281001
मथुरा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, सात बदमाश गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में बीती रात्रि को थाना गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। यहां थाना गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने चोरी की योजना बना रहे सात बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनकी कब्जे से एक इनोवा कार और अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस पूरे मामले को लेकर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में भाजपा के तीन साल पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान शुरू
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- भाजपा सरकार के 3 साल साल पूरा होने पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलेगा। 8 दिसंबर से 15 दिन का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू होगा ताकि जागरुकता बढ़ाई जा सके। इसमें नेत्र जांच शिविर, खराब ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत, उच्च गुणवत्ता के रिफ्लेक्टिव टेप लगाना, बाल वाहिनी वाहन जाँच, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाना, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था आदि शामिल होंगे। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी हाईवेज पर अवैध कट्स को रोकने के लिए पुलिस को सूची देंगे। खराब कैमरों को बदला जाएगा और नई जगहों पर कैमरे लगाए जाएँगे। DGTP ट्रैफिक के अनुसार तेज गति से हादसे बढ़ रहे हैं, हाईवे पर इंटरसेप्टर की संख्या बढ़ाने और हर 50 किमी पर इंटरसेप्टर तैनात करने की तयारी है। ब्लैक स्पॉट्स को हटाने के लिए गूगल इंडिया के माध्यम से मैपिंग शुरू होगी और चालकों को अलर्ट भेजे जाएँगे। स्कूल- कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम, ऑनलाइन एप/वेब आधारित आयोजन, क्विज प्रतियोगिताओं के जरिए awareness बढ़ाई जाएगी। गति नियंत्रण उपायों के साथ सूचनात्मक चेतावनियाँ और साइन बोर्ड लगाए जाएँगे, सुरक्षित वाहन संचालन के लिए ट्रांसपोर्टरों को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
ललितपुर में इनामिया शातिर चोर जावेद उर्फ भूरा गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आज सुबह सुबह पुलिस टीम ने एक 25 हजार रूपये के इनामिया शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । शातिर चोर जावेद , उर्फ भूरा उर्फ आशु ठाकुर हाल निवासी घुसयाना मोहल्ला के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । जिसे इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा खाली और जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाईक बरामद की है । पुलिस टीम ने इनामिया चोर को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घुसयाना मोहल्ला के चुंगीनाका के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद पर बाईक चोरी का मुकद्दमा दर्ज था ,चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी। फरार शातिर चोर पर 25 हजार रुपए का इनाम था । मुखबिर की सूचना पर जब आज सुबह सुबह उसे घेरा गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी ,जिस जवाबी कार्यवाही में आरोपी जावेद के पैर में गोली लगी ।0
0
Report
छठ के बाद वाराणसी के गंगा घाटों पर सफाई अभियान तेज, निगम जुटा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व के समापन के बाद काशी के गंगा घाटों पर गंदगी का अंबार लग गया है। पूजा-अर्चना के बाद घाटों पर जगह-जगह पूजा सामग्री, फूल-मालाएं और अन्य अवशेष बिखरे नजर आए। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने छठ पूजा समाप्त होते ही गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वर्तमान में नगर निगम की टीमें घाटों से बिखरे कचरे और पूजा सामग्री को हटाकर स्वच्छता व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में विशाल अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग खेत में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, गोरई थाना क्षेत्र के गांव बास सुदामा में पूर्व प्रधान भूरा के खेतों में दिखाई दिया अजगर, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, गोरई थाना क्षेत्र के गांव बास सुदामा में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व प्रधान भूरा के खेतों में अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया, खेतों में अजगर को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, सूचना मिलने पर करीब शाम 5 बजे गोरई थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद अजगर को अपने साथ ले जाकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली。0
0
Report
हमीरपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत, जागरूकता रैली से यातायात नियम जागृत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, जिलाधिकारी अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली को किया रवाना, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगा अभियान, अभियान के तहत वाहन चालकों व आम जनता को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, कार्यक्रम में शामिल लोगों को यातायात के नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ, हेलमेट पहन युवाओं ने जागरूकता वाले पोस्टर - बैनर लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को दिया संदेश, लोगों से नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील, हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग व गति सीमा पालन करने का दिया गया संदेश, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया कार्यक्रम का आयोजन。0
0
Report
योगी के नेतृत्व में NDA फिर से सरकार: कश्यप ने गठबंधन पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन, किसे कितनी सीटें मिलेंगी, और उनकी मीटिंग में क्या होगा, यह उनका अंदरूनी मामला है, और मुझे इस पर कमेंट करने की कोई ज़रूरत नहीं है। हालांकि, गठबंधन चाहे सपा और कांग्रेस के बीच हो या किसी और पार्टी के बीच, उत्तर प्रदेश की जनता ने पहले ही तय कर लिया है कि 2027 में भी योगी जी के नेतृत्व में एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप कहते हैं, "समाजवादी पार्टी का बैनर और दलित सम्मेलन, ये दोनों बातें एक-दूसरे के उलटी हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी का चरित्र कभी भी दलितों के पक्ष में नहीं रहा है। जिस पार्टी ने बहन कुमारी मायावती जी पर जानलेवा हमला किया, महान दलित आइकॉन के नाम पर जिलों के नाम बदले, और संसद में SC/ST के लिए प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया, उस पार्टी के बैनर तले दलित सम्मेलन करना, मेरी राय में, शायद हमारे राज्य और समाज को मंज़ूर नहीं हो सकता..."0
0
Report
Advertisement
देवली टोंक: NH-52 पर नाकाबंदी में बाइक सवार दो गिरफ्तार, 1.95 किलो गांजा बरामद
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक थाना पुलिस ने रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 1 किलो 950 ग्राम गांजा और एक धारदार चाकू जब्त किया। दोनों बूंदी से टोंक जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर वृत्ताधिकारी कार्यालय के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से गांजा और चाकू मिला। पुलिस ने तोसिफ पुत्र गुलशेर अब्बासी (23), और उसके साथी समद उर्फ सुल्तान (20) निवासी गड्डा पाहलिया, थाना कोतवाली टोंक को गिरफ्तार किया। देवली थानाधिकारी प्रीति रत्नू ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने कहा कि वे गांजा बूंदी निवासी सादाब उर्फ दादू फकीर से खरीदकर लाए थे। वे इसे गड्डा पाहलिया, थाना कोतवाली टोंक निवासी मुन्ना उर्फ शाहिद मुसलमान को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गांजा और चाकू जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गांजे के स्रोत और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है。 कार्रवाई में थानाधिकारी प्रीति रत्नू, एएसआई सत्यनारायण, मोहम्मद इस्माईल, रामकिशन, हुकूमनाथ और चालक प्रभुलाल शामिल रहे。0
0
Report
जैसलमेर पंचायत चुनाव: 266 ग्राम में मतदान, भोजराजपुरम में आरक्षण विरोध तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर मोबाइल नम्बर -9799069952 जैसलमेर में पंचायतीराज चुनाव का अंतिम चरण आज, 10 पंचायत समितियों की 266 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी 24 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित, 241 ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, भोजराजपुरम में OBC आरक्षण के विरोध में ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार जैसलमेर पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर जिले में गांवों की सरकार चुनने के लिए आज मतदान का आगाज हो गया है। जिले की 10 पंचायत समितियों की 266 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1954 वार्ड पंच पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। गांवों में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है。 जिले की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में शेष 241 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में कुल 4 लाख 43 हजार 65 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2 लाख 37 हजार 678 पुरुष और 2 लाख 5 हजार 387 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिलेभर में 551 मतदान केंद्र बनाए गए हैं。 भोजराजपुरम ग्रामपंचायत में आरक्षण के विरोध ने चुनावी प्रक्रिया पर लगाया ब्रेक इस चुनाव में रामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भोजराजपुरम सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां सरपंच पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में OBC वर्ग का एक भी मतदाता नहीं है, इसके बावजूद सीट OBC के लिए आरक्षित की गई है。 विरोध के चलते सरपंच पद सहित वार्ड संख्या 1 से 7 तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। पंचायत के कुल 864 मतदाता चुनावी प्रक्रिया से दूरी बनाए हुए हैं। इनमें 457 पुरुष और 407 महिला मतदाता हैं। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरपंच सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं की जाती, उनका विरोध जारी रहेगा。 आंकड़ों में देखिए जैसलमेर का चुनावी गणित - कुल पंचायत समितियां – 10 - कुल ग्राम पंचायतें – 266 - निर्विरोध निर्वाचित सरपंच – 24 - सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार – 754 - 2 से 9 उम्मीदवारों वाली पंचायतें – 239 - 10 से 19 उम्मीदवारों वाली पंचायतें – 2 - कुल मतदाता – 4,43,065 - पुरुष मतदाता – 2,37,678 - महिला मतदाता – 2,05,387 - कुल मतदान केंद्र – 551 पंचायत समिति वार चुनावी तस्वीर जिले की अलग-अलग पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है。 मोहनगढ़ की 20 ग्राम पंचायतों में 60 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाचना की 20 ग्राम पंचायतों में 51 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि यहां 2 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं。 राजमथाई मुख्यालय फलसूंड की 30 ग्राम पंचायतों में 86 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां किसी भी पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ। रामदेवरा मुख्यालय पोकरण की 24 ग्राम पंचायतों में 75 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं。 रामगढ़ की 20 ग्राम पंचायतों में 60 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहाँ 3 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं संकरा पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में 83 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। यहाँ भी 3 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं。 प्रशासन ने पूरी की तैयारियां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल के अनुसार जिले में मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करवाने की प्रक्रिया जारी है。 अब गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं भोजराजपुरम का बहिष्कार और अलग-अलग पंचायतों में उम्मीदवारों के बीच मुकाबला इस चुनाव को खास बना रहा है。 बाइट - सुरेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर बाइट - मतदाता महिला व पुरुष Ptc - शंकर दान, जैसलमेर0
0
Report
बस्तर के 421 बंद स्कूल फिर से खुले, आदिवासी बच्चों को नई पढ़ाई मिली
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनजातीय गौरव दिवस के विशेष अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में मिली एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। नियद नेल्ला नार योजना के तहत बस्तर संभाग के सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बंद पड़े 458 स्कूलों में से 421 स्कूलों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे हजारों बच्चों को फिर से स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल रहा है। वहीं प्रदेश में 16 लाख से अधिक आदिवासी विद्यार्थी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर कम करने का है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-2 की सड़कों का बदहाली, बरसात में जलभराव से लोग परेशान
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 में सड़क की हालात बदहाल है,जगह जगह से सड़क टूटी हुई है और सड़क पर गहरे गड्ढे हुए पड़े हैं,जिससे सेक्टर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के समय पर होती है क्योंकि बारिश होने के बाद वहां पर इतना जल भराव होता है कि लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है और पैदल निकलना तो मुश्किल हो जाता है,उनका कहना है कि पिछले 1 वर्ष से इस रोड के ऐसे ही हालात हैं आज तक प्राधिकरण की तरफ से इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है, बीटा 2 सेक्टर में बनी हुई सर्विस लाइन पूरी टूटी पड़ी है, लोगों का कहना है कि इस सेक्टर में rwa नहीं है इसी वजह से प्राधिकरण सेक्टर में ध्यान नहीं देता है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है, लोगों को इंतजार है कि जल्द से जल्द इस सड़क को बनाया जाए ताकि उनकी परेशानी खत्म हो सके।0
0
Report
रात के अंधेरे में सरफिरे का तांडव, गढ़ रोड पर तोड़ीं भगवान की मूर्तियां
Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर रात के अंधेरे में एक सरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क किनारे मूर्तियां बेचने वाले दुकानदार की दुकान पर पहुंचकर उसने भगवान की मूर्तियां और छोटे मंदिर तोड़ दिए बताया जा रहा है कि रात के समय युवक दुकान के पास पहुंचा और मूर्तियों को उठा-उठाकर जमीन पर पटकने लगा। देखते ही देखते कई मूर्तियां टूट गईं। छोटे मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दुकानदार का काफी नुकसान हुआ पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।0
0
Report
नेशनल हाईवे किनारे रेलिंग चोरी: ट्रैक्टर से 12 मीटर रेलिंग उखाड़ने वाला गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर ट्रैक्टर की मदद से करीब 12 मीटर लंबी रेलिंग उखाड़कर ले गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी रेलिंग और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदा के तिवारीपारा के पास नेशनल हाईवे किनारे का है। जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को ट्रैक्टर की मदद से चोरी कर लिया गया। रेलिंग की लंबाई करीब 12 मीटर और कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी प्रसाद पंडा ने सकरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर सकरी के वार्ड नंबर एक में गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 20 वर्षीय गोपी साहू को पकड़ लिया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 12 मीटर लोहे की रेलिंग बरामद कर ली गई। इसके साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 एए 8341 को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए आरोपी गोपी साहू को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद नेशनल हाईवे किनारे लगी रेलिंग चोरी करने के मामले का खुलासा हो गया है।0
0
Report
Advertisement
पन्नालाल शाक्य के बयान पर विपक्ष सवाल, आदिवासी हॉस्टलों की हालत और शिलान्यास स्पष्ट करें
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के देश में कोई भी आदिवासी नहीं है वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान क्या यह बीजेपी पार्टी का आधिकारिक बयान है बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रही सरकार, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री निवास के पास आदिवासी हॉस्टलों की हालत खराब पड़ी है सरकार बताएं हॉस्टल का शिलान्यास कब होगा।0
0
Report
दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रमुख मोना मिश्रा और राजेंद्र पाल गौतम खड़गे के आवास पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख आराधना मिश्रा 'मोना' और पार्टी के राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे0
0
Report
दिल्ली के प्रदूषण से परेशान पर्यटक कॉर्बेट व नैनीताल की ओर भागे
Ramanagara, Karnataka:देश की राजधानी दिल्ली समेत कई महानगरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का असर अब पर्यटन गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है, दिवाली के बाद प्रदूषित हवा और दमघोंटू वातावरण से राहत पाने के लिए लोग उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं, नैनीताल समेत विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पर्यटन नगरी रामनगर भी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार नजर आ रही है, खासकर दिल्ली और आसपास के महानगरों से बड़ी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट पहुंचकर यहां की स्वच्छ आबोहवा, प्राकृतिक सुंदरता और जंगलों के बीच सुकून के पल बिता रहे हैं. कॉर्बेट भ्रमण पर दिल्ली से पहुंचीं पर्यटक भूमि गुप्ता ने बताया कि वह प्रकृति से बेहद प्यार करती हैं, दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है. दिवाली के दौरान AQI 3000 से अधिक होने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि कॉर्बेट आकर उन्हें स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने प्रदूषण के बावजूद पटाखे जलाने वाले लोगों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के बीच भविष्य को लेकर चिंता होती है. वहीं दिल्ली से आए कृष गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, दिवाली पर पटाखों के कारण स्थिति और खराब हो जाती है, सरकार को भी इस दिशा में नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में AQI की रीडिंग 3000 तक देखने के बाद वह अपने फेफड़ों को प्रदूषण से बचाने और स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए कॉर्बेट पहुंचे हैं. पर्यटक संजय मनसुखानी ने कहा कि पुणे और दिल्ली जैसे महानगरों में प्रदूषण काफी अधिक है. जबकि कॉर्बेट में जंगलों के कारण वातावरण बेहद स्वच्छ और मौसम खुशनुमा है. वहीं दिलीप शाह ने बताया कि यहां की हवा में काफी ताजगी है और सांस लेने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही, उन्होंने महानगरों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई. पर्यटक स्वीटी सक्सेना शाह ने कहा कि कॉर्बेट में आकर स्वच्छ हवा और स्पष्ट नजारे देखने को मिल रहे हैं, महानगरों में धुएं और प्रदूषण के कारण आसपास का दृश्य भी साफ नजर नहीं आता. उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और बताया कि गाइडों से उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. वहीं पर्यटक गुंजन ने कहा कि कॉर्बेट का वातावरण सुबह और शाम बेहद शानदार रहता है, महानगरों में प्रदूषण के कारण बच्चों और बुजुर्जों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यहां जंगल के भीतर उन्हें बेहद स्वच्छ वातावरण महसूस हुआ, वहीं पर्यटक नितिन ने बताया कि वह दिवाली की छुट्टियों में बच्चों को महानगरों के प्रदूषण से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताने के लिए कॉर्बेट लेकर आए हैं, यहां का वातावरण बच्चों के लिए भी काफी अच्छा है. इधर पर्यटकों की बढ़ती आमद को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि यहां का पर्यावरण और हवा अपेक्षाकृत स्वच्छ है, महानगरों में AQI का स्तर खराब होने पर बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करते हैं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और नैनीताल जैसे क्षेत्र पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं, उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को सुकून मिलता है. वहीं प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलता है. पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को रोजगार और प्रदेश को राजस्व की प्राप्ति होती है. कुल मिलाकर महानगरों में बढ़ता प्रदूषण जहां लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं कॉर्बेट और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल लोगों के लिए स्वच्छ आबोहवा और सुकून के आकर्षक ठिकाने बनकर उभर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
