281001
CM योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा अर्चना
Mathura, Uttar Pradesh:CM योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सुबह पौने दस बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर ठाकुर केशवदेव की पूजा की इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर कान्हा की पूजा की और मंदिर प्रबंधन ने उन्हें प्रसादी पटका पहनाकर सम्मानित किया। सीएम ने योग माया मंदिर और भागवत भवन में भी युगल सरकार राधाकृष्ण की पूजा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, गडकरी ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया
Alwar, Rajasthan:दौसा हादसे के बाद केंद्र सरकार दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सतर्क हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। गडकरी का दौरा दिल्ली से कोटा तक एक्सप्रेसवे की स्थिति, निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए रखा गया। अलवर जिले में पिनान रेस्ट एरिया पर उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उनका स्वागत किया। बैठक में अलवर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला, एसपी सुधीर चौधरी सहित एनएचएआई और हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे। 1 जुलाई को दौसा क्षेत्र में हुए बस हादसे ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की है। ऑडिट के तहत एक्सप्रेसवे का पुनः ऑडिट कराया जा रहा है, जिसमें सड़क की स्थिति, ब्लैक स्पॉट, साइन बोर्ड, लाइटिंग, स्पीड कंट्रोल और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की जा रही है। हादसे से सबक लेते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाएगा, जैसे बेहतर साइन बोर्ड, फायर टेंडर और मल्टी-स्ट्रेचर एंबुलेंस की व्यवस्था ताकि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।0
0
Report
कटिहार नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप: जिलास्तर पर जांच शुरू
Katihar, Bihar:कटिहार नगर निगम मे गड़बड़ झाला - जांच में जुटी नगर विभाग. मेयर, उप मेयर सहित तत्कालीन सशक्त समिति के सदस्य पर भ्रष्टाचार का आरोप. नगर निगम में कर्मियों बहाली एवं अन्य कई बिंदु पर अनियमितता के आरोप में जांच. विभाग के निर्देश पर जिलास्तर पर जांच कराकर विभाग को रिपोर्ट समर्पित कर दिया गया. कटिहार नगर निगम से जुड़े इस मामले पर जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि कई बिंदुओं पर नगर निगम पर अनियमित के आरोप लगाते हुए विभाग को एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर विभाग के निर्देश पर जिलास्तर पर जांच कराकर विभाग को रिपोर्ट समर्पित कर दिया गया है. फिलहाल इसी पर आगे नगर विभाग के निर्देश पर कारवाई किया जाना है. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम में कर्मियों बहाली एवं अन्य कई बिंदु पर अनियमितता के आरोप में जांच हुई है जिसका रिपोर्ट नगर विभाग को भेजा जा चुका है बताते चले विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल की धर्मपत्नी उषा देवी अग्रवाल कटिहार के महापौर है. इनके अलावा उप महापौर मंजूर खान और तत्कालीन नगर निगम के सशक्त कमेटी पर भ्रष्टाचार का संगीन आरोप लगा है, जिसके आधार पर आगे जांच एवं विभाग के निर्देश पर आगे कार्रवाई की बात कह रहे है.0
0
Report
तेलंगाना में ₹10 के सिक्कों से ₹1.10 लाख का हीरो स्प्लेंडर खरीदना सुर्ख़ी बना
Hyderabad, Telangana:Telangana: In an unusual transaction, a resident of Velminedu village in Chityal mandal, Nalgonda Konde Raghupathi, purchased a Hero Splendor Plus motorcycle worth ₹1.10 lakh from Sri Vinayaka Motors in Chityal by paying the entire amount in ₹10 coins. Raghupathi brought 11,000 coins of ₹10 denomination to the showroom, leaving staff and customers surprised. The showroom employees spent considerable time counting the coins before completing the transaction. Despite the inconvenience, showroom owner Uppu Madhu said the payment was accepted as the coins are valid legal tenders issued by the Government of India.0
0
Report
Advertisement
मऊ में मसाला और मिठाई प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा, कीड़े रेंगते मिले, 11 नमूने सील
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II मंजूषा सिंह के नेतृत्व में टीम ने रतनपुरा स्थित 'तीर्थराज मसाले एण्ड फूड्स' निर्माण इकाई पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री के भीतर बेहद अस्वच्छकर और अस्वास्थ्यकर स्थितियां पाई गईं। मसालों के बोरों में नमी, जाले और कीड़े रेंगते हुए मिले। मौके पर मिलावट के लिए रखे गए 3 प्रतिबंधित अपमिश्रक रंग,मोनोसोडियम ग्लूटामेट और सफेद दानेदार पाउडर बरामद हुए। टीम ने मिलावट के संदेह में प्रतिष्ठान से कुल 11 नमूने संग्रहित किए। इनमें खुला व ब्रांडेड हल्दी पाउडर, खड़ी हल्दी, अदरक पाउडर, चाय मसाला, लाल मिर्च पाउडर, बेसन, चिकन मसाला, मोनोसोडियम ग्लूटामेट और सफेद दानेदार पाउडर शामिल हैं। इन सभी नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है वही स्वीट्स और अन्य मसाला इकाइयों पर भी कार्रवाई अभियान के तहत टीम ने शहादतपुरा स्थित 'राजवन्ती स्वीट्स' से काजू बर्फी एवं चन्द्रकला का नमूना लिया। इसके अलावा कोपागंज स्थित मसाला निर्माण इकाई 'चमन बहार मसाले' से मीट मसाला (ब्रांड-चमन बहार) का नमूना भी संग्रहित किया गया।0
0
Report
महराजगंज में बिजली बिल अचानक बढ़े, उपभोक्ता नाराज
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर लोड बढ़ाए जाने से महराजगंज में भी बिजली उपभोक्ता बेहद नाराज हैं। भीषण गर्मी के कारण जहां एक तरफ बिजली कटौती भी देखने को मिल रही है तो वहीं महाराजगंज के उपभोक्ता उदय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि उनका 1 किलोवॉट कनेक्शन है और जहां अप्रैल महीने में 3700 का बिल आया था तो वही मई महीने में ₹5200 का बिल आ गया जिससे कहीं ना कहीं इसका असर जेब पर पड़ा है और बिजली विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई संतुष्ट जवाब विभाग के द्वारा नहीं मिल रहा है। बिजली उपभोक्ता कृपा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी में एकाएक बिजली का बिल अधिक आने से जेब पर असर तो पड़ा है उन्होंने सरकार से अपील किया कि उपभोक्ता जितना खर्च करता है उतना ही बिल लीजिए वरना यह तो सीधे-सीधे लूट है।0
0
Report
भूषण गवई बोले: आज के नेता बदलाव लाते, समाज सुधारक बनाम राजनीतिज्ञ
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव आधीच्या काळामध्ये पुढारी हे राजकारणी कमी आणि समाज सुधारक जास्त राहत होते.. आधीच्या काळात राजकारणी एक समाजसेवक म्हणून देखील कार्य करायचे आताचा काळ बदललेला आहे काळानुसार फरक हा जाणवणार या शब्दात आजच्या पुढार्यांवर तसेच परिस्थितीवर भारताचे माजी सरन्यायाधीश भूषण गवई यांनी वक्तव्य केला आहे काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते स्वर्गीय मधुकरराव चौधरी यांच्या कार्यावर बोलताना माजी सरन्यायाधीश भूषण गवई यांनी ही जळगावात प्रतिक्रिया दिली आहे. मधुकरराव चौधरी यांच्या पुतळ्याच्या अनावरण सोहळ्यासाठी माजी सरन्यायाधीश भूषण गवई उपस्थित होते.. बाईट _भूषण गवई, माजी सरन्यायाधीश..0
0
Report
Advertisement
खंडवा ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, दो आरक्षक सस्पेंड
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन में फर्जीवाड़ा, दो पुलिस आरक्षक सस्पेंड. मंदिर के सुरक्षा गार्ड और फोटोग्राफर पर भी कार्रवाई. कलेक्टर बोले- जांच के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई. खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है. शीघ्र दर्शन के स्लॉट फुल हो जाने पर राजस्थान से आए श्रद्धालुओं के लिए फर्जी प्रोटोकॉल बनाने वाले मांधाता पुलिस थाना के दो आरक्षकों को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है. वहीं, इस मामले में शामिल मंदिर के सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं की फोटोग्राफी करने वाले एक स्थानीय फोटोग्राफर पर भी कार्यवाही की गई. मामले की जांच जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है. खंडवा मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर 11 श्रद्धालुओं से 13 हजार 200 रुपए की वसूली के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है. आरोप है कि मंदिर दर्शन के लिए ₹300 दान रसीद के आधार पर प्रोटोकॉल बुक किए जाते हैं लेकिन उस दिन सारे स्लॉट बुक होने के कारण इन पुलिसकर्मियों ने स्थानीय कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी प्रोटोकॉल बनाया था. डिप्टी कलेक्टर और प्रोटोकॉल अधिकारी मुकेश काशीव की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने मांधाता थाने के आरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर और अमन को लाइन अटैच कर दिया गया है. मामले में मंदिर के सुरक्षा गार्ड सुरेश मोरे और श्रद्धालुओं की फोटो खींचने वाले स्थानीय निवासी सचिन अग्रवाल पर भी कार्यवाही की गई. कलेक्टर ऋषव गुप्ता का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सिस्टम को और बेहतर करने के प्रयास जारी हैं. इधर, कार्रवाई के बाद मामले में नया मोड़ तब आया जब दोनों आरक्षकों की ओर से श्रद्धालुओं को वीडियो जारी कर अपने पक्ष में बयान देने और शिकायत वापस लेने का कथित प्रयास किया गया. इस वीडियो में श्रद्धालु कहते आ रहे हैं कि हमसे कोई पैसा नहीं लिया गया हमने प्रोटोकॉल खुद ही बुक कराया था. हालांकि प्रशासन ने जांच जारी रखने की बात कही है.0
0
Report
चंदौली में युवक ने अनोखे विरोध से प्रशासन का ध्यान खींचा
Noida, Uttar Pradesh:सिस्टम के खिलाफ चंदौली में एक युवक ने अनोखे ढंग से विरोध जाहिर किया...सड़क पर मलबे का ढेर लगा होने से नाराज युवक...नाले में ही उतर गया.... CLOSING PTC फिलहाल पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया है...लेकिन मलबा कब हटेगा ये अभी नहीं बताया गया है.0
0
Report
Muzaffarpur के रौतनिया डंपिंग यार्ड में अल्टीमेटम: 1 अगस्त से कचड़ा नहीं गिरेगा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मड़वन रौतनिया स्थित कचड़ा डंपिंग यार्ड का स्वच्छता निदेशक सह अपर सचिव विजय मीणा ने निरीक्षण किया और एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने और आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का आश्वासन दिया है। वही नगर आयुक्त को आसपास के इलाके में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का भी आदेश दिया है ताकि आम जनता को मक्खी और मच्छरों से राहत मिल सके। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय जदयू विधायक इंजीनियर अजीत कुमार ने अधिकारियों के सामने ही अल्टीमेटम दिया कि निष्पादन कार्य में 31 जुलाई तक संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर एक अगस्त से किसी भी परिस्थिति में यहां कचड़ा नहीं गिरने देने की चेतावनी दी है। विधायक ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रशासन के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. विधायक ने यह बात स्वच्छता निदेशक सह अपर सचिव विजय मीणा के समक्ष स्थानीय लोगों एवं समर्थकों की मौजूदगी में कही. विधायक ने कहा कि पूरे मुजफ्फरपुर शहर का कचड़ा वर्षों से रौतनिया में डंप किया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों का जीवन दूभर हो गया है. दुर्गंध, मक्खियों और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषित वातावरण के कारण आसपास के दर्जनों गांवों में सामाजिक जीवन भी प्रभावित हुआ है और विवाह जैसे रिश्तों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई विद्यालयों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में तत्कालीन डीएम सुब्रत कुमार सेन ने स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र कचड़ा निष्पादन का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं हो सका. नगर निगम की समयसीमा भी विफल रही, जिसके बाद विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में उन्होंने प्रधान सचिव के समक्ष इस समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई थी. विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा एवं प्रधान सचिव के निर्देश पर स्वच्छता निदेशक सह अपर सचिव विजय मीणा तथा नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया. विजय मीणा ने स्वीकार किया कि यहां लगभग एक लाख मीट्रिक टन कचड़ा जमा है और इससे स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि कचड़ा निष्पादन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है तथा आवश्यक मशीनें भी पहुंच चुकी हैं. मौसम अनुकूल रहने पर एक सप्ताह के भीतर कार्य तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि यहां आधुनिक एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट स्थापित किया जाएगा, जहां सूखे और गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण होगा. गीले कचरे से गैस तैयार कर तेल कंपनियों को उपलब्ध कराने की भी विभागीय योजना है. अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश शांत हुआ.0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी थाना फूलबेहड़ गोवंश मामले में पुलिस की कार्रवाई दो हिरासत में, जांच जारी।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी थाना फूलबेहड़ में नियामतपुर गोवंशीय प्रकरण में हिंदू संगठनों की मांग के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को हिरासत में ले लिया है, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया संबंधित मामले की जांच के लिए टीम में गठित कर दी गई है साक्ष के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, मामले में स्थिति सामान्य बनी हुई है।0
0
Report
बीजेपी कार्यालय के दरवाजे खुलने से कार्यकर्ताओं के तबादले तेज
Jaipur, Rajasthan:तबादलों में पहली बार बीजेपी कार्यालय की धमक दिखाई दे रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों को खास ध्यान रखा जा रहा है। पसंदीदा जगहों पर तबादलों के लिए एक महामंत्री तक को जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दावा है कि बीजेपी कार्यालय सेवा केंद्र है, पावर सेंटर नहीं है। सत्ता और संगठन के बीच इस बार तबादलों ने समन्वय की नई इबारत लिख दी है। ये शायद पहला मौका है जब बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी मुख्यालय के लिए दरवाजे खोल दिये हैं। मंत्री ने अगर नजरंदाज किया,तो फिर पार्टी मुख्यालय कार्यकर्ताओं की उम्मीद का नया ठिकाना है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बाकायदा तबादला आवेदन लेने का जिम्मा सौंपा है। कैलाश मेघवाल को पार्टी कार्यालय में उमड़ने वाली भीड़ और पार्टी से जुड़े नेताओं को ट्रांसफर एप्लीकेशन थमा रहे हैं। कैलाश मेघवाल संबंधित महकमों से जुड़े मंत्रियों को तबादला एप्लीकेशन भिजवा रहे हैं; उनका दावा है कि जो पार्टी का कार्यकर्ता है, जरूरतमंद है, उसके तबादले के लिए कोशिश की जा रही हैं ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल हाई रहे।0
0
Report
वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का उद्घाटन, कर्मचारियों को शॉर्ट-टर्म लोन का लाभ
Raipur, Chhattisgarh:वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ समारोह सरकारी कर्मचारियों को सरकार की सौगात अब मिलेगा शर्ट टर्म लोन Cm साय ने किया उद्घाटन0
0
Report
Advertisement
जननायक के स्वस्थ सपने को दे रहे आकार: डाॅ संजय सिंह
Mau, Uttar Pradesh:19वीं पुण्यतिथि पर 19 लोगों की आंखों का हुआ निःशुल्क आपरेशन, 84 की जांच मऊ/बलियाः वैश्विक स्तर पर अपने प्रभावी व्यक्तित्व की छाप छोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का अपने क्षेत्र से बहुत ही गहरा लगाव था। अपने पैतृक गांव में बड़े चिकित्सालय की नींव रखा। वर्षों तक बंद रहने वाले इस चिकित्सालय को शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम उनके सपनों को आकार दिया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के साथ ही जनरल मेडिसीन, गाइनी, बाल रोग, नेत्र रोग, डायलिसिस, सर्जरी जैसे विभाग क्रियाशील हो गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके सपने को बोने लिए हम प्रतिबद्व है। संस्थान निदेशक, प्रसिद्व चिकित्सक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार बुधवार को जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी पर व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल में लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वह बोल रहे थे। मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने कहा कि आर्थिक रुप से पिछड़े इस क्षेत्र में जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल के माध्यम से बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर सर्वोत्तम उपचार किया जा रहा है। शिविर में 19 लोगों के आंखों का निःशुल्क आपरेशन करने के साथ ही 84 लोगों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान स्माईल टेªन संस्था द्वारा कटे होंठ व तालु सहित त्वचा रोगियों की जांच की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह, गुणवत्ता प्रबंधक सुष्मिता सिंह, डाॅ एसपी सिंह, डाॅ मालविका राय, डॉ विनिता सिंह, अमन प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।0
0
Report
बाराबंकी मदरसा दारुल उलूम पर जाँच के आदेश: फर्जी समिति व नियुक्तियों के आरोप
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में मदरसे पर शिकंजा, फर्जी समिति और नियुक्तियों के आरोप, शासन ने बैठाई जांच -बाराबंकी जिले के राज्यानुदानित मदरसा दारुल उलूम, पीरबटावन में कथित अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। फर्जी प्रबंध समिति के गठन, अवैध नियुक्तियों, वित्तीय गड़बड़ियों और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे आरोपों की जांच अब दो सदस्यीय समिति करेगी। हालांकि मदरसा प्रबंधन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। -बाराबंकी के मदरसा दारुल उलूम, पीरबटावन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मदरसे में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। मामला उस वक्त सामने आया जब थाना सफदरगंज क्षेत्र के कस्बा रसौली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट मोहम्मद तल्हा अंसारी ने 25 मई 2026 को प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग को शिकायत भेजी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मदरसे में फर्जी प्रबंध समिति का गठन, अवैध नियुक्तियां, वित्तीय अनियमितताएं और आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसी कई गंभीर अनियमितताएं हैं। -शिकायत का संज्ञान लेते हुए अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय को मामले की जांच कर बिंदुवार रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश के बाद निदेशक शीलधर सिंह यादव ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति को शिकायतकर्ता का पक्ष सुनने, संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच करने तथा साक्ष्यों का परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। -वहीं, जब इस मामले में मदरसा प्रबंधन से जानकारी ली गई तो मदरसा दारुल उलूम पीरबटावन के प्रिंसिपल मोहम्मद इलियास ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि मदरसे की व्यवस्थाएं नियमों के अनुसार संचालित की जा रही हैं। फिलहाल मामले में जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मदरसे की व्यवस्थाओं को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बस्ती में ट्रक से सरिया चोरी: 24 घंटे में चार गिरफ्तार, 14 क्विंटल बरामद
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ट्रक से सरिया चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 क्विंटल चोरी का सरिया भी बरामद किया है। पुरानी बस्ती पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस गैंग का पर्दाफाश हुआ है। बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट के पास खड़े ट्रक से सरिया चोरी की घटना सामने आई थी। मामले में थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बस्ती-गोरखपुर लेन के अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए कुल 28 बंडल सरिया, जिसका वजन करीब 14 क्विंटल बताया जा रहा है, बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद सरिया उसी ट्रक से चोरी किया गया था जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में ट्रक चालक रवि सिंह, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के शुभम चौधरी, गयासुद्दीन और सुरेश शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया。 सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि चार शातिर सरिया चोरों को अरेस्ट किया गया है इनके पास से चोरी की सरिया बरामद की गई है, पकड़े गए अभियुक्तों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। बाइट सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ0
0
Report
Advertisement
