281001
सीएम योगी ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का किया शुभारंभ
Mathura, Uttar Pradesh:रविवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे और श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनका हेलीकॉप्टर वेटनरी यूनिवर्सिटी में उतरा, जहां कैबिनेट मंत्री और सांसद हेमामालिनी सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी रात को मथुरा में ही विश्राम करेंगे और सुबह भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर रवाना होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिराग पासवान दिल्ली होटल में बिहार सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के लिए पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बैठक करने के लिए दिल्ली के एक होटल में पहुंचे।0
0
Report
कवर्धा: जुए के फड़ पर दबिश, 4 गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा घर में जुए पर पुलिस की दबिश, 4 गिरफ्तार कवर्धा में पुलिस ने एक घर चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 4 अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे。 पुलिस ने मौके से ₹2 लाख 13 हजार नगद राशि और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम — सनी केसरवानी आकाश शिवहरे रोहित जांगड़े रामचरण साहू बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से यहां जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है。0
0
Report
चंदौली: बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से बैग छीना, गोली चलाकर फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - चंदौली देर शाम एक फिर तड़तड़ाई गोली... - दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से पहले धक्कामुक्की... - बैग छीनने के लिए धक्कामुक्की, फिर बदमाशों ने असलहे से किया फायर... - बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे थे ज्वैलरी शॉप... - गोली मारकर बदमाश हुए फरार, बैग भी ले गए साथ... - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस... - आनन - फानन में जिला अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर... - लगातार दूसरे दिन भी सर्राफा कारोबारियों पर निशाना से दहला जनपद... - घटना की जांच - पड़ताल में जुटी पुलिस... - सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दौर जारी... - एएसपी बोले - जल्द होगा घटना का खुलासा, प्रत्येक एंगल की जांच जारी... - अलीनगर थाना क्षेत्र गोधना मोड की घटना...0
0
Report
Advertisement
320 किलो मोगरे से महाकाल दरबार महका, उज्जैन में श्रद्धालुओं ने कैमरे धर लिए
Ujjain, Madhya Pradesh:जयपुर के श्रद्धालु ने अर्पित की विशेष पुष्प सज्जा, गर्भगृह और नंदी मंडप बना सुगंधित आस्था का केंद्र उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का अद्भुत और आकर्षक पुष्प श्रृंगार किया गया। गर्मी के मौसम में भगवान को शीतलता प्रदान करने की भावना से जयपुर निवासी श्रद्धालु शेखर अग्रवाल द्वारा लगभग 320 किलो मोगरे के सुगंधित फूलों से विशेष सजावट कराई गई。 मोगरे की भीनी-भीनी खुशबू से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। मंदिर के गर्भगृह से लेकर नंदी मंडप तक सफेद पुष्पों की भव्य सज्जा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा महाकाल का यह अलौकिक श्रृंगार दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भाव-विभोर होकर दर्शन लाभ लिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि मोगरे के फूलों से सजा महाकाल दरबार दिव्य और मन को शांति देने वाला प्रतीत हो रहा था। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही और हर कोई इस सुगंधित श्रृंगार को अपने कैमरे में कैद करता नजर आया। गौरतलब है कि ग्रीष्म ऋतु में बाबा महाकाल को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से मंदिर में समय-समय पर विशेष पुष्प एवं प्राकृतिक सजावट की जाती है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनती है। बाइट - श्रद्धालु शेखर अग्रवाल0
0
Report
धार में माँ वाग्देवी प्रतिमा लौटाने के लिए केंद्र से बड़े कदम
Dhar, Madhya Pradesh:धार की सांसद सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर लंदन संग्रहालय में रखी माँ वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने की मांग की है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को धार आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर आगामी जून माह में धार आने की सहमति दी है। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान सावित्री ठाकुर ने कहा कि भोजशाला करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और माँ वाग्देवी की प्रतिमा को वापस भारत लाकर भोजशाला में स्थापित किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सांस्कृतिक धरोहरों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और माँ वाग्देवी की प्रतिमा के भारत वापस लाने के बारे में गंभीरता से काम किया जा रहा है। सावित्री ठाकुर ने कहा भोजशाला सिर्फ ऐतिहासिक स्थल नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग ने धार आने के प्रस्ताव पर चर्चा की।0
0
Report
बकरीद पर बरेली में मारपीट का वीडियो वायरल,युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बकरीद के दिन कुछ लोगों द्वारा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली बाइक टक्कर के बाद करीब एक दर्जन दबंगों ने दो बाइक सबरों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।घटना थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मोहनिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पारुल यादव और सुशील बाइक से सिलेंडर लेने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवक आगबबूला हो गए और अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।इसके बाद करीब दर्जन भर लोगों ने पारुल और सुशील को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने दोनों युवकों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पारुल के मुंह में डंडा डालकर उसकी गर्दन पर पैर तक रख दिया गया। दोनों युवक रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहे।घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं डायल-112 पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों युवकों को हमलावरों के चंगुल से बचाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
ईद-उल-अजहा पर बहेड़ी में दिखा भाईचारे और अमन का माहौल
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी तथा मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। नगर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। पुराने रोडवेज स्थित कदीमी ईदगाह में मुफ्ती निसार मियां ने नमाज अदा कराई। वहीं आलाहजरत ईदगाह में नूरी मियां, पुरानी मस्जिद में सय्यद इफ्तिखार मियां, बाजार वाली मस्जिद में कारी अतीक रजा, मोती मस्जिद में हाफिज अनवार कादरी और मियां वाली मस्जिद में हाफिज अनवार अहमद ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। एसडीएम इशिता किशोर, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, ईओ शशि प्रभा और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ लगातार गश्त करते रहे। इंटेलीजेंस और दमकल विभाग की टीमें भी अलर्ट रहीं। पूरे क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की।0
0
Report
सिवनी के बूचड़खाने पर दबिश, 11 मवेशी जप्त, हत्यार बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी के कोतवाली थाना अंतर्गत हड्डी गोदाम, टीपू सुल्तान चौक के पास बूचड़खाने के संभावित chok पर कोतवाली पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, नगर पालिका के अमले के साथ दबिश दी। मौके से 11 मवेशी, पशु काटने के हथियार, रस्सी, लोहे की एंगल बरामद हुए हैं। मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति अरबाज खान उम्र लगभग 26 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा मवेशियों के परीक्षण किये गए, जिनमें कुछ मवेशी बीमार मिले, सभी 11 मवेशियों को नगर पालिका के मवेशी पकड़ने वाले वाहन में गौशाला पहुँचाया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित हो रहा है, मौके से मवेशियों को जप्त किया गया, कुछ सामग्री बरामद हुई है, मवेशियों को क्रूरता पूर्वक रखा गया था, चारे की व्यवस्था नहीं थी, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
सीएम ने सरस पार्लर में छाछ के स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की सराहना, आउटलेट्स बढ़ाने निर्देश
Jaipur, Rajasthan:Deepak Goyal Jaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे सरस पार्लर। सचिवालय स्थित सरस पार्लर पहुंचकर सरस छाछ का स्वाद。 सरस छाछ की गुणवत्ता और स्वाद की सीएम ने की सराहना कहा-राजकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों में खुलें सरस आउटलेट्स。 धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी सरस आउटलेट बढ़ाने के निर्देश。 सीएम ने RCDF एमडी श्रुति भारद्वाज को दिए निर्देश。 सरस उत्पादों को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में बढ़ावा देने पर जोर。 पार्लर पहुंचे उपभोक्ता सीएम को देखकर हुए उत्साहित。 सीएम ने आमजन से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक。 सरस पार्लर कर्मचारियों से भी की बातचीत。 व्यवस्थाओं और उत्पाद गुणवत्ता का लिया जायजा。 स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी。 सीएम ACS अखिल अरोड़ा, सीएम सचिव डॉ.जितेंद्र सोनी ने भी चखा छाछ का स्वाद।0
0
Report
Advertisement
बाइक विवाद के अगले दिन लाठीचार्ज, महिला समेत कई घायल; 5 गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बाइक घुमाने को लेकर विवाद, अगले दिन लाठी-डंडों से हमला; महिला समेत कई घायल, 5 गिरफ्तार बलरामपुर में गांव में बाइक घुमाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि युवक को गांव में घूमने से मना करने पर नाराज दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。 मामला थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र के अहिरौला गांव का है। पुलिस के मुताबिक 26 मई की रात मोहम्मद आसिफ खान बाइक से गांव में घूम रहा था। इसी दौरान राजू मौर्या ने उसे गांव में घूमने पर टोका। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आसिफ वहां से चला गया。 आरोप है कि अगले दिन सुबह जब राजू मौर्या अपने साथी संतोष यादव के साथ पिपरा चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, तभी रास्ते में मोहम्मद आसिफ खान और उसके परिजनों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया。 शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट में मीना देवी और धनराज मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी。 पीड़ित राजू मौर्या की तहरीर पर थाना गैण्डास बुजुर्ग में हत्या के प्रयास समेत विविध धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आसिफ खान, साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, वारिस अली और माजिद अली शामिल हैं। सभी आरोपी पिपराराम गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पांच लकड़ी और बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि गांव में टोके जाने पर उसे बेइज्जती महसूस हुई थी। इसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने मिलकर हमला किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में दो पक्षों की भिड़ंत, मारपीट और पत्थरबाज़ी वायरल वीडियो के साथ
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग: मामूली कहासूनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष. दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे, मारपीट और लाठी-डंडे व पत्थराव हुआ. मारपीट और पत्थराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कल रात का बताया जा रहा वायरल वीडियो. थाना चरथावल क्षेत्र के रोहनीहारजीपुर का मामला.0
0
Report
फर्रुखाबाद रोडवेज बस में यात्री की मौत; आधार कार्ड से पहचान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली से आई कौशांबी डिपो की एक बस में एक यात्री का शव सीट पर पड़ा मिला। जिला अस्पताल लोहिया में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मृतक केशव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया। यात्री की पहचान आधार कार्ड के जरिए फतेहगढ़ निवासी इदरीश मोहम्मद के रूप में हुई है। शाम करीब साढ़े छह बजे कौशांबी डिपो की बस चालक नरेंद्र और परिचालक विवेक बस लेकर अड्डे पहुंचे। सभी यात्रियों के उतरने के बाद परिचालक ने बस की जांच की, तो पिछली सीट पर एक यात्री मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर रोडवेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर यात्री को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के पास दिल्ली से फर्रुखाबाद तक का टिकट, एक मोबाइल फोन और कुछ रुपये मिले। एक लावारिस बैग में कपड़े और आधार कार्ड भी बरामद हुआ, जिस पर इदरीश मोहम्मद, निवासी भूसामंडी, फतेहगढ़ लिखा था। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि आधार कार्ड की जाँच के बाद फतेहगढ़ पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बस में मिले शव की पहचान इदरीश के रूप में की है। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
Gangrape, forced abortion and conversion: Assam Hindu girl files case in Amroha
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में असम की रहने वाली एक हिंदू युवती के साथ गैंगरेप, जबरन गर्भपात और धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया और बाद में निकाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता के मुताबिक पांच वर्ष पहले केरल के तिरुवनंतपुरम में उसकी मुलाकात अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के निवासी फरमान से हुई थी। उस समय फरमान वहां एक सैलून में काम करता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो फरमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात कराया गया। करीब छह माह पहले फरमान उसे अमरोहा जनपद में बछरायूं थाना क्षेत्र में स्थित अपने घर ले आया, जहां उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि फरमान, उसका भाई फैजान और जीजा सरफराज लगातार उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन मांस खिलाया गया और फरमान के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।0
0
Report
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुँचे हमीरपुर,केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे शंकराचार्य ।
Muskara, Uttar Pradesh:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुँचे हमीरपुर ! केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौमाता के प्राण, प्रतिष्ठा की रक्षा को लेकर निकाल रहे है यात्रा ! पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के बयान 14 साल बाद गाय काटने के मामले में कहा कि 14 साल तक इनके लिए माँ रहेगी बाद में सब्जी भाजी बन जाएगी,ये इनका हिंदुत्व है बंगाल के मुख्यमंत्री के बयान के बाद इनकी कलई खुल गई है, सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बोले रोड में नमाज वैसे भी नही पढ़नी चाहिए नमाज पवित्र जगह पर पढ़नी चाहिए, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोले कि सरकार के 12 साल हो जाय 25 साल हो जाय उनसे आशा थी कि गौमाता की रक्षा करेंगे आज तक गौमाता की रक्षा ही नही कर पाए, उन्ही के समय में गौमाता की बोटी बोटी करके बेचा जा रहा है, इनके समय में देश सबसे बड़ा गौ मीट निर्यातक बन गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद0
0
Report
मोहला में सरेंडर नक्सलियों के इनपुट पर कार्रवाई, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री नष्ट Naxal Materials
Mudiyal, Chhattisgarh:मोहला जिले में सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर गढ़चिरौली और बस्तर पुलिस-फोर्स ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नक्सल सामग्री, विस्फोटक, वर्दी और दैनिक उपयोग का सामान बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
