महोबाः पीएम मोदी ने बुंदेलखंड में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना का किया शिलान्यास
Mahoba, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड का नाम आते ही सूखा, पेयजल समस्या, किसानों की आत्महत्याएं जहन में आती हैं। मगर इस अभिशाप को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को नदियों से जोड़कर दूर करने की कवायद शुरू की है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिए महोबा सहित बांदा, हमीरपुर और ललितपुर को लाभ पहुंचेगा। नदियां ना होने के बाद भी महोबा जिले के लिए यह परियोजना वरदान साबित होगी। यहां की 45 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही 5 लाख लोगों को पीने का शुद्ध पानी भी मिल पाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ के कपासन स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में ट्रांसफार्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की थीम “सुरक्षित स्थान, जहां सपनों को पंख मिलते हैं” रही। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार बैरवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने अनुचित व्यवहार या असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने और अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की।दिनदहाड़े लातेहार में महिला से छिनतई: दो बाइक सवारों ने सोने की चेन छीनी, CCTV फुटेज से जांच शुरू
Latehar, Jharkhand:लातेहार शहर के मेन रोड स्थित शिवपुरी जाने वाली गली में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे दिनदहाड़े महिला से छिनतई की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार दो अपराधियों ने कथित तौर पर महिला को बातचीत में उलझाकर उनके झांसे में लिया और उनके गले से सोने की चेन व हाथ से अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना में शहर निवासी गिरधारी प्रसाद उर्फ रंजन की पत्नी सुमन देवी को निशाना बनाया गया। गिरधारी प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना करने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान घर के पास दो युवक उनसे बातचीत करने लगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान महिला पर नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। स्प्रे के प्रभाव से महिला की स्थिति ऐसी हो गई कि वह पूरी तरह असहज और असहाय हो गईं। इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर में पूजा करने चली गईं। पूजा करने के बाद जब सुमन देवी वापस लौट रही थीं, तभी दोनों युवक उन्हें शिवपुरी मोहल्ले की एक गली में ले गए। वहां उनके गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी छीन ली। इसके बाद एक आरोपी बाइक लेकर पहुंचा और दूसरा युवक छिनतई करने के बाद उसके साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना के दौरान एक आरोपी बाइक पर सवार था, जिसने हेलमेट पहन रखा था। वहीं, दूसरा युवक महिला से गहने छीनने के बाद बाइक पर बैठा और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास कई अन्य लोगों का भी आना-जाना लगा हुआ था, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से स्थानीय लोग भी चिंतित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरधारी प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि महिला से छिनतई की घटना सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.आदिवासी छात्रों को गाली देने वाले टीआई पर कार्रवाई की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रदर्शन के दौरान टीआई के बिगड़े बोल प्रदर्शन कर रहे है आदिवासी छात्रों को दी गाली छात्रों को गाली देते हुए मिसरोद टीआई रत्न सिंह परिहार ने बोले यहीं कूट दूंगा छात्रों की समस्या को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के स्टूडेंट विंग ने किया था प्रदर्शन गाली देते हुए वीडियो सोशल पर हुआ वायरल वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी विधायक और आदिवासी संगठनों ने की टीआई पर कार्रवाई की मांग की थीं पुलिस उपायुक्त जोन 2 ने किया निलंबितमल्लावां के भूड़ मड़ैया में 10 दिन से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
Mallawan, Uttar Pradesh:शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने नहीं की सुनवाई, ग्रामीणों में रोष मल्लावां : ग्रामसभा बाबटमऊ के गांव भूड़ मड़ैया में बीते 3 तारीख की शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। दस दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में खराबी आई थी। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को फोन पर सूचना दी गई। दोनों कर्मचारियों ने मौके पर आकर समस्या देखने का आश्वासन दिया, लेकिन कई दिन तक कोई नहीं पहुंचा। दोबारा फोन करने पर कर्मचारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। करीब दो दिन बाद कर्मचारी गांव पहुंचे और अगले दिन बिजली ठीक करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। परेशान ग्रामीणों ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। राघोपुर के जेई को भी फोन कर समस्या से अवगत कराया गया। इसके बावजूद हर बार सिर्फ टालमटोल आश्वासन दिया जा रहा है। कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिजली न होने से गांव के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए कई दिनों तक इंतजार करना बेहद चिंताजनक है। इस समस्या को लेकर राहुल, जय सिंह यादव, गौरव राजपूत, गजराज, विश्राम, राकेश यादव, विपिन राजपूत, फतेह बहादुर, सोनू राजपूत, महेंद्र राजपूत व सचिन राजपूत सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलवाने और गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह स्वस्थ, 2-3 दिन आराम के बाद दिल्ली आवास लौटे
Noida, Uttar Pradesh:चौ. भूपेंद्र हुड्डा जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ रूटीन टेस्ट करवाने के बाद अपने दिल्ली आवास पर आ गए हैं। उनको 2-3 दिन आराम की सलाह दी गई है। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।FFS खाद्य एप से किसानों की नाराज़गी: नेटवर्क और स्मार्टफोन कमी से खत पहुँचना मुश्किल
Shirur, Maharashtra:आधीच दुष्काळाच्या झळा सोसणाऱ्या बळीराजाच्या अडचणीत आता आणखी वाढ होण्याची चिन्हं आहेत. केंद्र सरकारने युरिया आणि डीएपीसारख्या अनुदानित खतांच्या खरेदीसाठी 'FFS' (Framework For Fertilizer Sale) ॲपवरून ऑनलाईन बुकिंग अनिवार्य केलं आहे. मात्र, ग्रामीण आणि दुर्गम भागातील नेटवर्कची समस्या, अँड्रॉइड मोबाईलचा अभाव आणि फार्मर आयडीची अडचण यामुळे हा निर्णय शेतकऱ्यांसाठी अत्यंत त्रासदायक ठरतोय. या किचकट प्रक्रियेमुळे खतांची टंचाई निर्माण होण्याची भीती व्यक्त करत सरकारने हा निर्णय तात्काळ मागे घ्यावा किंवा त्यात शिथिलता द्यावी, अशी मागणी आता शेतकरी आणि खत विक्रेत्यांमधून केली जातेय. खरेप आणि रब्बी हंगामाच्या पार्श्वभूमीवर रासायनिक खतांच्या काळ्या बाजाराला आळा घालण्यासाठी शासनाने 'FFS' प्रणाली सुरू केली आहे. यानुसार शेतकऱ्यांना ॲपवर नोंदणी करून, क्षेत्रानुसार ठरवून दिलेल्या मर्यादेतच खतांचे बुकिंग करता येणार आहे. मात्र, ग्रामीण भागात अजूनही अनेक शेतकऱ्यांकडे स्मार्टफोन नाहीत. शिवाय नेटवर्क नसणे, अंगठ्याचे ठसे न जुळणे आणि वारस नोंदी न झाल्याने फार्मर आयडी नसणे, अशा अनेक तांत्रिक अडचणींमुळे खत मिळणे दुरापास्त झाले आहे. या नियमावलीबाबत स्वतः शेतकरी आणि खत विक्रेत्यांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली आहे.सोनभद्र: संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध मौत पर पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में विद्युत विभाग में संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में राहुल का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आकर सो गया था; सुबह शव मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर चोपन अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।अतुल अग्रवाल के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज: हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके निजी आवास से ले जाने के मामले में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने विरोध जताया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अतुल अग्रवाल समेत सभी पत्रकारों की रिहाई और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
बाइट:अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज
