icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
AMIT SHROTIYAMIT SHROTIYFollow31 Dec 2024, 06:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंडई डंपिंग यार्ड विवाद से शहर में कचरे का ढेर, निस्तारण योजना अभी भी ध्वस्त

Hazaribagh, Jharkhand:शहर में पिछले चार दिनों से कचरा उठाव व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नगर निगम क्षेत्र के मंडई स्थित डंपिंग यार्ड में कचरा गिराने का रास्ता बंद होने के बाद इसका सीधा असर अब शहर की गलियों, मोहल्लों और घरों तक दिखाई देने लगा है। रोजाना उठने वाला कचरा अब जगह-जगह जमा हो रहा है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैलने लगी है और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंडई में कचरा डंप किए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और नगर निगम के बीच विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद डंपिंग यार्ड में कचरा गिराना बंद हो गया। इसके बाद नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती शहर से निकलने वाले रोजाना के कचरे को रखने और उसके निस्तारण की बन गई है। कचरा उठाव नहीं होने से कई मोहल्लों में घरों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने लगा है। सड़कों के किनारे पड़े कचरे के ढेर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय का कहना है कि मंडई में लंबे समय से कचरा जमा किया जा रहा है, लेकिन उसके वैज्ञानिक निस्तारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। उनका आरोप है कि डंपिंग यार्ड में कचरे का ढेर लगातार ऊंचा होता गया। हवा चलने पर दुर्गंध और प्रदूषण आसपास के इलाकों तक पहुंचता है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग यार्ड के आसपास रहने वाले लोगों को लंबे समय से दुर्गंध और गंदगी की समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में टायफाइड, डायरिया और त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ी हैं। हालांकि, इन बीमारियों کا कारण डंपिंग यार्ड ही है, इसे लेकर किसी स्वतंत्र चिकित्सकीय या वैज्ञानिक अध्ययन की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में ग्रामीणों के इन दावों की स्वास्थ्य विभाग से पुष्टि होना बाकी है। नगर निगम के महापौर अरविंद राणा ने पूरे विवाद के पीछे कचरा उठाव और निस्तारण का काम संभाल रही कंपनी की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार बताया है। उनके अनुसार मंडई के कश्याडी क्षेत्र में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, रीसायक्लिंग और रीयूज के लिए संबंधित कंपनी को लंबे समय का ठेका दिया गया था। निगम का कहना है कि कंपनी को मशीनें स्थापित कर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण शुरू करना था, लेकिन निर्धारित समय पर यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। एनओसी समेत अन्य कारणों का हवाला देकर काम में देरी होती रही। महापौर के अनुसार कंपनी को काम शुरू करने को लेकर दो बार नोटिस जारी किए चुके हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कचरा उठाव और मशीनों की स्थापना का काम शुरू नहीं किया गया तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report

मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर FIR: अभद्रता और रेकी के आरोप

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर शिकंजा: महिला बैंककर्मी से अभद्रता, पीछा करने और रेकी के आरोप में FIR दर्ज, पद से हटाए गए मथुरा--धर्मनगरी मथुरा में एक महिला बैंककर्मी को परेशान करने, आपत्तिजनक मैसेज भेजने और उनके पूरे परिवार की 'रेकी' (निगरानी) करने का एक संगीन मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव राजन रिजवी के खिलाफ कोतवाली थाने में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला गरमाते ही सपा आलाकमान ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राजन रिजवी को प्रदेश सचिव पद से बर्खास्त कर दिया है। 1 महीने से थाने का चक्कर लगा रही थी पीड़िता पीड़ित महिला बैंक कर्मचारी के अनुसार, राजन रिजवी ग्राहक बनकर बैंक आता था और लगातार उन पर नजर रखता था। आरोपी ने बिना अनुमति के पीड़िता का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और आपत्तिजनक व अवांछित मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जब पीड़िता ने फोन उठाने और संपर्क रखने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि 'मैं तेरी निजी CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाता हूँ।' परेशान होकर पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी की हरकतें और बढ़ गईं। रात को कॉलोनी में टहलता मिला, परिजनों की भी जुटा रहा था जानकारी तहरीर के मुताबिक, नंबर ब्लॉक करने के बाद राजन रिजवी रात के वक्त करीब 9:30 बजे पीड़िता की आवासीय कॉलोनी के आसपास घूमता देखा गया। आरोप है कि राजन ने महिला के पति (जो क्षेत्रीय वन अधिकारी हैं), घर, वाहन, घरेलू सहयोगी, कुक और ड्राइवर तक की जानकारियां जुटाईं। बैंक के बाहर खड़ी पीड़िता की गाड़ी की तस्वीरें भी खींचीं, जो सीसीटीवी में दर्ज हैं। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी किसी निजी सुरक्षा एजेंसी के जरिए उनकी और उनके परिवार की जासूसी करा रहा है और पति के खिलाफ झूठी शिकायतें कराने की फिराक में है। सपा ने पद से हटाया, जांच में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सपा आलाकमान ने आरोपी राजन रिजवी को पार्टी पद से हटा दिया है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच निरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

केदारनाथ पैदल मार्ग: संवेदनशील जोनों में हेलमेट अनिवार्यता से यात्रा सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, 16 सितंबर एंकर: केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्ती बढ़ा दी है। अब संवेदनशील हिस्सों से बिना हेलमेट किसी भी यात्री को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। बारिश के बाद यात्रा दोबारा शुरू होने के साथ श्रद्धालुओं को 100-100 के नियंत्रित जत्थों में भेजा जा रहा है। वहीं, मार्ग पर कुल 13 डेंजर जोन चिन्हित किए गए हैं。 वीओ: केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार सुबह मौसम में सुधार के बाद यात्रा दोबारा शुरू की गई, लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित रखी जा रही है। चीरबासा भूस्खलन जोन समेत संवेदनशील हिस्सों से गुजरने वाले यात्रियों को प्रशासन की ओर से हेलमेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हेलमेट पहनने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने दिया जा रहा है और संवेदनशील क्षेत्र पार करने के बाद इन्हें वापस लिया जा रहा है। घोड़ा-खच्चर संचालकों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक करीब 21 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर कुल 13 डेंजर जोन चिन्हित किए गए हैं। इनमें मुनकटिया, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, चीरबासा, भीमबली और छोटी लिंकोचोली जैसे संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर बारिश के दौरान पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना रहता है。
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की कवायद

Chandigarh, Chandigarh:18 से 21 सितंबर तक असंध, गुरुग्राम-II, रेवाड़ी, महम, आदमपुर, नरवाना, टोहाना और रतिया में होंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी अपने स्तर पर कर रहे ब्लॉक सम्मेलनों में शिरकत, कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहा मजबूत राजनीतिक संदेश चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी श्री संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों के दौरे लगातार किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा स्थानीय मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त ने बताया कि इन ब्लॉक अधिवेशनों का उद्देश्य श्री राहुल गांधी जी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ राम मंदिर चंदा प्रकरण, महिला आरक्षण तत्काल लागू करने, SIR की समीक्षा, बेरोजगारी, महंगाई एवं हरियाणा की कृषि समस्याओं पर चर्चा करना है। साथ ही, कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार को उजागर करने तथा उनके विरुद्ध जन-जागरण अभियान की रूपरेखा भी तय की जाएगी। श्री संजय दत्त ने बताया कि आगामी कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर को असंध (करनाल) एवं गुरुग्राम-II, 19 सितंबर को रेवाड़ी एवं महम (रोहतक), 20 सितंबर को आदमपुर (हिसार) एवं नरवाना (जींद), तथा 21 सितंबर को टोहाना एवं रतिया (फतेहाबाद) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और असंध, टोहाना व रतिया ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा नरवाना में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राज बब्बर तथा रेवाड़ी व आदमपुर में कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। रेवाड़ी में होने वाले सम्मेलन को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव एवं एआईसीसी सचिव चिरंजीव राव भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि महम, आदमपुर व टोहाना में होने वाले ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में क्रमशः: पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी एवं विधायक बलराम दांगी, विधायक चंद्र प्रकाश तथा विधायक परमवीर सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में आयोजित किए जा रहे ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों को बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों के माध्यम से कांग्रेस का मजबूत संदेश प्रदेश के हर गांव, वार्ड और बूथ तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह संयुक्त रूप से प्रदेश के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों में शिरकत कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के साथ सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, स्थानीय समस्याओं तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जा रही है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने स्तर पर विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित इन सम्मेलनों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी में ग्रासरूट स्तर तक संगठनात्मक मजबूती का वातावरण तैयार हो रहा है। इन कार्यक्रमों का कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश जा रहा है तथा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को गुरुग्राम में उनकी अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी जिसमें एआईसीसी प्रभारी श्री संजय दत्त भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिलावार संगठनात्मक प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा मंडल मैपिंग, ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के सुचारू आयोजन, SIR प्रक्रिया, बूथ मतदाता सहायता केंद्रों तथा स्थानीय जनहित के मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य संगठन को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को अधिक प्रभावी भूमिका के लिए तैयार करना है।
0
0
Report

आयुष्मान सेवाएं फिर से शुरू, आईएमए हरियाणा ने रोक वापस ली

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सैनी के आश्वासन के बाद आईएमए हरियाणा ने 16 सितंबर से आयुष्मान सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला वापस ले लिया है। आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता से मुलाकात कर आयुष्मान योजना के प्रबंधन में आ रही समस्याओं, खासकर hospitales के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने पैनल में शामिल अस्पतालों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से देखने और लंबित राशि का जल्द भुगतान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद आईएमए हरियाणा ने पैनल में शामिल अस्पतालों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के आश्वासन को देखते हुए आयुष्मान सेवाएं रोकने का फैसला वापस लेने पर सहमति बनी। आईएमए हरियाणा की अध्यक्ष सुनीला ने कहा कि संगठन आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम करना चाहता है。
0
0
Report

पैसे के विवाद में दोस्त ने की हत्या, पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार

Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान- रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर उधम सिंह नगर जनपद पुलिस ने काशीपुर के हरदीप हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के मामले में दंपति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में युवक गोली लगने से घायल हुआ था उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर दिया और आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है। जिले के एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया पुराने विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर हरदीप की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें पुलिस ने हत्या करने वाले संदीप सिंह उर्फ सोना और साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने पर उसकी पत्नी संदीप कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, खाली खोखा और एक कार भी बरामद की है। एसएसपी ने बताया मृतक और आरोपी ने साथ में बैठकर खाना खाया और शराब की थी जिसके बाद विवाद हुआ और मौके पर सात राउंड फायरिंग हुई थी जिसमें एक गोली हरदीप को लगी थी जिसे लगने से उसकी मौत हुई थी।
0
0
Report
Advertisement

चकाई–गिरिडीह लूटकांड: फिरोज आलम गिरफ्तार, 22 टन चावल लूट का राज खोला गया

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सरौन के समीप चावल लदे ट्रक की बहुचर्चित लूट मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार एवं जिला AUSUचना इकाई जमुई की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर फरार चल रहे शातिर लुटेरे मो. फिरोज आलम पिता मो. निजामुद्दीन, ग्राम मणिपुर, थाना व जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि फिरोज आलम चकाई थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड में फरार चल रहा था। उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पटना के गौरीचक थाना और नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुए लूट मामले में भी फरार चल रहा था। बताते चले कि 14 अगस्त की रात अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर बेहोशी की हालत में लखीसराय जिले के मरांची के पास फेंक दिया था और 22 टन चावल लदा ट्रक लूटकर फरार हो गए थे। झाझा एसडीपीओ विकास केशव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मुजफ्फरपुर से लूटा गया चावल और रेकी में प्रयुक्त कार बरामद की थी। पूर्व में मुख्य आरोपी मो. तैयब, नीतीश कुमार सहित अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिरोज आलम की गिरफ्तारी से इस अंतरजिला गिरोह का पूरी तरह भंडाफोड़ हो गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
0
0
Report

दिल्ली में आशा वर्कर्स के मासिक प्रोत्साहन 6000 रुपये: कैबिनेट निर्णय

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की हमारी आशा वर्कर्स घर-घर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल हो, बच्चों का टीकाकरण हो या परिवारों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, वे हर मोर्चे पर समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाती हैं। कैबिनेट बैठक में हमारी सरकार ने उनके निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को ₹3,000 से बढ़ाकर ₹6,000 करने का निर्णय लिया है। दिल्ली की 6,725 आशा वर्कर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे। आप सभी दीदियों के परिश्रम, सेवा और समर्पण को हमारा प्रणाम। आपके सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर में मुठभेड़: बदमाश गोली चला, गिरफ्त में

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की चोरी की घटना में वांछित बदमाश में हुई मुठभेड़ कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर चलाई गोली पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रंजीत को लगी पुलिस की गोली घायल अवस्था में बदमाश को किया गया गिरफ्तार, उपचार के लिए अस्पताल में पुलिस ने कराया भर्ती गिरफ्तार बदमाश फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी बताया जा रहा है शातिर बदमाश पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और एक अर्टिगा कार समेत चोरी किए गए दो ट्रैकों के एसीएम भी हुए बरामद
0
0
Report

भारत-अमेरिका का युद्ध अभ्यास 22वां संस्करण औली में उद्घाटन, आपसी तालमेल पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास' के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह मंगलवार को उत्तराखंड के औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया। 14 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना के 11वें एयरबोर्न डिवीजन की 1st इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने दोनों तरफ से शामिल 600-600 सैनिकों की टुकड़ियों को संबोधित किया। यह अभ्यास एक ही समय में औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है। इस अभ्यास का मकसद पहाड़ी और अर्ध-पहाड़ी इलाकों में 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (एकीकृत युद्ध समूहों) के इस्तेमाल के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है, जिसमें इन्फैंट्री (पैदल सेना) पर आधारित ऑपरेशन्स पर खास ज़ोर दिया जाएगा। इससे आपसी तालमेल (इंटरऑपरेबिलिटी) बेहतर होगा, बेहतरीन ऑपरेशनल तौर-तरीकों का आदान-प्रदान आसान होगा और संयुक्त योजना बनाने और उसे लागू करने की क्षमता मज़बूत होगी। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस अभ्यास का एक अहम हिस्सा होगा। ट्रेनिंग में निगरानी और टोह लेने के लिए ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम का इस्तेमाल शामिल होगा, साथ ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। दोनों सेनाओं के विशेषज्ञ उभरती टेक्नोलॉजी और मल्टी-डोमेन वॉरफेयर (कई क्षेत्रों में युद्ध) में हो रहे विकास पर भी अपने विचार साझा करेंगे। यह अभ्यास दोनों सेनाओं को रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को साझा करने का मौका देता है साथ ही अलग-अलग इलाकों और ऑपरेशनल माहौल में मिलकर सैन्य ऑपरेशन करने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है。
0
0
Report
Advertisement

पंकज अग्रवाल की जमानत याचिका: हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: बैंक फ्रॉड मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से नियमित जमानत की मांग की है। सीबीआई ने इस मामले में 8 अप्रैल 2026 को केस दर्ज किया था। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस जसप्रीत सिंह बेदी ने सीबीआई को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि मूल प्राथमिकी में पंकज अग्रवाल का नाम शामिल नहीं था। जांच के दौरान भी उनके कब्जे से नकदी, संपत्ति, जाली दस्तावेज, चेक, उपकरण या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। याचिका में कहा गया कि जांच पूरी हो चुकी है और आरोप से संबंधित दस्तावेज अदालत में दाखिल किए जा चुके हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पंकज अग्रवाल की ओर से नियमित जमानत मंजूर करने का आग्रह किया गया है。
0
0
Report

पानीपत सिविल अस्पताल: 21 नए डॉक्टरों के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

Panipat, Haryana:21 नए डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों का संकट बरकरार सिविल अस्पताल में फिजिशियन नहीं रेडियोलॉस्ट की भी कमी रोजाना 1500 से 2000 मरीजों की ओपीडी पानीपत। जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए नए मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों का संकट बरकरार है। पानीपत सिविल अस्पताल में मेडिसिन यानी फिजिशियन का नियमित डॉक्टर नहीं है। वहीं, करोड़ों रुपये की लागत से जांच सुविधाओं के लिए मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की कमी बनी हुई है। अस्पताल में रोजाना 1500 से 2000 मरीजों की ओपीडी रहती है और कई बार यह आंकड़ा इससे भी अधिक पहुंच जाता है। सीएमओ डॉ. विजय मलिक के अनुसार प्रदेश मुख्यालय से मिली सूची में 23 नए मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। इनमें से अब तक 14 डॉक्टर ज्वाइन कर चुके हैं। ज्वाइन करने वाले डॉक्टरों में 2 सिविल अस्पताल, 6 समालखा, 2 बापोली सीएचसी, 1 कुटपुरा तथा 4 अन्य सीएचसी में नियुक्त किए गए हैं। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या पहले करीब 45 थी, जो अब बढ़कर लगभग 53 हो गई है। फिजिशियन की कमी, फैमिली मेडिसिन से चल रही व्यवस्था सिविल अस्पताल में फिजिशियन की कमी बनी हुई है। सीएमओ के अनुसार अस्पताल में फैमिली मेडिसिन और इमरजेंसी मेडिसिन के डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं और इनके माध्यम से व्यवस्था सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञ मेडिसिन चिकित्सक की आवश्यकता बनी हुई है। मशीनें उपलब्ध, रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार अस्पताल में जांच सुविधाओं के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण इनका संचालन और मरीजों को विशेषज्ञ जांच की सुविधा चुनौती बनी हुई है। सीएमओ ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय की ओर से जल्द ही जिले में एक नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया है। 189 स्वीकृत पदों में 56 अब भी खाली जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के कुल 189 पद स्वीकृत हैं। नई नियुक्तियों से पहले करीब 117 डॉक्टर तैनात थे। नए डॉक्टरों के ज्वाइन करने के बाद यह संख्या करीब 138 होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद करीब 56 पद रिक्त हैं। सालाना 16 हजार डिलीवरी, ओपीडी का भारी दबाव पानीपत सिविल अस्पताल में मरीजों का दबाव लगातार बना हुआ है। रोजाना ओपीडी 1500 से 2000 के बीच रहती है और कई बार यह आंकड़ा इससे अधिक भी हो जाता है। अस्पताल में सालाना करीब 16 हजार डिलीवरी होती हैं, जो जिले में होने वाली कुल डिलीवरी का 50 प्रतिशत से अधिक हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण भी बड़ी संख्या में मरीज सिविल अस्पताल पहुंचते हैं। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से सामान्य चिकित्सा सेवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पद अभी भी स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती हैं। बाइट डॉ विजय मलिक सीएमओ
0
0
Report

एनसीआर के चार जिलों में 775 एएनपीआर कैमरे: ELV पहचान और पर्यावरण मानक लागू होंगे

Chandigarh, Chandigarh:**एएनपीआर कैमरों की स्थापना पर खर्च होंगे 41 करोड़ 74 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी** **जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों की पहचान और पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे कैमरे : अनिल विज** हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में एनसीआर के प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में कुल 775 एएनपीआर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 41 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विज ने बताया कि इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। परिवहन मंत्री ने बताया कि एनसीआर के इन प्रमुख जिलों में जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों (End-of-Life Vehicles—ELVs) की पहचान तथा पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए एएनपीआर कैमरे लगाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत के एनसीआर क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर लगभग 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि ऐसे पुराने वाहनों की प्रभावी पहचान की जा सके। **गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 तथा फरीदाबाद में 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे** उन्होंने बताया कि यह कार्य वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management—CAQM) द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 तथा फरीदाबाद में 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। इस प्रकार इन चार जिलों में कुल 775 कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 41 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। श्री विज ने बताया कि प्रदेश में कुल लगभग 2,780 एएनपीआर कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता है। इनमें से प्रथम चरण में एनसीआर के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में 775 कैमरे स्थापित किए जाएंगे। **30 सितंबर तक कैमरे लगाने का लक्ष्य, CAQM के निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की सके** परिवहन मंत्री ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों के अनुसार एएनपीआर कैमरों की स्थापना का कार्य 30 सितंबर, 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके पश्चात 1 अक्टूबर, 2026 से हरियाणा के एनसीआर ज़िलों में जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों को ईंधन की आपूर्ति नहीं की जानी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि CAQM के निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की सके। **पुराने वाहनों की प्रभावी पहचान पर जोर, एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी** विज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल एएनपीआर कैमरे स्थापित करना नहीं है, बल्कि इस तकनीक के माध्यम से पुराने एवं जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों की प्रभावी पहचान करना तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित निर्धारित प्रावधानों को लागू करना है। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए CAQM द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एएनपीआर तकनीक के माध्यम से वाहनों की पहचान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा तथा एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top