Back
मीरजापुर के बिनानी रोड पर तेज कार ने टोटो को टक्कर दी, 7 घायल
RMRAJESH MISHRA
Dec 12, 2025 10:32:02
Danti, Uttar Pradesh
मीरजापुर में देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बिनानी राजश्री सिनेमा रोड पर बीती रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो कई फीट दूर उछलकर पलट गया और उसमें बैठे सभी लोग सड़क पर गिरकर 7 लोग घायल हो गए. 2 की गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया है. घटना उस समय हुई जब देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ और दुबानी गांव के 7 लोग बिनानी महाविद्यालय के पास लगे प्रदर्शनी मेले को देखकर घर लौट रहे थे. सभी लोग टोटो में बैठ ही रहे थे कि तभी अचानक आई तेज रफ्तार कार ने टोटो के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही 17 वर्षीय रंजना लगभग 10 फीट दूर जा गिरी, जबकि 26 वर्षीय साधना को भी गंभीर चोटें आईं. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर देखभाल हेतु वाराणसी रेफर किया गया है. जबकि हादसे में घायल निर्मला देवी, राधिका, रोहित, शकुंतला एवं शिमला को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उनका उपचार जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही भरुहना चौकी प्रभारी परमहंस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे. पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा. कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार को कब्जे में लेने थाने में खड़ा कर दिया है और चालक की पहचान में जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के तुरंत बाद टोटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowJan 23, 2026 11:03:230
Report
RSRahul shukla
FollowJan 23, 2026 11:03:060
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 23, 2026 11:02:370
Report
0
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 23, 2026 11:02:230
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowJan 23, 2026 11:02:090
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
लखनऊ- कुएं में गिरे युवक रितेश जायसवाल की बचाई पुलिसकर्मियों ने जान। रात 11 बजे सुनसान इलाके में बने
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report