icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
470661
Vivek SenVivek SenFollow21 Jun 2025, 01:59 pm

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया ने जल पर किया योग

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह : दमोह ज़िले के बांदकपुर स्थित पावन जागेश्वर धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां जल के ऊपर अखंड योग साधना करते हुए प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया ने सभी को योग और साधना का संदेश दिया। वे पिछले 31 वर्षों से लगातार योग कर रहे हैं और जल पर साधना उनकी विशेष पहचान बन चुकी है। थाना हिंडोरिया के अंतर्गत आने वाली चौकी बांदकपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवानदास न केवल पुलिस विभाग के अनुशासित पुलिसकर्मी हैं, बल्कि वे योग को जीवन का मूल मंत्र मानते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें 2011 में राज्यवीरता पुरस्कार और 2020 में योग पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
0
0
Report
Pinewz
470661
Vivek SenVivek SenFollow21 Jun 2025, 07:11 am

11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री लखन पटेल ने किया योग

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह : 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एव डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल के मुख्य आथित्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुनानक हायर सेकेंडरी विद्यालय दमोह में आयोजित किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ कुसमरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कोचर, विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने योग किया।
0
0
Report
Pinewz
470661
Vivek SenVivek SenFollow18 Jun 2025, 06:12 am

करंट लगने से महिला की हुई मौत

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह : दमोह जिले बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अगारा गांव में मंगलवार की शाम मवेशियों के लिये भूसा भरते समय एक महिला की करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बुधवार सुबह मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया अगारा गांव निवासी 43 वर्षीय पूना पत्नी पर्वत सिंह लोधी अपने घर के बाजु से भूसा भरने गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से महिला बेसुद होकर गिर गई। परिजन उसे तत्काल गांव के सरपंच के वाहन से बटियागढ़ सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top