281403
मथुरा-स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोह लिया
Kokilavana, Uttar Pradesh:कोसीकला के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया। जिसका शुभारंभ छाता तहसील के उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह ने मां सरस्वती और गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रजनन कर किया । कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक नृत्य नाटिका वक्तव्य और देश भक्ति गानों पर अभिनय किया। जिसे देख वहां उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवती ने गहरे पानी में छलांग दी, पुलिसकर्मी की बहादुरी से बची उसकी जिंदगी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग फतेहपुरसीकरी में युवती ने गहरे पानी में लगाई छलांग गहरे पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बिना देर किए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में लगाई छलांग, युवती को सुरक्षित बाहर निकाल तत्काल भेजा अस्पताल, स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल उपचार के लिए भेजा अस्पताल, जहाँ उसका इलाज चल सिपाही की बहादुरी और तत्परता से युवती की बची जान, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी,0
0
Report
शाहजहांपुर में मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगे, एक सिपाही घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। आज शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। गिरफ्तार किए गए बदमाश इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल सदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में हुई महिला की सोने की चैन की लूट के मामले में शामिल दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस ने कैंट क्षेत्र में घेराबंदी करके जब बदमाशों की गिरफ्तारी करने की कोशिश की, तभी दोनों बदमाश बाइक से जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उत्तराखंड के रहने वाले अकरम और रफीक के पैर में गोली लगी है। बदमाशों की गोली से एक सिपाही मामूली रूप से जख्मी हुआ है। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश इलाके में लगातार महिलाओं से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।0
0
Report
रतलाम में ऑपरेशन सुरक्षा कवच से अपराध पर लगाम, नागरिक-कैमरे बने मददगार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शुरू किया गया 'ऑपरेशन सुरक्षा कवच' अब प्रभावी परिणाम देने लगा है। इस अभियान के तहत शहर में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों, व्यापारियों, संस्थानों और मकान मालिकों का भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। निजी स्तर पर लगाए गए कैमरे कई आपराधिक मामलों की जांच में पुलिस के लिए बड़ी मदद साबित हुए हैं। बीते दिनों हुई चोरी, हत्या और अन्य वारदातों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया सका। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में उन नागरिकों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने कैमरों की मदद से अपराधों का खुलासा कराने में सहयोग किया। एसपी ने अन्य नागरिकों से भी अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, ताकि शहर का यह सुरक्षा कवच और मजबूत हो सके तथा अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
दमोह कलेक्टर ने खुद शराब दुकान पर जाकर लाइसेंस निरस्त किया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह शहर के हटा नाका स्थित लाइसेंसी शराब दुकान को लेकर शिकायतें आ रही थीं. कई बार यह सामने आया कि प्रशासन मौन है और कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे थे. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खुद आबकारी विभाग और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दरवाजा चेक किया, स्टॉक, रजिस्टर आदि निरीक्षण किया. लगभग घंटे भर की जांच के बाद उन्होंने कहा कि जांच पत्रक तैयार किया जा रहा है और कल इस पर कार्यवाही बताई जाएगी. फिर कुछ घंटे बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि इस शराब दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है और अब यह दुकान नहीं खुलेगी. इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से जिले में हड़कंप मच गया. करोड़ों की लाइसेंस फीस देने वाली इस शराब दुकान पर कुछ घंटों के भीतर बड़ी कार्रवाई हुई और कलेक्टर के कदम से यह संकेत मिलते हैं कि जिले में ऐसी लाइसेंसी दुकानों के आड़ में अवैध शराब बिकने पर भी कठोर कार्रवाई होगी. आगे अन्य जगहों पर भी DM की कार्रवाही की उम्मीद जताई जा रही है.0
0
Report
नारंगी बैकपैक वाला पेंग्विन बना इंटरनेट का नया आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:The penguin with the orange backpack.0
0
Report
राजस्थान ने 2027 तक बिजली आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य तय किया; कदम बदलेगी सप्लाई
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री ने ली ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा राजस्थान बिजली के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति - राज्य सरकार के प्रयास लाए रंग, गत वर्ष मई माह में बिजली खरीद 8 प्रतिशत, इस वर्ष घटकर आई 2 प्रतिशत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए ऊर्जा विभाग विद्युत उत्पादन और प्रसारण के क्षेत्र में कुशल प्रबंधन से कार्य करे। उन्होंने कहा कि थर्मल, हाइड्रो, सोलर, विंड जैसे माध्यमों से किसानों, उद्योगों और आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पहचान बिजली खरीदने वाला नहीं, बल्कि बिजली बेचने वाला अग्रणी प्रदेश के रूप में ओर अधिक मजबूत हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से कार्ययोजना के अनुसार काम करें। उन्होंने कहा कि विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्यों को गति प्रदान की जाए। साथ ही, 26 जिलों में किसानों को दिन में मिल रही बिजली की सुविधा को शेष जिलों में लागू करने के प्रयासों में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में हितधारकों को पीएम कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डिस्कॉम विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता को बनाए रखने के लिए समन्वय से कार्य करें। साथ ही, उन्होंने जोधपुर डिस्कॉम में आरडीएसएस के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण तंत्र को तकनीकी स्तर पर ओर अधिक प्रभावी बनाया जाए। बैठक में बताया गया कि उत्पादन निगम की कोयला आधारित विद्युत इकाइयों ने 02 जून को सर्वाधिक क्षमता का उपयोग कर 7 हजार 171 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया। इसी प्रकार गत वर्ष मई माह में कुल बिजली आवश्यकता की 8 प्रतिशत बिजली खरीदी गई। वहीं, ठोस एवं प्रभावी प्रयासों से समान अवधि में इस वर्ष महज 2 प्रतिशत बिजली की ही खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में वृद्धि के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसी तरह बताया गया कि राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में 400 केवी, 220 केवी और 132 केवी के 60 जीएसएस स्थापित हो चुके हैं। वहीं, 151 जीएसएस का कार्य प्रगति पर है। साथ ही, इसी समयावधि में 33 केवी के 444 सब स्टेशन स्थापित हुए हैं तथा 211 सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, ऊर्जा विभाग शासन सचिव आरती डोगरा सहित ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदले की कवायद, प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की तैयारी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय की तैयारी कार्य परिषद की आज हुई बैठक में लिया गया निर्णय कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय का नाम वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय करने के अनुशंसा की गई अब नाम बदलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा नाम बदलने को लेकर कार्य परिषद की बैठक में डीन ताहेरा अब्बासी ने जताई आपत्ति0
0
Report
ऑक्टोपस की त्वचा कैसे रीफ के रंग और बनावट में ढलकर छिप जाती है
Noida, Uttar Pradesh:The way an octopus skin takes on the colour and texture of a reef for camouflage0
0
Report
Dania नाम की मादा प्यूमा फोटोग्राफरों के समूह से निकली, गुआनाको पर नजर
Noida, Uttar Pradesh:A female puma named Dania moves past a group of photographers with her eyes fixed on a nearby guanaco0
0
Report
Advertisement
समुद्र के एलियन ऑक्टोपस
Noida, Uttar Pradesh:Octopus, the Alien of the Ocean0
0
Report
समुद्र ने paddleboard जाँच के लिए 5 फुट के विषैले सर्प भेजे; आकार अकल्पनीय
Noida, Uttar Pradesh:When the ocean sends a 5-foot venomous noodle to inspect your paddleboard... The size of this Stokes' sea snake is absolutely unreal!0
0
Report
13 वर्षीय मेनका कुमारी की मौत: परिवार ने हत्या का आरोप, CBI जांच की मांग
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के डुमरिया भट्ठा मोहल्ले के सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा मेनका कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। छात्रा घर से लापता होने के पांच दिन बाद यानी 1 जून को शिव गंगा घाट के तालाब से बरामद उसका शव को पुलिस कब्जे में लेकर रात में सदर अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने के लिए लाया गया। वहीं अस्पताल प्रशासन के द्वारा एक जून की रात को पोस्टमार्टम करने से इंकार करने पर छात्रा के परिजनों और छात्र संगठन के द्वारा सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया गया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सपर्ट का रिपोर्ट पानी में डूबकर मौत का रिपोर्ट आने के बाद... जिसके विरोध में मृतिका के परिवार और छात्र संगठनों ने आज शहर में कैंडल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे हत्या करार दिया है। उन्होंने बिहार सरकार से CBI से जांच की मांग की है। साथ ही मांग किया है कि दोषियों को चिन्हित कर फांसी की सजा दिया जाय। वहीं छात्र नेताओं ने भी मामले को उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग किया है। किशनगंज एसडीपीओ वन खुशरो सिराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के पेट में 30 मिलीलीटर से अधिक पानी और मिट्टी पाया गया, जो डूबने की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से कुछ बाल भी बरामद किए गए हैं, जिनकी FSL जांच कराई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। गौरतलब हो कि छात्रा मेनका 28 मई को शाम 4 बजे घर से घूमने निकली थी और उसके बाद लापता हो गई। उसके मामा लक्ष्मण कुमार साह ने 28 मई को ही सदर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी。0
0
Report
Advertisement
लावा के राज: क्यों यह खतरनाक और चौंकाने वाला है
Noida, Uttar Pradesh:The Secrets of Lava: Why It’s Both Dangerous and Fascinating0
0
Report
मां के साथ फिर मिलकर बच्चा हाथी बेहद खुश
Noida, Uttar Pradesh:Baby elephant is so happy to be reunited with mama.0
0
Report
Beach पर फंसी कछुआ को एक आदमी ने सुरक्षित बाहर निकाला
Noida, Uttar Pradesh:A man digs a stuck turtle out of the beach.0
0
Report
Advertisement
