icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Advertisement
Pinewz
231307
Raksha UmarRaksha UmarFollow27 May 2025, 06:22 pm

Mirzapur - मधुमक्खियों के हमले में 54 प्रशिक्षु वन दरोगा घायल, 4 की हालत गंभीर

Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुरा झरी नगरी पौधशाला के पास भ्रमण पर आए 54 प्रशिक्षु वन दरोगाओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में सभी 54 दरोगा घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी प्रशिक्षु दरोगा कानपुर नगर से चंदन वन विश्राम गृह भ्रमण के लिए आए थे। घटना के बाद घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से गंभीर लोगों को जिला मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top