icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281403
Rahul SaxenaRahul SaxenaFollow24 Jan 2025, 11:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुज़फ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार; CCTV फुटेज सामने

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में बीते बुधवार की शाम सामने आई। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार कर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। नगर थाना पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत कर दिया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद राजद ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा में दिनदहाड़े नाबालिक को सड़क पर घसीट कर ले जाया जा रहा है और उसकी बहनों पर भी लोहे के रॉड से हमला किया गया। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह घटनास्थल पर जाकर लोगों से मिलते तो सरकार सजग होती।” उन्होंने कहा बिहार में सुशासन की सरकार है और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। locals say आरोपी ललित कुमार की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और वह उसी क्षेत्र में कपड़े प्रेस का काम करता है; बच्चों के द्वारा उसे चिढ़ाया जाता था, और उसी दिन नाबालिग पकड़ाई गई जिसे आरोपी ने मारपीट दी। घटना पुलिस को मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया; कोर्ट ने आरोपी के मानसिक स्थिति को देखते हुए जमानत दे दी.
0
0
Report

जम्मू में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा

Jammu, जम्मू में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू अर्बन की ओर से राजीव भवन, शहीदी चौक से यह प्रदर्शन शुरू किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला और योगेश साहनी भी मौजूद रहे。 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जताया। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में जम्मू पुलिस और CRPF के जवान तैनात हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से डीसी कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। रमन भल्ला और योगेश साहनी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस चुनाव आयोग से जुड़े अपने मुद्दों और मांगों को सामने रख रही है。
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी के बर्फीले क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित

Dehradun, Uttarakhand:उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर ली राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
0
0
Report
Advertisement

जेन-जी की जिद के बाद जयपुर की मानसागर झील अब साफ होने लगी

Jaipur, Rajasthan:जेन-जी की जिद के बाद गंदगी के ढेर वाली जयपुर की झील अब बदलती हुई दिखाई दे रही है.300 साल पुराने जलमहल की मानसागर झील का रंग अब बदलने लगा है.कुछ दिन पहले जहां मानसागर झील में आपको सिर्फ कचरा ही कचरा दिखाई देता था,अब वही झील काफी कद तक साफ लगने लगी है.झील का पानी दिखने लगा है.पहले गंदगी और कचरे के ढेर के कारण झील का पानी तक दिखाई नहीं देता था.पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झील को साफ करने की जंग छिडी तो उसके बाद प्रशासन भी जागा और झील से लाखों टन कचरा हटाया जा रहा है.हालांकि अभी भी झील के पानी में कचरा आपको दिखाई दे रहा होगा,लेकिन पहले से झील अब काफी साफ दिखाई दे रही है.देश विदेशी टूरिस्ट जब जयपुर आते है तो वो जलमहल आना कभी नहीं भूलने.इसलिए जल महल की झील को साफ रखने की जिम्मेदारी सबकी है.जागरूकता के बाद जयपुर के लोग एनजीओ की मदद से झील को साफ करने खुद ही पहुंच रहे है.जैसे मध्यप्रदेश की अजनार नदी भी साफ सफाई के लिए चर्चाओं में आई थी,ठीक उसी तरह से अब जल महल की मानसागर झील भी जयपुर में चर्चा का विषय बन गई है.
0
0
Report

गंडक नदी ने बेतिया के दियारे में रिकॉर्ड तोड़ तबाही, गांव खाली

Bettiah, Bihar:जी मीडिया की यह ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट आप देखकर दंग रह जायेंगे बेतिया के दियारे इलाके में गंडक नदी ने ऐसी तबाही मचाई है जहां गांव के गांव खाली हो गया है गांव के लोग घर बार छोड़ ऊंचे स्थानों पर चले गए है गांव वीरान हो गए है योगापट्टी का मदारपुर सहित कई टोला में सैकड़ो घरों के लोग पलायन कर चुके है गंडक नदी ने बीस सालों के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जी मीडिया की टीम नाव से उन इलाकों का जायजा लिया जहां से लोग ऊंचे स्थानों पर चले गए है घर पूरी तरह से डूब गए है ना सड़क का पता है ना ही घर का कितने घरों ने जलसमाधि ले लिया है ऐसी तस्वीर दशकों बाद लोगो ने देखी है
0
0
Report

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20: सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर हाईलेवल बैठक 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी-20 मैच मैच को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस दोपहर 3 बजे से शुरू होगी दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री निर्धारित गेट से कतारबद्ध तरीके से दर्शकों को दिया जाएगा प्रवेश बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आसपास जमा नहीं होने दिया जाएगा प्रतिबंधित सामान लेकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने की अपील प्रशासन ने पार्किंग और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की
0
0
Report
Advertisement

SIR विरोध पर कांग्रेस का राजनांदगांव में प्रदर्शन, पुतला फूंका गया

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजनांदगांव में भी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजनांदगांव के जय स्तंभ चौक से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली की शक्ल में जिला कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ता ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से ही तैनात थी और कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया गया। रैली को रोके जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार तथा निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी काफी देर तक जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने SIR प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। फिलहाल SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और निर्वाचन व्यवस्था के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन और तेज होने के संकेत कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं।
0
0
Report

झुंझुनूं मंडावा में ग्रामीण सेवा शिविर: कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं पर कदम उठाए

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा पहुंचे झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण कलेक्टर ने खुद ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं, दिए दिशा-निर्देश 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविर में ग्रामीणों को दे रहे सेवाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर कलेक्टर बोले—सरकार और लोगों के बीच कोई गैप नहीं रहना चाहिए 26 से 28 सितंबर तक आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का आज अंतिम दिन विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविरों का सोमवार को अंतिम दिन रहा। झुंझुनूं जिले के मंडावा पंचायत समिति सभागार में आयोजित शिविर का जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने निरीक्षण किया। कलेक्टर लगातार जिले में आयोजित हो रहे शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं। मंडावा पहुंचे कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से विभागवार जानकारी ली। उन्होंने खुद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य यही है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचे और सरकार एवं आमजन के बीच कोई गैप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जिन विभागों से जनता का सीधा काम पड़ता है, उनके अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाएं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने, सरकारी योजनाओं में पंजीयन करने और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. गर्ग ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन वेरिफिकेशन, NFSA आवेदन, राजस्व, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। शिविर में एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, विकास अधिकारी अमित चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं
0
0
Report
Advertisement

जयपुर की मानसागर झील सफाई के बाद बदली तस्वीर: अभियान सक्रिय

Jaipur, Rajasthan:जेन-जी की जिद के बाद गंदगी के ढेर वाली जयपुर की झील अब बदलती हुई दिखाई दे रही है. 300 साल पुराने जलमहल की मानसागर झील का रंग अब बदलने लगा है. कुछ दिन पहले जहां मानसागर झील में आपको सिर्फ कचरा ही कचरा दिखाई देता था, अब वही झील काफी कद तक साफ लगने लगी है. झील का पानी दिखना लगा है. पहले गंदगी और कचरे के ढेर के कारण झील का पानी तक दिखाई नहीं देता था. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झील को साफ करने की जंग छिड़ी तो उसके बाद प्रशासन भी जागा और झील से लाखों टन कचरा हटाया जा रहा है. हालांकि अभी भी झील के पानी में कचरा आपको दिखाई दे रहा होगा, लेकिन पहले से झील अब काफी साफ दिखाई दे रही है. देश विदेशी टूरिस्ट जब जयपुर आते है तो वो जलमहल आना कभी नहीं भूलने. इसलिए जल महल की झील को साफ रखने की जिम्मेदारी सबकी है. जागरूकता के बाद जयपुर के लोग एनजीओ की मदद से झील को साफ करने खुद ही पहुंच रहे है. जैसे मध्यप्रदेश की अजनार नदी भी साफ सफाई के लिए चर्चाओं में आई थी, ठीक उसी तरह से अब जल महल की मानसागर झील भी जयपुर में चर्चा का विषय बन गई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top