icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन के आटा में करंट लगने से युवक की मौत, दो दिन बाद घर में मिला शव

AdityaAdityaFollowJust now
Orai, Uttar Pradesh:आटा में करंट लगने से युवक की मौत, दो दिन बाद घर में मिला शव जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय शिवम चौधरी की मौत हो गई। शिवम घर पर अकेले थे, जबकि उनकी मां बालाजी गई हुई थीं। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में कोई मौजूद नहीं होने के कारण शिवम का शव करीब दो दिन तक घर के अंदर ही पड़ा रहा। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

वडोदरा बस हादसे में 7 वर्षीय दिवेश की दर्दनाक मौत, कैमरे पर उठे सवाल

Noida, Uttar Pradesh:वडोदरा तरसाली बायपास से धन्यावी की ओर जाते हुए सूर्यनगर के पास हुई एक दर्दनाक घटना। सूर्यनगर के पास बस रिपेयरिंग के कारखाने में खड़ी बस के दरवाजे में गला फंसने से बच्चों की मौत। एसी रिपेयरिंग के लिए आई जे.जी. ट्रैवल्स की बस में हुई दर्दनाक घटना। करीब 7 से 8 साल के दिवेश राकेश राठवा की दर्दनाक मौत। बच्चे की मौत से पहले और बाद के सीसीटीवी फुटेज सामने आए। बच्चा किन परिस्थितियों में बस के दरवाजे में फंसा, इसको लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। कपूराई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, सीसीटीवी सहित सभी पहलुओं की जांच शुरू की। महत्वपूर्ण फुटेज गायब होने के मुद्दे पर भी पुलिस जांच करेगी, घटना का रहस्य गहराया।
0
0
Report
Advertisement

पटवार संघ ने 1 अगस्त से विरोध की चेतावनी दी, मांग निस्तारण की मांग

Didwana, Rajasthan:राजस्थान पटवार संघ उपशाखा मकराना द्वारा पटवारियों की विविध समस्याओं और लंबित मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी बाबูลाल जाट को निबंधक, राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर के नाम उपशाखा अध्यक्ष अशोक विश्नोई के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। पटवार संघ ने मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान पटवार संघ ने राज्य सरकार, राजस्व मण्डल एवं राजस्व विभाग को समस्याओं और डीसीएस गिरदावरी ऐप में सुधार हेतु बार-बार अवगत कराया है। हाल ही में आयोजित ग्रामीण/शहरी सेवा शिविरों में पटवारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने के बाद 15 जुलाई 2026 के तुरंत बाद बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से पटवारी वर्ग में गहरा असंतोष व्याप्त है। संघ 1 अगस्त 2026 से लगातार विरोध दर्ज करवा रहा है। गिरदावरी ऐप में आवश्यक संशोधन, बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान और पटवारियों की सुरक्षा हेतु निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही 05 फरवरी 2026 के दमनकारी परिपत्र को वापस लिया। पटवारी पद को तकनीकी पद अधिसूचित करते हुए ग्रेड पे 3600 (पे-लेवल 10) दिया जा के अवसर बढ़ाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में पटवार मण्डल सृजित किए जाएं तथा नायब तहसीलदार पद पर 50% पदोन्नति कोटा निर्धारित किया। बहुआयामी भत्ता, दोहरा कार्य भत्ता, स्टेशनरी भत्ता, ग्रामीण क्षेत्र भत्ता और ट्रैवलिंग अलाउंस में बढ़ोतरी/शुरुआत की जाए। समस्त बकाया पदोन्नतियां की जाएं तथा भविष्य के लिए समयबद्ध पदोन्नति कैलेंडर जारी हो। साथ ही राज भू-राजस्व नियम 1957 के तहत स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू। सभी पटवार मुख्यालयों पर पटवार भवनों का निर्माण कर लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट, फर्नीचर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 24 अगस्त 2026 के बाद यदि सरकार का सकारात्मक रुख नहीं रहा, तो राजस्व मण्डल और विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपशाखा मकराना के अध्यक्ष अशोक विश्नोई एवं समस्त पटवारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

अरुणाचल में बादल फटने से 7 जवान बहे, अग्निवीर समुद्र गुर्जर लापता

Alwar, Rajasthan:अरुणाचल में बादल फटने से 7 जवान बहे, अलवर का अग्निवीर समुद्र गुर्जर भी लापता अलवर। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले के अनिनी स्थित पशुपानी इलाके में 14 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे बादल फटने से आई बाढ़ में अलवर के अग्निवीर समुद्र गुर्जर समेत सेना के सात जवान बह गए। सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि समुद्र गुर्जर समेत पांच जवानों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि हादसा अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंधेरीला के पास हुआ, जहां बाढ़ की चपेट में आने से सेना और आईटीबीपी के कैंप भी प्रभावित हुए। घटना के बाद से सेना और आईटीबीपी की ओर से इलाके में व्यापक समन्वित सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता जवानों की तलाश के लिए टीमें लगातार संभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही हैं। सेना अधिकारी ने फोन कर दी हादसे की जानकारी लापता अग्निवीर समुद्र गुर्जर के पिता बदली गुर्जर ने बताया कि 15 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे अरुणाचल प्रदेश से सेना के एक अधिकारी का फोन आया था। अधिकारी ने उन्हें बताया कि 14 अगस्त को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण सात जवान बह गए हैं, जिनमें उनका बेटा समुद्र भी शामिल है। जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग अलवर स्थित इटाराणा सैन्य स्टेशन पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें समुद्र की तलाश जारी होने की जानकारी देते हुए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलया। समुद्र दो बहनों के इकलौते भाई हैं और अभी अविवाहित हैं। बेटे के लापता होने की खबर के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बाईट परिजनों की समुद्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन 18 अगस्त की रात अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। इनमें समुद्र के चचेरे भाई प्रहलाद गुर्जर भी शामिल हैं, जो स्वयं प्रयागराज में सेना में कार्यरत हैं। उनके साथ पड़ोसी अयूब खान भी अरुणाचल गए हैं। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही उन्हें समुद्र की स्थिति और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी。 दो महीने पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे समुद्र परिजनों के अनुसार समुद्र गुर्जर करीब दो साल पहले अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। जबलपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में हुई थी। समुद्र 16 जून को छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। परिजनों ने बताया कि हादसे से करीब दस दिन पहले समुद्र ने अपने पिता को फोन किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, "पापा, राखी पर घर आऊंगा।" परिवार को उम्मीद थी कि राखी पर समुद्र घर आएंगे, लेकिन इससे पहले ही अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ की इस घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया। गांव में समुद्र के लापता होने की खबर के बाद से मातम और चिंता का माहौल है। ग्रामीण लगातार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं, सेना और आईटीबीपी का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। परिजन भी अरुणाचल पहुंचकर अपने स्तर पर समुद्र के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगे।
0
0
Report

यूपी कौशल योजना से लखनऊ की मुस्लिम युवतियों को सिलाई बुटीक खोलने का मौका

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी सरकार की कौशल विकास योजना के तहत सिलाई बुटीक के कोर्स से मुस्लिम युवतियां मिल रहा लाभ यूपी सरकार की कौशल विकास योजना के तहत लखनऊ के नखास में सिलाई बुटीक का कोर्स लगभग 50 मुस्लिम युवतियां सीख रही है कौशल विकास योजना के तहत लखनऊ के नखास में एक ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा है जिसमें रोजाना 50 से 60 में मुस्लिम युवतियां सिलाई का कोर्स सिखाती है जो बिल्कुल निशुल्क है और 6 महीने कोर्स सीखने के बाद इनको यहां से सर्टिफिकेट फ्री में दिया जाएगा इस सर्टिफिकेट के जरिए वह अपना खुद का बुटीक खोल सकती हैं मुस्लिम युवतियों का कहना है यूपी सरकार की अच्छी योजना है हम लोगों को इसकी जानकारी नेट से मिली थी उसके बाद यहां पता किया हम लोग ने यहां पर एडमिशन लिया रोजाना 2 घंटे सीखनी आते हैं बहुत कुछ सिखाया जाता है सरकार की अच्छी योजना जिसे मुसलमानो को फायदा मिल रहा है युवतिया का कहना है कि कि इससे हम खुद सेल्फ डिफेन्स बन जाएंगे अपना खुद का काम कर सकेंगे हमारे घर में दिक्कत है परेशानी है खुद कमा सकेंगे जिससे आत्मनिर्भर बन सकेंगे
0
0
Report
Advertisement

यवतमाळ के महागाव अस्पताल में घुसे युवक-समूह ने तोड़फोड़, डॉक्टरों व स्टाफ पर हमला

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या महागाव ग्रामीण रुग्णालयात उपचारासाठी आलेल्या जखमी रुग्ण व त्याच्या साथीदारांनी रुग्णालयात घुसून धुमाकूळ घातला. दहा ते बारा जणांच्या या टोळक्याने रुग्णालयाची तोडफोड तर केलीच शिवाय डॉक्टर व कर्मचाऱ्यांना मारहाण देखील केली. अंबोडा येथील शेख इजराइल शेख शाबुद्दीन हा चेहरा व डोक्याला दुखापत झाल्याने रुग्णालयात उपचारासाठी आला होता, त्याच्यावर मलमपट्टी केल्यानंतर त्याने नर्स सोबत वाद घातला. त्यानंतर दहा ते बारा जणांना घेऊन तो पुन्हा परत आला आणि डिलिव्हरी रूमची काच फोडून धुमाकूळ घातला. नर्सिंग स्टाफला देखील मारहाण केली. याप्रकरणी डॉक्टरांच्या फिर्यादीवरून महागाव पोलिसांनी संबंधितांविरुद्ध गुन्हे दाखल केले आहेत.
0
0
Report

हिम केयर घोटाले पर विधायक जनक राज से पूछताछ, शिमला कार्यालय में तलब

Shimla, Himachal Pradesh:जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. जनक राज गुरुवार दोपहर शिमला स्थित कार्यालय में पेश होने पहुंचे हैं। हिम केयर योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है。 डॉ. जनक राज पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर रहे हैं। हिम केयर योजना में कथित अनियमितता की आशंका के चलते उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है。 बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हिम केयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही है। इसी जांच के सिलसिले में डॉ. जनक राज से पूछताछ की जा रहे है।
0
0
Report

कनाडा में दिल का दौरा: डोड की अनमोल कोर की मौत, परिवार मदद मांग रहा

Kot Kapura, Punjab:ਜੈਤੋ ਦੇ ਪਿੰਡ ਡੋਡ ਦੀ ਲੜਕੀ ਅਨਮੋਲ ਕੋਰ ਦੀ ਕਨੇਡਾ ਦੇ ਵਿਨੀਪੈੱਗ ਵਿਖੇ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਣ ਹੋਈ ਮੌਤ ਪਰਿਵਾਰ ਲਾਸ਼ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਅਸਮਰਥ ਸਰਕਾਰ ਤੋ ਲਗਾਈ ਮੱਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਪੂਰਾ ਪਿੰਡ ਸਦਮੇ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਹੋਇਆ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਕੋਈ ਪਰਿਵਾਰ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਨਾਂ ਭੇਜੇ ਮੇਰੀ ਸਭ ਤੋ ਵੱਡੀ ਗਲਤੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਭੇਜਣਾ ਸੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਦਾ ਪਿਤਾ ਜੈਤੋ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਡੋਡ ਦੇ ਇੱਕ ਆਰ ਐਮ ਪੀ ਡਾ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਇਕਲੌਤੀ ਹੋਣਹਾਰ ਪੁੱਤਰੀ ਅਨਮੋਲ ਕੋਰ ਜੋ ਕਿ ਚਾਰ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾ ਪੜਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਕਨੇਡਾ ਦੇ ਵਿਨੀਪੈੱਗ ਵਿਖੇ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਬੀਤੀ ਕੱਲ ਅਚਾਨਕ ਉਸ ਨੂੰ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈ ਗਿਆ ਇਸ ਘਟਨਾਂ ਦੀ ਖਬਰ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੂਰਾ ਪਿੰਡ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਮੈਬਰ ਸਦਮੇ ਵਿੱਚ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੀ ਸਭ ਤੋ ਵੱਡੀ ਗਲਤੀ ਇਹ ਸੀ ਕਿ ਮੈ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਭੇਜਿਆ ਬਾਇਟ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨ ਆਏ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਬਾਇਟ
0
0
Report
Advertisement

जालौन पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बहनोई के पिता की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

AdityaAdityaFollow6m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बहनोई के पिता की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार प्लेस-जालौन यूपी डेट-20-08-2026 एंकर जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर शादी के दौरान हुई मारपीट और बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2026 को ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने गोहन थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि उनके पिता गिरजाशंकर की अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की थी। साथ ही फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए थे। हत्या के कारण और आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी जालौन के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिए टीमों को लगाया गया था। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और थानाध्यक्ष गोहन को मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों को एकत्र किया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या के मामले में राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त डंडा घटना वाले दिन ही बरामद कर लिया गया था, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी में तेल की रस्म वाले दिन उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान उसके बहनोई राकेश तिवारी के पिता गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ों से मार दिया था आरोपी के मुताबिक, इस घटना के दौरान उसे बुरी तरह बेइज्जत किया गया और घर से भगा दिया गया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह इस घटना से काफी आहत था और तभी से बदला लेने की बात उसके मन में थी। पुलिस पूछताछ के अनुसार, 21 जून 2026 की रात आरोपी को मौका मिला तो वह ग्राम पृथ्वीपुरा पहुंचा। उस समय गिरजाशंकर खेत पर लेटे हुए थे। आरोपी ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर कई बार वार किए। आरोपी के अनुसार, जब उसे लगा कि गिरजाशंकर की मौत हो चुकी है, तो उसने हत्या में इस्तेमाल डंडे को समरसेबल के सामने बने सूखे नाले में फेंक दिया और वहां से भाग गया। अगले दिन 22 जून को घटना की जानकारी सामने आने के बाद मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। करीब दो महीने बाद इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार (करीब 50 वर्ष), पुत्र प्रभुदयाल दुबे, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top