Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में RTC बस स्टैंड के पास भीषण आग, दमकलें मौके पर
NJNaynee Jain
Mar 03, 2026 17:45:10
Noida, Uttar Pradesh
Andhra Pradesh: Massive Fire Accident in Guntur. A major fire broke out near the RTC Bus Stand in Guntur. Flames were seen rising from the cycle stand located within the RTC bus stand premises. Passengers and locals were gripped with panic after the fire suddenly erupted. Local residents immediately alerted the fire department officials. The exact cause of the fire is yet to be ascertained.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Mar 05, 2026 19:02:54
Cooch Behar, West Bengal:SIR-এ নাম বাদ পড়ার প্রতিবাদে টায়ার জ্বালিয়ে পথ অবরোধ তুফানগঞ্জে কোচবিহার: SIR-এ নাম বাদ পড়ার প্রতিবাদে নির্বাচন কমিশনকে ধিক্কার জানিয়ে তুফানগঞ্জ ২ নং ব্লকের শালবাড়ী 1 গ্রাম পঞ্চায়েতের নাগুরহাট এলাকায় রাজ্য সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভ স্থানীয়দের। খবর পিয়ে ঘটনাস্থলে বক্সিরহাট থানার বিশাল পুলিশ বাহিনী। স্থানীয়দের অভিযোগ শালবাড়ি ১ গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকায় প্রায় ১০০ ভোটারের নাম ভোটার লিস্ট থেকে বাদ দেওয়া হয়েছে। এবং প্রায় ৭০০ র বেশি ভোটারের নাম বিচারাধীন অবস্থায় রয়েছে। তাদের জন্ম এই স্থানে ছোট থেকে তারা এখানেই বড় হয়েছেন এবং দীর্ঘদিন থেকে ভোট দিয়ে আসছেন কি কারণে নির্বাচন কমিশন ভোটারদের নাম বাদ দিয়েছে। তারই প্রতিবাদ জানিয়ে এই টায়ার জ্বালিয়ে পথ অবরোধ।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 05, 2026 19:00:16
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर CM योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल कानपुर शहर में रहेंगे प्रान्त स्तरीय RSS का बैठक में होंगे शामिल 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन एंकर-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कल यानी शुक्रवार को सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कानपुर पहुंचेंगे। वह नवाबगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान 2027 के चुनाव को लेकर अहम मंथन होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश के राजनीतिक माहौल, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। यूजीसी नियमों में बदलाव और प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर उठे विवाद के बाद बने हालात पर भी विचार-विमर्श प्रस्तावित है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 05, 2026 18:45:31
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में 07 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती हालत गम्भीर, ख़बर बहराइच से है,जहां खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा ग्राम पंचायत के बाजपुरवा गांव में देर शाम तेंदुए ने एक सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है。 यह घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास हुई, जब आफरीन पुत्री तसव्वर घास काटने गए कुछ बच्चों के साथ गयी थी। तभी तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। लोगों के हस्तक्षेप से बच्ची की जान बच गई。 घायल बच्ची को फौरन नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां फर्स्ट ऐड के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है。 इस संबंध में डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा ने बताया कि जंगली जानवर द्वारा एक बच्ची पर हमला करने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है। जानवर को पकड़ने के लिए दो पिंजड़े भी लगाए गए हैं। डीएफओ के अनुसार, उस क्षेत्र में एक या दो तेंदुए होने की आशंका है, जिन्हें जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 05, 2026 18:45:12
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में अब पेड़ काटने सहित अन्य छोटे अपराधों पर सजा के बजाय जुर्माना भरकर मुक्ति मिल सकेगी। विधानसभा में राजस्थान जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित किया गया। इसमें करीब 11 कानून में संशोधन किया गया है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान दुकान वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 भी पारित किया गया। इसके तहत अब दुकानों में या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में 12 साल से कम उम्र के बच्चे को मजदूर नहीं रखा जा सकेगा। राजस्थान विधानसभा में राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित किया गया। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य राज्य में ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living) और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देना है. सरकार का कहना है कि इस कानून के जरिए छोटे और तकनीकी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जाएगा और कई मामलों में जेल की सजा के स्थान पर आर्थिक दंड (जुर्माना) का प्रावधान किया गया है. क्या है जन विश्वास संशोधन विधेयक - इसमें वर्ष 2025 में लाए गए अध्यादेश को प्रतिस्थापित कर स्थायी कानून का रूप दिया गए है. इसके तहत लगभग 11 राज्य कानूनों में संशोधन कर छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक किया गया है. ताकि नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से राहत मिल सके. विधेयक के प्रमुख प्रावधान - छोटे अपराधों में जेल की सजा खत्म : कई कानूनों में छोटे और प्रक्रियागत उल्लंघनों पर पहले जेल की सजा का प्रावधान था. संशोधन के बाद ऐसे मामलों में कैद की सजा हटाकर केवल जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. इस विधेयक के जरिए राज्य के करीब 11 अलग-अलग अधिनियमों में बदलाव किया गया है, ताकि दंड प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके. छोटी प्रक्रियागत गलतियों, जैसे दस्तावेज या रिकॉर्ड समय पर प्रस्तुत न करना को आपराधिक अपराध की श्रेणी से हटाकर प्रशासनिक दंड के दायरे में लाया गया है. राजस्थान वन अधिनियम 1953 – जंगल में पशु चराने जैसे मामलों में जेल की जगह जुर्माना लगाया जाएगा. राजस्थान राज्य सहायता उद्योग अधिनियम 1961 : औद्योगिक इकाइयों से जुड़े छोटे उल्लंघनों पर आपराधिक कार्रवाई खत्म की गई. विधेयक का उद्देश्य : नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक मुकदमों से राहत देना, अदालतों पर मामलों का बोझ कम करना, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहन देना. राजस्थान दुकान वाणिज्य अधिष्ठान संशोधन विधेयक - यह विधेयक राज्य में दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों से जुड़े कानूनों में बदलाव के लिए लाया गया है. इसके जरिए 1958 के अधिनियम में संशोधन कर श्रम नियमों को आधुनिक बनाने की कोशिश की गई है. मुख्य प्रावधान - पहले प्रशिक्षु की न्यूनतम आयु 12 वर्ष थी, जिसे बढ़ाकर 14 वर्ष कर दिया गया है. इससे 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों में काम पर रखने पर रोक लगेगी। दैनिक कार्य समय बढ़ाया : पहले अधिकतम कार्य समय 9 घंटे प्रतिदिन था. संशोधन के बाद इसे बढ़ाकर 10 घंटे प्रतिदिन कर दिया गया है. ओवरटाइम की सीमा बढ़ी - पहले ओवरटाइम की सीमा 50 घंटे प्रति तिमाही थी. अब इसे बढ़ाकर 144 घंटे कर दिया गया है. विश्राम (Rest Interval) नियम में बदलाव : पहले लगातार 5 घंटे काम के बाद विश्राम जरूरी था. अब यह सीमा 6 घंटे कर दी गई है, जिसके बाद कम से कम आधे घंटे का विश्राम आवश्यक होगा. किशोरों के काम के नियम : किशोरों की आयु श्रेणी 12–15 वर्ष से बदलकर 14–18 वर्ष कर दी गई है. 14–18 वर्ष के किशोरों को रात में काम करने की अनुमति नहीं होगी. पुराने अध्यादेश का स्थान : यह विधेयक 2025 में लाए गए अध्यादेश की जगह लेकर उसे स्थायी कानून का रूप देता है. मुख्य उद्देश्य : बाल श्रम पर रोक मजबूत करन, दुकानों और व्यापारिक संस्थानों के संचालन को अधिक लचीला बनाना. श्रमिकों के काम के नियमों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाना.
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 18:25:37
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कटौली गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग फौजदार चौहान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फौजदार चौहान रोज की तरह अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार के बाद जब परिजन उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। फौजदार चौहान करीब 5 फुट गहरे कुएं में औंधे मुंह गिरे पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा कन्हैया चौहान दुबई में काम करता है, जबकि दूसरा बेटा लल्लन चौहान मुंबई में रहता है। परिजनों ने बताया कि वे इस मामले में पोस्टमार्टम या किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते। मुंबई से बेटे के गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 18:23:16
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जखनिया विकासखंड के जलालाबाद गांव में इस बार होली का पर्व एक अनोखे और धार्मिक अंदाज में मनाया गया। गांव के गौ आश्रय स्थल में ग्रामीणों ने गौ माता के सानिध्य में अबीर-गुलाल लगाकर और हलवा-पूड़ी खिलाकर होली खेली। इस अनोखे आयोजन के जरिए लोगों ने गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। जलालाबाद स्थित गौ आश्रय स्थल में इस समय करीब 162 मवेशियों की देखभाल की जा रही है। संस्था के डायरेक्टर और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह तथा ग्राम प्रधान अनिल वर्मा के सहयोग से यहां गौ सेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। होली के अवसर पर ग्रामीणों ने गौ माता को हलवा-पूड़ी खिलाई, उनके माथे पर अबीर-गुलाल लगाया और गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान गौ आश्रय स्थल में हरा चारा काटकर सभी मवेशियों को खिलाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गौ माता के सानिध्य में होली खेलना न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि सनातन संस्कृति की परंपरा को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ माता की सेवा करने से शरीर स्वस्थ रहता है और वातावरण भी शुद्ध व सकारात्मक बनता है। उन्होंने कहा कि गौ माता के साथ होली खेलना बेहद सुखद अनुभव है और इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top