icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210421
Mohd. Imran KhanMohd. Imran KhanFollow18 Dec 2024, 02:26 pm

झांसीः थाना चरखारी पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को किया हाउस अरेस्ट

Panchampura, Uttar Pradesh:

विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ता जा रहे थे, तभी चरखारी पुलिस चौकी प्रभारी सनय कुमार के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट कर लिया है। पूर्व जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य खेमचंद अहिरवार और पूर्व नगर अध्यक्ष शहनशाह अली सिद्दीकी ने बताया कि यह प्रदर्शन राज्य सरकार की नीतियों और मुद्दों के खिलाफ किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति, बिजली, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा सहित तमाम मुद्दों पर योगी सरकार को घेरेगी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षिका हत्या, वायरल वीडियो से उठे सवाल

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में 26 वर्षीय महिला शिक्षक निसात फातिमा की गोली मारकर हत्या और आरोपी साउद अंसारी के आत्महत्या करने के मामले में अब एक वायरल वीडियो चर्चा में है।बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षक का एक पुरुष शिक्षक के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया था।इसी वीडियो को लेकर आरोपी के नाराज होने की बात चर्चा में है।हालांकि, वीडियो और हत्या के बीच सीधा संबंध जांच में किस हद तक सामने आता है, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा।वहीं इस पूरे मामले को लेकर परिवारों की सामाजिक और पारिवारिक सोच में अंतर की चर्चा भी सामने आ रही है।हालांकि, इन दावों की पुष्टि अभी बाकी है。
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा के करमाटांड़ में बोलेरो हादसे से दो की मौत, मवेशी चोरी की आशंका

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शहरजोरी के पास देर रात करीब 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मवेशी चोरी कर भाग रही तेज रफ्तार बोलेरो पुलिस गश्ती वाहन की लाइट देखकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार अशरफ अंसारी (35) और रफीक अंसारी (40) की मौत हो गई। दोनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं। बोलेरो में 5 मवेशी लडे थे, जिनमें 3 बैलों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मवेशियों को बिंदापाथर के चिहुटिया और गैरया गांव से चोरी कर ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत; मंत्री की बेटी भी शामिल

Jamshedpur, Jharkhand:मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; चार युवाओं की मौत झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए。 घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे。 पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है。 अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने बताया कि संबंधित ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होकर सड़क पर खड़ा था। गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारम्भिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण ट्रक का समय पर दिखाई नहीं देना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे आवश्यक सुरक्षा संकेतक और चेतावनी व्यवस्था मौजूद थी या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

सरगुजा के सूरज भारत गैस गोदाम में बड़ा घपला: 42 भरे सिलेंडर छुपाए, 11 में गैस कमी

Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के सूरज भारत गैस एजेंसी का गोदाम सील कर दिया गया है. जांच में 42 भरे सिलेंडर के सील टूटा पाया गया. गैस सिलेंडर में 11 में 5 से 10 किलो गैस कम पाया गया. कलेक्टर सरगुजा को गैस एजेंसी के द्वारा ग्राहकों से अभद्र व्यवहार के साथ गैस सिलेंडर में गड़बड़ियां शिकायत मिली थी. इसके बाद कलेक्टर ने उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम में जांच की गई. जांच के दौरान बड़ी संख्या में अनियमितताएं पाया गया. जांच टीम ने गैस गोदाम को सील कर दिया. जांच के दौरान एजेंसी संचालक द्वारा टीम को गुमराह करने के उद्देश्य से 214 खाली सिलेंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलेंडर छुपा दिया गया था, साथ ही इन भरे सिलेंडरों के सील टूटे हुए थे. जांच में वजन कराने पर इनमें से करीब 11 सिलेंडरों में 5 से 10 किलोग्राम तक गैस कम पाई गई. जांच टीम को एजेंसी के स्टॉक में भी अंतर मिला है. इसके अलावा भारत गैस के गोदाम में इंडेन कंपनी के 32 खाली सिलेंडर भी पाए गए. दूसरी कंपनी का सिलेंडर क्यों रखा गया था, इसकी भी जांच की जा रही है. गौरतलब हैं कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस टंकी के नंबर का मिलान नहीं होने पर दूसरी बार रिफलिंग के लिए गैस देने से इनकार किया जाता था, और गैस उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध राशि की मांग की जाती थी. एजेंसी पर गैस सिलेंडरों को कथित तौर पर ब्लैक में 2,000 से 3,000 रुपये तक में बेचने के आरोप भी लगाया गया है.
0
0
Report

नागौर में मोदी यात्रा सेवा संकल्प कार्यक्रम का स्वागत, लाइव प्रसारण शहर में

Nagaur, Rajasthan:नागौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही है यात्रा, सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही यात्रा, यात्रा के नागौर पहुंचने पर शहरवासियों ने किया स्वागत, नागौर के टाउन हॉल में आयोजित हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, रिछपालसिंह मिर्धा, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, जगवीर छाबा सहित भाजपा के बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद
0
0
Report
Advertisement

कोटा मेयर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्षद के क्लिनिक पर FIR, नोटिस जारी

Kota, Rajasthan:मेयर चुनाव से ठीक पहले कोटा में कांग्रेस पार्षद के क्लिनिक पर कार्रवाई, FIR दर्ज ​चिकित्सा विभाग ने नोटिस चस्पा किया; पार्षद सियाराम बोले— दबाने की हो रही कोशिश, वोट कांग्रेस को ही दूंगा ​कोटा। नगर निगम के मेयर (25 सितंबर) और डिप्टी मेयर (26 सितंबर) चुनाव से ठीक दो दिन पहले शहर का सियासी पारा चढ़ गया है। बालिता रोड स्थित वार्ड 42 के कांग्रेस पार्षद सियाराम वर्मा के 'अंजलि हेल्थ केयर' क्लिनिक पर बुधवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। क्लिनिक बंद मिलने पर टीम ने क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत नोटिस चस्पा किया और कुन्हाड़ी थाने में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ​यह कार्रवाई 23 सितंबर को मिली शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बिना वैध डिग्री/रजिस्ट्रेशन क्लिनिक संचालन और बायोमेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने BNS और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​दूसरी ओर, पार्षद सियाराम वर्मा ने कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा, "निगम चुनाव परिणाम आने के बाद 14 सितंबर से क्लिनिक बंद है। बंद क्लिनिक पर कार्रवाई गैरकानूनी है। मैं 20 साल से नर्सिंग के आधार पर काम कर रहा हूं। ये लोग हमें दबाना चाहते हैं, लेकिन मेयर चुनाव में हम कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेंगे।"
0
0
Report

सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव: मुस्लिम महिलाओं की आरती से भाईचारा कायम

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन सोनिया जींद ने परिवार के साथ की गणपति की आरती मुस्लिम महिलाओं ने भी भगवान गजानंद की आरती उतारी गणेश महोत्सव में उमड़ रहा आस्था का सैलाब झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में आयोजित 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में श्रद्धा और आस्था के साथ हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिल रही है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गजानंद के दर्शन कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने भी गणपति भगवान की आरती उतारकर धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन सोनिया जींद ने परिवार के साथ गणेश महोत्सव में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती की। इस दौरान उन्होंने भगवान गजानंद से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ परिवार के सदस्यों ने भी विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। चेयरमैन सोनिया जींद के साथ आई मुस्लिम महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती उतारी। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसे सुलताना की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल बताया। महोत्सव में रोजाना शाम को भगवान गणेश की आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्ति गीतों और गणपति के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top