Back
गाजियाबाद एनकाउंटर: जीशान व गुलफाम की मौत, 20 से अधिक राउंड
NJNaynee Jain
Mar 03, 2026 17:45:26
Noida, Uttar Pradesh
EX मुस्लिम सलीम वस्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, स्वाट टीम ने कुख्यात गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर किया है। गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था, सलीम पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया था। इस एनकाउंटर में पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए।
48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए
सलीम वस्तिक पर शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी में धारदार चाकूओं से दो हमलावरों ने जान लेवा हमला किया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के आधार पर आरोपियों तक पुलिस पहुंची, पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे रविंदर गोड ने इस मामले में जीशान पुत्र बुनियाद अली निवासी सैदनगली जिला अमरोहा पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। एक मार्च की रात को गाजियाबाद के एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मारा। ठीक 48 घंटे बाद आज 3 मार्च को जीशान का बड़ा भाई गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने बताया कि गुलफाम पर भी गाजियाबाद पुलिस ने 1,00,000 का इनाम घोषित किया था।
20 से ज्यादा राउंड फायरिंग
रात में बाइक से 2 संदिग्ध इंदिरापुरम के वसुंधरा की तरफ भाग रहे थे। जब स्वाट टीम और पुलिस ने दोनों को रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बाइक छोड़कर दोनों बदमाश पैदल भागने लगे, इसमें एक सिपाही को भी गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश मारा गया। जिसकी पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी सैद नगली जिला अमरोहा के रूप में हुई है। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा हमलावर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। एक आधार कार्ड, एक चाकू, एक तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुई है। कुछ कारतूस में मिले हैं, मौके से जो बाइक मिली है उसकी जांच की जा रही है। दोनों बदमाशो ने पुलिस पर एक दर्जन से अधिक फायरिंग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 05, 2026 19:02:540
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 05, 2026 19:01:51Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার মাথাভাঙ্গা বিধানসভার নিশিগঞ্জে ব্যাপক উত্তেজনা বিজেপির রথযাত্রা কে কেন্দ্র করে তৃণমূল বিজেপি
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 05, 2026 19:00:160
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 05, 2026 19:00:090
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 05, 2026 18:46:070
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:45:510
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 05, 2026 18:45:430
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 05, 2026 18:45:310
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 05, 2026 18:45:120
Report
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 18:30:260
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:30:170
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:30:07Noida, Uttar Pradesh:तेजस्वी यादव ने टीम इंडिया को दी बधाई
T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में जाने पर टीम इंडिया को दी बधाई
0
Report
0
Report