Back
Mirzapur231211blurImage

Mirzapur: बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, युवक गंभीर रूप से घायल

Gaurav Kumar Srivastava
May 17, 2025 05:21:43
Halia, Uttar Pradesh

मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत हो गया। घटना हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर ड्रमंडगंज बाजार से आगे की है। घायल युवक की पहचान विकास (उम्र 30 वर्ष), पुत्र संतोष, निवासी चादीं गांव, थाना कोराव, प्रयागराज के रूप में हुई है। वह देवहट गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया। जहां डॉ. विमल कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|