281204
मथुरा जिला कारागार में कैदियों के लिए की गई अलाव की व्यवस्था
Raya, Saras, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद में जिस तरह सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है.उसे ध्यान में रखते हुए मथुरा जिला कारागार में वृद्ध महिला- पुरुष बंदियों के लिए ठंड से बचाव हेतु सभी बैरिकों में अलाव की व्यवस्था की गई. तथा कुछ ऐसे बंदी जिनकी परिजनों से कोई मुलाकात नहीं हो पाई हो है,उन्हें ठंड से बचाव के लिए जिला कारागार की तरफ से कंबल वितरण किए गए.वही जनपद के समाजसेवियों के सहयोग से कैदियों को सर्दी से बचाव को गर्म वस्त्र इत्यादि वितरण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज में Asia Cup जीत के बाद लोग तिरंगे के साथ जश्न मनाते दिखे
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद संगम नगरी में जश्न, भारत की जीत के बाद पटाख़े फोड़कर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न, सिविल लाइंस इलाके में खेल प्रेमियों ने जीत का मनाया जश्न, हाथों में तिरंगा और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ जश्न मनाया गया。0
0
Report
शाजापुर के दो ग्राम पंचायत उपचुनाव के रिजल्ट शांतिपूर्ण ढंग से घोषित
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जनपद पंचायत के अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया मात्र एक घंटे में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद हुई मतगणना में पनवाड़ी और पतोली ग्राम पंचायत के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। पनवाड़ी ग्राम पंचायत: पनवाड़ी में त्रिकोणीय और कड़े मुकाबले के बीच मंजुलता पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मंजुलता पाटीदार को कुल 1,416 वोट मिले, जबकि उनकी निकटতম प्रतिद्वंद्वी सीमा बालकृष्ण को 1,179 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मंजुलता पाटीदार ने 237 वोटों के अंतर से विजय हासिल की। चुनाव में तीसरे स्थान पर रहीं निर्मला हाड़ा पाटीदार को 561 वोट मिले, वहीं 22 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना। पतोली ग्राम पंचायत: पतोली ग्राम पंचायत में मुकाबला बेहद रोचक रहा, जहाँ दिलीप चावड़ा (राजपूत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर जीत हासिल की। दिलीप चावड़ा को कुल 636 वोट मिले, जबकि महेंद्र को 570 वोट प्राप्त हुए। इस सीधे मुकाबले में दिलीप चावड़ा ने 66 वोटों के अंतर से जीत کا پرچم लहराया। पतोली में 19 वोट नोटा खाते में गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और दोनों ही पंचायतों में शांतिपूर्ण माहौल में वोट डाले गए व परिणाम घोषित किए गए。0
0
Report
RAS अधिकारियों के तबादले: जयपुर समेत कई जिलों में बड़ा बदलाव
Jaipur, Rajasthan:deepak goyal big जयपुर-15 RAS अधिकारियों का तबादला नरेन्द्र पाल सिंह-अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जैसलमेर。 अनिल कुमार पूनिया-रजिस्ट्रार, गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा。 सुरेश चौधरी-उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर。 अवि गर्ग-रजिस्ट्रार, जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय,जयपुर。 सुरेंद्र प्रसाद-उपखंड अधिकारी, नारायणपुर。 सुनील शर्मा-I को शासन उप सचिव, सहायता विभाग, जयपुर。 दिनेश शर्मा-उपखण्ड अधिकारी , शाहाबाद (बारां) लागूया。 रवि कुमार-सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, करौली。 शिव राज मीणा को उपखण्ड अधिकारी, सवाईमाधोपुर लगाया。0
0
Report
Advertisement
कनाडा में रंगदारी के आरोप: भारतीय मूल के कारोबारियों पर हमला, 5 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारियों से रंगदारी का बड़ा खेल, एक भारतीय समेत 5 गिरफ्तातारRCMP ने एक भारतीय नागरिक समेत भारतीय मूल के चार कनाडाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर रंगदारी, फायरिंग, आगजनी और विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप हैं। RCMP के मुताबिक इस मामले की जांच पिछले साल जून में शुरू हुई थी। जांच तब अपने हाथ में ली गई जब भारतीय मूल के कई कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकियां मिलने लगीं। इसी जांच के दौरान एक ऑटो डीलरशिप के सह-मालिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारियों ने बताया कि उनसे बड़ी रकम की रंगदारी मांगी गई थी। मामला सिर्फ धमकियों तक सीमित नहीं रहा। पुलिस के मुताबिक कारोबारियों की Surrey और Langley स्थित डीलरशिप पर दो बार निशाना बनाकर हमला किया गया। एक जगह आगजनी की गई और दूसरी घटना में गोलीबारी की गई। RCMP ने कहा कि इन घटनाओं से साफ है कि रंगदारी के पीछे जुड़े लोगों ने धमकी को हिंसा में बदला था। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में Saket Singla एक भारतीय नागरिक है। उस पर रंगदारी मांगने, फायरिंग करने, दो मामलों में आग या विस्फोट के जरिए संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और संपत्ति को नष्ट करने या नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ फेंकने के आरोप हैं। RCMP के मुताबिक Singla को 1 अक्टूबर 2026 को Toronto पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है। इसके अलावा 24 साल के Sahil, जो Surrey का रहने वाला है, पर रंगदारी, आग या विस्फोट के जरिए संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और प्रतिबंधित हथियार को अवैध तरीके से ट्रांसफर करने के दो आरोप लगाए गए हैं। 24 साल के Simranjeet Singh, निवासी Surrey, पर रंगदारी के साथ-साथ किसी जगह या व्यक्ति की तरफ लापरवाही से फायरिंग करने के दो मामले, आगजनी के दो मामले और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ फेंकने का आरोप है। RCMP के मुताबिक बाकी आरोपियों को Surrey से गिरफ्तार किया गया और सभी हिरासत में हैं। ये गिरफ्तारियां RCMP के Project E-PURSUANCE के तहत की गईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने कुछ नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं, जिनमें संदिग्ध फेंटेनाइल, कोकीन और अफीम शामिल हैं। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले को कनाडा में रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क के नजरिए से देख रही हैं। कनाडा की Canada Border Services Agency यानी CBSA ने भी पिछले महीने बताया था कि 3 सितंबर 2026 तक 188 ऐसे लोगों के खिलाफ removal orders जारी किए गए हैं, जिनके कथित तौर पर भारतीय गैंगस्टरों से संबंध बताए गए हैं। इनमें ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं। CBSA के मुताबिक इन 188 लोगों में से 111 लोगों को कनाडा से हटाया जा चुका है। CBSA ने हाल की चार अलग-अलग कार्रवाइयों का भी जिक्र किया है। इनमें Palwinder Singh नाम के एक विदेशी नागरिक को 2025 में रंगदारी से जुड़े एक शूटिंग मामले से जोड़ा गया था। Immigration and Refugee Board ने उसे ऐसी आपराधिक संगठन की सदस्यता के आधार पर कनाडा में inadmissible माना, जो रंगदारी से जुड़ी हिंसा में शामिल था। इसके बाद उसे कनाडा से hटा दिया गया। इसी तरह Jasmer Singh को कनाडा में forcible confinement के मामले में दोषी ठहराया गया था। उसे गंभीर आपराधिकता के आधार पर inadmissible पाया गया और deportation order के बाद कनाडा से बाहर भेज दिया गया। Amitoz Bajwa को भी ऐसे संगठन की सदस्यता के आधार पर कनाडा में inadmissible पाया गया, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। उसका नाम हथियारों से जुड़ी गतिविधियों और रंगदारी से जुड़े शूटिंग मामले से भी जोड़ा गया था। उसे भी कनाडा से हटा दिया गया। Sahibjot Singh को भी ऐसे संगठन से जुड़े होने के आधार पर inadmissible पाया गया। CBSA के मुताबिक उसने खुद ऐसे अपराध करने की बात स्वीकार की थी, जो उस संगठन की आपराधिक गतिविधियों का हिस्सा थे। इसके बाद उसे भी कनाडा से बाहर भेज दिया गया। इन मामलों से यह सामने आता है कि कनाडा की जांच और इमिग्रेशन एजेंसियां रंगदारी, हथियारों, आगजनी, गोलीबारी और संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज कर रही हैं। RCMP की ताजा कार्रवाई में एक भारतीय नागरिक समेत पांच गिरफ्तारियां और हथियारों व संदिग्ध ड्रग्स की बरामदगी हुई है, जबकि CBSA की कार्रवाई में कथित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े विदेशी नागरिकों के खिलाफ removal और deportation की प्रक्रिया अपनाई गई है.0
0
Report
आगर मंडी में भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने चक्काजाम किया
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा की कृषि उपज मंडी में आज फसल का भुगतान नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नीलामी के बाद नगद भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने पहले मंडी का मेन गेट बंद किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसान छावनी नाका चौराहे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। आगर कृषि उपज मंडी में फसल बेचने के बाद भुगतान को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। किसानों का आरोप है कि वे भारी भाड़ा खर्च कर अपनी उपज मंडी लेकर आते हैं, लेकिन नीलामी के बाद उन्हें नगद भुगतान नहीं किया जा रहा। इसके बजाय चेक या आरटीजीएस के जरिए भुगतान की बात कही जा रही है। इसी बात से नाराज किसानों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए छावनी नाका चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीएम कमल मंडलोई ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि बैंकों में उपलब्ध कैश के आधार पर किसानों को तत्काल नगद भुगतान कराने की व्यवस्था की जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।0
0
Report
बेतिया के गौनाहा में बेलवा बहुवरी गांव का बच्चा नदी में डूबा; खोज जारी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है, गौनाहा के बेलवा बहुवरी गांव में एक बच्चा हड़बोड़ा नदी में डूब गया है। स्थानीय गोताखोर बच्चे की तलाश कर रहे हैं; SDRF को सूचना दे दी गई है और अधिकारीय टीम पहुँच गई है। बताया जा रहा है कि जिउतिया पर्व के दौरान मां के साथ बच्चा नहाने गया था और नहाते समय डूब गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में 16 अक्टूबर तक चलेगा सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान
Hanumangarh, Rajasthan:सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान शुरू, जंक फूड से दूरी का संदेश: हनुमानगढ़ में 16 अक्टूबर तक चलेगा, बच्चों को पौष्टिक खाने के प्रति जागरूक करेंगे हनुमानगढ़ में 'सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान' अभियान शनिवार से शुरू हुआ, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसका मकसद लोगों को सुरक्षित व पौष्टिक खाने के प्रति जागरूक करना है। चिकित्सा विभाग जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। अभियान की शुरुआत जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा दल ने छात्राओं को पौष्टिक खाने व पैकेटबंद फूड से बचने की सलाह दी। सीएमएचओ ने मिड-डे मील की भी जांच की। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 'ईट राइट स्कूल्स' अभियान जिला कलेक्टर के नेतृत्व में चल रहा है। छात्राओं को फूड लेबल पढ़ने, हेल्दी टिफिन बनाने व हाथ धोने की जानकारी दी गई। एक छात्रा को 'ईट राइट स्कूल' की ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया। अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों को स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक करना है। उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नांदेवाल ने जंक फूड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता जताई।0
0
Report
MDM चावल बाजार में बिकने पर ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में मासूमगंज प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील का चावल दुकान में बेचे जाने का मामला सामने आने के बाद हंगामा मच गया। रसोइया दो अक्टूबर को छुट्टी के दिन स्कूल में रखे एमडीएम के चावल को बाजार में बेचने जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। ग्रामीणों को वीडियो बनाते देखकर प्रधानाध्यापिका वहाँ से निकल गईं। इस दौरान ग्रामीणों और स्कूल के रसोइया के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। वहीं स्कूल के एक छात्र ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी ई-रिक्शा पर लादकर नौ बोरा चावल स्कूल से बाहर ले जाया गया था। वहीं चोरी पकड़े जाने पर रसोइए ने बताया कि वह छुट्टी के दिन स्कूल में सफाई करने गई थी। सफाई की मजदूरी के बदले प्रधानाध्यापिका ने उसे एक बोरा चावल दिया था। ग्रामीणों ने एमडीएम चावल के बाजार में बेचे जाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
महराजगंज में कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह की शुरुआत
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज में कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह की शुरुआत की है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों ने अंबेडकर प्रतिमा के सामने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे सप्ताह लोकतंत्र और मताधिकार को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाइट- विजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चौक पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS)* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *प्रकरण का विवरण-* दिनांक 24.09.2026 को थाना चौक पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षीगण मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर जंगल की ओर ले गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-174/2026, धारा 137(2), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना चौक पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद किया गया। *पीड़िता के बयान अंतर्गत धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 137(2), 70(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5G/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तलाश की जा रही थी।* इसी क्रम में दिनांक 03.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चौक पुलिस द्वारा पिपरिया चौराहा से मुकदमे में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* 1. सिकंदर पुत्र दूधनाथ, उम्र करीब 25 वर्ष 2. राकेश पुत्र पंचम, उम्र करीब 28 वर्ष 3. दिलीप पुत्र नंतू, उम्र करीब 26 वर्ष *निवासीगण-* 28 नर्सरी, नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज। *गिरफ्तारी का स्थान एवं समय-* *स्थान-* पिपरिया चौराहा, थाना चौक, जनपद महराजगंज *दिनांक-* 03.10.2026 *समय-* 12:30 बजे *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* • थानाध्यक्ष श्री मनीष पटेल, थाना चौक • उ0नि0 श्री सर्वदेव खरवार • मय पुलिस टीम0
0
Report
गुवाहाटी HC: मुमताज बेगम की बांग्लादेश डिपोर्ट के पीछे MEA से खोज-प्रयास, पति को 2 लाख मुआवजा
Guwahati, Assam:गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट इलियास अहमद से हमने खास बातचीत की मुमताज बेगम जो नौगांव के रहने वाली है उनको बांग्लादेश में उसे बाग जो कर दिया है उसे मामले पर हुई बातचीत उन्होंने साफ तौर से कहा है कि गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट इलियास अहमद ने कहा कि वहां की हाईकोर्ट ने एक आर्डर जारी किया है जी ऑर्डर के जरिए फॉरेन ट्रिब्यूनल की जो गलती से मुमताज बेगम को बांग्लादेश में पुशबैक किया है उनको वापस लाया जाए और उनके हस्बैंड को 2 लाख की जुर्माना दिया जाए गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया है कि वह असम से गलत तरीके से बांग्लादेश भेजी गईं मुमताज बेगम का पता लगाकर उन्हें भारत वापस लाए, साथ ही असम सरकार को उनके पति मुजम्मेल हक को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। • न्यायालय का आदेश: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 3 सितंबर 2026 को विदेश मंत्रालय से कहा कि वह बांग्लादेश में मुमताज बेगम को ढूंढकर वापस लाने का प्रयास करे। • मुआवजा: अदालत ने असम सरकार को मुमताज के पति मुजम्मेल हक को ₹2 लाख का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया। • प्रक्रिया का उल्लंघन: 43 वर्षीय मुमताज बेगम को बिना उचित कानूनी नोटिस दिए और परिवार को बताए बिना जून 2026 में जबरन बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया था। • ताज़ा स्थिति: निर्वासन के बाद से मुमताज बेगम लापता हैं और बांग्लादेश के गृह मंत्रालय व पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं। एडवोकेट इलियास अहमद से हमें पूरी जानकारी मिली। गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद0
0
Report
CM योगी ने 4.6 लाख छात्रों खाते में 148 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति जारी की
Jalaun, Uttar Pradesh:आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन, लखनऊ से पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर धनराशि हस्तांतरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के उरई में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद जालौन के 2,521 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में कुल 56.36 लाख रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भेजी गई। डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची धनराशि से विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है। वहीं जिलाधिकारी समीर ने पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कैंटर बोनट से 5 फीट लंबा अजगर बाहर निकला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कैंटर के बोनट में फंसा 5 फीट लंबा अजगर रस्सी से बांधकर बाहर निकाला, पंप पर सीएनजी देने आया था, सुरक्षित जंगल में छोडा फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पाली गांव के पास एक सीएनजी पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा अजगर एक आईसर कैंटर के बोनट के नीचे इंजन में फंसा मिला। कैंटर चालक सीएनजी खाली करने के बाद वापस जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसने इंजन की सफाई के लिए कैंटर का बोनट खोला तो अंदर अजगर को देखकर उसके होश उड़ गए। सफाई के दौरान इंजन में दिखा अजगर जानकारी के अनुसार, वीरवार को एक आईसर कैंटर सीएनजी के सिलेंडर लेकर पाली गांव के पास स्थित सीएनजी पंप पर पहुंचा था। सीएनजी खाली करने के बाद चालक कैंटर को वापस ले जाने से पहले इंजन की सफाई कर रहा था। जैसे ही उसने बोनट खोला, अंदर अजगर दिखाई दिया। चालक ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को बुलाया। इंजन और बोनट के बीच फंसा था अजगर इस तरह फंसा हुआ था कि उसे आसानी से बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन अजगर बाहर नहीं निकला। इसके बाद एक व्यक्ति ने अजगर के शरीर में रस्सी बांधी और उसे खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया। कई कोशिशों के बाद अजगर बोनट से निकलकर नीचे आ गया। रस्सी से खींचकर जंगल में छोड़ा अजगर को बाहर निकालने के बाद रस्सी की मदद से उसे सड़क पार कराकर अरावली क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद कैंटर चालक अपना वाहन लेकर वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि अरावली क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में अक्सर अजगर समेत अन्य वन्यजीव दिखाई देते हैं। आशंका है कि रात में कैंटर पंप पर खड़ा होने के दौरान अजगर जंगल से निकलकर इंजन में घुस गया होगा।0
0
Report
हनुमानगढ़ में मजदूर संघ की बैठक: लेबर कोड पालन और ठेका पंजीयन पर जोर
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh में भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक हुई। इसमें श्रमिक समस्याओं और संगठन की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक जंक्शन स्थित जाट भवन में शुरू हुई। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने कहा कि राजस्थान में तीन लेबर कोड लागू होने के बावजूद उनका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इन नियमों का कड़ाई से पालन हो रहा है। डाबी ने कहा कि लेबर कोड की प्रभावी पालना के लिए उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने ठेका श्रमिकों के शोषण और ठेकेदारों के अनिवार्य पंजीयन का मुद्दा भी उठाया। संघ सरकार से ठेका एक्ट के प्रावधानों को लागू करवाने और ठेका श्रमिकों को नियमानुसार सुविधाएं दिलाने की मांग करेगा। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए।0
0
Report
चंपारण तटबंध टूटने से बेतिया में राहत अभियान, 24 घंटे में आवागमन बहाल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी के गोलाघाट के समीप टूटा चंपारण तटबंध पर युद्ध स्तर कार्य किया जा रहा है डीएम तरनजोत सिंह के सख्ती के बाद जल संसाधन विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया है कि जिला में बाढ़ की वजह से जितने भी सड़क और तटबंध क्षतिग्रस्त हुए है उसे 24 से 48 घंटा में मरम्मत करा दिया जाएगा आवागमन बहाल किया जाएगा जल संसाधन विभाग एसडीओ अजीत कुमार और कुलानंद पंडित ने बताया कि गोलाघाट चंपारण तटबंध पर 24 घंटे में आवागमन बहाल किया जाएगा तीन दिन से दिन रात युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है डीएम तरनजोत सिंह लगातार इस बांध का निरीक्षण कर रहे है अधिकारियों को निर्देश दिया है 24 घंटा के अंदर आवागमन बहाल किया जाय0
0
Report
Advertisement
