icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow20 Jan 2025, 06:57 pm

Mahoba-रिटायर्ड फौजी के घर बड़ी चोरी,एक घंटे में 25 लाख की चोरी,लाइसेंसी रिवॉलर भी ले गए

Mahoba, Uttar Pradesh:

 रिटायर्ड फौजी के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यशोदा नगर में रहने वाले लोकेंद्र मिश्रा रविवार रात करीब 10:10 बजे एक शादी समारोह में गए थे। जब वे रात 11:10 बजे वापस लौटे तो घर का मुख्य द्वार और अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने महज एक घंटे के अंदर करीब 25 लाख रुपये की चोरी कर ली। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी, 200 ग्राम सोने के गहने और 550 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। इतना ही नहीं, चोर लोकेंद्र मिश्रा की लाइसेंसी रिवॉल्वर और 60 कारतूस भी साथ ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीपक दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस सहित पांच टीमों का गठन किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिंगरौली में नकाबपोश बदमाशों का हमला, तीन आरोपी हिरासत में

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला... 6 नकाबपोश बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा, हालत नाजुक.... घायल जावेद अली रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर, 3 आरोपी पुलिस हिरासत में.... एंकर.....सिंगरौली में बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं।विंध्यनगर थाना क्षेत्र के तेलगवां में देर रात करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर जावेद अली नाम के युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। तेलगवां इलाके में देर रात करीब 6 से ज्यादा नकाबपोश बदमाश अचानक जावेद अली के घर में दाखिल हुए और बिना किसी संकोच के उस पर धारदार चाकू से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और स्थानीय लोग दौड़े, तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विंध्यनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। सिंगरौली एसपी सियाज के. एम. के मुताबिक, पुरानी रंजिश और विवाद के चलते यह हमला किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के ड्रग एडिक्ट होने की पुष्टि हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है。 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है, लेकिन इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर शहर में नशे के जाल और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

नाकपुर के सरकारी राशन वितरण में घोटाला: मंत्री चौहान ने कड़ी फटकार लगाई

Alirajpur, Madhya Pradesh:अलीराजपुर जिले के नानपुर स्थित सरकारी राशन संस्था में गरीबों को राशन न मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं को अनाज नहीं दिए जाने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे मशीन (पीओएस) और फिजिकल स्टॉक के आंकड़ों में भारी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है。 मंत्री नगर सिंह चौहान के तीखे बोल: गरीबों का राशन नहीं दे रहे हो, यह तुम्हारे बाप का राशन है क्या? गरीबों का अनाज खाओगे तो कीड़े पड़ेंगे। अगर राशन वितरण में गड़बड़ी पाई गई तो सीधा जेल भिजवा दूंगा। कैबिनेट मंत्री का फटकार लगाने का वीडियो वायरल
0
0
Report

UCC विरोध में AIMIM की पदयात्रा शाजापुर पहुंची, कानून वापस लेने की मांग तेज

Shajapur, Madhya Pradesh:समान नागरिक संहिता यानी UCC के विरोध में AIMIM (AIMIM) की 15 दिवसीय पदयात्रा सोमवार को अपने आठवें दिन शाजापुर पहुंची। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान की अगुवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मध्यप्रदेश में UCC लागू करने की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एआईएमआईएम इस कानून के विरोध में लगातार 15 दिनों की पदयात्रा निकाल रही है। सोमवार को जैसे ही यह यात्रा शाजापुर पहुंची, शहर का सियासी माहौल गरमा गया। कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान सीधे कलेक्टरेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। AIMIM ने मोहन सरकार से इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की है। पार्टी का तर्क है कि UCC देश के संविधान के मूल ढांचे पर हमला है और यह नागरिकों को मिलने वाले धार्मिक अधिकारों का हनन करता है। मोहसिन अली खान (प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM) ने बताया हमने मोहन सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की है। समान नागरिक संहिता संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 का सीधा उल्लंघन करती है, जो देश के हर नागरिक को अपने धर्म के पालन की पूरी स्वतंत्रता प्रदान करता है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली हादसे में सोनभद्र परिवार के अभिषेक की मौत से पूरा परिवार शोकमग्न

Obra, Uttar Pradesh:दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। पांच मंजिला इमारत के धराशायी होने के बाद मलबे में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान सोनभद्र निवासी अभिषेक का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त होने के बाद जैसे ही परिजनों को अभिषेक की मौत की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक अपनों की आवाजें गूंजती थीं, आज वहां ताला लगा है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। अभिषेक अपने माता पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था और पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में अपने माता पिता के साथ रहता था। हादसे की खबर ने परिवार के साथ साथ अभिषेक को जानने वालों को भी झकझोर कर रख दिया है। बीते रविवार को दिल्ली में पांच मंजिला इमारत अचानक धराशायी हो गई थी। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसी दौरान मलबे से सोनभद्र निवासी अभिषेक का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त होने के बाद दिल्ली से परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो रेणुकूट स्थित घर में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई राजस्थान के कोटा में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। अभिषेक अपने माता पिता के साथ रेणुकूट में रहता था। रक्षाबंधन के मौके पर अभिषेक की मां गांव गई हुई थीं, जबकि पिता रेणुकूट में थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अभिषेक का शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। परिवार के लोग दिल्ली पहुंचकर शव को अपने घर लाने की तैयारी में जुटे हैं। इधर रेणुकूट स्थित घर पर ताला लगा है और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। अभिषेक की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। पड़ोसी और परिचित अभिषेक से जुड़ी पुरानी यादों को याद कर भावुक हो रहे हैं। जिस अभिषेक को परिवार ने भविष्य के सपनों के साथ आगे बढ़ते देखा था, उसकी दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल दिल्ली हादसे में मौत का आंकड़ा छह बताया जा रहा है और मलबे में रेस्क्यू अभियान के दौरान अभिषेक का शव मिलने के बाद सोनभद्र के इस परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0
0
Report

जमीन विवाद में मारपीट के बाद लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची महिला , मचा हड़कंप

Dipu RawatDipu RawatFollow3m ago
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला रोते-बिलखते अपने पास मौजूद लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती के हाथ में असलहा देखकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि गांव निवासी नन्दनी यादव पुत्री उदयभान यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके बाबा रामानन्द ने चाचा के कहने पर दो डिसमिल जमीन बेच दी। इसी मामले में पूछताछ करने पर परिवार के ही राजकुमार, उनकी पत्नी चिन्तामणि और रामानन्द ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उनके और उनकी बहन के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार, उसके बाबा के नाम लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक है, जिसे वह सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास रखे हुए थीं। पारिवारिक विवाद के बाद वह बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंचीं और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला से शांतिपूर्वक बातचीत की और बंदूक को अपने कब्जे में लेकर मालखाने में दाखिल कर दिया। असलहा सुरक्षित कब्जे में आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से संबंधित एक वीडियो सामने आने की भी बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद, मारपीट और धमकी के आरोपों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक: सेवाकल्प योजना और कर्मचारियों के सवाल गर्म

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सीएम आवास पर हरियाणा कैबिनेट की अनोपचारिक बैठक जारी अनोपचारिक कैबिनेट के लिए पहुँचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज कैबिनेट में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन है पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा होगी इसके इलावा भी कई मुद्दे है प्रदेश में सफाई कर्मचरियो की हड़ताल ओर कई कर्मचारियो को बर्खास्त करने के सवाल पर कहा कि हमारी चर्चा चल रही है , मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की थी इसका रास्ता निकाल लेंगे वह हमारे परिवार के लोग है सरकार का हिस्सा है , उनकी बात मानना हमारी जिम्मेदारी बनती है हम सुन भी रहे है और हल भी निकाल रहे है
0
0
Report

तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, छह घंटे रहा जाम

Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, छह घंटे तक सड़क जाम मालाखेड़ा। भड़कोल बस स्टैंड के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की पहचान राम सिंह सैनी और करण सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, एक दूध विक्रेता बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मारुति कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दो युवकों की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक चले जाम के कारण रोडवेज बसों, सरकारी कर्मचारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, सरकार की पात्र योजनाओं का लाभ तथा नियमानुसार बीमा और अन्य क्लेम दिलाने की मांग रखी。 सूचना पर मालाखेड़ा उपखंड अधिकारी पिंकी गुर्जर, तहसीलदार, थाना अधिकारी, ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर उनकी मांगों पर बातचीत की। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया और करीब छह घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका।
0
0
Report

बारां में सूखा दिवस की धज्जियाँ, पीछे खिड़की से शराब बिकती पकड़ी गई

Baran, Rajasthan:बारां में सूखा दिवस के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बंद शटर के पीछे खिड़की से बिक रही शराब बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 48 घंटे के लिए घोषित सूखा दिवस के आदेश की बारां में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर परिषद क्षेत्र में कई जगह शराब की दुकानों के शटर तो बंद हैं, लेकिन पीछे बनी खिड़की से चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। प्रथम चरण में आज शाम से बारां नगर परिषद क्षेत्र और अंता, सीसवाली नगरपालिका क्षेत्रों में शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बारां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सूखा दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण के लिए 7 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से 9 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक और द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। वहीं मतगणना के दिन 14 सितंबर 2026 को पूरे दिन सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसके बावजूद रविवार शाम 6 बजे के बाद से ही कई शराब कारोबारियों ने आदेश को दरकिनार कर दिया। सूत्रों के अनुसार बारां शहर में अधिकांश दुकानों पर आगे से ताला लगाकर पीछे की खिड़की से ग्राहकों को शराब दी जा रही है। इससे निर्वाचन विभाग के निष्पक्ष चुनाव कराने के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

उनियारा में 48 घंटे का सूखा दिवस: शराब-भांग बिक्री पर रोक लागू

Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव को लेकर उनियारा में 48 घंटे का सूखा दिवस आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर, भांग व शराब की दुकानों पर लगाई सील नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनाव के मद्देनजर उनियारा चुनाव क्षेत्र में 48 घंटे के लिए सूखा दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र में शराब और भांग की दुकानों पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आबकारी सीआई अनिल भाटी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने उनियारा क्षेत्र में संचालित शराब एवं भांग की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें सील कर दिया। विभाग की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सूखा दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की शराब या भांग की बिक्री नहीं की जाए। निकाय चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग लगातार क्षेत्र में निगरानी रख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री, वितरण और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब के इस्तेमाल पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। 48 घंटे तक शराब व भांग की दुकानें बंद रहने के साथ ही आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी करेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
0
0
Report

दिल्ली गैस सिलेंडर विस्फोट से दो परिवार उजड़े, बिहार से भी मौतों का सैलाब

Gaya, Bihar:रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था बेटा, ताबूत में लौटा घर, ग्रामीण बोले- बिहार में नौकरी होती तो आज जिंदा होता पंकज, दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट ने उजाड़े दो परिवार, जीजा-साले की मौत, इमामगंज पहुंचा शव तो चीख-पुकार से गूंज उठा अलीगनर गांव रोजगार की तलाश में जिस बेटे को पिता ने दिल्ली भेजा था, सोमवार को उसी बेटे का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। बेटे की एक झलक देखते ही पिता परमेश्वर दास का कलेजा फट पड़ा। घर में पहले से लकवाग्रस्त मां अपने जवान बेटे की मौत का दर्द बोलकर भी bयां नहीं कर सकीं। दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसे जीजा-साले की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को पंकज कुमार का शव इमामगंज के अलीगनर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं हादसे में पंकज के साथ उनके जीजा राजेंद्र राम (38) की भी मौत हुई है। राजेंद्र राम का शव उनके पैतृक घर पलामू ले जाया गया। मालूम हो कि मृतक दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वीपर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो कमाने वाले सदस्यों की एक साथ मौत ने दोनों परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। परिजनों के अनुसार, तीन सितंबर को पंकज कुमार और उनके जीजा राजेंद्र राम दिल्ली में ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटे थे। दोनों ने खाना बनाया और खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान कमरे में गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद आग लगी और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे कमरे में सो रहे जीजा-साले आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह दोनों को कमरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए दिल्ली एम्स पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बनी रही और 6 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पंकज की मां पहले से ही गंभीर परेशानी से जूझ रही हैं। उन्हें लकवा मार चुका है और वह बोल भी नहीं पाती हैं। जिस मां की आंखें बेटे के दिल्ली से घर लौटने का इंतजार करती थीं, उसी मां के सामने सोमवार को जवान बेटे की अर्थी पहुंची। वह अपने दर्द को शब्दों में भी नहीं कह सकीं। घर में चीख-पुकार मची रहे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों की भीड़ परिवार को ढांढस बंधाने के लिए जुटे रहे। वहीं दूसरी ओर पंकज के जीजा राजेंद्र राम पलामू के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम जगलाल दास है। राजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और दिल्ली में रहकर काम करते थे। हादसे में उनकी मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में भी मातम छा गया। उनका शव दिल्ली से पलामू स्थित घर ले जाया गया। जीजा-साले रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर दिल्ली गए थे। परिवार को उम्मीद थी कि वे कमाकर घर लौटेंगे, लेकिन नियति ने दोनों परिवार की खुशियां छीन लीं। दिल्ली से उनकी वापसी हुई भी तो जिंदगी के साथ नहीं। एक शव इमामगंज पहुंचा और दूसरा पलामू। पीछे रह गईं रोती आंखें, उजड़े परिवार और अपनों के लौट आने का वह इंतजार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा। इधर इस घटना के बाद से पूरे गांव में गमगीन का माहौल है और माफी सन्नाटा पसरा हुआ है。 बाइट:- परमेश्वर दास, मृतक युवक के पिता बाइट:- भरत कुमार दास, वार्ड सदस्य
0
0
Report

बेतिया में DM ने पेपरलेस पंजीकरण को कड़ा किया, आई कार्ड अनिवार्य

Bettiah, Bihar:Anchor ________ बतिया से खबर है जहां DM taranjot singh ने निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिससे कार्यालय में हड़क़ंप मच गया ई निबंधन पेपरलेस प्रक्रिया की जानकारी ली DM ने कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मियों को आई कार्ड लगाने का निर्देश दिया DM ने निर्देश जारी किया कि कार्यालय में गैर अनाधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा कार्यालय के बाहर दलाल प्रवृति के लोग आने वाले को गुमराह करते है DM taranjot singh ने बताया कि ई निबंधन और पेपरलेस प्रक्रिया को मजबूत करना है नेपाल की महिलाएं जो भारतीय मूल के नागरिकों के साथ शादी की है उनकी नागरिकता के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आवेदन का निष्पादन हो
0
0
Report
Advertisement

बिहार बाढ़: केंद्र से 5000 करोड़ राहत पैकेज और आपदा घोषित करने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:यह अत्यंत चिंता का विषय है कि दिवालिया हो चुकी बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में उदासीन है। आपदा राहत की राशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए था किन्तु इस वर्ष राज्य की आकस्मिक निधि एवं अन्य वित्तीय संसाधनों का उपयोग नियमित सरकारी खर्चों में इस प्रकार हुआ है कि आपदा के समय राहत के लिए धन की अत्यंत कमी हो रही है। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख आग्रह किया है कि केंद्र सरकार- 1. बिहार की विनाशकारी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। 2. बिहार की मदद के लिए तत्काल 5 हजार करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए विशेष बाढ़ राहत पैकेज उपलब्ध कराए। 3. भीषण बाढ़ से प्रभावित एवं सड़क संपर्कहीन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त नाव, बोट एवं अन्य संसाधनों की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। 4. बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सेना एवं वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का सहयोग सुनिश्चित किया जाए। 5. भोजन, पेयजल, दवा, पशुचारा एवं अस्थायी आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 6. किसानों, मजदूरों, पशुपालकों एवं प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। 7. राज्य की वित्तीय एवं आपदा-प्रबंधन तैयारियों तथा राज्य की आकस्मिक निधि के उपयोग व लेन-देन की स्वतंत्र समीक्षा/ CAG परीक्षण कराई जाए।
0
0
Report

आलीराजपुर को रेलवे सौगात: MEMU ट्रेन से आदिवासी इलाकों में परिवहन सुधरेगा

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर को रेलवे सौगात: MEMU ट्रेन से आदिवासी इलाकों में परिवहन सुधरेगा मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल आलीराजपुर के लिए 8 सितंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे गुजरात के बड़ौदा (प्रतापनगर) से वर्चुअली जुड़कर आलीराजपुर जिले के लिए नई मेमू (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन प्रतापनगर (वडोदरा) से धार जिले के टांडा के बीच नियमित (रेगुलर) रूप से संचालित होगी। इस नई रेल सेवा से दूरदराज के आदिवासी इलाकों में परिवहन व्यवस्था सुगम होगी, जिससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। "आलीराजपुर की तकदीर और तस्वीर बदलेगी": नागर सिंह चौहान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस सौगात पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई ट्रेन सेवा से आलीराजपुर जिले की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि रेलNetwork का यह विस्तार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री चौहान ने आदिवासी अंचल को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का दिल से आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

रीवा में कल्पना मिश्रा मामले पर विरोध, कल ऑटो हड़ताल शहरभर में

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है और अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कल रीवा शहर में ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते शहर की सड़कों पर ऑटो का संचालन पूरी तरह बंद रहने की बात सामने आई है। ऑटो चालकों की इस हड़ताल से रोजाना ऑटो से सफर करने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि कल्पना मिश्रा मौत मामले में परिजनों और समर्थकों द्वारा लगातार न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी बीच ऑटो चालकों के हड़ताल के ऐलान ने आंदोलन को और बड़ा रूप दे दिया है। अब देखना होगा कि कल रीवा में ऑटो की हड़ताल का कितना असर देखने को मिलता है और प्रशासन इसको लेकर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top