Back
UP:मधुबन के गांगेबीर कुटी के पास कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया
Dubari, Uttar Pradesh
मधुबन कस्बा दुबारी रोड स्थित गांगेबीर कुटी के पास में रविवार शाम 5 बजे नया कांग्रेस पार्टी तहसील कार्यालय का फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अमरेश चंद पाण्डेय व पार्टी जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन आमलोगों के घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया और बैठक कर रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि लंबे अरसे के बाद मधुबन में कार्यालय का उद्घाटन हुआ है।भाजपा सरकार के कुशासन से आमलोग त्रस्त हैं। तहसील, थाना व विभिन्न कार्यालयों में भ्रष्टाचार के कारण लोगों का कोई भी कार्य नहीं हो रहा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के साथ लोगों को जोड़ने और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। वहीं कार्यकर्ताओं को पार्टी की
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|