Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275101

मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Mar 24, 2026 07:07:34
Mau, Uttar Pradesh
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत 24 मार्च को जनपद मऊ में महिला/पुरुष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुरुष दौड़ के इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक पहुँचाने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया। यह रैली नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181,1076,1098), और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति प्रेरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने दौड़ को रवाना करते हुए कहा, "मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत हमारा उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है। यह बाइक रैली महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो समाज को यह संदेश देती है कि महिलाएँ हर क्षेत्र में सक्षम और सशक्त हैं।मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत मऊ पुलिस द्वारा एंटी-रोमियो दस्तों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जायेगी तथा स्कूलों/कॉलेजों/ गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरुक किया जायेगा। इस दौरान सभी संबधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Mar 24, 2026 08:18:41
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 24, 2026 08:17:55
Dungarpur, Rajasthan:बिछीवाड़ा थाने के बाहर विधायक गणेश घोगरा का धरना दो दिन से जारी डूंगरपुर जिले में पुलिस और जनप्रतिनिधि के बीच ठन गई है। डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा एक युवक के साथ हुई कथित पुलिस मारपीट के विरोध में कल दोपहर से ही बिछीवाड़ा थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। आज दूसरे दिन भी विधायक गणेश घोगरा ने एसपी को मौके पर बुलाने व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वही मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन ओर तेज करने की चेतावनी दी है。 मामले के अनुसार बिछीवाड़ा पुलिस पर एक स्थानीय आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से आक्रोशित विधायक गणेश घोग्रा, पीड़ित युवक, उसके परिजनों और सैकड़ों समर्थकों के साथ कल दोपहर बिछीवाड़ा थाने पहुंचे और वहीं पड़ाव डाल दिया था। विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर ही पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। वही दूसरे दिन भी धरने पर रहते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक गणेश घोग्रा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। वही विधायक गणेश घोग्रा ने डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पर तीखे हमले बोले हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए है। विधायक का कहना है कि पुलिस आदिवासियों को बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विधायक ने साफ किया कि जब तक मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज नहीं गिरती, वे हटने वाले नहीं हैं। विधायक गणेश ने डूंगरपुर पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाने के साथ डूंगरपुर पुलिस को आरएसएस का एजेंट भी बताया। साथ ही विधायक ने साफ कहा कि जब तक डूंगरपुर एसपी मौके पर आकर उनसे बात नहीं करते है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते है पड़ाव जारी रहेगा और आगे आंदोलन ओर तेज किया जाएगा。
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 08:17:22
Varanasi, Kesharipur, Uttar Pradesh:रोहनिया नरउर ग्राम स्थित बाबा बाणासुर मंदिर पर मिशन शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक मानसी चौरसिया द्वारा नारी महिला सशक्तिकरण के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने महिलाओं को बताया कि घरेलू हिंसा एक गंभीर अपराध है और इसका सामना करने वाली महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया और उन्हें बताया कि वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में भी बताया गया। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता बहुत जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को अपने बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वे घरेलू हिंसा का सामना कर रही हैं। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताना था। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने कहा कि वे आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगी और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगी। इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझा और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुईं।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 24, 2026 08:16:01
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कौशांबी थाना पुलिस ने की है। अब तक पुलिस 18 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। आज की गिरफ्तारी में कुल मिलाकर अब तक 21 लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं, जिन्हें कौशांबी थाना पुलिस ने जेल भेजने का काम किया है। इनमें एक नाबालिक लड़का भी बताया जा रहा है जो की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और इस पूरे नेक्सस में अहम भूमिका निभा रहा था, जिसे पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 24, 2026 08:15:51
Karnaprayag, Uttarakhand:27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आवाहन पर कर्णप्रयाग में विभिन्न विभागों में कार्यरत इंजीनियरों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है । डिप्लोमा इंजीनियरों का कहना है कि लंबे समय से सभी इंजीनियरों समय समस्याओं से जूझ रहे है लेकिन सरकारों का हमारी ओर कोई ध्यान नही है । जिस कारण हमें बाध्य होकर हड़ताल पर जाना पड़ा । बीओ 1 / वेतन विसंगति, पदोन्नति , ग्रेड पे, ओपीएस सहित अनेक मांगो को लेकर इंजीनियरों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व हड़ताल शुरू कर दी है । हड़ताल के दूसरे दिन आज डिप्लोमा इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठे रहे , हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि कई समय से हम अपनी मांगों को लेकर वार्ता कर रहे है लेकिन आज तक हमारी मांगे पूरी नही हो पाई है। प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना है कि आवश्यक सेवाओ में कार्यरत इंजीनियर भी जल्द ही हमारे साथ धरने पर बैठने वाले है उनका भी हमे समर्थन मिल रहा है । बाईट / विपिन नौटियाल अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स कर्णप्रयाग इकाई बाईट / विनोद बडोनी सचिव डिप्लोमा महासंघ
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 24, 2026 08:15:30
Kaithal, Haryana:कैथल अनाज मंडी में गेहूं खरीद की पूरी तैयारी, नए नियमों से बढ़ेगी पारदर्शिता, 1 अप्रैल से होगी सरकारी खरीद शुरू कैथल अनाज मंडी में गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी. मंडी अधिकारियों ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं, जो खरीद प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। नए नियम इस प्रकार हैं: 1. किसान को अपनी फसल सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्टर होनी चाहिए। केवल रजिस्टर्ड किसान या उनके तीन रजिस्टर्ड प्रतिनिधि ही फसल बेच सकेंगे। गेट पास के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा。 2. ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट लगी होनी चाहिए। किसान की फोटो ट्रैक्टर के साथ ली जाएगी, उसके बाद ही गेट पास जारी होगा。 3. फसल सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही मंडी लाई जा सकेगी, उसी समय गेट पास कटेगा。 मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि फसल को अच्छी तरह सुखाकर लाएं, जिसमें नमी 12 प्रतिशत से अधिक न हो। इससे बिक्री में कोई समस्या नहीं आएगी。 मंडी में सफाई, पीने का पानी और अटल कैंटीन की व्यवस्था पूरी हो चुकी है, जहां 10 रुपये में भोजन उपलब्ध होगा। अधिकारियों ने किसानों से फसल साफ-सुथरी और सुखी लाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 24, 2026 08:15:17
New Delhi, Delhi:एक लाख तीन हज़ार सात सौ करोड़ का बजट इस बार दिल्ली के बजट को ग्रीन बजट के रूप में प्रस्तुत किया है हर योजना को ग्रीन लेंस से देखा है हर योजना में पर्यावरण प्रकृति और हर निर्णय भविष्य की पीडिया की चिंता समाहित है 21% ग्रीन बजट है PWD – 5,921 करोड़ शहरी विकास एवं आवास के लिए 7,887 करोड़ रुपये ट्रांस यमुना क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपये अनधिकृत कॉलोनियों के लिए 800 करोड़ रुपये गांवों के विकास के लिए 787 करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 960 करोड़ रुपये 750 किमी सड़कों को एंड-टू-एंड कारपेटिंग के लिए 1,392 करोड़ रुपये एमसीडी को सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये एमसीडी को कुल 11,666 करोड़ रुपये दिए जाएंगे — पहली बार इतनी बड़ी राशि नागरिक निकाय को दी जा रही है पिछली सरकार ने खुद के लिए शीशमहल बनाया लेकिन हमारी सरकार इंटीग्रेटेड सचिवालय बनेगा अधिकारियों के लिए रेजिडेंशियल कॉलोनी बनेगी 3942 करोड़ पावर डिपार्टमेंट पालम आगजनी पर सीएम दिल्ली में कई कई मंजिलों के मकान बने यहां निकलने का सिर्फ़ एक रास्ता, अनाधिकृत कालोनियों में नक्शे पास नहीं होते। फायर इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने की जरू 160 करोड़ की लागत से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है , यह चांदनी चौक क्षेत्र में किया जा रहा है 200 करोड रुपए का फंड और दिया है इसी प्रकार के काम को करने के लिए और दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए नए सबस्टेशन और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं ताकि दिल्ली की पावर कंजप्शन सही सप्लाई के साथ चलती रहे पिछले दिनों जो फायर की घटना हुई वह काफी दुखद थी दिल्ली में काफी संकरी गलियां है अनाधिकृत कलियों का और भी बुरा हाल है विकट परिस्थितियों में दिल्ली लगातार चल रही है फायर इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी बेहतर बनाना है पिछले साल 530 करोड रुपए का फंड दिया था वह बढ़कर 674 करोड रुपए किया है नए फायर सर्विस स्टेशन बनाए जाएंगे दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या सीवर और पानी की इस साल हम इस बजट को 9000 करोड रुपए का दिल्ली जल बोर्ड को दे रहे हैं जो प्रोजेक्ट पिछले साल शुरू किए थे उन्हें पूरा किया जाएगा दिल्ली के सीवेज सिस्टम को बेहतर किया जाएगा 1500 एमजीडी तक लेकर जाने का टारगेट है 180 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई है 35 डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज लाइन को स्वीकृत किया गया है जनता के हित में इन सब काम को लगातार कर रही है दिल्ली में जलभराव भी एक बड़ी समस्या है 610 करोड का फंड सिंचाई विभाग को दिया है स्वास्थ्य विभाग को 12645 करोड़ का बजट आवंटित किया है दिल्ली सरकार के स्कूलों में एक मेडिकल रूम तक नहीं है। महिला बाल विकास विभाग 7406 करोड़ इस मद में रखे गए हैं। महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रु मिलने है, इसके लिए 5110 करोड़ प्रावधान रखा है। इस साल इस योजना का लाभ देंगे। जल्द पोर्टल खोलेंगे ताकि महिलाएं अप्लाई कर सकें। होली दिवाली फ्री सिलेंडर लागू हो चुका है। फ्री ट्रैवल महिलाओं के लिए जारी रहेगा पिंक कार्ड बन रहे हैं जिसमें ट्रांसजेंडर को भी जोड़ा गया है। दिल्ली लखपति बिटिया योजना शुरू की है लाडली योजना पहली थी इसका जुड़ाव नहीं था। दिल्ली में पैदा होने वाली बेटी जन्म से ग्रेजुएशन तक पैसे डालेंगे इसके तहत 1 लाख 20 हजार ग्रेजुएशन में आएंगे 128 करोड़ का प्रावधान इस योजना के तहत मिलेगा। दिल्ली की बेटी पढ़ेगी भी बढ़ेगी भी। महिला हाट खोलेंगे सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से 10 करोड़ का आवंटन होगा रानी हाट नाम होगा 50 करोड़ सड़कों की सुरक्षा के लिए कैमरे तो बहुत लगे लेकिन चलते नहीं मेंटेनेंस नहीं 50 हजार नए कैमरा लगेंगे 225 करोड़ 11 वन स्टॉप सेंटर 16 करोड़ महिला ऑटो ड्राइवर को दिक्कत होती थी परमिट क्योंकि उनके नाम का नहीं होता था किराए पर ऑटो चलाती हैं। 1 हजार महिलाओं को ई ऑटो परमिट 100 ट्रांसजेंडर को भी इसका लाभ मिलेगा। Gig workers इन वर्कर्स के लिए रेस्ट रूम बनेगा। अटल कैंटीन के साथ रेस्ट रूम बनेंगे ताकि भोजन, मोबाइल चार्जर और रेस्ट वे ले सकें। Gig वेलफेयर बोर्ड का भी गठन होगा। दिल्ली में Gig वर्कर और ट्रांसजेंडर बोर्ड बनायेंगे 62 करोड़ का फंड पक्षियों -जीवो के लिए डॉग शेल्टर बनेंगे dस नए गौशालाएं समाज के सहयोग से बनायेंगे 8374 करोड़ परिवहन विभाग के लिए EV पॉलिसी के लिए 200 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। देश की सबसे बड़ी EV पॉलिसी दिल्ली लेकर आ रही है। 21% बजट ग्रीन इनिशिएटिव के लिए हैं। नौवीं कक्षा की लड़कियों को साइकिल मिलेगी - CM दसवीं के होनहार छात्र छात्राओं को लैपटॉप देंगे - CM दिल्ली ड्रोन पॉलिसी लाई जाएगी 121 करोड़ से 412 करोड़ पर्यटन विभाग इंडस्ट्रीयल एरिया के बेहतरी के लिए 10 करोड़ वेयर हॉउस के लिये 100 करोड़ 13 मिनी सचिवालय के लिए
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 24, 2026 08:11:01
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा सवार युवक और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई रिक्शा सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।
868
comment0
Report
Advertisement
Back to top