Mau: जनपद में किशोर का अपहरण, वाराणसी से सुरक्षित बरामद
Baniyapar, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ुवा गोदाम बाजार से एक किशोर के अपहरण और नाटकीय ढंग से बरामदगी का मामला सामने आया है। गाजीपुर जनपद निवासी 16 वर्षीय आकाश यादव मऊ की एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करता है। बुधवार को उसे फोन कर झांसे में लिया गया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। आकाश जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। चलते वाहन से कूदकर आकाश ने बहादुरी दिखाते हुए जान बचाई और परिजनों को व्हाट्सएप पर जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। आकाश ने बाद में बताया कि वह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर-खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी: नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव खुदनियां पहुंचे। उनके आगमन पर कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली ब्लॉक अंतर्गत पिपलझला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, जिला पंचायत प्रत्याशी अमन वर्मा सहित क्षेत्रीय लोग नवनीत शुक्ला, अभय शुक्ला मोनू,दीप कमल अवस्थी, नवाब शुक्ला, विकास वर्मा, जगत सुरेश वर्मा डायरेक्टर गन्ना समिति हरगांव, बाल गोविंद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला संजय रस्तोगी, मनोज सिंह उर्फ कल्लू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। अरविंद गुप्ता के गांव पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
