231312
Mirzapur - विंध्य कॉरिडोर के नाम पर प्रशासन की खुलेआम गुंडा गर्दी
Jiutia Patti, Uttar Pradesh:विंध्याचल हनुमान मंदिर के सामने आज दोपहर 2 बजे कुछ इस प्रकार से विंध्याचल के प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती बल पूर्वक लोगों के दुकानों के सामानों को बोरी मैं भर कर उठा ले गए,और दुकान पर खड़े एक लड़के को पुलिस ने धक्का मारा साथ ही उसको थप्पड़ भी मारे, आप ये पूरी वारदात इस वीडियो में देखिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
14 साल की नाबालिग गर्भवती: आरोपी जेल पहुंचा, शहर में हड़कम्प
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में भी एक 14 साल की नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजन लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहते थे लेकिन अस्पताल से पुलिस थाने पहुंची सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आखिरकार मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी भी सलाखों के पीछे गया है। मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र का है जहाँ के जंगली इलाके में रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग लड़की को बटियागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने चेक किया तो मालूम चला कि लड़की गर्भवती है। ये जानकर परिवार वाले अचंभित रह गए। लड़की ने बताया कि करीब एक डेढ़ साल से उसी के गांव का एक 22 साल का युवक उसके साथ दुश्कर्म कर रहा है और उसे इस कदर डराया धमकाया गया कि नाबालिग ने किसी से कुछ नहीं कहा। गरीबी परिस्थिति के इस परिवार ने बात को दबाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल से थाने जाने वाली सूचनाओं में एक सूचना अस्पताल प्रबंधन ने भेजी तो मामला सामने आ गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को समझाया तो रिपोर्ट दर्ज कराने राजी हो गए और पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए आरोपी की गिरफ्तारी भी की और उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।0
0
Report
कानपुर में लगातार बारिश से जलभराव, आज भी तेज हवाओं का अलर्ट
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर\nकानपुर में दो दिन से बारिश का दौर जारी\n दूसरे दिन झमाझम बारिश\n\n\nबारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव\n\nMौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट\n\nआज भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट\n\n-12 तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद\n- बारिश के चलते छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की मिड सेम की परीक्षाएं रद्द\n\nएंकर-कानपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बाद शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। \n\nलगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 25 सितंबर को कानपुर में 57.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। \nमौसम विभाग ने आज पूरे दिन बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।0
0
Report
हजारीबाग में बारिश के बीच डंपिंग-यार्ड के विरोध ने तेज़ी पकड़ी
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है सारे नालियां जाम है कचरा का अंबार लगा हुआ है लेकिन एक तरफ नई मुसीबत आ खड़ी हुई है एक बार फिर से मंडई के निवासियों में कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा का डंपिंग होने से रोक लगा दी है और यह बारिश में ही विरोध प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं कुछ दिन पूर्व उनसे वार्ता हुई थी इसके बाद सुचारू रूप से कचरा डंपिंग यार्ड में वापस से गिराया जा रहा था लेकिन फिर से एक बार ग्रामीण और स्थानीय उग्र हो गए हैं उन्होंने कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा के डंप करने को रोक लगा दिया है उनकी मांग है कि यहां से डंपिंग यार्ड को कहीं और स्थानांतरित किया जाए क्योंकि यहां पर हवा चलने पर पूरा दुर्गंध स्थानीय निवासियों को आता है जिससे उनका जीना मुहाल है उनका यह भी कहना है कि जानवर भी डंपिंग यार्ड में घुसकर प्लास्टिक एवं जहरीले पदार्थ भी खा लेते हैं जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है हमारे मांग है कि डंपिंग वार्ड को यहां से कहीं और ऐसी जगह पर भेजा जाए जहां ग्रामीण एवं स्थानीय निवास नहीं करते हो ताकि लोगों को परेशान ना हो l डंपिंग यार्ड में कचरा डंप करना बंद होने से पूरे शहर में गंदगी का अंबार पहले की तरह लग जाएगा नगर निगम के मेयर अरविंद राणा मौके पर पहुंच कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं आज एक बैठक आयोजन किया गया है जिसमें नगर निगम के लोग और स्थानीय लोग उपस्थित होंगे जिनकी बातों को समझा जाएगा और जल्द से जल्द फल निकल जाएगा ताकि डंपिंग फिर से शुरू की जा सके l0
0
Report
Advertisement
योध्या के राम मंदिर में NSG कमांडो पहुंचे, मॉक ड्रिल और हब की तैयारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:योध्या। राम मंदिर में पहुंचे NSG कमांडो, राम मंदिर परिसर का कर रहे भ्रमण, मॉक ड्रिल भी किये जाने की सूचना, NSG हब बनाए जाने की कड़ी में राम मंदिर में कमांडो की पहुंचने की सूचना, अयोध्या में बनाया जाना है रीजनल NSG हब।0
0
Report
फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग पर जलभराव, ट्रेनों की गति 20 किमी/घंटा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर फर्रुखाबाद में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक जलमग्न, 20 KM की रफ्तार से निकाली जा रहीं ट्रेनें जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 26-09-2026 ➡️ भारी बारिश से फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग पर भरा पानी ➡️ नेकपुर चौरासी स्थित नेकपुर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक जलमग्न ➡️ रेलवे कर्मचारीयों के अनुसार करीब 50 मीटर तक पानी में डूबा रेलवे ट्रैक ➡️ रेलवे कर्मचारी टिल्लू पंप और पाइप लगाकर सुबह से निकाल रहे पानी ➡️ ट्रैक पर जलभराव के चलते 20 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन लगाकर निकाली जा रहीं ट्रेनें ➡️ फर्रुखाबाद-कानपुर मुख्य रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का होता है संचालन ➡️ पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश, फर्रुखाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी ➡️ फर्रुखाबाद नेकपुर चौरासी घुमटी के पुल के पास का मामला0
0
Report
फतेहपुर के गोपालपुर में कच्चा मकान ढहने से 8 वर्षीय बालक मौत, भाई घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:कच्चा घर ढहने से मलबे में दबे 8 वर्षीय बालक की मौत, भाई गंभीर घायल दो दिन से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते कमजोर हुआ था कच्चा मकान मां मवेशियों को चारा डालने के लिए बाहर गई थी, तभी भरभराकर गिरा घर मलबे में दबे दोनों सगे भाइयों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला अस्पताल में चिकित्सकों ने 8 वर्षीय आनंद को मृत घोषित किया घायल बड़े भाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया परिजनों के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास के लिए किया गया था आवेदन एसडीएम अश्वनी पांडेय ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गाँव में शनिवार भोर पहर हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
टिहरी बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने, संगठन में बदलाव के संकेत
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है और अनदेखी का आरोप भी लगाया जा रहा है,कभी घनसाली विधानसभा में विधायक के खिलाफ महिला कार्यकर्ता ने खुले मंच पर अनदेखी को लेकर अपनी नाराजगी जताई तो अब चंबा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है और कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नए लोगों को संगठन में दायित्व दिए जा रहे है,चंबा के वरिष्ठ बीजेपी नेता सतबीर पुंडीर ने तो इसकी निंदा जताते हुए सोशल मीडिया पर खुलकर कह दिया है कि जिला संगठन द्वारा चंबा क्षेत्र में लगातार कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है जिसको लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनकी बैठक भी हो चुकी है।0
0
Report
बागेश्वर में भूंकप के झटके, तीव्रता 3.6; अभी नुकसान नहीं
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में भूकम्प के झटके महसूस किए गए दोपहर 12:35 बजे आया भूकंप प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक लालमचूला गांव के आसपास बताया जा रहा केंद्र भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई झटके महसूस होने के बाद लोगों में मची हलचल फिलहाल किसी जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं0
0
Report
जालौन में भारी बारिश से मकान गिरा, 8 सेकंड में जमीदोज, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में दो दिनों से हो रही भारी बारिश से भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिरने का लाइव वीडियो कैमरे में हुआ कैद, महज 8 सेकंड के अंदर पूरा मकान गिरकर हुआ जमीदोज, मकान गिरने का लाइव वीडियो ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में किया रिकॉर्ड, वीडियो में ताश के पत्तों की तरह बिखरता हुआ नजर आया कच्चा मकान, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के उदौतुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर 2800 दिनों से राष्ट्रभक्ति परंपरा
Jhunjhunu, Rajasthan:खबर गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर देशभक्ति परंपरा ने 2800 दिन पूरे 26 जनवरी 2019 से लगातार जारी है राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम सुबह हनुमान चालीसा और देशभक्ति गीतों से होती शुरुआत रोजाना निर्धारित समय पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान होता है आंधी-तूफान और बारिश में भी परंपरा कभी नहीं रुकी 2800 दिन पूरे होने पर नगरवासियों में खुशी का माहौल0
0
Report
Modi World School honoured with Global Excellence Award, Jhunjhunu meṁ garv
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — मोदी वर्ल्ड स्कूल को ग्लोबल स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड मिला — डॉ. दिलीप मोदी और नीरजा मोदी ने सम्मान प्राप्त किया — गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के कारण मिली वैश्विक पहचान — आधुनिक तकनीक और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण को मिला सम्मान — नई दिल्ली की यशोभूमि में आयोजित हुआ प्रतिष्ठित समारोह — विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों और विद्यार्थियों का जताया आभार0
0
Report
झुंझुनूं के पार्षद जीत पर सम्मान, विकास के संदेश बोले समाजजन
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — हरीश तुलस्यान और रवि गुप्ता की जीत पर सम्मान समारोह — अग्रवाल समाजजनों ने दोनों विजेताओं का माला साफा पहनाकर सम्मान किया — समाजजनों ने दोनों पार्षदों को जीत की शुभकामनाएं दीं — क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई — टेकड़ीवाल परिवार की भूमिका को भी समारोह में विशेष सम्मान — समाजजनों ने एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया0
0
Report
Advertisement
मलसीसर स्कूल को भामाशाह परिवार का सवा लाख दान, विज्ञान लैब उपकरण मिले
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—मलसीसर, जिला—झुंझुनूं — मलसीसर स्कूल में भामाशाह परिवार ने सवा लाख दिए — साइंस लैब उपकरण और चार टीबी हार्ड डिस्क भेंट — डीईओ राजेंद्र खीचड़ ने भामाशाहों के योगदान को सराहा — शिक्षा विकास में शेखावाटी की परंपरा को बताया अनुकरणीय — लुहारुका परिवार का शिक्षा सहयोग के लिए जताया आभार — विद्यालय की समस्याओं में जनसहयोग बढ़ाने पर दिया जोर0
0
Report
झुंझुनूं: कांग्रेस नेता सुरेश महला ने भगवा टिप्पणी पर माफी मांगी, सनातन धर्म स्पष्ट किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के बिसाऊ से बड़ी खबर कांग्रेस नेता की 'भाषा' और 'भेष'... दोनों बदले भगवा टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता का बड़ा यू-टर्न गांधी चौक में सैंकड़ों लोगों के सामने मांगी माफी सफेद कुर्ते से भगवा कुर्ते में पहुंचे कांग्रेस नेता सुरेश महला जय श्रीराम का नारा लगाकर जताया अपनी गलती पर खेद कहा—विवादित शब्द टंग स्लिप, कोई दुर्भावना नहीं थी खुद को सनातनी बताते हुए शब्द वापस लेने की घोषणा हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे सुरेश महला विश्व हिंदू परिषद ने बयान के बाद पुलिस में शिकायत दी थी झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोगामेड़ी महंत रविनाथ, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह परिहार, बजरंग दल संयोजक मनोज सैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष हारून खत्री, गौरक्षा संरक्षण दल के नूतन सिहाग, विजय सैनी और सुभाष खटीक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और भविष्य में इस प्रकार की विवादित टिप्पणियों से बचने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरेश महला ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए उन्होंने विवादित शब्द वापस लेने की बात कही। सार्वजनिक माफी के बाद मामले को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। बाइट 01 : सुरेश महला, कांग्रेस नेता (भगवा कुर्ते में) बाइट 02 : मुकेश सिंह परिहार, प्रखंड अध्यक्ष, विहिप (गले में भगवा दुपट्टा) बाइट 03 : महंत रविनाथ, गोगामेड़ी (पीले कुर्ते में) साथ में... वो पुराना बयान का वीडियो है, सफेद कुर्ते में सुरेश महला का... जिसमें उन्होंने भगवा गुंडे कहा था....0
0
Report
बैतूल मांडई खुर्द तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान युवक की डूबने से मौत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल मांडई खुर्द तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए तालाब में उतरे 41 वर्षीय शंकर दयाल सिंगर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात शंकर दयाल गणेश विसर्जन के लिए गांव के तालाब में उतरे थे। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में उनकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस और SDRF की टीम ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद शंकर दयाल का शव तालाब से बाहर निकाला गया। शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
