Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275101blurImage

निमंत्रण से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली थाने में बैठा घायल युवक का वीडियो हुआ वायरल

Prakash Pandey
Jun 22, 2025 03:35:59
Rampur, Uttar Pradesh
मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना निघियांव गांव के पास की है। घायल युवक की पहचान कंधरापुर निवासी संजय कुमार भारती (30) के रूप में हुई है। युवक का एक घायल अवस्था में वीडियो सामने आया है। युवक थाने में तड़प रहा है। खून से लथपथ है। घटना 19 जून की रात करीब 1 बजे की है। संजय मोटरसाइकिल से रसूलपुर आदमपुर के चांदपुर मजरा से निमंत्रण कर लौट रहा था। निघियांव गांव के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संजय की पीठ में लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग घायल संजय को रामपुर थाने ले गए।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement