205001
मैनपुरीः जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान ने अपने ऊपर डीजल डालकर जान देने की कोशिश की
Mainpuri, Uttar Pradesh:घिरोर तहसील गांव सुंदरपुर के रहने वाली मुकेश कुमार आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे उनके पट्टे की जमीन पर दबंगों ने लेखपाल के सहयोग से कब्जा कर लिया है जिससे परेशान होकर वह शिकायत भी दो बार अधिकारियों से दर्ज कराई। मगर उस पर कोई कार्रवाई न होने के चलते वह निराश हो गए और उन्होंने आज डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। हालत बिगड़ने के बाद मुकेश को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PSAJK, गान्दरबाल में शिक्षक विकास प्रशिक्षण से गुणवत्ता शिक्षा को मजबूती
Aram Pora, Ganderbal, A Teacher Professional Development Training Workshop was organised by the PSAJK, Ganderbal, at New Dream Land School, Beehama, with the objective of strengthening teaching practices and promoting quality education across the district. Around hundren's of teachers from across Ganderbal district, associated with PSAJK Ganderbal, participated in the training programme. The workshop was conducted under the leadership and Guidance of PSAJK Ganderbal President B.A. Shah. Speaking on the occasion, PSAJK Ganderbal President B.A. Shah emphasised the need for teachers to focus not only on academic learning but also on communication, confidence, life skills and the overall personality development of students. He urged educators to adopt innovative and child-friendly teaching methods to ensure the holistic growth of children. National-level training experts conducted interactive and practical sessions, equipping teachers with effective classroom strategies and approaches aimed at improving student engagement and learning outcomes. The sessions covered a range of topics, including communication skills, personality development, skill development, growth mindset, effective time management, age-appropriate teaching practices, Early Childhood Care and Education (ECCE), and independent writing skills. The experts encouraged teachers to adopt learner-centred and innovative approaches to create more engaging, supportive and inclusive classroom environments. The organisers highlighted that continuous professional development is essential for enhancing teachers’ capabilities, improving classroom practices and achieving better educational outcomes. The workshop concluded with an emphasis on continuous learning, professional collaboration and innovation among educators to create positive and meaningful learning experiences for children.0
0
Report
अमरकंटक में आस्था का सैलाब, बैगा जनजाति के सदस्य पहली बार कांवड़ यात्रा में
Kawardha, Chhattisgarh:अमरकंटक में आस्था का सैलाब, 151 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले हजारों कांवरिए कबीरधाम जिले के आदिवासी जनजाति बैगा महिला और पुरूष भी कावड़ पद यात्रा में हुए शामिल सावन माह के दूसरे सोमवार को अमरकंटक के पवित्र नर्मदा मंदिर परिसर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर भगवा रंग में सराबोर नजर आया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने मां नर्मदा का पवित्र जल भरा और पैदल अपनी यात्रा शुरू की। इस यात्रा की खास बात यह रही कि पहली बार कबीरधाम के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बैगा जनजाति के महिला और पुरुष भी इस कांवड़ पदयात्रा में शामिल हुए।0
0
Report
भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर घेराव किया, हिरासत में लिए गए
Ranchi, Jharkhand:थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री आवास के गेट के सामने बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बड़ी संख्या में विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे。 प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीन बड़ी बसों से खेलगांव ले जाया गया है。 घेराव और प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। फिलहाल सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री आवास के बाहर तैनात हैं。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 2500 रुपये सम्मान राशि पर बीजेपी-AAP का तकरार तेज, कालकाजी में प्रदर्शन
Delhi, Delhi:दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि देने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा में इस मुद्दे पर विरोध के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। कालकाजी में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में AAP पर महिलाओं के हितों का विरोध करने का आरोप लगाया गया। तस्वीरें कालकाजी की हैं, जहां बीजेपी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि देने की योजना का विरोध करके आम आदमी पार्टी महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी हो गई है। इसी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। रमेश बिधूड़ी,पूर्व सांसद प्रदर्शनों के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीजेपी का कहना है कि महिलाओं के लिए घोषित 2500 रुपये की सम्मान राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा मुद्दा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि AAP इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। वर्तमान पूरे मामले को लेकर दिल्ली की सियासत में एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं। बीजेपी जहां 2500 रुपये की सम्मान राशि को महिलाओं के हित से जोड़कर AAP पर हमला कर रही है, वहीं AAP इस मुद्दे पर अपना अलग पक्ष रख रही है। कालकाजी में हुए इस प्रदर्शन के जरिए बीजेपी ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा दिल्ली की राजनीति में बड़ा सियासी मुद्दा बन सकता है। कालकाजी में हुए इस प्रदर्शन के जरिए बीजेपी ने महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि AAP इस प्रदर्शन और बीजेपी के आरोपों पर क्या जवाब देती है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: एटीएम कार्ड बदलकर खातों से पैसा निकालने वाला गैंग गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा --एटीएम कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , आरोपियों के कब्जे से 103 एटीएम कार्ड, एटीएम स्वाइप मशीन व सामान हुआ बरामद, एटीएम बूथ में बड़ी ही चालाकी से लोगों से बदल देते थे उनके एटीएम कार्ड,सैकड़ो लोगों को बना चुके हैं निशाना, आरोपियों पर दर्ज है कई दर्जन मुकदमे,जेवर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार。0
0
Report
जोधपुर पश्चिम पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी गैंग के मास्टरमाइंड महेश चौधरी को किया गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर पश्चिम पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए आरोपी महेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रतापनगर और सूरसागर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रैक्टर और दो ट्रॉलियां बरामद की हैं। इसी गैंग द्वारा राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र से चुराया गया ट्रैक्टर भी पूर्व में बरामद हो चुका है। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं के बाद गठित टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया। कार्रवाई के दौरान पूर्व में देवाराम देवासी, इन्द्रकुमार, दिनेश और सुरजाराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। देवाराम के खिलाफ संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है। पुलिस ने आसूचना और सीडीआर विश्लेषण के आधार पर महेश चौधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी महेश चौधरी (27) जाजीवाल भाटियान, थाना बनाड़ का निवासी है। पुलिस गैंग से जुड़ी अन्य वारदातों और आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के रॉयल मोबाइल दुकान पर चाकूघात, तीन आरोपी हिरासत में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पाल रीको क्षेत्र की नौ नंबर गली स्थित रॉयल मोबाइल दुकान पर आपसी कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने दुकान संचालक गोविंद गहलोत पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रॉयल मोबाइल दुकान पर किसी बात को लेकर दुकान संचालक और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि युवकों ने गोविंद गहलोत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के विरोध में बाजार बंद घटना से नाराज स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने रविवार को विरोध जताते हुए पूरा मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया। इसके बाद क्षेत्र के दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर घटना के प्रति आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से हमले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की。 लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटना के क्रम और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है。 पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच बोरानाडा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारण, विवाद की वास्तविक वजह और हमले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं घायल गोविंद गहलोत का अस्पताल में उपचार जारी है。 स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच शीघ्र पूरी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
जोधपुर ब्लाइंड मर्डर: 6 घंटे में चंदन कुमार व गोविंदा कुमार गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर के बासनी थाना क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में चंदन कुमार और गोविंदा कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में मामूली कहासुनी के बाद दोनों ने पत्थरों से हमला कर धर्मेंद्र कुमार सिंह (40) की हत्या कर दी।कल सुबह फैक्ट्री के सामने धर्मेंद्र का शव मिला था। परिजनों ने दोनों आरोपियों पर संदेह जताया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर जांच करते हुए दोनों को दस्तयाब किया। दोनों आरोपी बिहार और उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे।0
0
Report
आमेर के दिगंबर जैन मंदिर में चोरी, दानपात्र से नकदी; सीसीटीवी से जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:आमेर के दिगंबर जैन मंदिर संघीजी नसियां में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पहाड़ी के रास्ते मंदिर तक पहुंचे और सीढ़ियों की ओर लगे गेट की कुंडी तोड़कर मंदिर परिसर में दाखिल हुए. चोर मंदिर में स्थापित मूर्तियों के छत्र और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए. पुजारी चंद्र प्रकाश जैन मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला. सीढ़ियों वाले गेट की कुंडी टूटी मिली. दानपात्र में रखी रकम नहीं मिली. आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान आदि के लिए आसपास के रास्तों की जाँच की जा रही है. मामला दर्ज है और जल्द खुलासा करने का दावा किया गया है.0
0
Report
Advertisement
बेदखली आदेश के बिना पुलिस-राजस्व टीम क्यों मौके पर पहुंची? मकान विवाद के सवाल
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर: सीधी के थनहवा टोला में मकान विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर भी सवालों के घेरे में है। सीमा गुप्ता 5 लाख रुपये में मकान खरीदने और करीब 3 लाख रुपये भुगतान का दावा कर रही हैं। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मकान किराए पर दिया गया था और किराया नहीं मिलने पर खाली कराने की मांग की गई।विवाद के बीच SDM कार्यालय के आदेश पर पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। लेकिन सवाल यह है कि जब बेदखली का कोई आदेश जारी नहीं हुआ था, तो पुलिस बल के साथ टीम को मौके पर भेजने की जरूरत क्यों पड़ी? VO-1: मामला करीब पांच साल पुराना बताया जा रहा है। सीमा गुप्ता का दावा है कि मकान खरीदने का सौदा 5 लाख रुपये में हुआ था और उन्होंने करीब 3 लाख रुपये का भुगतान किया। रजिस्ट्री नहीं होने के बाद विवाद बढ़ गया। VO-2: SDM कार्यालय के दस्तावेज के मुताबिक रेहाना बेगम की शिकायत पर 31 जुलाई को पत्र जारी हुआ और 6 अगस्त को पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों सहित, मौके पर पहुंचकर “न्यायोचित कार्यवाही” करने के निर्देश दिए गए। VO-3: यहीं सबसे बड़ा सवाल है—जब SDM न्यायालय में कोई बेदखली प्रकरण लंबित नहीं था और बेदखली का आदेश भी जारी नहीं हुआ था, तो पुलिस-राजस्व टीम को मौके पर भेजने का आधार क्या था? क्या निर्देश सिर्फ समझाइश के थे या मौके पर मकान खाली कराने जैसी स्थिति बनी? VO-4: SDM का पक्ष SDM प्रिया पाठक का कहना है कि रेहाना बेगम के धारा 152 के आवेदन पर अधिकारियों को मौके पर जाकर समझाइश देने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेदखली का कोई आदेश जारी नहीं हुआ था और मौके पर स्थल पंचनामा बनाया गया। बाइट 1— SDM प्रिया पाठक VO-5: वहीं सीमा गुप्ता का आरोप है कि अधिकारियों के लौटने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, सामान बाहर निकाला और मारपीट की। महिला ने अभद्रता और मोबाइल छीनने के भी आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। बाइट2 — सीमा गुप्ता VO-6: मामले में कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाइट3 — विवेक द्विवेदी, उपनिरीक्षक बहरहाल अब सवाल यही है कि जब बेदखली का आदेश नहीं था, तो 6 अगस्त को पुलिस और राजस्व अमला किस उद्देश्य से मौके पर पहुंचा था? मौके पर क्या कार्रवाई हुई, इसका जवाब SDM कार्यालय के आदेश, स्थल पंचनामा, राजस्व रिकॉर्ड और पुलिस जांच से ही सामने आएगा। फिलहाल मकान विवाद के साथ प्रशासनिक कार्रवाई की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।0
0
Report
झांसी: 62 साल के आरोपी ने थाने में फांसी लगाने की कोशिश की
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसरांय थाने की टॉयलेट में छेड़खानी करने वाले 62 साल के आरोपी राजेंद्र प्रसाद ने फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। आनन फानन में पुलिस कर्मी आरोपी को फांसी के फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ग्राम सिंगार निवासी राजेन्द्र प्रसाद पर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था, इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। घटना के बाद गुरसरांय थाने पर कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
पति के घर में रखने से इनकार: महिला पानी टंकी पर चढ़ी, आखिरकर उतर्यी
Mau, Uttar Pradesh:पति के घर में रखने से इनकार: महिला पानी टंकी पर चढ़ी, आखिरकर उतर्यी। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकवारेडीह इलाके में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अनोखा और खतरनाक रास्ता चुना: पति द्वारा घर में रखने से इनकार करने और लगातार मिल रहे धोखे से आहत महिला सीधे ऊँची पानी की टंकी पर जा चढ़ी। साथ ही इसने अपने बेटे को भी लेकर ये मुस्किल टास्क रखा पानी की टंकी पर जा चढ़ी। महिला के टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठे होने की वजह से पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों के पसीने छूट गए। जमीन पर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग लगातार महिला को नीचे उतरने के लिए समझाते-बुझाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। घंटों मशक्कत के बाद महिला पति के घर में रहने को बात मनवाने के बाद उतरी0
0
Report
Advertisement
Brahmos के निर्यात से Philippines, Vietnam और Indonesia में रक्षा समझौतों की बड़ी संभावना
Noida, Uttar Pradesh:Byte - TP Tyagi (Defence expert) सवाल - 1. ब्रह्मोस का निर्यात बढ़ा है फिलीपींस वियतनाम इंडोनेशिया से रक्षा सौदा फायनल इसके मायने 2. भारत को ग्लोबली कितना फायदा होगा... और क्या भारतीय हथियार कई दोशों के लिए नया विकल्प है और पश्चिमी देशों की रुचि0
0
Report
हरदोई में बत्तख घुसने पर दुकानदारों के बीच भिड़ंत, सड़क से नाले तक मारपीट Video वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बत्तख दुकान में घुसी तो भड़की ‘जंग’, सड़क से नाले तक चले डंडे; VIDEO वायरल हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के औलादगंज मोहल्ले में एक बत्तख के किराने की दुकान में घुसने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट के संग्राम में बदla गया। बताया जा रहा है कि शकीना की बत्तख पप्पू की किराने की दुकान में चली गई थी। आरोप है कि पप्पू ने बत्तख को मारकर दुकान से भगा दिया। इसी बात पर शकीना ने नाराजगी जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि सड़क से नाले तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है। सांडी कस्बे के औलादगंज मोहल्ले की रहने वाली शकीना ने पुलिस को दी तहरीर में पप्पू, बारिश, वाजिद और साजिद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शकीना का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति महमूद, बेटे, बेटी और बहन को भी पीटा गया। घटना में शकीना समेत चार लोग घायल हुए हैं। शकीना और उनके पति को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तहरीर में मारपीट के दौरान सोने के टॉप्स और छह हजार रुपये ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सांडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वायरल VIDEO में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बत्तख को लेकर शुरू हुई यह छोटी सी कहासुनी सड़क से नाले तक पहुंचे संग्राम के कारण इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
छतरपुर में 28 साल के इंजीनियर ने आत्महत्या की, शव रेलवे पुल पास मिला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में 28 साल के इंजीनियर ने आत्महत्या की, शव रेलवे पुल पास मिला. मृतक की पहचान शहर के साइकिल व्यवसायी राजेश अग्रवाल के पुत्र ईशान अग्रवाल के रूप में हुई है. ईशान बेंगलुरु में नौकरी करते थे. पिछले 2-3 महीने से वो छतरपुर की चौबे कॉलोनी स्थित घर में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि बीते दिन ईशान जिम जाने की बात कहकर घर से निकले थे. काफी देर तक वापस न आने पर मुंबई में रह रहे बड़े भाई ने उनकी लोकेशन ट्रेस कराई. लोकेशन सटई रोड स्थित रेलवे पुल के पास मिली. वहां पहुंचने पर ईशान का शव पटरी के पास पड़ा मिला. शव मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. जवान बेटे की इस तरह मौत से पूरा परिवार गमगीन है.0
0
Report
Advertisement
