पहली उड़ान
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में 11 अगस्त 2024 को हवाई सेवा का शुभारंभ हुआ। पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना हुई, जिसमें 19 यात्री सवार थे। प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह और बलदेव सिंह औलख ने इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराई। एयरलाइन कंपनी ने जल्द ही कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, बनारस और इलाहाबाद जैसे शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने का आश्वासन दिया है। यात्रियों ने इस सेवा के शुरू होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह लंबे समय से प्रतीक्षित था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपियों: सरगुजा से उड़ीसा तक सोना-चांदी चोरी का मामला
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के सीतापुर में 26 जुलाई को काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुणदेव सोनी रोजाना की तरह दुकान खोलने के लिए अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग लेकर दुकान पहुँचे हुए थे। इस दौरान दुकान संचालक दुकान खोलने से पहले सोने-चांदी से भरा बैग अपने स्कूटी में रख दिया था और दुकान खोलने लगा। जब दुकान संचालक की नजर हटी तो नजर जमाए बदमाश के द्वारा सोने-चांदी से भरे आभूषण वाले बैग को लेकर मौके से फरार हो गया था। इसकी जानकारी दुकान संचालक को लगी तो आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। कैमरे एक युवक बैग उठता हुआ नजर आ रहा था। जिसके आधार पर दुकानदार ने सीतापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया। दुकानदार ने बताया कि एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बैग में थे। एक करोड़ के चोरी को लेकर सरगुजा पुलिस हरकत में आई, और आसपास में लगे अलग-अलग सीसीटीवी के आधार पर दिखाई दिया कि दो मोटरसाइकायल में 4 आरोपी सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग रहे हैं। वहीं पुलिस सरगुजा जिले के बॉर्डर, झारखंड राज्य सहित उड़ीसा राज्य के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे कैद बदमाशों की फ़ोटो पुलिस क्राइम एन्ड क्रिमिनल डेटा सेंटर में अपलोड किया गया। उसके आधार पर उड़ीसा पुलिस ने सरगुजा पुलिस से संपर्क किया। और इस आधार पर सरगुजा पुलिस उड़ीसा राज्य के जिला गंजाम ग्राम सोर्डा पहुंची। उड़ीसा में 10 दोनों तक रहने के बाद मुखबिर से सूचना मिली कि उठाई गिरी के मामले में फरार आरोपी अपने घर आ रहा है। इस निशानदेही पर जब मौके पर उसके घरReached तो आरोपी मौके से फरार हो गया और घर की तलाशी ली गई तो घर में रखे एक बैग में सोने चांदी के आभूषण से भरा बैग बरामद किया गया। जिसमें 300.92 ग्राम सोना और 1 किलो 168 ग्राम बरामद किया गया है। जिसकी कुल कीमत 46 लाख रुपए बताई गई है। इधर फरार आरोपियों की तलाश पुलिस अब भी कर रही है। अब देखना होगा कि कब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाती है।0
0
Report
कोहला में डॉग शेल्टर विरोध, ग्रामीणों ने चोरी मामलों पर तेज कार्रवाई की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के नजदीकी गाँव कोहला के ग्रामीणों ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपे। ग्रामीणों ने चक 14 एचएमएच कोहला व 19 एचएमएच में प्रस्तावित डॉग शेल्टर का निर्माण अन्यत्र करवाने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोहला में हुई चोरी के मामले में दर्ज एफआईआर पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपे मांगपत्र में बताया कि नगर परिषद हनुमानगढ़ की ओर से चक 14 एचएमएच कोहला व 19 एचएमएच में डॉग शेल्टर बनाया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थान पूर्व में निर्मित हड्डा रोड़ी के नजदीк है, जहां दुर्गंध के कारण चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आवारा कुत्तों की देखभाल में परेशानी हो सकती है। साथ ही आसपास कीढाणियों, खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों, स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों पर कुत्तों के हमले का खतरा रहने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने कुत्तों के भौंकने से ध्वनि प्रदूषण की समस्या की बात भी कही। वहीं, पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोहला में 27 जुलाई को हुई चोरी के मामले में जल्द कार्रवाई की माँग की है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय से सरकारी व दानदाताओं द्वारा दी गई सामग्री तथा जरूरी दस्तावेज चोरी हुए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष और भय का माहौल है। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की。0
0
Report
बांसवाड़ा नगर निकायों में 105 वार्डों की लॉटरी: महिलाओं के लिए 35 आरक्षित
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - रिपोर्टर - बांसवाड़ा नगर परिषद, गढ़ी - परतापुर और कुशलगढ़ नगर पालिका के वार्डो की लॉटरी आज कलेक्ट्री सभागार में आयोजित की गई, लॉटरी में डीएम डॉ इंद्रजीत यादव,ADM पर्वत सिंह चुण्डावत मौजूद रहे और सभी पार्टी के प्रतिनिधियों के सामने बच्चों से वार्डो की लॉटरी निकाली गई। बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्ड की लॉटरी निकाली गई जिसमे 9 वार्ड ST के लिए आरक्षित हूए जिसमे 3 वार्ड ST महिला के लिए आरक्षित किए गए, 4 वार्ड SC के जिसमे 1 वार्ड SC महिला के लिए आरक्षित किया गया。 12 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए जिसमे 4 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए। 35 वार्ड सामान्य के लिए आरक्षित किए जिसमे 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए। वही परतापुर - गढ़ी नगर पालिका के 25 वार्डो की भी लॉटरी निकाली गई, जिसमे 4 वार्ड ST के जिसमे 1 वार्ड ST महिला के लिए आरक्षित किया गया, 2 वार्ड SC के जिसमे 1 वार्ड SC महिला के लिए आरक्षित किया गया, 5 वार्ड ओबीसी के जिसमे 2 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए।14 वार्ड सामान्य के लिए जिसमे 4 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए.। वही कुशलगढ़ नगर पालिका के 20 वार्डो की भी लॉटरी निकाली गई जिसमे 3 वार्ड ST के जिसमे 1 वार्ड ST महिला के लिए आरक्षित, 2 वार्ड SC के लिए जिसमे 1 वार्ड SC महिला के लिए आरक्षित,4 वार्ड ओबीसी के लिए जिसमे 1 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया, वही 10 वार्ड सामान्य के लिए जिसमे 4 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए। जिले की तीन नगर निकाय में कुल 105 वार्ड में 35 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए0
0
Report
Advertisement
इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल: स्टायफंड बढ़ाने की मांग पर अनिश्चितकालीन आंदोलन
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 14वां दिन है। स्टायफंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों ने आज चाय बेचकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने चाय बेचते हुए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में प्रतिदिन करीब 500 रुपये के हिसाब से स्टायफंड मिल रहा है। उनका कहना है कि एक चाय बेचने वाला व्यक्ति भी दिनभर चाय बेचकर महीने में डेढ़ से दो हजार रुपये तक कमा लेता है, जबकि डॉक्टर बनने के लिए उनके परिवारों ने लाखों रुपये खर्च किए हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला स्टायफंड बेहद कम है। इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि स्टायफंड बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें प्रतिदिन कम से कम एक हजार रुपये के हिसाब से स्टायफंड मिलना चाहिए। इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि आवश्यक सेवाओं को जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इंटर्न डॉक्टरों की अनुपस्थिति से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।हड़ताली डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी स्टायफंड बढ़ाने की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।0
0
Report
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे 109 चट्टान धंसने से बंद, दो घंटे बाद खुला
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग के समीप चट्टान दरकने से कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे 109 बाधित रहा। दो घण्टे तक मार्ग बाधित रहा, इस दौरान मार्ग के दोनों ओर लोग जाम में फंसे रहे। सूचना पर एनएच द्वारा मार्ग के दोनों ओर मशीनरी लगायी गयी, जिसके करीब दो घण्टे बाद हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू हो पाया। मार्ग के सुचारू होने पर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। पहाड़ीयों में हो रही बारिश से जीवन प्रभावित है। कुछ हिस्सों में यातायात फिर से सामान्य हुआ। मार्ग को खोलने के लिए दो मशीनें लगायी गयीं और चट्टान के बड़े बोल्डर हटाये गये, ताकि पहले दुपहिया वाहनों के लिए मार्ग सुचारु हो सके फिर बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोला गया। सरकार और स्थानीय प्रशासन का प्रयास जारी रहा ताकि यातायात वापस सुचारु हो सके।0
0
Report
देवकली तीर्थ: नाग यज्ञ और शिव मंदिर से जुड़ा पुराणिक रहस्यमय महत्त्व
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर शहर से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पौराणिक देवकली तीर्थ और भगवान शिव का पौराणिक मंदिर है तीर्थ को लेकर मान्यता यह है कि यहां की मिट्टी जहां रखी होती है वहां सर्प नहीं आते। यह स्थान महाभारत कालीन राजा जन्मेजय के नाग यज्ञ स्थली के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता यह है कि राजा जनमेजय ने अपने पिता राजा परीक्षित की मौत का बदला लेने के लिए यहां सर्प यज्ञ किया था । राजा परीक्षित की मौत तक्षक नाग के डसने से हुई थी । नाग पंचमी के दिन यहां भक्त भारी तादाद में आते हैं और अपने आराध्य भगवान शिव को जल अर्पण करते हैं । नाग पूजा और कालसर्प योग निवारण के लिए तंत्र साधना का यह प्रमुख केंद्र है। खास तौर से आज के दिन लोग सर्प कुंड की मिट्टी अपने घरों में ले जाते हैं । जिससे वह नागो और सर्प से निर्भीक हो जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि कलयुग के प्रारंभ में यहां राजा देवक हुए उनकी पुत्री देवकली ने यही तपस्या की थी उन्हीं के नाम पर इस स्थान का नाम देवकली पड़ा । राजा देवक ने ही यहां पर देव देवेश्वर शिव मंदिर की स्थापना की थी । मंदिर परिसर में खंडित शिवलिंग स्थापित है बताते हैं मुगलों ने इसे नष्ट करने की कोशिश की थी लेकिन वैसे खंडित ही कर पाए। इस जगह का वृतांत पाराशर पुराण के तीर्थ महात्म्य में उल्लेख मिलता है। महाभारत कालीन कई पुराणों और ग्रंथों में यहां राजा जन्मेजय द्वारा कराए गए नाग यज्ञ का उल्लेख है। नेपाली बाबा जिन्हें संत भवानी प्रसाद उपाध्याय के नाम से जाना जाता है ने इस स्थान की खोज की। जिसके बाद उन्होंने कर कुंड की खुदाई कराई तो 5 फीट की गहराई के बाद राख मिश्रित काली मिट्टी मिली। इसके बाद यह माना जाने लगा कि यहां प्राचीन काल में सर्प यज्ञ किया गया था। इन्हीं संत ने मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग और अन्य देव मूर्तियां स्थापित कराई जो आज भी मौजूद है। इस स्थान को सूर्य की उपासना के रूप में भी जाना जाता है देव देवेश्वर शिव मंदिर के ठीक सामने 70 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा मनोरम तीर्थ है जिसमें उत्तर की ओर पाक की सीढ़ियां बनी है। महिलाओं के स्नान घाट बना है माना जाता है इस तीर्थ में स्नान कर लेने भर से सफेद दाग सहित कई त्वचा संबंधी विकार नष्ट हो जाते हैं यहां की मिट्टी से सांप डरते हैं। जहां स्नान कर लेने से त्वचा संबंधी रोग दूर होते है। मंदिर से जुड़े भक्तगण। मंदिर पुजारी।0
0
Report
Advertisement
एमजीयूजी के पांचवें स्थापना दिवस: 22–28 अगस्त तक विविध कार्यक्रम, योगी आदित्यनाथ मार्गदर्शन देंगे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:17-08-2026 गोरखपुर। एमजीयूजी स्थापना दिवस — 22 से 28 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम, CM योगी देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन। गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 अगस्त को विश्वविद्यालय अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाएगा। स्थापना दिवस के मौके पर 22 से 28 अगस्त तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। खास बात ये है कि 28 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे और विद्यार्थियों को अपना मार्गदर्शन देंगे। वहीं 22 अगस्त से युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में सात दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत होगी। इस दौरान देश के अलग-अलग प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे। स्थापना दिवस सप्ताह में विद्यार्थियों के लिए साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर यानी एमजीयूजी के पांचवें स्थापना दिवस को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सप्ताहभर कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्वविद्यालय का राष्ट्रार्पण किया था। पांच वर्षों के सफर में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, चिकित्सा और सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में करीब पांच हजार विद्यार्थी यहां अध्ययनरत हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत 22 अगस्त से होगी। इसी दिन युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्मृति सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजीयूजी के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल करेंगे। व्याख्यानमाला के पहले दिन ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, कृषि, चिकित्सा : नवप्रवर्तक भारत के लिए’ विषय पर प्रोफेसर रविशंकर सिंह अपने विचार रखेंगे। 23 अगस्त को कृषि से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। आईसीएआर के पूर्व निदेशक डॉ. अश्विनी दत्त पाठक ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कृषि का योगदान’ विषय पर व्याख्यान देंगे, जबकि कृषि विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक अरविंद कुमार सिंह ‘भारत में प्राकृतिक खेती का वर्तमान परिदृश्य’ विषय पर जानकारी देंगे। 24 अगस्त को चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। डीआरडीओ नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनंत नारायण भट्ट ‘वायरल संक्रमण और कैंसर में चिकित्सीय लाभ के लिए चयापचय संबंधी परिवर्तनों को लक्षित करना’ विषय पर व्याख्यान देंगे। वहीं वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कुमार मानसून के दौरान जलजनित हेपेटाइटिस ए और ई के प्रकोप को रोकने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। 25 अगस्त को ‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ विषय पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के पूर्व कुलपति डॉ. संजीव कुमार शर्मा व्याख्यान देंगे। इसी दिन विश्वविद्यालय के छात्रों में शैक्षणिक तनाव की रोकथाम और प्रबंधन विषय पर महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के काय चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह अपने विचार रखेंगे। 26 अगस्त को फार्मास्युटिकल और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलाधिपति डॉ. राजशेखरन पिल्लई ‘भारत में फार्मास्युटिकल और स्वास्थ्य सेवा शिक्षा एवं अनुसंधान में उद्योग-अकादमिक सहयोग’ विषय पर व्याख्यान देंगे। वहीं एमएमएमयूटी गोरखपुर की प्रोफेसर स्मृति ओझा ‘औषधि खोज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विषय पर जानकारी देंगी। 27 अगस्त को व्याख्यानमाला का अंतिम दिन चिकित्सा के भविष्य और चिकित्सा नैतिकता को समर्पित होगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित द परमानेंट मेडिकल ग्रुप के सीनियर पार्टनर और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विजय तिवारी ‘भविष्य के डॉक्टर: कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नैदानिक उत्कृष्टता और मानवीय स्पर्श’ विषय पर व्याख्यान देंगे। वहीं रॉयल कॉलेज ग्लासगो, लंदन यूके के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार डॉ. विवेक चंद्र ‘चिकित्सा नैतिकता और व्यावसायिकता: स्वास्थ्य सेवा में विश्वास का निर्माण’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। स्थापना दिवस केवल व्याख्यानों तक सीमित नहीं रहेगा। 22 से 27 अगस्त तक विद्यार्थियों के लिए साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेलकूद से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे 28 अगस्त को स्थापना दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। स्थापना दिवस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 180 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव के मुताबिक, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के लोक कल्याण और राष्ट्रीयता के आदर्शों के अनुसरण के उद्देश्य से की गई है। सात दिवसीय व्याख्यानमाला इन्हीं दोनों महापुरुषों के विचारों और पुण्य स्मरण को समर्पित रहेगी। कुल मिलाकर एमजीयूजी का पांचवां स्थापना दिवस समारोह शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, तकनीक, संस्कृति और खेल के विविध रंगों से सराबोर रहेगा। 22 अगस्त से शुरू होने वाले कार्यक्रमों का समापन 28 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मुख्य समारोह के साथ होगा। इस दौरान 180 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।0
0
Report
गोरखपुर नाग पंचमी हादसे में तीन बच्चों की मौत: पोखरे में डूबने से मातम
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से नाग पंचमी के दिन एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बांसगांव थाना क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में नाग पंचमी के अवसर पर पोखरे में स्नान करने पहुंचे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गईं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय सचिन, 14 वर्षीय अनुज और 14 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। तीन बच्चों की एक साथ मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे बदौली बाबू गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नाग पंचमी के त्योहार पर जहां बच्चे खुशी-खुशी पोखरे में स्नान करने पहुंचे थे, वहीं कुछ ही देर बाद वही पोखरा तीन परिवारों के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गया। हादसे के बाद मृत बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नाग पंचमी के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। तीन मासूम बच्चों की मौत से परिवारों में मातम है, तो वहीं गांव में त्योहार की खुशियां गम में बदल गई हैं।0
0
Report
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर चट्टान गिरने से भारी जाम, दो घंटे बाद खुला
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर कर्णप्रयाग के समीप चट्टान दरकने से बाधित हुआ कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे दो घण्टे तक बाधित रहा , इस दौरान मार्ग के दोनों ओर लोग जाम में फंसे रहे , सूचना पर एनएच द्वारा मार्ग के दोनों ओर मशीनरी लगाई गयी जिसके करीब दो घण्टे बाद हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू हो पाया । मार्ग के सुचारू होने पर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली । बीओ 1 / चमोली जिले में इन दिनों हो रही मूसलाधार बारिश से जीनजीवन ख़ासा प्रभावित हो गया है । कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे 109 कर्णप्रयाग के समीप चट्टान दरकने से बन्द हो गया , जिसके बाद यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया , मार्ग के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गयी । सूचना पर प्रशाषन के निर्देश पर एनएच द्वारा मार्ग को खोलने के लिए दो मशीनें लगायी गयी इस दौरान लोग भूखे प्यासे मार्ग पर फंसे रहे । बाईट / प्रदीप थपलियाल , मुसाफिर बाईट - प्रदीप नेगी जेई एनएच ग्राउंडजीरो से वॉक थ्रू जितेन्द्र पंवार जी मीडिया चमोली बीओ 2 / पहाड़ी दरकने से बंद हुआ कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे 109 पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी , लोग मार्ग खोलने के इंतजार में अपने वाहनों में भूखे प्यासे बैठे रहे, सूचना पर एनएच की मशीनरी मौके पर पहुची और मार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर से शुरू किया गया , करीब दो घण्टे तक मशीनों से सड़क पर आई चट्टान के बड़े बड़े बोल्डरों और मलवे को हटाया गया जिसके बाद पहले दुपहिया वाहनों के लिए मार्ग को सुचारु किया गया फिर बड़े बड़े बोल्डरों को हटाकर मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोला गया । जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली । बाईट / मुसाफी वॉक थ्रू जितेन्द्र पंवार ज़ी मीडिया चमोली फाइनल बीओ पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश मुसीबत बनी हुई है । जिसके बाद इन दिनों सफर करना किसी खतरे से कम नही है । यदि आप जरूरी काम से निकल रहे है तो पहले मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और प्रशाषन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी लेनी बेहद जरूरी है । अन्यथा आपकीं एक गलती आपको मुश्किल में डाल सकती है ।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में मामूली विवाद का वीडियो वायरल, दो गुटों की मारपीट सोशल मीडिया पर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, दो गुटों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो 15 अगस्त के दिन का बताया जा रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, बीच सड़क दो गुटों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, वायरल वीडियो जामों थाना क्षेत्र के दखिनवारा गांव का बताया जा रहा है0
0
Report
मधुबनी के कमला नदी में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के कमला नदी से मिला अज्ञात क्षत विक्षत शव, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी।घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र की है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने और मृतक की पहचान कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को नदी से जब बाहर निकाला गया तो उसका दोनों हाथ बांधा हुआ था। पत्थर कमर और गर्दन में बंधा था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा。0
0
Report
श्रावण सोमवारी पर अरेराज सोमेश्वर नाथ धाम में हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा से भक्तिमय माहौल
Motihari, Bihar:मोतिहारी के अरेराज सोमेश्वर नाथ धाम में आज आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमेश्वर नाथ धाम अरेराज में हेलीकॉप्टर से की गई भव्य पुष्प वर्षा ने श्रद्धा और भक्ति के वातावरण को और दिव्य बना दिया। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सौजन्य से बाबा सोमेश्वर नाथ एवं उनके श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दिव्य और विहंगम दृश्य को देखकर भक्तगण अद्भुत उत्साहित दिखे और सभी ने एक स्वर से बाबा का जयकारा लगाया।0
0
Report
Advertisement
धनबाद पुलिस का साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान अब शहर में जागरूकता बढ़ाएगा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद की करीब 35 लाख आबादी तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए धनबाद पुलिस ने कमर कस ली है। 21 अगस्त तक चलने वाला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आज पुलिस लाईन से शुरू कर दिया गया है। अभियान के जरिए पुलिस का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के नए-नए तरीकों से अवगत कराना और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना है। जागरूकता अभियान की कड़ी में धनबाद पुलिस की ओर से ‘धनबाद पुलिस विजडम ऑन प्रिवेंशन ऑफ साइबर क्राइम’ नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तिका में साइबर ठगी के 30 अलग-अलग पैटर्न को शामिल किया गया है, ताकि आम लोग ठगों के तौर-तरीकों को समझ सकें और समय रहते सतर्क हो सकें।\n\nसाइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर, तो कभी केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जाता है। इसके अलावा फर्जी लिंक, ओटीपी, ऑनलाइन जॉब, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराध भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसे समय में धनबाद पुलिस जागरूकता कार्यक्रम लेकर आयी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीको को पहुंचाया जा सके. जागरूकता अभियान के शुभारम्भ के मौक़े पर 20 स्कूलों से छात्र छात्राओं शिक्षकों के अलावे चैम्बर के पदाधिकारी, धनबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और डालसा सचिव को आमंत्रित किया गया जोकि आगे इस साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की एक कड़ी बनकर बाकी लोगों को जागरूक कर सकें. धनबाद उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक स्कूल में एक ‘साइबर सुरक्षा मित्र’ बनाया जाएगा। यह साइबर सुरक्षा मित्र अपने स्कूल के दूसरे विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों की जानकारी देगा। स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में सामान्य ज्ञान के सवाल और प्रेरक प्रसंगों के साथ साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल और जरूरी सावधानियां भी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही साइबर अपराध के प्रति सतर्क और जागरूक बनाना है।\n\nआदित्य रंजन, उपायुक्त\n\nकिसी भी अंजान लिंक को क्लिक नहीं करने, अपना कोई भी पर्सनल डिटेल शेयर नहीं करने पिन नंबर नहीं देने किसी को भी अपना बैंक डिटेल नहीं देने पर विशेष जोर जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों ने दिया. \nपुलिस ने साफ किया कि साइबर ठगी के मामलों में अपराधी अक्सर भरोसा जीतने, डर पैदा करने या लालच देने की रणनीति अपनाते हैं। ऐसे समय में किसी भी कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा करने के बजाय उसकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। एसएसपी ने बताया कि एफआईआर के बेस्ड पर धनबाद पुलिस ने जारी पुस्तक में 30 अलग अलग ठगी के तरीको को समाहित किया है और वे सभी तरीको को अपनाकर साइबर क्रेमिनल अभी तक ठगी करते आये हैं. इस पुस्तक को पढ़ने के बाद लोगों में जागरूकता आएगी और वे साइबर ठगी से बच सकेंगे. उन्होंने बताया कि पुस्तक में कार्टून के जरिये भी बताया और समझाया गया है जोकि पढ़नेवालों में एक जिज्ञासा भी जगेगी.\n\nप्रभात कुमार, एसएसपी, धनबाद\n\nकार्यक्रम में डीसी एसएसपी सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी ने बच्चों और शिक्षकों से सीधा संवाद भी किया और उनसे इस जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़कर सहभागी बनने की अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा की जानकारी केवल खुद तक सीमित न रखें, बल्कि अपने सहपाठियों, परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। बच्चों ने कहा कि वे स्कूल लौटने के बाद अपने सहपाठियों और परिवार के सदस्यों के साथ भी इन बातों को साझा करेंगे। खास तौर पर अनजान कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने तथा किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने का संदेश वे आगे पहुंचाएंगे।\n\nइस जागरूकता अभियान की कड़ी में पुलिस केंद्र से दो जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. धनबाद पुलिस का यह साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान 21 अगस्त तक चलेगा। अभियान के जरिए स्कूलों, संस्थानों और आम लोगों तक साइबर ठगी से बचाव की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का संदेश साफ है—साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच करें और किसी भी कीमत पर अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें। जागरूक रहें, सतर्क रहें और साइबर ठगी से सुरक्षित रहें।0
0
Report
बारूच ब्रेकिंग: डिप्टी CM हार्ष संघवी ने गोल्डन ब्रिज के पास चाय-नाश्ता किया
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ નાયબ મુખ્યમંત્રી હર્ષ સંઘવીએ ભરૂચના ગોલ્ડન બ્રિજ પાસે ચાની ચૂસકી માણી ચા સાથે ભેળની પણ લિજ્જત માણતા જોવા મળ્યા નાયબ મુખ્યમંત્રી સ્થાનિકો અને મંત્રી, ધારાસભ્ય અને સાંસદ સહિત આગેવાલીઓને સાથે અનૌપચારિક મુલાકાતનો માહોલ હર્ષ સંઘવીના અચાનક ચા-નાસ્તાના કાર્યક્રમથી સ્થાનિકોમાં કુતૂહલ સર્જાયું.0
0
Report
CID की बड़ी दबिश: JSSC CGL मामले में कार्यालय और घर पर छापेमारी
Ranchi, Jharkhand:जेएसएससी सीजीएल मामले में JSSC कार्यालय में CID की दबिश. CID की टीम कर रही JSSC कार्यालय में रेड. वही टीम कर रही JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ. सुधीर गुप्ता के घर पर भी हुई छापेमारी. दस्तावेज़ों को खंगालने में जुटी CID की टीम. JSSC CGL मामले में CID की बड़ी कार्रवाई. JSSC CGL परीक्षा को लेकर CID की दबिश. JSSC CGL परिक्षा कोलिफाई किए गए सभी छात्र छात्रों का होगा जांच. एक एक स्टूडेंड की दस्तावेजों की जांच में जुटी CID, दोषों छात्रों पर भी होगी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
