Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275101

देवलस का सूर्य मंदिर: पौराणिक कथा और आस्था का केंद्र

Nov 18, 2024 02:36:46
Mau, Uttar Pradesh

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहाना तहसील में स्थित देवलस का सूर्य मंदिर आस्था और पौराणिक कथाओं का केंद्र है। यह मंदिर अपनी प्राचीनता और राजा विक्रमादित्य से जुड़ी खास कथा के लिए मशहूर है। मंदिर के पुजारी अजीत मिश्रा बताते हैं कि राजा विक्रमादित्य को सूर्य देव के प्रकोप का सामना करना पड़ा था। ज्योतिषियों और विद्वानों की सलाह पर उन्होंने देशभर के सूर्य मंदिरों में पूजा करने का निर्णय लिया। इसी दौरान वे देवलस के इस सूर्य मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने कठोर तपस्या कर सूर्य देव को प्रसन्न किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshutosh Sharma1
Feb 14, 2026 12:01:47
Jaipur, Rajasthan:Jaipur MP GANG राजधानी जयपुर में इन दिनों शादी समारोह चोर गिरोह के निशाने पर हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मैरिज गार्डन से लाखों रुपए के कैश और ज्वेलरी से भरे बैग चोरी होने की वारदात सामने आई है। ये गिरोह मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है जो जयपुर समेत दूसरे शहरों में शादी सीजन के टाइम पर एक्टिव होता है। गिरोह वारदात के लिए समूह में आते हैं और चोरी के लिए अच्छे कपड़े पहनाकर नाबालिगों का इस्तेमाल करते हैं ताकि शादी समारोह में किसी को शक ना हो। जयपुर में हुई दो घटनाओं के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गिरोह की तलाश में जुटी है। जयपुर के जगतपुरा स्थित चंदन वन मैरिज गार्डन में आशीर्वाद समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग लड़का स्टेज पर चढ़ा और कुछ ही सेकेंड में गहने व कैश से भरा बैग उठाकर जैकेट के नीचे छिपाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 4 लाख रुपए कीमत के गहने और नकदी रखी थी। पूरी वारदात मैरिज गार्डन में चल रही वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। Likewise हरमाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित द ओएसिस रिसोर्ट में भी शादी समारोह के दौरान चोरी की वारदात हुई। यहां दुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 3 लाख रुपए नकद और ज्वेलरी रखी थी। घटना CCTV में कैद हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह छोटे नाबालिगों का इस्तेमाल करता है। एक नाबालिग अंदर जाकर स्टेज या भीड़ के बीच से बैग उड़ाता है। दूसरा सदस्य आसपास नजर रखता है। वहीं बाहर मुख्य आरोपी बाइक के साथ तैयार खड़ा रहता है। हरमाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार लुधियाना से जयपुर अपनी बेटी की शादी के लिए आया था। बाइट- हनुमान प्रसाद मीणा, डीसीपी वेस्ट Jaipur में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की वारदातें- 7 फरवरी 2026 - चंदन वन गार्डन, जगतपुरा आशीर्वाद समारोह के दौरान स्टेज से दुल्हन का बैग चोरी हो गया। बैग में 4 लाख रुपये नकद और कीमती गहने थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को ब्लेजर के नीचे बैग छिपाकर ले जाते देखा गया। 06 फरवरी 2026: रोशन हवेली रिसॉर्ट, कूकस (आमेर) दिल्ली से आए एक परिवार की बेटी की शादी में रस्मों के दौरान कुर्सी पर रखा बैग पार कर दिया गया। इसमें 2 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने मौजूद थे। 6 फरवरी 2026: दा ओएसिस रिसॉर्ट, हरमाड़ा में, लुधियाना के एक परिवार के समारोह में एक नाबालिग लड़के ने कुर्सी पर रखा बैग चोरी किया। वह बैग को अपने कोट के नीचे छिपाकर महज 17 मिनट के अंदर रिसॉर्ट से बाहर निकल गया। फरवरी 2026: श्रीनाथ विहार गार्डन, जामडोली शादी के कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पिता का बैग चोरी हुआ, जिसमें 3 लाख रुपये कैश और गहने थे। 08 दिसंबर 2025: सुखद गार्डन, गोपालपुरा बाईपास बारात के आगमन के समय मची गहमागहमी का फायदा उठाकर चोरों ने करीब 70 ग्राम सोने के गहने (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) से भरा हैंडबैग उड़ा लिया। 12 नवंबर 2025: इदांता रिसॉर्ट, सीकर रोड शाम लगभग 7:30 बजे औपचारिक कपड़ों में आए एक व्यक्ति ने गहनों और नकदी के दो बैग चोरी कर लिए। चोर का साथी बाहर बाइक पर तैयार खड़ा था और वारदात के 2-3 मिनट के भीतर दोनों फरार हो गए। 09 अगस्त 2025: भांकरोटा क्षेत्र (इन-लॉज़ हाउस) एक लुटेरी दुल्हन शादी के एक महीने बाद ससुराल से 1.90 लाख रुपये नकद और लाखों के गहने लेकर फरार हो गई। उसने जाने से पहले परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। साल 2024 जयपुर के मुहाना क्षेत्र में होटल हयात में डेस्टिनेशन मैरिज से डेढ़ करोड़ के गहने चोरी हुए। दोनों वारदातों से साफ है कि जयपुर में एक संगठित शादी चोर गिरोह सक्रिय है, जो भीड़-भाड़ और स्टेज की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने मैरिज गार्डन संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैग व नकदी स्टेज पर खुले में न रखने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 14, 2026 12:01:28
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. एन. त्रिपाठी ने हाल ही में बयान दिया कि झारखंड में नगर निकाय चुनावों के बाद राजनीतिक परिस्थितियाँ बदल सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिलकर सरकार बना सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यदि वास्तव में ऐसा बयान दिया गया है, तो कांग्रेस आलाकमान और सरकार में शामिल उनके मंत्रियों को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किस संदर्भ में इस तरह की बातें कही गईं। राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि के. एन. त्रिपाठी अक्सर मीडिया में बने रहने के लिए बयान देते रहते हैं ताकि उनकी उपस्थिति दर्ज होती रहे। लेकिन इस बार उन्होंने जो बात कही है, वह गंभीर है। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व को इस बयान को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेना चाहिए तथा स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी क्यों की गई।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 12:01:22
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना प्रेमनगर पुलिस ने हनीट्रैप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर धन उगाही करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन्द्रानगर निवासी मनोज गंगवार ने थाना प्रेमनगर में सूचना दी कि एक महिला द्वारा उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर संबंध स्थापित किए गए और बाद में उनके खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर धन की मांग की गई। आरोप है कि महिला पहले ही उनसे 10 लाख रुपये वसूल चुकी थी तथा बाद में पुनः मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला अभियुक्त पूजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह अपनी दो छोटी बेटियों के साथ अलग रह रही है। किसी आय का साधन न होने के कारण उसकी मुलाकात मनोज गंगवार से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और महिला को खर्च के लिए पैसे मिलने लगे।इसी दौरान लालच में आकर महिला ने वादी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। इसके बाद पुनः 12 लाख रुपये की मांग की गई तथा पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।गिरफ्तार महिला के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर महिला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
0
comment0
Report
SKShrawan Kumar Soni
Feb 14, 2026 12:01:15
Barwadih, Jharkhand:बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पलामू के मेदिनीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए झारखंड में बच्चा चोरी और तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। प्रेसवार्ता में अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि कई मामलों में थाना स्तर पर एफआईआर दर्ज करने से भी परिजनों को रोका जा रहा है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर पड़ती दिख रही है। अरुण सिंह ने कहा कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती है तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और संगठित गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर विशेष अभियान चलाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि लापता बच्चों के मामलों की त्वरित जांच और ट्रैकिंग के लिए अलग से तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 14, 2026 12:01:02
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां महाशिव रात्रि की तैयारी अंतिम चरण में है। बेतिया सागर पोखरा के शिव मंदिर में शिव बारात की तैयारी की जा रही है। इस बार शिव बारात में दो लाख बारातियों के शामिल होने के अनुमान हैं। पूरे बिहार में बेतिया में शिव बारात बड़े बड़े धूम धाम से निकलती है इसलिए इसे शिवरात्रि सिटी भी कहा जाता है। शिव बारात में नेपाल, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड से भी भक्त आते हैं और शिव के बारात में शामिल होते हैं। इस बार शिव के श्रृंगार के लिए ब्रह्मकमल फूल मंगाए गए हैं जो हिमालय के चोटी और मानसरोवर में मिलता है। श्रृंगार के लिए ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से भी फूल मंगाए गए हैं। पूरे शहर को सजाया गया है। बारात में लाखों लोगों के लिए महाप्रसाद तैयार किया गया है। बारात में ऊंट, घोड़ा, हाथी मंगाए गए हैं; कई दर्जन रथ मंगाए गए हैं। पांच सौ पंडित दक्षिण भारत से आए हैं जो कल दिन भर मंत्र पढ़ेंगे। पूजा के संयोजक अमित गिरी ने बताया कि इस बार बाराती लाखों की संख्या में शिव बारात में शामिल हो रहे हैं। शिव का श्रृंगार अबकी बार ब्रह्मकमल फूल से किया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Feb 14, 2026 12:00:46
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर जिले में पहुंचे डुमरियागंज के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में अमर्यादित आचरण कर रहे हैं और अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग करते हुए लगातार संसदीय परंपराओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। शहर में एक निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे जगदंबिका पाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी दलों की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता। सांसद पाल ने सदन की कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा कि मैं खुद चेयर पर था जब राहुल गांधी 50 मिनट तक बोले। उन्होंने कहा कि जहां सामान्यतः सदस्यों को 5 से 15 मिनट का समय मिलता है, वहां इतना लंबा समय मिलने के बाद भी यह कहना कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा, यह बात हास्यास्पद है। सदन तो रात 12:00 बजे तक चलता है ताकि हर सदस्य की बात सुनी जा सके। स्पीकर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए 'वोट ऑफ नो कॉन्फिडेंस' पर सवाल उठाते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह कदम पूरी तरह से अनैतिक और गलत था। जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी सदन में अनर्गल आरोप लगाते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह एक सांसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत में सबको स्वतंत्रता है, लेकिन राहुल गांधी इस लोकतांत्रिक आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 11:59:11
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया। 13 फरवरी 2026 को अलीमुन निशा निवासी पच्चोडा ने घर से 35 हजार रुपये व चांदी के तोड़िया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं 14 फरवरी को विजय कुमार दीक्षित निवासी इटौली ने चार इनवर्टर बैट्री (ल्यूमिनस कंपनी) चोरी होने की तहरीर दी। दोनों मामलों में थाना अचलगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए विशाल कश्यप (19) व तनिष प्रजापति (20) को अचलगंज हाल्ट स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार इनवर्टर बैट्री, दो जोड़ी सफेद धातु के तोड़िया व 4600 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 11:57:45
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग तथा इन्दु प्रकाश फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक कॉलेज, हलधरपुर मऊ में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 14 फरवरी 2019 को देश ने जिन अमर सपूतों को खोया था, उनकी स्मृति में कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं दो मिनट के मौन के साथ हुई। उपस्थित प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर कॉलेज परिवार द्वारा शहीदों के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए “भारत माता की जय, “वंदे मातरम” और “अमर शहीद अमर रहें” जैसे देशभक्ति नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दे रहे थे। पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक, प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 11:52:13
Mumbai, Maharashtra:शाहजहांपुर पुलिस और एसओजी सहित सर्विलांस टीम ने फर्जी और बोगस फॉर्म बनाकर जीएसटी की करोड़ों रुपए की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बोगस फॉर्म बनाकर 2 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज, 10 बिल्टी बुक 2 रजिस्टर, एक महंगी गाड़ी और 7 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि शातिर चोरों ने अबतक 250 गाड़ियों से टैक्स चोरी की है । फिलहाल पुलिस बोगस फर्म बनाकर जीएसटी टैक्स चोरी करने वाले और लोगों की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल जीएसटी टीम ने 6 महीने पहले रोजा थाने में जीएसटी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सर्विलांस सेल, SOG और स्थानीय पुलिस को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर आज पुलिस ने अटसलिया फ्लाईओवर के नीचे से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए शातिर चोर अखिलेश दिल्ली का रहने वाला, विपिन गजियाबाद, राहुल राणा शामली, और शिवोम मुजफ्फरनगर, का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए लोग बोगस फर्म बनाकर जीएसटी की भारी चोरी कर रहे थे। पुलिस को बरामद रिकॉर्ड के हिसाब से अब तक यह लोग 2 करोड़ की जीएसटी चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गैंग के पास से इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज, 10 बिल्टी बुक, 2 रजिस्टर, एक महंगी कार, और 7 महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा कई बोगस फर्मों के रिकॉर्ड भी इनके पास से बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में पता चला है कि शातिर चोरों ने 250 गाड़ियों की अब तक टैक्स चोरी की है। फिलहाल पुलिस का कहना कि यह पूरा गैंग है जो बोगस फॉर्म बनाकर जीएसटी की करोड़ों की चोरी कर रहा था। तो वहीं पुलिस बाकी गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Feb 14, 2026 11:51:30
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में बीती रात घर मे सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी मोहल्ले का है, जहां रामकिशोर रजक की घर मे सोते समय बिस्तर पर ही चेहरे पर किसी भारी चीज के कई दफा प्रहार से मौत हो गई थी, सुबह परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच उपरांत रात्रि में घर मे ही मौजूद मृतक की पत्नी और बेटे के अलावा कुछ अन्य लोगों को अपनी अभिरक्षा में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है, वही पुलिस का कहना है की परिजनों ने बताया की मृतक ने आत्महत्या की है, लेकिन मामला संदेहास्पד है, इसलिये हम सभी विन्दुओ पर जांच कर रहे है और मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे.
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Feb 14, 2026 11:51:17
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- शहीद सूबेदार रणजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी। प्रतिभा का अनावरण कर जनसभा को किया संबोधित, जनसभा में हजारों की भीड़ रही मौजूद। मंच के माध्यम से जयंत चौधरी बोले ने यूपी और केंद्र सरकार किसानों के हक में कर रही काम। 62 के युद्ध में शहीद सूबेदार रणजीत सिंह को बुलंदशहर की धरती से नमन-जयंत वंदे मातरम के विरोध बयान पर बोले वंदे मातरम का सभी को सम्मान करना चाहिए यह देशभक्ति की बात है-जयंत ऐप स्ट्रीम फाइल्स में मंत्रियों के नाम पर बोले बोले कोई छवि खराब नहीं हुई एक मात्र न माने से वह कोई आरोपी नहीं है। अखिलेश के बुलडोजर ब्रह्मोस बयान पर बोले अच्छी बात है हम डिफेंस कॉरिडोर के बराबर में हैं, डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ से कानपुर तक जाता है पास में जेवर एयरपोर्ट है कुछ दिन में उसका भी उद्घाटन होने वाला है। कभी कल्पना नहीं की थी यूपी में भी ऐसी चीज होंगी। पश्चिम बंगाल मस्जिद बयान पर बोले सभी की अपनी संवैधानिक आजादी है। तेल खरीद पर बोले कुछ निर्णय सार्वजनिक नहीं किए जाते। बाइट जयंत चौधरी(मंत्री) अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 14, 2026 11:51:03
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर हत्या कांड का खुलासा, ढाई लाख के विवाद में दोस्ती बनी दुश्मनी, बहन-भाई ने मिलकर युवक की गला दबाकर हत्या की, शव गंगा में फेंका एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा कहा-हत्या के मामले में आरपी भाई परीक्षित सिंह और बहन दीप सिंह गिरफ्तार मृतक के परिजनों ने 9 फरवरी को अपहरण की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी पुलिस ने मृतक का शव 11 फरवरी को गंगा नदी से बरामद किया था मृतक की पहचान सदर कोतवाली के बारह बंगला निवासी मनोहर सिंह यादव के रूप में हुई मामले में आरोपी भाई बहन को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने किया खुलासा आरोपी परीक्षित सिंह और दीप सिंह मेदनीपुर के निवासी ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद आरोप है कि धमकी और बदनामी से तंग आकर रची गई साजिश गला दबाकर हत्या के बाद शव गंगा में फेंका गया साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल, हेलमेट और चाबी नदी में फेंकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गाजीपुर में दोस्ती, भरोसा और रिश्तों के पीछे छिपी साजिश ने एक युवक की जान ले ली। ढाई लाख रुपये के लेन-देन और कथित धमकियों से उपजे विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि बहन और भाई ने मिलकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में फेंक दिया। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया है। दरअसल गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के बारह बंगला निवासी मनोहर सिंह यादव के अपहरण की सूचना 9 फरवरी 2026 को परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से 11 फरवरी को गंगा नदी से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मनोहर सिंह यादव के रूप में हुई। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराएँ बढ़ा दीं। जांच के क्रम में पुलिस ने मेदनीपुर, थाना सुहवल निवासी परीक्षित सिंह और उसकी बहन दीप सिंह को गिरफ्तार किया। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया गया कि मृतक मनोहर सिंह यादव, दीप सिंह का पुराना परिचित था और कॉलेज के दिनों से दोनों के बीच जान-पहचान थी। आरोप है कि दीप सिंह ने एफडी तुड़वाकर मनोहर को करीब ढाई लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन मृतक मनोहर के द्वारा पैसे वापस नहीं किए जा रहे थे। साथ ही आरोप है कि मृतक द्वारा महिला को परेशान किया जा रहा था और बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। जिससे विवाद बढ़ता गया। 9 फरवरी की रात मनोहर सिंह यादव महिला को घर छोड़ने के बहाने गंगा नदी रेलवे पुल, सुहवल की ओर ले गया। वहीं पहले से मौजूद भाई परीक्षित सिंह ने पैसों को लेकर सवाल किया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई-बहन ने मिलकर युवक का गला दबाकर हत्या कर दी और शव गंगा नदी में फेंक दिया। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने मोटरसाइकाइल की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी, बाइक को पुल पर खड़ा किया और मोबाइल, हेलमेट व चाबी नदी में फेंक दी। फिलहाल थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Feb 14, 2026 11:50:08
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर घमासान अब आर-पार की जंग में तब्दील हो गया है, एक साथ 17 से ज्यादा पदाधिकारियों के इस्तीफे ने जिले की सियासी भूचाल ला दिया है, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुटों के बीच की यह खींचतान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस्तीफों के जरिए आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, आखिर क्यों मची है कांग्रेस में यह भगदड़? देखिए हमारी खास रिपोर्ट में, सूरजपुर कांग्रेस में कलह की कहानी नई नहीं है, लेकिन इस बार जो हुआ उसने संगठन की नींव हिला दी है, एक साथ संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 बड़े चेहरों ने अपने पदों को अलविदा कह दिया है, इस्तीफे की यह आग यहीं नहीं रुकी, चर्चा यह है कि अब तक 30 से ज्यादा पदाधिकारी अपना पद छोड़ चुके हैं, इनमें पूर्व मंत्री खेल साय सिंह की बहू का नाम शामिल होना सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है, नाराजगी की मुख्य वजह संगठन में पदों का बंटवारा बताया जा रहा है, आरोप है कि टी.एस. सिंहदेव समर्थकों को हाशिए पर रखकर केवल भूपेश बघेल गुट के लोगों को तरजीह दी गई है, हालांकि इस्तीफा देने वालों ने मीडिया के सामने कारण नहीं बताए, लेकिन कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस की यह गुटबाजी पुरानी है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है, कांग्रेस में यह गुटबाज़ी नई बात नहीं है, जब प्रदेश में उनकी सरकार थी, तब भी बाबा और काका की लड़ाई के चक्कर में छत्तीसगढ़ का विकास ठप पड़ा रहा, आज सत्ता जाने के बाद भी इनकी आपसी लड़ाई जारी है, जनता सब देख रही है कि कैसे ये पदों के लिए आपस में लड़ रहे हैं, इन्हें जनहित से कोई सरोकार नहीं है, सूरजपुर में शुरू हुई इस्तीफों की यह झड़ी अब क्या मोड़ लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन इतना तय है कि इस गुटबाजी ने कांग्रेस की एकजुटता के दावों की पोल खोल कर रख दी है. अब गेंद पार्टी हाईकमान के पाले में है, अब यह देखने वाली बात होगी कि हाईकमान का अगला कदम क्या होगा ?
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top