210427
SIR कार्य के दबाव से शिक्षामित्र ने की आत्महत्या, बीएलओ के सहायक के तौर पर काम कर रहा था मृतक
Pawa, Uttar Pradesh:महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव में SIR के काम के दबाव ने एक शिक्षामित्र की जान ले ली। सोमवार शाम से लापता चल रहे 50 वर्षीय शिक्षामित्र शंकरलाल राजपूत का शव बुधवार सुबह गांव के पास स्थित कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर के बाद परिवार, ग्रामीणों और सहकर्मियों में शोक और आक्रोश फैल गया है।0
0
Report
210427
शिक्षा मित्र की मौत पर महोबा डीएम गजल भारद्वाज ने पत्रकारों से की बात
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव में SIR के काम के दबाव ने एक शिक्षामित्र की जान ले ली। सोमवार शाम से लापता चल रहे 50 वर्षीय शिक्षामित्र शंकरलाल राजपूत का शव बुधवार सुबह गांव के पास स्थित कुएं में मिलने पर मावा दम गजल भारद्वाज ने मीडिया से की बात0
0
Report
210001
हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Mataundh, Uttar Pradesh:महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के झांसी–मिर्जापुर हाईवे नहदौरा के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। ट्रक को ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की खबर के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया0
0
Report
Advertisement
210433
थाने में बिगड़ी महिला की हालत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Srinagar, Uttar Pradesh:महोबा जनपद के श्रीनगर थाना के अंदर एक वृद्ध महिला की अचानक बिगड़ी हालत के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला और उसकी बहु थाने में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाए गए थे। जहां महिला की तबीयत बिगड़ी और उसे इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने विपक्षियों पर अभद्र टिप्पणी करने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।0
0
Report
210427
महोबा में छात्राओं ने मनचल युवक को सड़क पर सिखाया सबक
Naikanapura, Uttar Pradesh:रिपोर्ट–अमित श्रोतीय महोबा शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के शक्तिनगर कॉलोनी में छात्राओं ने हिम्मत और जागरूकता का परिचय देते हुए एक मनचले युवक को सरेआम सबक सिखा दिया। कोचिंग से आते-जाते समय छात्राओं को लगातार परेशान कर रहा युवक जब बाज़ नहीं आया, तो छात्राओं ने बीच सड़क ही उसके बाल पकड़कर लात-घूंसों और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। युवक छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील और अभद्र मैसेज भेज रहा था, जिसकी वजह से वे कई दिनों से परेशान थीं ।आखिरकार छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और उसे सड़क पर सबक सिखा दिया। घटना का0
0
Report
