221108
*रोहनियां: हाईवे पर चार पहिया वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, गांव में पसरा मातम*
Varanasi, Uttar Pradesh:रोहनियां, वाराणसी।* मोहनसराय चौकी क्षेत्र के जगतपुर हाईवे पर प्राइमरी स्कूल के पास रविवार को सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतेंद्र कुमार मोहनसराय बैरवन स्थित अपनी बहन रमवंती देवी के घर से लौट रहे थे। जगतपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय मोहनसराय से रोहनियां की तरफ आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पत्नी रेखा देवी, बच्चे स्वतंत्र कुमार, शताब्दी पटेल, लक्ष्मी, आर्या व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। गांव में शोक की लहर है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ रोहनियां थाने पहुंच गई। क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।।0
0
Report
221108
एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक की बचाई जान
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक की जान बचाई है। युवक ने राजघाट ब्रिज के पास गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी स्थिति सामान्य होने तक निगरानी रखी गई। एनडीआरएफ की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है। यह घटना एनडीआरएफ की उत्कृष्ट कार्यकुशलता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाती है।0
0
Report
221108
बच्चा चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित गांव में ग्राम प्रधान परमानंदपुर के भाई रिंकू भारती के पुत्र प्रिंस कुमार उम्र 10 वर्ष को एक अज्ञात महिला द्वारा शुक्रवार की रात्रि लगभग साढ़े 8 बजेअपहरण कर ले जाया जा रहा था जिसे रिंकू के साथ अन्य स्थानीय लोगों ने दबोच लिया तथा रोहनिया पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही किशोर के पिता रिंकू ने रोहनिया थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है वही किशोर के परिजनों ने बताया कि लड़का सहमा हुआ है0
0
Report
Advertisement
221108
मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर घर से अपहरण कर दूर ले जाकर पीटा, मौत के बाद परिजनों का थाने पर हंगामा.....
Varanasi, Kesharipur, Uttar Pradesh:रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में बीती रात सोनू नामक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में शनिवार की रात्रि 8 बजे घर से उठा ले गए यह कहकर की मोबाइल चोरी किया था जिसकी बरामद की हो गई है युवक को चौकी पर ले जा रहे हैं लेकिन चौकी पर ना ले जाकर एक रोहित पेट्रोल टंकी पर ले गए जहां पर युवक को बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया इसके बाद उसे भदवर चौकी ले जाया गया जहां पर ग्राम प्रधान के बीच बचाव व आपसी सुलह समझौता की बात को लेकर एक हस्ताक्षर करा लिया इसके बाद उसे मिसिरपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया भदव र हाईवे पर स्थित हेरिटेज अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया । वही तहरीर के आधार पर मृत युवक सोनू की मां शाहाना ने आरोप लगाया है कि घमहापुर निवासी बबलू पटेल, रवि पटेल ,रोहित पटेल प्रेम शंकर गोविंद गौरव पाल व आजाद ने पशु तस्करी के मुखबिरी करने पर कई बाइक पर सवार होकर घर पर आए और उनके ही सामने उनके लड़के का अपहरण करके लेकर चले गए कारण पूछने पर बताया कि मोबाइल चोरी में इसका नाम आया है भदवर चौकी ले जा रहे हैं वहां पर आओ कहकर लेकर चले गए और उसे मारपीट कर अधमरा करके भाड़ भर चौकी ले जहां से सोनू को मिहीरपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया इसके बाद स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे भदवार हाईवे पर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां पर डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया वही रविवार को घटना के बाद परिजनों द्वारा रोहनिया थाने पर हो हल्ला किया गया तथा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई मृतक दो भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले गंभीर बीमारी के कारण हो गई थी वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।0
0
Report
221108
महिला उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने रोहनिया बाणासुर मंदिर पर........
Varanasi, Kesharipur, Uttar Pradesh:रोहनिया नरउर ग्राम स्थित बाबा बाणासुर मंदिर पर मिशन शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक मानसी चौरसिया द्वारा नारी महिला सशक्तिकरण के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने महिलाओं को बताया कि घरेलू हिंसा एक गंभीर अपराध है और इसका सामना करने वाली महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया और उन्हें बताया कि वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में भी बताया गया। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता बहुत जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को अपने बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वे घरेलू हिंसा का सामना कर रही हैं। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताना था। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने कहा कि वे आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगी और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगी। इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझा और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुईं।0
0
Report
