205261
Mainpuri: ग्रामीणों ने जल भराव के खिलाफ किया प्रदर्शन
Sothara, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी के बरनाहल ब्लॉक के गांवों में जल भराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम प्रधान और प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल भराव के कारण स्कूल जा रहे बच्चे और महिलाएं गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हलिमपुर गोलीबारी: किशोर पैर में गोली, दो गिरफ्तार
Munger, Bihar: हलिमपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला गांव, किशोर के पैर में लगी गोली।मामूली विवाद में छत से की गई फायरिंग, एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच; एक लाइसेंसी राइफल और एक अवैध हथियार बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार。 मुंगेर: सफियासराय थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव में मंगलवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से छत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलीबारी की इस घटना में धीरेंद्र मंडल का 16 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार दाहिने पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद गोलीबारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है。 घायल गुड्डू को परिजनों ने तत्काल सफियासराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया。 घायल गुड्डू कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई प्रिंस और कुछ ग्रामीण दोस्तों के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन देखने गया था। इसी दौरान पत्रकार के.एम. राज के पुत्र आदित्य कुमार और पत्रकार का छोटा भाई राहुल कुमार ने उसके छोटे भाई प्रिंस के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद वे लोग परिजनों के साथ आदित्य और राहुल के घर समझाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां दोनों चाचा -भतीजा ने छत से गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते छत से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक गोली गुड्डू के दाहिने पैर में जा लगी。 गुड्डू ने आरोप लगाया कि आदित्य कुमार लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर रहा था, जबकि राहुल कुमार डंडे से मारपीट कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार के लोग लाइसेंसी हथियार का भय दिखाकर आए दिन विवाद और मारपीट करते हैं। करीब दो महीने पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट की गई थी。 बाइट घायल गुड्डू घायल के परिजन बिट्टू कुमार और बंटी कुमार ने बताया कि गुड्डू अपने छोटे भाई और तीन-चार दोस्तों के साथ काली प्रतिमा का विसर्जन देखने गया था। वहां आदित्य कुमार ने अंधेरे का फायदा उठाकर युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन सभी को लेकर समझाने के लिए आरोपितों के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां छत से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोलीबारी की घटना में में गुड्डू को एक गोली लग गई, इसके पत्रकार ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।जिसके बाद पुलिस ने हमारे परिवार के तीन सदस्य को उठाकर थाने ले गई।परिजनों का कहना है कि संबंधित लोगों की ओर से पहले भी लाइसेंसी हथियार का धौंस दिखाकर मारपीट और धमकी देने की घटनाएं की जाती रही हैं。 बाइट:बिट्टू कुमार परिजन बाइट बंटी कुमार परिजन इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद आरोपितों के घर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और चार खोखा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में के.एम. राज के भाई राहुल कुमार और उनके भांजे पुष्कर को गिरफ्तार किया है।एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सफियासराय थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव में गोलीबारी की सूचना मिली थी। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। सूचना मिलते ही वे सदर एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि हलिमपुर निवासी पत्रकार के.एम. राज के पुत्र आदित्य कुमार और धीरेंद्र मंडल के पुत्र गुड्डू कुमार के बीच करीब डेढ़ महीने से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें गुड्डू कुमार घायल हो गया。 एसपी ने बताया कि पुलिस ने के.एम. राज के घर की तलाशी ली, जहां से एक लाइसेंसी राइफल और एक अवैध हथियार बरामद किया गया। छत से चार खोखा भी मिला है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर。0
0
Report
जालौन में Zee Media खबर से हड़कंप, सिपाही-थानेदार सस्पेंड
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ZEE MEDIA की खबर का बड़ा असर, जालौन एसपी सुरेश चंद्र रावत ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सिपाही उपेंद्र कुमार का वीडियो वायरल होने पर सिपाही को सस्पेंड, थानाध्यक्ष राजकुमार को भी एसपी ने किया लाइन हाजिर, चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 500 रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ था सिपाही, थाने के अंदर रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, ZEE मीडिया की खबर को एसपी सुरेश चंद्र रावत ने संज्ञान लेते हुए की कार्रवाई, जालौन के नदीगांव थाने का मामला।0
0
Report
रायपुर: सरकारी सील तोड़ने और अवैध कब्जे के आरोप में बरखा टंडन पुलिस हिरासत में
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बरखा टंडन को हिरासत में ले लिया है। बरखा पर निजी संपत्ति पर जबरन कब्जा जमाने और प्रशासन द्वारा लगाई गई सरकारी सील को तोड़ने का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई पीड़िता सरिता बाजपेयी की दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है। इस दौरान पुलिस ने बरखा का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस बरखा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है, जिससे मामले में बड़े खुलासे की संभावना है। Raipur: Barkha Tandon Detained Over Illegal Encroachment and Breaking Government Seal0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय सिंह ने 2028 के लिए सिंघार-पटवारी के नेतृत्व की घोषणा की
Morena, Madhya Pradesh:दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2028 का विधानसभा चुनाव भाजपा सावरकर हिंदुत्व को मानती है, यह तोड़ने वाला सोनिया ने मोदी की तारीफ की, यह उनका बड़प्पन गुना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना में एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान राजनीति, धर्म, और आगामी चुनावों को लेकर खुलकर कई बड़े बयान दिए हैं। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि मध्य प्रदेश में आगामी 2028 का विधानसभा चुनाव पार्टी के प्रमुख नेताओं उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा की विचारधारा, किसानों की समस्याओं और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का सनातन हिंदुत्व नहीं है, बल्कि उनका सावरकर हिंदुत्व है और सावरकर का हिंदुत्व समाज को बांटने का काम करता है। सोनिया गांधी की हालिया किताब पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके अपना बड़प्पन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा कभी मेल नहीं खाई हो, लेकिन एक सामान्य परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति के संघर्ष की सराहना करना बड़प्पन को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। मध्य प्रदेश में किसानों की बिजली समस्या और सिंधिया पर तंज प्रदेश के किसानों की बदहाली पर गहरा आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब सांसद और केंद्र सरकार के मंत्री यहीं के हैं, तो किसानों की सुधि क्यों नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों की इस लड़ाई को लड़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि गुना जिले में यदि कहीं भी अवैध कब्जा हुआ है, तो उसे हटाने की पूरी जवाबदेही वर्तमान भाजपा सरकार की है। धीरेंद्र शास्त्री से जिसने कथा कराई वह चुनाव हार गया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे भगवान कृष्ण पर दी गई उनकी टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि धीरेंद्र शास्त्री के पास लोगों के मन की बात भांपने या दिमाग पढ़ने की क्षमता है, लेकिन साथ ही तंज कसते हुए यह भी जोड़ा कि जिन-जिन नेताओं ने उनके यहाँ कथा कराई थी, वे सभी चुनाव हार गए। एसआईआर पर योगी आदित्यनाथ का किया समर्थन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एसआईआर को लेकर जताई गई आपत्ति का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह ने मांग की कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर किसके आदेश पर एसआईआर की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के संबंध में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई। मेरी यात्रा का चुनाव से संबंध नहीं भगवान भाजपा के एक चर्चित नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के नारे इस बात को पूरी तरह स्पष्ट करते हैं कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आगामी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का किसी भी चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है。0
0
Report
हथीन विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलने का भरोसा, भूख हड़ताल छात्र मांगों पर अड़े
Nuh, Haryana:मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का धरना समाप्त कराने पहुंचे हथीन विधायक इसराइ़ल, छात्रों ने रखी प्रशासक के इस्तीफे की शर्त मुख्यमंत्री से एक-दो दिन में मुलाकात कर मांगों का समाधान कराने का दिया भरोसा, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने अनशन खत्म करने से किया इनकार नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का आंदोलन 40वें दिन भी जारी रहा। वहीं, पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल पूर्व विधायकों, मुस्लिम धर्मगुरुओं, मेवात विकास सभा के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और भाजपा नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। सभी ने छात्रों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने और भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्रों का अनशन खत्म कराने का प्रयास किया। इस दौरान हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल ने छात्रों के सामने अपनी बात रखते हुए भरोसा दिलाया कि वह एक-दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कॉलेज की सभी समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे और उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्रों का अनशन समाप्त करवाएं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखें, ताकि छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े। हालांकि, धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की अपील को स्वीकार नहीं किया। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक का इस्तीफा लिखित रूप में नहीं मिलता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा और भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्र भी अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और नेताओं ने छात्रों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को लेकर वह छात्रों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया है कि एक-दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात छात्रों के सामने रख दी है और उम्मीद है कि बातचीत के माध्यम से इस मामले का समाधान निकल सकेगा।0
0
Report
40 दिनों ने जारी आंदोलन: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग दोहराई
Nuh, Haryana:मांगों को लिखित मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं थमा मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन, छात्रों ने मांगा वक्फ बोर्ड प्रशासक का इस्तीफा 40वें दिन भी धरना जारी, मांग पत्र लेकर पहुंची कमेटी के सामने छात्रों ने किया जमकर हंगामा नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को 40वें दिन भी जारी रहा। हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन की ओर से छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में मंजूरी दिए जाने और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कॉलेज परिसर में चल रहा धरना समाप्त नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक द्वारा छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किए जाने के बाद मांग पत्र लेकर एक कमेटी धरना स्थल पर पहुंची। कमेटी के सामने छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग उठा दी। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया और अपना विरोध जताया। छात्रों का रुख देखकर स्पष्ट हो गया कि मांगों को लिखित मंजूरी मिलने के बावजूद आंदोलन को लेकर असंतोष बरकरार है। धरना स्थल पर छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया। वहीं, 40 दिनों से जारी इस आंदोलन के बीच अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लिखित मंजूरी के बाद मांगों को धरातल पर कब तक लागू किया जाता है और आंदोलन समाप्त कराने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर: लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक और ATM कार्ड बरामद
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग - लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार स्थान - उधम सिंह नगर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बुलेट मोटरसाइकिल, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने वाले चारों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पवन कुमार ने बताया था, वो सिडकुल की कंपनी से अपने घर जा रहा था, विवेकनगर के पास सुमित राजपूत उर्फ गंठा, सागर राजपूत, अभिषेक राजपूत और दीपक कुमार ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और जेब से 5000 रुपये, एटीएम कार्ड और उनकी बुलेट मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की थी, अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोदी मैदान के पास से चारों आरोपियों को लूटी गई बुलेट के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक राजपूत, दीपक कुमार, सागर राजपूत और सुमित राजपूत उर्फ गंठा बताया हैं। इनके कब्जे से लूटी गई बुलेट और लूट के 2610 रुपये बरामद हुए हैं।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में भिड़ंत: दो बाइकों की टक्कर से तीन युवकों की मौत, तीन घायल
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर दो बाइको की आमने सामने भीषण टक्कर हादसे में तीन युवकों की मौत तीन घायल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहांगीरगंज CHC के पास की बताई जा रही घटना0
0
Report
सरदारशहर में भीषण बस-पिकअप भिड़ंत, चालकों की मौत; कंडक्टर अस्पताल
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा: निजी बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर मौत, मची चीख-पुकार सरदारशहर। क्षेत्र के भानीपुरा थाना इलाके में राणासर पंवारान के पास मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निजी बस चुनाव ड्यूटी के लिए श्रीगंगानगर से सरदारशहर की ओर आ रही थी, वहीं पिकअप वाहन सब्जियां भरकर हनुमानगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राणासर पंवारान के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राणासर गांव के जसवंत सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए पिकअप चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस चालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद पल्लू ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर मंडरायल-करौली में गोवर्धन पूजा धूमधाम से, लोगों ने लगाई परिक्रमा और प्रसादी का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: मंडरायल - करौली क्षेत्र मैं धूमधाम के साथ की गई गोवर्धन महाराज की पूजा जगह जगह गिर्राज महाराज के गूंजे जयकारे से माहौल हुआ धर्ममय लोगों ने पूजा अर्चना कर लगाई परिक्रमा में गूंजे जयकारे लोगों मैं लड्डू खाने की होड़ लोगों ने गिर्राज जी पूजा के दिन मंदिरों पर किये अन्न कूट प्रारम्भ कस्बे के बिहारी जी मंदिर और मकनपुर गोपाल जी मंदिर पर हुआ भव्य अन्न कूट का आयोजन सैकड़ों लोगों ने पाई कड़ी चावल बाजरा सब्जी और छप्पन भोग की प्रसादी आज गोवर्धन पूजा के दिन सुबह ग्रामीण किसानो ने की अपने अपने पशुओं की पूजा लोगों ने बम फटाके फोड़ मनाया जश्न से त्योहार कल मनाया जायेगा भाई दूज महापर्व, त्योहार बहनें करेंगी भाईयों के टीका0
0
Report
आरा गाँव में भीषण बाढ़ से घर डूबे, Aceh के पिडी जया जिले में स्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Current visuals show severe flooding entering homes in Ara Village, Bandar Baru District, Pidie Jaya, Aceh, Indonesia.0
0
Report
रायबरेली के लालगंज हाईवे पर बस ने दो कारों को टक्कर दी, कई घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर ने बताया रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां लालगंज थाना इलाके में फतेहपुर हाईवे पर रोडवेज बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार फतेहपुर से उन्नाव जा रही बारात के साथ शामिल थी। फतेहपुर के शमीम नाम के युवक की शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला काफी देर तक कार में ही फँसी रही। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ की टीम ने उसे निकाल कर कुल चार महिलाओं और तीन बच्चों को अस्पताल रवाना किया। घटना में फतेहपुर के किशनपुर से उन्नाव जा रही बारात की दो गाड़ियां रोडवेज बस से टकरा गईं। भीषण हादसे में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को लालगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लालगंज सीएचसी से गंभीर घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के जालप मोहल्ले में चाकूबाजी, युवक पर हमला; थाना क्षेत्र में घटना
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर. शहर के जालप मोहल्ला में चाकूबाजी की सूचना एक युवक को चाकू मारा खांडा फलसा थाना क्षेत्र का मामला मौके पर पुलिस मौजूद क्षेत्रवासी लगा रहे पुलिस पर भेदभाव का आरोप0
0
Report
अलवर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाई गई
Alwar, Rajasthan:अलवर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा अलवर। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों एवं घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौमाता और अन्न के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है。0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ के नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन; जायसवाल ने आधारशिला रखी
Muju, Jeonbuk State:एकर - एमसीबी जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 8 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वीओ: आपको बता दें कि मनेंद्रगढ़ में बनने वाले इस नर्सिंग कॉलेज के शुरू होने से एमसीबी जिले के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अब बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अगले वर्ष से ही नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में एमसीबी जिला स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट: श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन0
0
Report
Advertisement
