icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
451556
Hemant NagziriyaHemant NagziriyaFollow22 Aug 2026, 02:07 pm

मोहीपुरा में घर के सामने रखे करीब 2 हजार मीटर पाइप ले जाने का आरोप, आवेदन दिया

Anjad, Madhya Pradesh:अंजड़/मोहीपुरा। मोहीपुरा गांव में घर के सामने बाड़े में रखे पाइप ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में कालीबाई पति नानटिया बामनिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी मोहीपुरा ने अंजड़ थाना प्रभारी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार कालीबाई के घर के सामने बाड़े में करीब 2 हजार मीटर के 3, 4 और ढाई इंच के काले पाइप रखे हुए थे। आरोप है कि करीब 15-20 दिन पहले बाबु पिता मेडा, नरेन्द्र पिता बागसिंह तोमर, लोकेन्द्र पिता विजयसिंह और कैलाश पिता कल्लु निवासी मोहीपुरा वहां पहुंचे और गांव के सरपंच का नाम लेते हुए पाइप ले जाने लगे। आवेदिका का कहना है कि उसने संबंधित लोगों से पाइप ले जाने से पहले ठेकेदार जायसवाल से मोबाइल पर बात करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने बताया कि उनकी ठेकेदार से बात हो चुकी है। इसके बाद पाइप और चार थैलों में रखी एससीरीज को ट्रैक्टर में भरकर ले जाने की बात आवेदन में कही गई है। घटना की जानकारी बाद में ठेकेदार जायसवाल को दी गई। इसके बाद आवेदिका ठेकेदार के साथ अंजड़ थाने पहुंची और 21 अगस्त 2026 को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में चारों व्यक्तियों के विरुद्ध मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
0
0
Report
Pinewz
451556
Hemant NagziriyaHemant NagziriyaFollow13 Aug 2026, 02:33 pm

अंजड़ में गूंजा राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा

Anjad, Madhya Pradesh:बड़वानी संवाददाता हेमन्त नागझिरिया की रिपोर्टिंग अंजड़। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार, 13 अगस्त को नगर अंजड़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दशहरे मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा अस्पताल चौक सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः अस्पताल चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। चारों ओर तिरंगे लहराते दिखाई दिए और पूरा नगर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से सराबोर नजर आया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के समापन के पश्चात अस्पताल चौक पर भारत माता की आरती की गई। सैकड़ों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भारत माता की आरती में सहभागिता की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण रहा। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित इस आयोजन ने नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने अंजड़ में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल बना दिया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
451556
Hemant NagziriyaHemant NagziriyaFollow21 Jun 2026, 11:43 am

बड़वानी में दौड़ते बेलगाम डम्पर मौत की रफ्तार आगे नागरिक बेबस

Anjad, Madhya Pradesh:बड़वानी। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज गति से दौड़ रहे भारी वाहनों और डम्परों ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा आवासीय इलाकों से गुजरने वाले डम्पर निर्धारित गति सीमा की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई डम्पर चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते। ओवरलोडिंग, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक, पैदल यात्री तथा स्कूली बच्चे सबसे अधिक खतरे में रहते हैं। शहर में कई बार हादसे होते-होते बचे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। नागरिकों का आरोप है कि भारी वाहनों के लिए निर्धारित समय का भी कई बार पालन नहीं किया जाता। सुबह और शाम के व्यस्त समय में भी डम्परों की आवाजाही जारी रहती है, जिससे जाम की स्थिति के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। धूल और प्रदूषण की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
0
0
Report
Pinewz
451556
Hemant NagziriyaHemant NagziriyaFollow25 May 2026, 05:43 am

छोटा बरदा से गोलटा तक अवैध रेत खनन का खेल? डम्पर, पोकलैंड, जांच चौकी और CCTV कैमरों के बीच चल रहा खन

Anjad, Madhya Pradesh:छोटा बरदा से गोलटा तक अवैध रेत खनन का खेल? डम्पर, पोकलैंड, जांच चौकी और CCTV कैमरों के बीच चल रहा खनन, विभाग मौन अंजड़/बड़वानी। छोटा बरदा से लेकर गोलटा मार्ग तक कथित रूप से बड़े स्तर पर रेत खनन का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात डम्पर, पोकलैंड मशीनों और भारी वाहनों के माध्यम से रेत निकासी की जा रही है। इतना ही नहीं, मार्ग पर बाकायदा जांच चौकी एवं CCTV कैमरे लगाए जाने की भी चर्चा है, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि क्षेत्र में वैध ठेका या अनुमति दी गई है तो इसकी सार्वजनिक जानकारी प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा क्यों नहीं दी जा रही है। वहीं यदि खनन अवैध है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। स्थानीय लोगों के अनुसार रेत से भरे डम्परों की लगातार आवाजाही से मार्ग खराब हो रहे हैं और आसपास के रहवासियों को धूल, प्रदूषण एवं दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित रूप से अधिकारियों द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि खनन किस अनुमति के तहत किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर से मांग की है कि छोटा बरदा से गोलटा तक संचालित खनन गतिविधियों की जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जाए तथा नियम विरुद्ध कार्य पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
Advertisement
Back to top