Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा के अहोई अष्टमी मेले में आवारा सांड घुसने से हड़कंप, प्रशासन पर सवाल

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 14, 2025 05:35:03
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा-अहोई अष्टमी मेले में बड़ी लापरवाही, हजारों की भीड़ में घुसा आवारा साँड़, मचा हड़कंप! मथुरा-ब्रज के प्रसिद्ध राधाकुंड में अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर देर रात हुए मध्यरात्रि स्नान के दौरान प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। संतान प्राप्ति की कामना लिए देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक एक आवारा साँड़ घुस गया, जिससे मेला क्षेत्र में जबरदस्त दहशत और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि साँड़ को बेतहाशा भागते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालाँकि, स्थानीय लोगों और कुछ पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से साँड़ को बाहर निकाला गया, जिससे राधाकुंड मेले के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यह घटना गोवर्धन पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत की गंभीर कोताही को दर्शाती है। हाल ही में, जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मेले से पहले क्षेत्र के सभी आवारा पशुओं को एक सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और कोई अनहोनी न हो। लेकिन, इन निर्देशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि नगर पंचायत राधाकुंड प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति کی, जिसका नतीजा यह हुआ कि आस्था के इस महासागर में हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इस बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ABAnnu Babu Chaurasia
Oct 14, 2025 08:36:10
Etawah, Uttar Pradesh:एंकरइंट्रो:इटावा जनपद के बहुचर्चित चोटी कांड मामले में इटावा पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्त गगन यादव को मेरठ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभियुक्त गगन यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। वी. ओ.:-इटावा जनपद के थाना बकेवर इलाके के दादरपुर गांव में बीते 26 जून को कथावाचक की चोटीकांड के बाद में एक संगठन के द्वारा क्षेत्र में बलवा तोड़फोड़ पुलिस पर पथराव किया गया था इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए 19 उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया था 14 वाहनों को जब्त किया गया था जांच में इस पूरे मामले में उपद्रव करने वाला मेरठ का रहने वाला गगन यादव को चिन्हित किया था लेकिन पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा था लेकिन इटावा पुलिस ने सूचना के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता गगन यादव को मेरठ से गिरफ्तार किया था,जिसके बाद गगन यादव को इटावा लेकर पहुंची पुलिस कहा ओर मेडिकल परीक्षण कराते हुए न्यायालय में पेश किया गया उसके बाद जेल भेज दिया गया है। जिसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही है। बाइट:-श्रीशचंद्र -अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 14, 2025 08:35:54
Bahraich, Uttar Pradesh:आदमखोर भेड़िये से लड़कर कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, सामने आयी वफादारी की मिसाल, यूपी के बहराइच जिले में जहां एक ओर आदमखोर भेड़िये का आतंक कायम है, वहीं दूसरी ओर एक जानवर ने अपने मालिक की जान बचाकर वफादारी की मिसाल पेश की है, मामला कैसरगंज क्षेत्र के बभनन पुरवा गांव की है, जहाँ के रहने वाले प्रदीप पाल शौंच क्रिया के लिये खेत की तरफ गये हुये थे, तब ही आदमखोर भेड़िये ने उनपर हमला कर दिया; गनीमत ये रही कि उनके साथ उनका पालतू कुत्ता छोटू भी मौके पर मौजूद था; जैसे ही नरभक्षी भेड़िये ने प्रदीप पाल पर अटैक किया, छोटू नाम का पालतू कुत्ता भेड़िये से भिड़ गया और भेड़िया जंगल की ओर भाग गया, जिसके चलते प्रदीप पाल की जान बच गयी; गांव में कुत्ते की वफादारी की चर्चा गरम है
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Oct 14, 2025 08:35:41
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Oct 14, 2025 08:35:37
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में साल 2016 में छठा वित्त आयोग लागू हुआ था और साल 2026 में अब दोबारा से नया वित्त आयोग लागू होने वाला है। लेकिन प्रदेश की सरकार के द्वारा अभी तक हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों को छठे वित्त आयोग के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित रखा गया है। जिस कारण आज प्रदेश में एक लाख 78000 पेंशनर सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा पेंशनरों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। तो वहीं सरकार को भी चेतावनी दी गई कि अगर जल्दी उनकी मांगे पूरी नहीं की गई। तो राज्य स्तर पर सभी पेंशनर्स मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने बताया कि कई पेंशनर तो ऐसे हैं जिनका डीए आज 20 लाख रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि बजट के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि उन्हें तीन प्रतिशत डीए जारी किया जाएगा। लेकिन अप्रैल माह भी खत्म हो गया और अब अक्टूबर माह भी खत्म होने वाला है। लेकिन अभी तक तीन प्रतिशत डीए भी पेंशनरों को जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आज बुजुर्ग पेंशनर अपने मेडिकल बिलों की रिवर्समेंट के लिए भी ठوकर खा रहे हैं। पेंशनरों को अपनी बीमारी के इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। लेकिन उनके मेडिकल बिल भी रिवर्समेंट नहीं किया जा रहे हैं। सेस ठाकुर ने कहा कि वही केंद्र सरकार के द्वारा भी पेंशनरों के लिए नई अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत साल 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को नए वित्त आयोग में कोई भी लाभ नहीं दिए जाएंगे। जो की बिल्कुल ठीक नहीं है। सेस राम ठाकुर ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है और आग्रह किया गया है कि पेंशनरों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। बाइट - सेस राम ठाकुर अध्यक्ष सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 14, 2025 08:35:24
Khordha, Odisha:ଜିଲ୍ଲାରେ କାମ ମିଳିବା ସାତ ସପନ : ଅନ୍ୟ ରାଜ୍ୟରେ ଦାଦନ ଖଟିବାକୁ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ଧାଡ଼ି ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଦାରିଦ୍ର‌୍ୟ ସୀମାରେଖ ତଳେ ବସବାସ କରୁଥିବା ପରିବାର ଗୁଡ଼ିକୁ କାମଧନ୍ଦା ଯୋଗାଇ ଦେବାକୁ ସରକାର ଅନେକ ଯୋଜନା ହାତକୁ ନେଇଛନ୍ତି । ମାତ୍ର ଅମଲାତାନ୍ତ୍ରିକ ମାନଙ୍କ ଆନ୍ତରିକତାର ଅଭାବ ଯୋଗୁଁ ଯଥେଷ୍ଠ ପରିମାଣର କାମ ମିଳୁନଥିବାରୁ ପରିବାରର ସମସ୍ତେ ଦାଦନ ଶ୍ରମିକ ଭାବେ ରାଜ୍ୟ ବାହାରକୁ ଯିବାକୁ ପସନ୍ଦ କରୁଛନ୍ତି । ଫଳରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧାରୋଡ଼, ନିରାକାରପୁର, ବାଲୁଗାଁ, ଭୁଷୁଣ୍ଡପୁର ପ୍ରମ୍ମୁଖ ରେଳ ଷ୍ଟେସନମାନଙ୍କରେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ଶହ ଶହ ସଂଖ୍ୟାରେ ଦାନନ ଖଟିବା ପାଇଁ ରାଜ୍ୟ ବାହାରକୁ ଏପରିକି, ପାସପୋର୍ଟ ବାହାରକରି ଶ୍ରମିକ ଭାବେ କାମ କରିବା ପାଇଁ ଦେଶ ବାହାରକୁ ଯାଉଥିବା ଜଣାଯାଇଛି । ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାରେ ଏହି ଦାଦନ ଶ୍ରମିକ ସମସ୍ୟା ଗତ କିଛି ବର୍ଷ ହେବ ମୁଣ୍ଡ ଟେକିଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଏଥିପ୍ରତି ପ୍ରଶାସନ କିମ୍ବା ଶ୍ରମ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ କୌଣସି ଧ୍ୟାନ ଦିଆଯାଉ ନଥିଲା ଭଳି ମନେ ହେଉଛି । ପରିବାରର ଭରଣ ପୋଷଣ ପାଇଁ ଗାଁ, ଗଣ୍ଡା ଛାଡ଼ୁଥିବା ବ୍ୟକ୍ତିମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରୁ ଅନେକ ମାଲିକମାନଙ୍କ ନିର୍ଯ୍ୟାତନାର ଶିକାର ହେଉଥିବା ବେଳେ, ଆଉ କେତେକ ଉପଯୁକ୍ତ ମଜୁରୀ ପାଉନାହାନ୍ତି । ଗତ ଦୁଇ ତିନି ବର୍ଷ ମଧ୍ୟରେ ୪ରୁ୮ ଜଣ ଦାଦନ ଖଟିବାକୁ ଯାଇଥିବା ଶ୍ରମିକଙ୍କର କୌଣସି ଖୋଜ ଖବର ମଧ୍ୟ ନାହିଁ । ଏହା ସତ୍ତ୍ୱେ ଦିନକୁ ଦିନ ଦାଦନ ଖଟିବାକୁ ଜିଲ୍ଲାର ବହୁ ଶ୍ରମିକଙ୍କର ସୁଅ ଛୁଟୁଛି । ଏବେର ପରିସଂଖ୍ୟାନ ଅନୁଯାୟୀ ୫୦% ଅଧିକ ପରିବାର ଦାରିଦ୍ର‌୍ୟ ସୀମାରେଖା ତଳେ ବସବାସ କରନ୍ତି । ସେମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରୁ ଅନେକ କୃଷକ ପରିବାରର ଅଟନ୍ତି । ଜିଲ୍ଲାରେ କୃଷିକୁ ଛାଡ଼ି ଶ୍ରମିକ ଭାବେ ପ୍ରାୟ ୫୦ହଜାରରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଲୋକ ଜୀବିକା ନିର୍ବାହ କରନ୍ତି । ସରକାରଙ୍କ ବିଭିନ୍ନ ଉନ୍ନୟନ କାମରେ ଏମାନଙ୍କୁ ସାମିଲ କରିବାର ନିୟମ ଥିଲା ବେଳେ, ଅନେକ ରାସ୍ତାଘାଟ ଓ ବନ୍ଧବାଡ଼ କାମରେ ମଣିଷ ବଦଳରେ ମେସିନ୍ ହିଁ କାମ କରୁଛି । ଫଳରେ ଶ୍ରମିକମାନେ କାମ ନପାଇ ସୁରାଟ, āନ୍ଦ୍ରପ୍ରଦେଶ, ବିହାର, କଳିକତା, ଶିମଲା ଆଦି ସ୍ଥାନମାନାନକୁ କାମଧନ୍ଦା ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲାର ବାଣପୁର, ବାଲୁଗାଁ, ଜଙ୍କିଆ, ମଳିପଡ଼ା, ନିରାକାରପୁର, ଟାଙ୍ଗୀ, ବୋଲଗଡ଼, ବେଗୁନିଆ, ହଳଦିଆ ଆଦି ଅଞ୍ଚଳରୁ ହଜାର ହଜାର ଶ୍ରମିକ ଯାଉଛନ୍ତି । ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳରେ ଥିବା ଠିକାଦାର ଓ ଖାତାଦାରମାନେ ବେଆଇନ ଭାବେ ଏହି ଶ୍ରମିକ ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରଲୋଭିତ କରି ବାହାରକୁ ନେଉଛନ୍ତି । କାମଧନ୍ଦା ନଥିବା ଓ ଅଧିକ ମଜୁରୀ ଲୋଭରେ ବହୁ ବ୍ୟକ୍ତି ଦାଦନ ଯିବାକୁ ବାଧ୍ୟ ହେଉଛନ୍ତି । ଜିଲ୍ଲାରୁ ପ୍ରାୟ ୫ରୁ୧୦ହଜାର ବ୍ୟକ୍ତି ଦାଦନ ଶ୍ରମିକ ଭାବେ ରାଜ୍ୟ ਬାହାରକୁ ଯାଉଥିବା ଏକ ବେସରକାରୀ ସର୍ଭେରୁ ଜଣାପଡ଼ିଛି । ବାଲୁଗାଁ, ଜଟଣୀ ଓ ନିରାକାରପୁର ରେଳଷ୍ଟେସନରୁ ଦୈନିକ ଶହ ଶହ ଶ୍ରମିକ ଦାଦନ ଖଟିବାକୁ ବାହାର ରାଜ୍ୟକୁ ଯାଉଥିବାର ଦେଖିବାକୁ ମିଳୁଛି ।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 14, 2025 08:35:06
Bhagalpur, Bihar:
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Oct 14, 2025 08:33:37
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Oct 14, 2025 08:33:28
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के जिला न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता पर तीन लोगों ने बनके से जानलेवा हमला कर दिया। विषय विकट, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनंद-पणन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मौके पर दो आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल बरखंडी गांव निवासी अधिवक्ता ओमपाल वर्मा हत्या के एक मामले में आरोपी हैं और आज तारीख पर कोर्ट आए थे। इसी दौरान जैसे ही अधिवक्ता सिविल बार में वकील के पास जा रहे थे, तभी वादी पक्ष के ब्रजनन्दन, सुरेंद्र व जसपाल ने बनके से हमला कर दिया। बताया जा रहा आरोपियों ने छतरी में छुपा कर बनका लाए थे। आरोपियों ने ताबड़तोड़ अधिवक्ता पर वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। शोर सुनकर अधिवक्ता दौड़े तो आरोपी भागने लगे, जिनमें दो लोग मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं व पुलिस ने पकड़ लिया। गंभीर हालत में अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा भी पहुंचे जहाँ उन्होंने घायल का हाल जाना और कोर्ट पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा 2022 में बरखंडी गांव में एक हत्या हो गई थी जिसमें अधिवक्ता ओमपाल वर्मा आरोपी हैं और आज मुकदमे की तारीख थी तभी यह घटना घट गई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।बाइट- अभिषेक यादव एसपी पीलीभीतबाइट- घायल अधिवक्ता ओमपाल वर्माबाइट- विमल कुमार स्थानीय अधिवक्ता
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Oct 14, 2025 08:32:57
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली/ उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में अमेश (सीबकथोर्न) काफी मात्रा में पाया जाता है। अमेश में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं, स्वास्थ्य के लिए इसके कई फायदे बताए जाते हैं। चमोली के लोगों द्वारा अमेश से जूस, चटनी, जैम आदि बनाकर बेचा जाता है; जूस की डिमांड बहुत है लेकिन उपलब्धता कम है। नीति घाटी के जेलम तथा बद्रीनाथ के पास जंगल में अमेश का बड़ा पौधा है। अमेश को होम्योपैथिक दवाइयों व सौंदर्य प्रसाधनों में भी उपयोग किया जाता है। चमोली में कई लोग अमेश का जूस निकालकर दो हजार रुपये प्रति लीटर बेचते हैं। इसके सही उपयोग और जानकारी से आय का स्रोत बनाया जा सकता है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top