205261
मैनपुरीः बरनाहल नगर पंचायत के सार्वजनिक शौचालय की नहीं हो रही सफाई
Barnahal, Uttar Pradesh:सर्वोदय नगर के वार्ड नंबर 3 में सार्वजनिक शौचालय में गंदगी फैली हुई है। इसके आस-पास कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है। इस गदंगी से आप-पास के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने से सफाईकर्मी सफाई करने नहीं आया है। अगर सफाई करने आता भी है, तो ठीक तरीके से सफाई नहीं करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
100 वर्षीय समाजवादी नेता पंडित रामकिशन का जीवन और राजनीतिक सफर
Noida, Uttar Pradesh:100 वर्षीय वरिष्ठ समाजवादी नेता पंडित रामकिशन0
0
Report
सूचना नहीं मिली: पोर्टल पर सिर्फ यूट्यूब से जुड़ी सामग्री है
Chhindwara, Madhya Pradesh:0
0
Report
उत्तराखंड में मौसम ने बदला रंग: पहाड़ों में बारिश, मैदानी भागों में उमस बनी राहत
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। हल्द्वानी, काठगोदाम और आसपास के ऊपरी इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि पहाड़ों में हो रही अच्छी बारिश को धान की रोपाई के लिए भी बेहद लाभदायक माना जा रहा है। नैनीताल जिले में मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और वातावरण खुशनुमा हो गया है। वहीं मैदानी इलाकों में दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था, बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। किसान इसे अच्छी फसल के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील भी की है।0
0
Report
Advertisement
डोंगरी डैम में डूबे युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Jhansi, Uttar Pradesh:डोंगरी डैम पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक शख्स की डैम के पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा मृतक अपने दोस्तों के साथ डैम पर नहा रहा था, तभी उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी उसके बाद वह पानी से बाहर नहीं निकला। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेमनगर के महावीरन निवासी अशोक वर्मा अपने दो दोस्त रामकुमार और सुनील के साथ कार से डोंगरी डैम गए थे। यह उन्होंने दोस्तों के पिकनिक मनाई फिर डैम के किनारे जाकर तीनों लोग नहाने लगे, अशोक वर्मा को तैरना आता था इसलिए वह नहाने के दौरान गहरे पानी में छलांग लगा दी और डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके दोस्त रामकumar और सुनील ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात अशोक वर्मा का शव बरामद किया और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
मानसून में निर्बाध कोयला उत्पादन और आपूर्ति के लिए बीसीसीएल ने तैयारी तेज कर दी
Dhanbad, Jharkhand:मानसून के दौरान कोयले के निर्बाध उत्पादन और आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी बीसीसीएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बस्ताकोला विकास भवन में अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, एचओडी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएमडी ने राजापुर कोलियरी का निरीक्षण भी किया और मानसून के दौरान उत्पादन, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में खदानों में जलजमाव रोकने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और तय उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के मौसम में भी कोयला उत्पादन और परिवहन किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए। साथ ही सभी परियोजनाओं में दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन किया जाए। बैठक के बाद सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने राजापुर कोलियरी का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून के दौरान हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
निगरानी ब्यूरो ने बाजपट्टी के CO प्रभात कुमार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के CO प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम ने वर्ष 2025 में दर्ज एक भ्रष्टाचार के मामले में जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने बाजपट्टी स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने साथ ले गई।जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में निगरानी थाना में प्रभात कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि सरकारी कार्य के बदले उन्होंने अवैध रूप से रिश्वत की मांग की थी। मामले की जांच के बाद न्यायालय से उनके विरुद्ध वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की। बाइट - नरेंद्र कुमार DSपी निगरानी0
0
Report
Advertisement
युवा राजद बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव के विजन के साथ प्रचार करेगी
Patna, Bihar:पटना में युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई। बैठक में देशभर के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि युवाओं और नौजवानों के प्रति नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जो विजन है, उसी सोच को लेकर पार्टी बांकीपुर उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करता है, लेकिन एनडीए जीतेगा या हारेगा, इसका फैसला मतगणना के दिन होगा। अभय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सबसे पहले बेरोजगारी का मुद्दा तेजस्वी यादव ने उठाया था। जब तेजस्वी यादव रोजगार और नौकरी की बात करते थे, तब एनडीए के नेता सवाल उठाते थे कि पैसा कहां से आएगा। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार आएंगे और बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार अभियान में भी हिस्सा लेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है और इसी वजह से भाजपा लगातार मैराथन बैठकें कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है और बांकीपुर की जनता इसका जवाब देगी, साथ ही कहा कि समय तय करेगा कि चुनाव में कौन पहले और कौन दूसरे नंबर पर रहेगा।0
0
Report
हैदराबाद से वर्चुअली कोटा के ईएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन, मांडविया ने कहा
Kota, Rajasthan:श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हैदराबाद से वर्चुअली कोटा के ईएसआई डिस्पेंसरी और ब्रांच ऑफिस उद्योग नगर का उद्घाटन किया. कोटा: एंकर. श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हैदराबाद से वर्चुअली कोटा के ईएसआई डिस्पेंसरी और ब्रांच ऑफिस उद्योग नगर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कोटा के ईएसआई डिस्पेंसरी में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या चिकित्सा अधिकारी सहित स्टाफ, बीमाकृत व्यक्ति और उनके परिजन मौजूद रहे, कार्यक्रम में बीमित व्यक्तियों, उनके परिजनों व बिल्डिंग के निर्माण में सहयोग करने वाले मजदूरों, ठेकेदारों व सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया. यह डीएसीएम रोड स्थित ईएसआईसी औषधालय और ईएसआईसी शाखा कार्यालय की बिल्डिंग 4 करोड़ 88 लाख रुपए से अधिक की लागत से तैयार हुआ है, और इसमें बीमा चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट सहित करीब तीन दर्जन अधिकारी कर्मचारी कार्यरत हैं. सभी अग्नि सुरक्षा उपकरणों से लैस इस औषधालय में 23 कमरे हैं. यह बीमाकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों की एक बड़ी संख्या को सेवाएं प्रदान करता है और इस इलाके में इंजीनियरिंग, रसायन, कपड़ा, बिजली, पत्थर, मल्टीमेटल, चंबल फर्टिलाइजर सहित कई उद्योग और फैक्ट्रियां संचालित हैं. यह सुविधा अपने डेढ़ हजार से अधिक नियुक्ताओं, 75000 बीमाकृत व्यक्तियों और उनके ₹291000 आश्रितों को सेवाएं देती है और यहां प्रतिदिन 70 से अधिक बीमाकृत व्यक्ति आते हैं. यहां ओपीडी, सामान्य चिकित्सा परामर्श सहित कई तरह की सुविधा उपलब्ध है. रामजीलाल मीणा, बीमा आयुक्त0
0
Report
इटावा की ग्राम पंचायत गेता में ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी, सरपंच समेत हिंसा मामला
Kota, Rajasthan:इटावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेता में मंगलवार को एक जने ने पंचायत में तोड़फोड़ की और सरपंच भवानी शंकर नागर को जान से मारने की धमकी दी। तथा सरपंच का आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। इस मामले को लेकर इटावा पुलिस जांच कर रही है। ग्राम पंचायत गेता के सरपंच भवानी शंकर नागर ने बताया कि गत दिनों पुलिस चौकी के लिए आवंटित भूमि पर से प्रशासन ने मांगी लाल मीना के मकान को हटाया था, उसके बाद से वह नाराज चल रहा है; उसका भाई कालू लाल मीना मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर आया, पहले ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन पंचायत में पहुंचा तो पंचायत में तोड़फोड़ की। इस पूरे मामले की रिपोर्ट इटावा थाने में दी, और कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर को भी अवगत कराया गया। घटना के बाद इटावा पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में VB G Ram G भुगतान पद्धति पर मुखिया संघ ने जताई नाराज़गी
Patna, Bihar:VB G Ram G act 2025 जो मनरेगा के स्थान भारत सरकार ने लाया उसके भुगतान प्रक्रिया में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास के पात्र पर प्रतिनिधियों ने असंतोष जताया है . मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय का बड़ा बयान- राज्य हित में मनरेगा के स्थान पर VB G Ram G के तहत भुगतान प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत . ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव के पत्र से प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन होगा . भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा करे विभाग . जिलों में भुगतान से अफ़रातफ़री का माहौल सरकार की अधिसूचना में मेकर पी ओ और चेकर डीपीओ तथा अप्रूवर NEP डायरेक्टर का रोल नहीं . पत्र से संबंधित एक्ट का उल्लंघन . सचिव से माँग अविलंब ग्राम पंचायत को शामिल किया जाय . कार्यक्रम पदाधिकारी को चेकर बनाया जाय . अप्रूवर जिला के पास रहे लेकिन मेकर ग्राम पंचायत को बनाया जाय . सचिव से मिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल . प्रतिनिधिमंडल में शेर सिंह और अजय भाष्कर मौजूद रहे।0
0
Report
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने अवैध हथियार-नशीले पदार्थ के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक राइफल, एक पिस्टल व 16 कारतूस बरामद किए गए। स्कॉर्पियो में सवार आरोपियों से 6.17 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, रमेश, श्रवण कुमार, जगदीश, सुरजीत और निखिल के रूप में हुई है। सुनील कुमार नोहर थाना का हिस्ट्रीशीटर है, उस पर 43 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रमेश टाउन थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। श्रवण कुमार पर सात मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों से कोर्ट से रिमांड लेकर SIT पूछताछ करेगी।0
0
Report
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: उदयपुर-जैसलमेर टीम ने जमीन सौदों की रिकॉर्डिंग शुरू की
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर जैसलमेर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, उदयपुर और जैसलमेर की संयुक्त टीम ने संदिग्ध जमीन सौदों से जुड़े रिकॉर्ड और रजिस्ट्रियों की जांच शुरू की, बिना पैन कार्ड या गलत जानकारी देकर कराई गई रजिस्ट्रियों की फाइलो की जांच, आयकर विभाग संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और काले धन के संभावित इस्तेमाल की भी कर रहा है पड़ताल, फिलहाल विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में शादी का झांसा देकर विधवा के साथ यौन शोषण का मामला
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में शादी का झांसा देकर विधवा के यौनशोषण का मामला सामने आया है। यौनशोषण का आरोप शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव निवासी लखपति कुमार पर लगाया गया है। पीड़ित न्याय की गुहार लेकर शेखपुरा पहुंची और पटेल चौक के पास अचेत होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को उपचार के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब ठीक है। पीड़ित ने बताया कि उसके पति की सड़क हादसे में ढाई वर्ष पूर्व मौत हो गई, जिसके बाद से लखपति ने शादी कर उसके तीन बच्चों को रखेगा। इसके बाद दोनों करीब दो वर्ष से सहमति से रिश्ते में थे, अब आरोपी उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने पास रखने का दबाव बनाती है तो उसका आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल कर रहा है।0
0
Report
दुद्धी में 40 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के दुद्धी कस्बे में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। VO: मामला दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर-4 का है, जहां धर्मेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने मंगलवार दोपहर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस अस्पताल पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उप निरीक्षक हरिकेश राम आजाद ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। युवक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
हरदोई में दहेज-बाइक के मालिकाने को लेकर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में महिला थाने के बाहर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, दहेज में मिली बाइक को लेकर बीच सड़क पर भिड़े हरदोई के महिला थाने के बाहर सोमवार को पति-पत्नी के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दहेज में मिली बाइक के मालिकाना हक और उसकी चाबी को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर खींचतान शुरू हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस दोनों को शहर कोतवाली ले गई,जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के नेवादा सातन गांव निवासी रेशमा देवी का विवाह 20 अप्रैल को शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी सचिन कुमार से हुआ था। रेशमा का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने पांच लाख रुपये नकद और एक बाइक दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता का कहना है कि 27 जून को उसके साथ मारपीट की गई और कुछ दिन पहले पति उसे मायके छोड़कर चला गया।रेशमा की शिकायत पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए महिला थाने बुलाया गया था। बातचीत के बाद बाहर निकलते ही रेशमा ने अपने नाम पर पंजीकृत बाइक वापस मांगी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों सड़क पर भिड़ गए।सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
