करहल उपचुनाव: सपा ने तेज प्रताप यादव के लिए झोंकी ताकत
Mainpuri, Uttar Pradesh:करहल विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में सपा नेता और सांसद धर्मेंद्र यादव घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वह गांव-गांव घूमकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और सपा के पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। धर्मेंद्र यादव की इस सक्रियता से सपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
